लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनडुलेटर

सूची अनडुलेटर

अनडुलेटर का योजनामूलक चित्र अनडुलेटर अनडुलेटर (undulator) एक युक्ति है जो सिन्क्रोट्रान भण्डारण वलय में 'इन्सर्सन डिवाइस' के रूप में लगायी जाती है।इसमें द्विध्रुवी चुम्बक की आवर्ती संरचना होती है जो समय के साथ अपरिवर्ती (स्टैटिक) होती है। अनडुलेटर की लम्बाई की दिशा में चलने पर चुम्बकीय क्षेत्र तरंगदैर्घ्य \lambda_u से प्रत्यावर्ती होता है (अपनी दिशा बदलता है)। अतः अनडुलेतर के भीतर के इस चुम्बकीय क्षेत्र से होकर जाने वाला इलेक्ट्रान दोलन करने के लिये बाध्य होता है और ऊर्जा का विकिरण करता है। अनडुलेटर द्वारा उत्पन्न विकिरण अत्यन्त तीक्ष्ण (intense) तथा एक पतली (नैरो) ऊर्जा बैण्ड के आस-पास केन्द्रित होता है। यह विकिरण इलेक्ट्रानों के कक्षीय समतल पर समांतरित (collimated) भी होता है। इस विकिरण को प्रयोगों के लिये अपने स्थान पर ले जाने के लिये बीमलाइनों से होकर ले जाया जाता है। अनडुलेटर की क्षमता निम्नलिखित प्राचल से व्यक्त होती है: श्रेणी:कण त्वरक.

3 संबंधों: मुक्त इलेक्ट्रॉन लेजर, सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत, सिंक्रोट्रॉन विकिरण

मुक्त इलेक्ट्रॉन लेजर

'''फेलिक्स''' (FELIX) नामक मुक्त इलेक्ट्रान लेजर सुविधा (नीदरलैण्ड्स) मुक्त इलेक्ट्रान लेजर (free-electron laser या FEL) एक प्रकार का लेजर है जो एक विशेष प्रकार के चुम्बकीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले उच्च वेगीय इलेक्ट्रानों की सहायता से उत्पन्न किया जाता है। इस लेजर की आवृत्ति-परास सभी प्रकार के लेजरों में सबसे अधिक है। यह सबसे अधिक यूनेबल (tunable) भी है। वर्तमान समय में मुक्त इलेक्ट्रान लेजर माइक्रोवेव से लेकर टेराहर्ट्ज और अवरक्त (infrared), दृष्य लेजर से लेकर पराबैंगनी और एक्स-किरण लेजर तक विस्तृत है। अनडुलेटर नामक युक्ति मुक्त इलेक्ट्रान लेजर की मुख्य युक्ति है। श्रेणी:लेजर.

नई!!: अनडुलेटर और मुक्त इलेक्ट्रॉन लेजर · और देखें »

सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत

पेरिस स्थित '''SOLEIL''' (सूर्य) नामक सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत का योजनामूलक चित्र सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत (synchrotron light source) वह मशीन है जो वैज्ञानिक तथा तकनीकी उद्देश्यों के लिये विद्युतचुम्बकीय विकिरण (जैसे एक्स-किरण, दृष्य प्रकाश आदि) उत्पन्न करती है। यह प्रायः एक भण्डारण वलय (स्टोरेज रिंग) के रूप में होती है। सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश सबसे पहले सिन्क्रोट्रॉन में देखी गयी थी। आजकल सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश, भण्डारण वलयों तथा विशेष प्रकार के अन्य कण त्वरकों द्वारा उत्पन्न की जाती है। सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश प्रायः इलेक्ट्रॉन को त्वरित करके प्राप्त की जाती है। इसके लिये पहले उच्च ऊर्जा की इलेक्ट्रॉन पुंज पैदा की जाती है। इस इलेक्ट्रॉन किरण-पुंज को एक द्विध्रुव चुम्बक के चुम्बकीय क्षेत्र से गुजारा जाता है जिसका चुम्बकीय क्षेत्र इलेक्ट्रानों की गति की दिशा के लम्बवत होता है। इससे इलेक्ट्रानों पर उनकी गति की दिशा (तथा चुम्बकीय क्षेत्र) के लम्बवत बल लगता है जिससे वे सरल रेखा के बजाय वृत्तिय पथ पर गति करने लगते हैं। (दूसरे शब्दों में, इनका त्वरण होता है।)। इसी त्वरण के फलस्वरूप सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश उत्पन्न होता है जो अनेक प्रकार से उपयोगी है। चुम्बकीय द्विध्रुव के अलावा, अनडुलेटर, विगलर तथा मुक्त इलेक्ट्रॉन लेजर द्वारा भी सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश पैदा किया जाता है। .

नई!!: अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत · और देखें »

सिंक्रोट्रॉन विकिरण

बंकन चुम्बक (द्विध्रुवी चुम्बक) से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण अनडुलेटर से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण सिंक्रोट्रॉन विकिरण (synchrotron radiation) वह विद्युत्चुम्बकीय विकिरण है जो आवेशित कणों को उनके पथ के लम्बवत दिशा में त्वरित करने पर उत्पन्न होता है। सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण उनमें लगे द्विध्रुवी चुम्बकों तथा अनडुलेटर और/या विगलर से प्राप्त होता है। सिन्क्रोट्रॉन विकिरण में अपना विशिष्ट ध्रुवीकरण होता है। सम्पूर्ण विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के सभी भागों में सिंक्रोट्रॉन विकिरण प्राप्त किया जा सकता है, अर्थात सिंक्रोट्रॉन विकिरण दृष्य प्रकाश, परावैंगनी, अवरक्त, एक्स-किरण, गामा किरण आदि सभी प्रकार का हो सकता है। .

नई!!: अनडुलेटर और सिंक्रोट्रॉन विकिरण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »