लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदरक

सूची अदरक

अदरक अदरक का चूर्ण अदरक का खेत अदरक की कैन्डी अदरक (वानस्पतिक नाम: जिंजिबर ऑफ़िसिनेल / Zingiber officinale), एक भूमिगत रूपान्तरित तना है। यह मिट्टी के अन्दर क्षैतिज बढ़ता है। इसमें काफी मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहता है जिसके कारण यह फूलकर मोटा हो जाता है। अदरक जिंजीबरेसी कुल का पौधा है। अधिकतर उष्णकटिबंधीय (ट्रापिकल्स) और शीतोष्ण कटिबंध (सबट्रापिकल) भागों में पाया जाता है। अदरक दक्षिण एशिया का देशज है किन्तु अब यह पूर्वी अफ्रीका और कैरेबियन में भी पैदा होता है। अदरक का पौधा चीन, जापान, मसकराइन और प्रशांत महासागर के द्वीपों में भी मिलता है। इसके पौधे में सिमपोडियल राइजोम पाया जाता है। सूखे हुए अदरक को सौंठ (शुष्ठी) कहते हैं। भारत में यह बंगाल, बिहार, चेन्नई,मध्य प्रदेश कोचीन, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अधिक उत्पन्न होती है। अदरक का कोई बीज नहीं होता, इसके कंद के ही छोटे-छोटे टुकड़े जमीन में गाड़ दिए जाते हैं। यह एक पौधे की जड़ है। यह भारत में एक मसाले के रूप में प्रमुख है। .

30 संबंधों: चटनी, चना मसाला, चाट मसाला, चिकन मखानी, तिनसुकिया, दम पुख्त, दही चावल, पत्रंग, पंजीरी, भारत में कृषि, भारतीय मसालों की सूची, मद्रास प्रैज़िडन्सी, मसाला, मुंग बीन डोसा, मेघालय, रोग़न जोश, शाही पनीर, सिंहली संस्कृति, सिक्किम, सुजंगक्वा, सूप, हल्दी, जिन्जेरॉल, गरम मसाला, औषधि, आसवन, इलाम, क्षुपभूमि, अरुणाचल प्रदेश, छौंक

चटनी

चटनी का अर्थ होता है दो या उससे अधिक चीजों का मिश्रण। आम बोलचाल में चटनी या खिचड़ी शब्द का इस्तेमाल वैसी चीजों के लिये किया जाता है जिसमें आनुपातिक मात्रा का कोई खास खयाल नहीं रखा जाता। चटनी मूल रूप से भारत का सौस है जो मूल रूप से हरी मिर्च और नमक से बनी होती है और इसके अतिरिक्त इसमें खुली प्रयोग की छूट ली जा सकती है। ज्यादातर चटनियों के बनाने में हरी मिर्च और नमक के अलावा अपने पसंद की किसी भी खास सब्ज़ी को चुना जा सकता है। ज्यादातर सब्ज़ियों की चटनियाँ यूँ तो कच्ची सब्ज़ी को सिल-बट्टे पर पीसकर या ब्लेंडर में ब्लेंड कर के बनायी जा सकती हैं लेकिन किसी किसी फलों की चटनी बनाते समय उन्हें पकाने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ लोकप्रिय चटनियों में ये चटनियाँ शामिल हैं:-.

नई!!: अदरक और चटनी · और देखें »

चना मसाला

छोले कुल्चे उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। चना मसाला बनाने में प्रयुक्त सामग्री चना मसाला भारतीय खाने की एक प्रसिद्ध सब्जी है। इसमें मुख्य सामग्री काबुली चना है। यह तेज मसाले की चटपटी सब्जी होती है। यह दक्षिण एशिया पर्यन्त मिलती है, जिसमें यह उत्तर भारत में सबसे प्रचलित है। .

नई!!: अदरक और चना मसाला · और देखें »

चाट मसाला

चाट मसाला भारतीय और पाकिस्तान खाने में काम में लिया जाने वाला मसाला मिश्रण है। यह सामान्यतः आमचूर (शुष्क आम का चूर्ण), जीरा, काला नमक, धनिया, अदरक, नमक, काली मिर्च, हींग और मिर्च पाउडर के मिश्रण से बनाया जाता है। यह स्वाद में मीट्ठा और खट्टा दोनों तरह का होता है। यह भेलपूरी, पानी पूरी, आलू चाट और दही पुड़ी में जैसे तेज व्यंजनों में स्वाद के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: अदरक और चाट मसाला · और देखें »

चिकन मखानी

चिकन मखानी एक लोकप्रिय भारतीय पंजाबी व्यंजन है। .

नई!!: अदरक और चिकन मखानी · और देखें »

तिनसुकिया

तिनसुकिया भारत के असम प्रदेश का एक छोटा सा शहर, तिनसुकिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा नगर निगम बोर्ड है। यह असम राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यह असम कि राजधानी गुवाहाटी से 486 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 84 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के व्यापारिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इस नगर में असमिया और अन्य भाषाई विशेषकर हिंदीभाषी, बंगाली, नेपाली और सिख लोग रहते हैं। कई नए मॉल और भवनों के निर्माण के साथ शहर एक आधुनिक शहर का रूप लेता जा रहा है। तिनसुकिया एक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है जहाँ कृषि उत्पादों जैसे चाय, संतरे, अदरक और धान के भारी पैदावार के साथ साथ अनेक उद्यम भी प्रतिष्ठित हैं। तिनसुकिया में असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और यह जिले को देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ता है। .

नई!!: अदरक और तिनसुकिया · और देखें »

दम पुख्त

दम पुख्त एक लखनवी व्यंजन पकाने की विधि है। मूलतः इसके द्वारा मांसाहारी व्यंजन पकाये जाते हैं। 'दमपुख़्त' का कायदा है कि गोश्त को मसालों के साथ 4-5 घंटे तक हल्की आँच पर दम दिया जाता है (सारे मसालो जैसे तले हुए प्याज, हरी मिर्च, अदरख-लहसुन और खड़े मसालों को एक साथ पीस कर बरतन में गोश्त के साथ ढक दिया जाता है और ढक्कन के किनारों को गीले आटे से सील कर उसकी भाप (दम) में पकने दिया जाता है)। अगर लकड़ी के कोयले पर इसे पकाया जाए तो इसका असली ज़ायका पता चलता है, पकने के बाद इसे सूखे मेवे, धनिया-पुदीना से सजा रूमाली रोटियों के साथ पेश किया जाता है। श्रेणी:लखनऊ का खाना श्रेणी:भारतीय व्यंजन श्रेणी:अवधी खाना.

नई!!: अदरक और दम पुख्त · और देखें »

दही चावल

दही चावल एक भारतीय व्यंजन है जो भारत के चारों दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में विशेष रूप से लोकप्रिय है। इसे दोपहर या रात के खाने में खाया जाता है।.

नई!!: अदरक और दही चावल · और देखें »

पत्रंग

पत्रंग या पत्रांग सेसलपिनिया वंश में एक सपुष्पक वनस्पति की जीववैज्ञानिक जाति है। इसका वैज्ञानिक नाम "सेसलपिनिया सपन" (Caesalpinia sappan) है। .

नई!!: अदरक और पत्रंग · और देखें »

पंजीरी

पंजीरी कई तरह की चीजों और मसालों को भूनकर बनाया जाने वाला एक प्रकार का मीठा चूर्ण जो खाये जाने में काम आता है। जैसे—सत्यनारायण की पूजा के लिए बनानेवाली पँजीरी; प्रसूता अथवा दुर्बलों को खिलाने के लिए बनाई जानेवाली पौष्टिक पँजीरी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आटे से बनी पंजीरी को 'मनभोग' कहते हैं। धनिये से बनी पंजीरी को ही प्राय: पंजीरी कहा जाता है जो मुख्यत: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है। .

नई!!: अदरक और पंजीरी · और देखें »

भारत में कृषि

भारत के अधिकांश उत्सव सीधे कृषि से जुड़े हुए हैं। होली खेलते बच्चे कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है। १९६० के बाद कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया। सन् २००७ में भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं सम्बन्धित कार्यों (जैसे वानिकी) का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में हिस्सा 16.6% था। उस समय सम्पूर्ण कार्य करने वालों का 52% कृषि में लगा हुआ था। .

नई!!: अदरक और भारत में कृषि · और देखें »

भारतीय मसालों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अदरक और भारतीय मसालों की सूची · और देखें »

मद्रास प्रैज़िडन्सी

मद्रास प्रेसीडेंसी (சென்னை மாகாணம், చెన్నపురి సంస్థానము, മദ്രാസ് പ്രസിഡന്‍സി, ಮದ್ರಾಸ್ ಪ್ರೆಸಿಡೆನ್ಸಿ, ମଦ୍ରାସ୍ ପ୍ରେସୋଦେନ୍ଚ୍ଯ), जिसे आधिकारिक तौर पर फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्रेसीडेंसी तथा मद्रास प्रोविंस के रूप में भी जाना जाता है, ब्रिटिश भारत का एक प्रशासनिक अनुमंडल था। अपनी सबसे विस्तृत सीमा तक प्रेसीडेंसी में दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों सहित वर्तमान भारतीय राज्य तमिलनाडु, उत्तरी केरल का मालाबार क्षेत्र, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, गंजाम, मल्कानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, नवरंगपुर और दक्षिणी उड़ीसा के गजपति जिले और बेल्लारी, दक्षिण कन्नड़ और कर्नाटक के उडुपी जिले शामिल थे। प्रेसीडेंसी की अपनी शीतकालीन राजधानी मद्रास और ग्रीष्मकालीन राजधानी ऊटाकामंड थी। 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रासपट्टनम गांव को खरीदा था और इसके एक साल बाद मद्रास प्रेसीडेंसी की पूर्ववर्ती, सेंट जॉर्ज किले की एजेंसी की स्थापना की थी, हालांकि मछलीपट्टनम और आर्मागोन में कंपनी के कारखाने 17वीं सदी के प्रारंभ से ही मौजूद थे। 1655 में एक बार फिर से इसकी पूर्व की स्थिति में वापस लाने से पहले एजेंसी को 1652 में एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया था। 1684 में इसे फिर से एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया और एलीहू येल को पहला प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। 1785 में पिट्स इंडिया एक्ट के प्रावधानों के तहत मद्रास ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित तीन प्रांतों में से एक बन गया। उसके बाद क्षेत्र के प्रमुख को "प्रेसिडेंट" की बजाय "गवर्नर" का नाम दिया गया और कलकत्ता में गवर्नर-जनरल का अधीनस्थ बनाया गया, यह एक ऐसा पद था जो 1947 तक कायम रहा.

नई!!: अदरक और मद्रास प्रैज़िडन्सी · और देखें »

मसाला

गोवा की एक दुकान में मसाले इस्तानबुल की एक दुकान में मसाले भोजन को सुवास बनाने, रंगने या संरक्षित करने के उद्देश्य से उसमें मिलाए जाने वाले सूखे बीज, फल, जड़, छाल, या सब्जियों को मसाला (spice) कहते हैं। कभी-कभी मसाले का प्रयोग दूसरे फ्लेवर को छुपाने के लिए भी किया जाता है। मसाले, जड़ी-बूटियों से अलग हैं। पत्तेदार हरे पौधों के विभिन्न भागों को जड़ी-बूटी (हर्ब) कहते हैं। इनका भी उपयोग फ्लेवर देने या अलंकृत करने (garnish) के लिए किया जाता है। बहुत से मसालों में सूक्ष्मजीवाणुओं को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है। .

नई!!: अदरक और मसाला · और देखें »

मुंग बीन डोसा

मूंग बीन डोसा (या सामान्यतः पेसराअट्टू या पेसरा डोसा), रोटी की तरह पतली होती हैं एवं डोसा के समान होती है। इसमें मूंग की दाल का घोल इस्तेमाल होता हैं लेकिन डोसा के विपरीत इसमें उड़द की दाल का प्रयोग नहीं होता है। पेसरा अट्टू को नाश्ते में और स्नैक के रूप में भी खाया जाता हैं एवं यह भारत के आंध्र प्रदेश और राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। यह आमतौर पर अदरक या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। हरी मिर्च, अदरक और प्याज का प्रयोग इस नाश्ते के विभिन्न प्रारूपों में किया जाता है। .

नई!!: अदरक और मुंग बीन डोसा · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: अदरक और मेघालय · और देखें »

रोग़न जोश

रोग़न जोश भेड़ के मांस का एक कश्मीरी व्यंजन है जो कश्मीरी खाने की एक ख़ासियत मानी जाती है। .

नई!!: अदरक और रोग़न जोश · और देखें »

शाही पनीर

शाही पनीर एक उत्तर भारतीय व्यंजन है जो पनीर से बनता है। .

नई!!: अदरक और शाही पनीर · और देखें »

सिंहली संस्कृति

फसल पकने पर किया जाने वाला श्रीलंका का पारम्परिक नृत्य ऐसा विश्वास किया जाता है कि राजकुमार विजय और उसके 700 अनुयायी ई. पू.

नई!!: अदरक और सिंहली संस्कृति · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: अदरक और सिक्किम · और देखें »

सुजंगक्वा

250px सुजंगक्वा (Sujeonggwa) कोरिया परंपरागत फल पंच (पेय) है। यह गहरे लाल-भूरे रंग का होता है। यह सूखे दालचीनी, अदरक से बनाया जाता है और इसके ऊपर पाइन नट का गार्निश किया जाता है। इस प्राधिकरण शहद या ब्राउन शुगर के शेष जीवन के दौरान ठोस और तरल पदार्थ हटाया जाएगा, बाद में जोड़ा गया। एक सूखी भावना का हिस्सा है जब दूर एक स्केलपेल के साथ लेने के लिए और धीरे से कहा पक बाद पूरी तरह ठंडा है। यह आमतौर पर फल की एक विस्तृत श्रृंखला है, एक मोटी साफ भिगोने तरल की तरह अंधेरे में खोज से पहले घंटे की संख्या पर प्रदर्शन किया। ठंडा प्रदान करता है और सामान्य सुजंगक्वा मिठाई, के रूप में एक स्वाद मिठाई के रूप में.

नई!!: अदरक और सुजंगक्वा · और देखें »

सूप

फ़्रांसिसी प्याज सूप का एक कटोरा रोटी के साथ घर में बना हुआ चिकन नूडल सूप सूप या शोरबा एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है जो मीट और सब्जियों जैसी सामग्रियों को, स्टॉक, जूस, पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ में मिलाकर बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त गर्म सूप की अन्य विशेषता यह है कि इनमें एक पात्र में तरल पदार्थ में ठोस सामग्रियों को तब तक उबाला जाता है जब तक कि स्वाद उनसे निकलर तरल पदार्थ में न समा जाए और वह एक शोरबे जैसा हो जाये.

नई!!: अदरक और सूप · और देखें »

हल्दी

हल्दी का पौधा: इसके पत्ते बड़े-बड़े होते हैं। हल्दी (टर्मरिक) भारतीय वनस्पति है। यह अदरक की प्रजाति का ५-६ फुट तक बढ़ने वाला पौधा है जिसमें जड़ की गाठों में हल्दी मिलती है। हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक चमत्कारिक द्रव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। औषधि ग्रंथों में इसे हल्दी के अतिरिक्त हरिद्रा, कुरकुमा लौंगा, वरवर्णिनी, गौरी, क्रिमिघ्ना योशितप्रीया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम, टर्मरिक नाम दिए गए हैं। आयुर्वेद में हल्‍दी को एक महत्‍वपूर्ण औषधि‍ कहा गया है। भारतीय रसोई में इसका महत्वपूर्ण स्थान है और धार्मिक रूप से इसको बहुत शुभ समझा जाता है। विवाह में तो हल्दी की रसम का अपना एक विशेष महत्व है।.

नई!!: अदरक और हल्दी · और देखें »

जिन्जेरॉल

जिञेरॉल यह एक प्रकार का अल्कोहल है। रासायनिक रूप से, जिंजरोल कैपेसाइकिन और पेपरिन के रिश्तेदार हैं, जो मिर्च के मिर्च और काली मिर्च को अपनी मसाला देते हैं। यह आम तौर पर एक तेज़ पीले तेल के रूप में पाया जाता है, लेकिन यह एक कम पिघलने क्रिस्टलीय ठोस के रूप में भी पाया जा सकता है। अदरक पकाने से जिंजरोल में रिवर्स एल्डॉल रिएक्शन के माध्यम से जिंजरोल बदल जाता है, जो कि कम जोरदार और एक मसालेदार मीठे सुगंध है। अदरक में 8-जिञेरॉल, 10-जिञेरॉल्, और 12-जिञेरॉल भी शामिल हैं। .

नई!!: अदरक और जिन्जेरॉल · और देखें »

गरम मसाला

भारत में मसालों का ज़ायका क्षेत्र के अनुसार बदलता रहता है इसीलिए पंजाबी गरम मसाले, कश्मीरी गरम मसाले, केरलाई गरम मसाले आदि नामों से मसाले बनते हैं। इनमें क्षेत्र को निवासियों के स्वाद व पसंद के अनुसार घटकों में परिवर्तन होता रहता है। इलायची, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी व लवंग सभी मसालों में शामिल होतो हैं। बाकी घटक क्षेत्रवार या पसंद के अनुसार मिलाए जाते हैं, जैसे, पंजाबी गरम मसाले में धनिया, तेजपत्ता, सोंठ भी मिलाए जाते हैं। इसी प्रकार कश्मीरी गरम मसाले में घटकों की संख्या अधिक होती है जिससे व्यंजन में खुशबू आती है और ज़ायके में अंतर होता है। यहाँ चारों किस्म के मसालों का तुलनात्मक चार्ट दिया जा रहा है - घटकों की मात्राएँ इस बात पर निर्भर करेंगी कि हमें कितनी मात्रा में मसाला चाहिए। आमतौर पर २०० या २५० ग्राम की कुल मात्र के आधार पर घटकों की मात्रा निर्धारित की जाती है। श्रेणी:मसाले.

नई!!: अदरक और गरम मसाला · और देखें »

औषधि

thumb औषधि वह पदार्थ है जिन की निश्चित मात्रा शरीर में निश्चित प्रकार का असर दिखाती है। इनका प्रयोजन चिकित्सा में होता है। किसी भी पदार्थ को औषधि के रूप में प्रयोग करके के लिए उस पदार्थ का गुण, मात्रा अनुसार व्यवहार, शरीर पर विभिन्न मात्राओं में होने वाला प्रभाव आदि की जानकारी अपरिहार्य है। औषधियाँ रोगों के इलाज में काम आती हैं। प्रारंभ में औषधियाँ पेड़-पौधों, जीव जंतुओं से आयुर्वेद के अनुसार प्राप्त की जाती थीं, लेकिन जैसे-जैसे रसायन विज्ञान का विस्तार होता गया, नए-नए तत्वों की खोज हुई तथा उनसे नई-नई औषधियाँ कृत्रिम विधि से तैयार की गईं। .

नई!!: अदरक और औषधि · और देखें »

आसवन

आसवन (Distillation) किसी मिश्रित द्रव के अवयवों को उनके वाष्पन-सक्रियताओं (volatilities) के अन्तर के आधर पर उन्हें अलग करने की विधि है। यह पृथक्करण की भौतिक विधि है न कि रासायनिक परिवर्तन अथवा रासायनिक अभिक्रिया। व्यावसायिक दृष्टि से आसवन के बहुत से उपयोग हैं। कच्चे तेल (क्रूड आयल) के विभिन्न अवयवों को पृथक करने के लिये इसका उपयोग किया जाता है। पानी का आसवन करने से उसकी अशुद्धियाँ (जैसे नमक) निकल जातीँ हैं और अधिक शुद्ध जल प्राप्त होता है। .

नई!!: अदरक और आसवन · और देखें »

इलाम

इलाम नेपाल के एक रमणीय जिला हैं। ये नेपालके सुदुर पूर्व भारतकी दार्जिलिङ औ सिक्किमसे सीमापर अवस्थित हैं। इलाम जिलाकी सरहद तराईमें झापा, मोरङ से पाँचथर औ सिक्किमकी ऊँची चोटीयाँ तक फैला हुआ है। सन्तपुर (सन्दक्पु), छिन्तापु, श्रीअन्तु, सिद्धिथुम्का यहाँकी ऊँची चोटीयाँ हैं। माईपोखरी, सेतीदेवी, पंचकन्या, सिंहवाहिनी, पाथीभरा, गजुरमुखी आदि धार्मिक तथा कन्याम, करफोक, मंगलबारे आदि पर्यटकीय स्थान इलाम समिटता् हैं। फिकल, पशुपतिनगर, नयाँबजार, मंगलबारे, देउराली यहाँकी खास बाजार है। इलाम बाजार जिला सदरमुकाम हैं। चायकी पत्ती, इलाईंची, अदरक, आलु, दूध यहाँकी मुख्य कृषि उपज हैं। इलामकी अर्थोडक्स चाय यूरोप और अष्ट्रेलियाली बाजारमें लोकप्रिय हैं। लाप्चा, लिम्बू, राई, तामाङ, गुरुङ, शेर्पा, क्षत्री, ब्राह्मण, मारवाडी, नेवार आदि सम्प्रदायकी लोग इस पहाडी जिलामें निवास करते हैं। श्रेणी:नेपाल.

नई!!: अदरक और इलाम · और देखें »

क्षुपभूमि

क्षुपभूमि (scrubland) किसी ऐसे भूक्षेत्र को कहा जाता है जहाँ के वनस्पतियों में क्षुपों (यानि झाड़ियों) प्रधान हो। अक्सर ऐसे इलाक़ों में घास, बूटियाँ और जड़प्रधान पौधे (जिनकी जड़ें में ऊर्जा जमा करी जाने से वह मोटी हो जाती हैं, मसलन अदरक) भी विस्तृत होते हैं। क्षुपभूमि प्राकृतिक होती है या फिर मानवीय गतिविधियों के कारण भी बन सकती है। कभी-कभी वन में आग लगने के कारण वृक्ष जल जाते हैं और कुछ वर्षों के काल के लिये यहाँ क्षुप ही फैले हुए होते हैं जिसके बाद धीरे-धीरे पेड़ों के बढ़ने से यह फिर से क्षुपभूमि से परिवर्तित होकर वन बन जाती है। अगर समय-समय पर प्राकृतिक कारणों से अग्नि का प्रकोप हो तो ऐसे स्थान स्थायी रूप से भी क्षुपभूमि बने रह सकते हैं। .

नई!!: अदरक और क्षुपभूमि · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश ('अरुणांचल' नहीं) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' .

नई!!: अदरक और अरुणाचल प्रदेश · और देखें »

छौंक

छौंक लगाने की तैयारी छौंक जिसे तड़का (पश्चिमी भाग) या बघार (दक्षिणी भाग) भी कहते हैं, मुख्यत: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में विभिन्न व्यंजनों को पकाने में प्रयोग की जाने वाली एक विधि है। छौंक लगाने में घी या तेल को गर्म कर उसमें खड़े मसाले (अथवा पिसे मसाले भी) डाले जाते हैं ताकि उनमें समाहित सुगंधित तेल उनकी कोशिकाओं से निकल कर, उस व्यंजन जिसमें इन मसालों को मिलाया जाना है, को, उसका वो खास स्वाद प्रदान कर सकें। छौंक को किसी व्यंजन की शुरुआत या फिर अंत में मिलाया जा सकता है। शुरुआत मे लगे छौंक में अमूमन खड़े मसालों के साथ साथ पिसे मसाले और नमक भी मिलाया जाता है जबकि अंत में लगे छौंक में अक्सर खड़े मसाले ही डाले जाते हैं। शुरुआत में लगा छौंक अक्सर सब्जी पकाने में प्रयोग किया जाता है, जबकि दाल, सांबर आदि व्यंजनों में इसे अंत में मिलाया जाता है। .

नई!!: अदरक और छौंक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोंठ, अदरख

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »