लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अज़ेरी भाषा

सूची अज़ेरी भाषा

अज़ेरी भाषा बोलने वाले क्षेत्र अज़रबैजानी, अज़ेरी या (कभी-कभी) तोर्की (अज़ेरी: आज़रबेयचांचा, आज़रबेयचान तुर्कचसी, आज़रबेयचान दिलि) अज़रबैजान और पश्चिमोत्तरी ईरान में अज़रबैजानी लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। यह तुर्की भाषा-परिवार की ओग़ुज़ शाखा की एक भाषा है और तुर्की, क़शक़ाई और तुर्कमेन भाषा से काफ़ी समानताएँ रखती है। विश्व भर में अज़ेरी बोलने वालों की संख्या २.५ से ३.५ करोड़ अनुमानित की गई है।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

16 संबंधों: चाय, तुर्कमेन लोग, तेन्ग्री, पश्चिमी एशिया, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची, ईरान, गूगल खोज, ओश प्रांत, ओग़ुज़ भाषाएँ, इल्हाम अलियेव, क़शक़ाई भाषा, काकेशस पर्वत शृंखला, कॉकस, अरबील प्रान्त, अर्दबील प्रांत

चाय

चाय एक लोकप्रिय पेय है। यह चाय के पौधों की पत्तियों से बनता है।भारतीय.

नई!!: अज़ेरी भाषा और चाय · और देखें »

तुर्कमेन लोग

तुर्कमेन मध्य एशिया में बसने वाली एक तुर्की-भाषी जाति का नाम है। तुर्कमेन लोग मुख्य रूप से तुर्कमेनिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पूर्वोत्तरी ईरान, सीरिया, इराक़ और उत्तरी कॉकस क्षेत्र में रूस के स्ताव्रोपोल क्राय में रहते हैं। यह तुर्कमेन भाषा बोलते हैं जो तुर्की भाषा-परिवार की ओग़ुज़ शाखा की एक बोली है। कुछ तुर्कमेन लोग तुर्की, अज़ेरी, क़शक़ाई और गागाउज़ भाषाएँ भी बोलते हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और तुर्कमेन लोग · और देखें »

तेन्ग्री

यहाँ पुरानी तुर्की लिपि में 'तेन्ग्री' लिखा हुआ है गुयुक ख़ान द्वारा १२४६ ई में इसाई पोप को लिखे पत्र पर लगी मोहर में पहले चार शब्द है 'मोन्गके तेन्ग्री- यिन कुचुन्दुर' यानि 'सनातन आकाश की शक्ति के अधीन' ख़ान तेन्ग्री पर्वत तेन्ग्री (Tengri) प्राचीन तुर्क लोगों और मंगोल लोगों के धर्म के मुख्य देवता थे। इनकी मान्यता शियोंगनु और शियानबेई जैसे बहुत सी मंगोल और तुर्की समुदायों में थी और इनके नाम पर उन लोगों के धर्म को तेन्ग्री धर्म (Tengriism) बुलाया जाता है। तुर्की लोगों की सबसे पहली ख़ागानत ने, जिसका नाम गोएकतुर्क ख़ागानत था, भी इन्हें अपना राष्ट्रीय देवता ठहराया था और उसके ख़ागान भी अपनी गद्दी पर विराजमान होने का कारण 'तेन्ग्री की इच्छा' बताते थे। तेन्ग्री को 'आकाश का देवता' या 'नीले आकाश का पिता' कहा जाता था। अक्सर मंगोल शासक अपने राज के पीछे 'सनातन नीले आकाश की इच्छा' होने की बात किया करते थे।, Zachary Kent, Enslow Publishers, 2007, ISBN 978-0-7660-2715-2,...

नई!!: अज़ेरी भाषा और तेन्ग्री · और देखें »

पश्चिमी एशिया

पश्चिमी एशिया, या दक्षिण पश्चिम एशिया, शब्दावली का प्रयोग एशिया के सुदूर पश्चिमी भाग का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यह शब्द आंशिक रूप से मध्य पूर्व (Middle East) का समानार्थी ही है, जो कि (मध्य पूर्व) एशिया के भीतर अपनी स्थिति के बजाय पश्चिमी यूरोप के साथ भौगोलिक स्थिति के सम्बन्ध का वर्णन करता है। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और पश्चिमी एशिया · और देखें »

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है,जो सादृश और अंकीय लघु तरंगों (एनालॉग एंड डिजिटल शार्टवेव), इंटरनेट स्ट्रीमिंग और पॉडकास्टिंग, उपग्रह, एफएम और एमडब्ल्यू प्रसारणों के जरिये दुनिया के कई हिस्सों में 32 भाषाओं में प्रसारण करता है। यह राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, (बीबीसी के घोषणपत्र में उल्लिखित विषयों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के समझौते के आदेश द्वारा) गैर-लाभकारी और वाणिज्यिक विज्ञापनों से मुक्त है। अंग्रेजी भाषा की सेवा हर दिन 24 घंटे प्रसारित होती है। जून 2009 में बीबीसी की रिपोर्ट है कि विश्व सेवा के साप्ताहिक श्रोताओं का औसत 188 मिलियन लोगों तक पहुंच गया। वर्ल्ड सर्विस के लिए ब्रिटिश सरकार विदेशी और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा अनुदान सहायता के माध्यम से वित्तपोषित करती है। 2014 से यह अनिवार्य बीबीसी लाइसेंस शुल्क से वित्तपोषित होगा, जो ब्रिटेन में टेलीविजन पर प्रसा‍रित कार्यक्रमों को देखने वाले हर घर पर लगाया जायेगा.

नई!!: अज़ेरी भाषा और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस · और देखें »

लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अज़ेरी भाषा और लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: अज़ेरी भाषा और ईरान · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: अज़ेरी भाषा और गूगल खोज · और देखें »

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और ओश प्रांत · और देखें »

ओग़ुज़ भाषाएँ

विभिन्न ओग़ुज़ तुर्की भाषाओँ का विस्तार ओग़ुज़​ भाषाएँ (Oghuz languages), जिन्हें दक्षिण-पश्चिमी तुर्की भाषाएँ (Southwest Turkic languages) भी कहा जाता है, तुर्की भाषा परिवार की एक प्रमुख उपशाखा हैं जो दक्षिण-पूर्व यूरोप के बाल्कन क्षेत्र से लेकर चीन तक लगभग १५ करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती हैं। तुर्की भाषा और अज़रबेजानी भाषा दोनों ओग़ुज़​ भाषाएँ हैं।, Walter de Gruyter, pp.

नई!!: अज़ेरी भाषा और ओग़ुज़ भाषाएँ · और देखें »

इल्हाम अलियेव

इल्हाम हेदर ओगलू अलियेव (अज़ेरी भाषा: İlham Heydər oğlu Əliyev, Илһам Һејдәр оғлу Әлиев, ایلهام علیف) एक अज़रबैजानी राजनेता है, जो, वर्ष २००३ से अज़रबैजान के राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म २४ दिसम्बर १९६१ में हुआ था। अज़ेरी भाषा के अलावा वह अंग्रेज़ी, फ़्रान्सीसी, रूसी और तुर्की भाषाएँ भी बोलते है। वह हेदर अलियेव का बेटा है जो १९९३-२००० के दौरान अज़रबैजान के राष्ट्रपति थे। वे न्यू अज़रबाइजान पार्टी के नेता हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और इल्हाम अलियेव · और देखें »

क़शक़ाई भाषा

क़शक़ाई (Qashqai) या ग़शग़ाई एक तुर्की भाषा है जो क़शक़ाई समुदाय के लोग बोलते हैं। यह समुदाय मुख्य रूप से ईरान के फ़ार्स क्षेत्र में बसा हुआ है। क़शक़ाई बोली अज़ेरी भाषा के बहुत क़रीब है और कभी-कभी उस भाषा की उपभाषा कहलाती है। अधिकतर क़शक़ाई लोग क़शक़ाई भाषा के साथ-साथ फ़ारसी भी लिख-बोल सकते हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और क़शक़ाई भाषा · और देखें »

काकेशस पर्वत शृंखला

अंतरिक्ष से कॉकस पर्वतों का दृश्य - बर्फ़-ढके महाकॉकस की शृंखला उत्तर-पश्चिम में कृष्ण सागर से चलकर दक्षिण-पूर्व में कैस्पियन सागर तक पहुँचती साफ़ नज़र आ रही है काकेशस पर्वत शृंखला यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित, कृष्ण सागर और कैस्पियन सागर के दरमियान के कॉकस क्षेत्र की एक पर्वत शृंखला है, जिसमें यूरोप का सब से ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत, भी शामिल है। कॉकस पर्वतों के दो मुख्य भाग हैं - महाकॉकस पर्वत शृंखला और हीनकॉकस पर्वत शृंखला। महाकॉकस पर्वत कृष्ण सागर के उत्तरपूर्वी छोर पर बसे रूस के सोची शहर से शुरू होकर पूर्व के ओर कैस्पियन सागर पर बसी अज़रबैजान की राजधानी बाकू तक पहुँचते हैं। हीनकॉकस इनके दक्षिण में १०० किमी की दूरी पर साथ-साथ चलते हैं। जॉर्जिया की मेसख़ेती पर्वत शृंखला हीनकॉकस का ही एक हिस्सा हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और काकेशस पर्वत शृंखला · और देखें »

कॉकस

कॉकस या कौकसस यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित एक भौगोलिक और राजनैतिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कॉकस पर्वत शृंखला भी आती है, जिसमें यूरोप का सबसे ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत शामिल है। कॉकस के दो मुख्य खंड बताये जाते हैं: उत्तर कॉकस और दक्षिण कॉकस। उत्तर कॉकस में चेचन्या, इन्गुशेतिया, दाग़िस्तान, आदिगेया, काबारदीनो-बल्कारिया, काराचाए-चरकस्सिया, उत्तर ओसेतिया, क्रास्नोदार क्राय और स्ताव्रोपोल क्राय के क्षेत्र आते हैं। दक्षिण कॉकस में आर्मीनिया, अज़रबैजान और जॉर्जिया आते हैं, जिसमें दक्षिण ओसेतिया, अबख़ज़िया और नागोर्नो-काराबाख़ शामिल हैं। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और कॉकस · और देखें »

अरबील प्रान्त

अरबील प्रान्त के ज़िले और उपज़िले अरबील प्रान्त (अरबी), जिसे अरबेल प्रान्त (आशूरी: ܐܪܒܝܠ) और हावलेर प्रान्त (कुर्दी) भी कहा जाता है, इराक़ का एक प्रान्त है। दोहूक प्रान्त और सुलयमानियाह प्रान्त के साथ यह प्रान्त भी इराक़ के स्वशासित कुर्दिस्तान क्षेत्र में आता है जहाँ कुर्दी लोगों की अपनी कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार चलती है। अरबील प्रान्त की उत्तर में तुर्की के साथ और पूर्वोत्तर में ईरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। .

नई!!: अज़ेरी भाषा और अरबील प्रान्त · और देखें »

अर्दबील प्रांत

पीरबिदाक़ गाँव अर्दबील प्रान्त (फ़ारसी:, ओस्तान-ए-अल्बोर्ज़; उच्चारण: अर+दबील; अंग्रेज़ी: Ardabil Province) ईरान के ३१ प्रान्तों में से एक है जो उस देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी अर्दबील नाम का शहर ही है। यहाँ बहुत से अज़ेरी लोग रहते हैं और इसे 'ईरानी अज़रबेजान' का हिस्सा माना जाता है।, Patricia Baker, Hilary Smith, Bradt Travel Guides, 2009, ISBN 978-1-84162-289-7 .

नई!!: अज़ेरी भाषा और अर्दबील प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अज़रबेजानी भाषा, अजेरी भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »