लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अक्किनेनी नागार्जुन

सूची अक्किनेनी नागार्जुन

अक्किनेनी नागार्जुन (तेलुगू: అక్కినేని నాగార్జున; जन्म २९ अगस्त १९५९) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, नर्तक, उद्यमी और टेलीविजन प्रस्तोता है जो मुख्यतः तेलुगू सिनेमा और टेलीविजन में काम करते है। .

7 संबंधों: नागा चैतन्य, नागार्जुन (बहुविकल्पी), नगमा, श्रिया सरन, जुड़वा (1997 फ़िल्म), ख़ुदागवाह, अखिल अक्किनेनी

नागा चैतन्य

नागा चैतन्य अक्किनेनी (तेलुगू: అక్కినేని నాగ చైతన్య; जन्म 23 नवंबर 1986) एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जो तेलुगू सिनेमा में काम करते है। .

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और नागा चैतन्य · और देखें »

नागार्जुन (बहुविकल्पी)

नागार्जुन शीर्षक से कई लेख है:-.

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और नागार्जुन (बहुविकल्पी) · और देखें »

नगमा

चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और नगमा · और देखें »

श्रिया सरन

श्रिया सरन (जन्म 11 सितंबर 1982) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत संगीत वीडियो में अभिनय द्वारा की, साथ ही कलाकार बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए, वे एक अभिनय स्टूडियो में भाग लेती रहीं। 2001 में इष्टम के साथ श्रीगणेश करते हुए, 2002 में अपनी पहली ज़बरदस्त हिट फ़िल्म संतोषम में भानु की भूमिका के ज़रिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस फ़िल्म के बाद वे कई तेलुगू फ़िल्मों में प्रमुख कलाकारों के साथ नज़र आईं, जबकि, साथ ही बॉलीवुड और तमिल फ़िल्म उद्योग में भी प्रवेश किया। 2007 में, शिवाजी: द बॉस में रजनीकांत के साथ अभिनय करने के बाद श्रिया सरन एक राष्ट्रीय हस्ती बन गईं, जिसके पश्चात उन्होंने कई बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्म भी साईन कीं.

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और श्रिया सरन · और देखें »

जुड़वा (1997 फ़िल्म)

जुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। .

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और जुड़वा (1997 फ़िल्म) · और देखें »

ख़ुदागवाह

ख़ुदागवाह 1992 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय महाकाव्य फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन है। अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, और डैनी डेन्जोंगपा सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था। यह श्रीदेवी और बच्चन की एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म में; अफगानिस्तान का बादशाह खान बेनजीर के पिता के हत्यारे को खोजने के लिए भारत यात्रा करता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल होता है लेकिन जल्द ही खुद को एक हत्या का दोषी पाता है और भारतीय जेल में फंस जाता है। ख़ुदागवाह को 8 मई, 1992 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। रिलीज होने पर इसको इसके निर्देशन, पटकथा, प्रदर्शन, संगीत और उत्पादन की ओर आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। यह फिल्म दुनिया भर में ₹17.9 करोड़ की कमाई करने वाली प्रमुख व्यावसायिक सफलता बन गई। इस प्रकार ये 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और ख़ुदागवाह · और देखें »

अखिल अक्किनेनी

अखिल अक्किनेनी (जन्म ८ अप्रैल १९९४) एक भारतीय अभिनेता है जो तेलुगु सिनेमा में काम करते है .

नई!!: अक्किनेनी नागार्जुन और अखिल अक्किनेनी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »