लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंडमान सागर

सूची अंडमान सागर

अंडमान सागर को नीले रंग से दर्शाया गया है अंडमान सागर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व, म्यान्मार के दक्षिण, थाईलैंड के पश्चिम और अंडमान द्वीप समुह के पूर्व मे स्थित एक जल संग्रह है। यह हिन्द महासागर का एक भाग है। ये उत्तर से दक्षिण तक लगभग १,२०० किमी और पूर्व से पश्चिम तक लगभग ६५० किमी में फैला हुआ है और इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ७,९७,००० वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई ८७० मीटर है और अधिकतम गहराई ३,७७७ मीटर है। अपने दक्षिण पश्चिमी कोने पर अंडमान सागर संकरा होता जाता है और मलाक्का की खाड़ी का निर्माण करता है, जो मलेशिया के मलय प्रायद्वीप और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को अलग करता है। श्रेणी:भारत श्रेणी:म्यान्मार श्रेणी:बंगाल की खाड़ी श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर * श्रेणी:एशिया के सागर.

29 संबंधों: डवे, डंकन जलसन्धि, तनीन्थार्यी मण्डल, त्रंग प्रान्त, दस डिग्री जलसन्धि, नर्कोन्दम द्वीप, निकोबार द्वीपसमूह, फंग अंगा प्रान्त, फैलिन (चक्रवात), फूकेत प्रान्त, बंगाल की खाड़ी, म्यान्मार, मोन राज्य, मोकन लोग, रनोंग प्रान्त, रिची द्वीपसमूह, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, लंगकावी, सतून प्रान्त, सालवीन नदी, विश्व के प्रमुख सागरों की सूची, आचेह, इरावती नदी, कल्पोंग नदी, क्रबी प्रान्त, क्रा थलसंधि, केदाह, कोको द्वीपसमूह, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

डवे

डवे (बर्मी: ထားဝယ်မြို့) बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल की राजधानी है। यह डवे नदी के किनारे अंडमान सागर पर स्थित एक बंदरगाह शहर है। डवे क्षेत्र अपने काजू और सुपारी उत्पादन के लिये जाना जाता है, जो बड़ी मात्रा में चीन, भारत और थाईलैण्ड निर्यात होते हैं। .

नई!!: अंडमान सागर और डवे · और देखें »

डंकन जलसन्धि

डंकन जलसन्धि (Duncan Passage) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में रटलैण्ड द्वीप को छोटे अण्डमान द्वीप से अलग करने वाली जलसन्धि है। यह लगभग ४८ किमी चौड़ी है और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है। .

नई!!: अंडमान सागर और डंकन जलसन्धि · और देखें »

तनीन्थार्यी मण्डल

तनीन्थार्यी मण्डल (बर्मी: တနင်္သာရီတိုင်းဒေသကြီး) बर्मा का दक्षिणतम प्रशासनिक मण्डल है। यह पूर्व में थाईलैण्ड और पश्चिम में अंडमान सागर से सीमाएँ रखता है और लम्बे व पतले क्रा भूडमरुमध्य पर स्थित है। .

नई!!: अंडमान सागर और तनीन्थार्यी मण्डल · और देखें »

त्रंग प्रान्त

त्रंग थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। प्रान्त का अधिकतर भाग पहाड़ी है। .

नई!!: अंडमान सागर और त्रंग प्रान्त · और देखें »

दस डिग्री जलसन्धि

दस डिग्री जलसन्धि (Ten Degree Channel) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में छोटे अण्डमान द्वीप को कार निकोबार द्वीप से अलग करने वाली जलसन्धि है। यह लगभग १५५ किमी चौड़ी है और १० डिग्री अक्षांश (लैटिट्यूड) के समीप पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है। .

नई!!: अंडमान सागर और दस डिग्री जलसन्धि · और देखें »

नर्कोन्दम द्वीप

नर्कोन्दम या नर्कोन्दुम अंडमान सागर में स्थित एक ज्वालामुखी द्वीप है। इसकी मुख्य चोटी समुद्र स्तर से लगभग 710 मीटर की उंचाई पर है। इस द्वीप को अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा माना जाता है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा इसे शान्त ज्वालामुखी की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था। श्रेणी:भारत के केन्द्र शासित प्रदेश श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप श्रेणी:भारत के द्वीप समूह श्रेणी:ज्वालामुखी निर्मित द्वीप श्रेणी:बंगाल की खाड़ी श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:भारत के ज्वालामुखी.

नई!!: अंडमान सागर और नर्कोन्दम द्वीप · और देखें »

निकोबार द्वीपसमूह

निकोबार द्वीपसमूह एशिया में निकोबार द्वीपसमूह का नक्शा निकोबार द्वीपसमूह है द्वीपसमूह भारत में। ये हिन्द महासागर में है और 150 किलोमीटर की दूरी आचेह, सुमात्रा से। अंडमान सागर है निकोबार द्वीपसमूह और थाईलैंड के बीच। ये 1,300 किलोमीटर की दूरी के बारे में स्थित भारत मुख्यभूमि से। राजनीतिक रूप से ये द्वीपसमूह अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा है। यूनेस्को ने बड़ा निकोबार को घोषित किया एक बायोस्फियर भंडार के विश्व नेटवर्क। , The International Coordinating Council of UNESCO’s Man and the Biosphere Programme (MAB), added the following new sites to the World Network of Biosphere Reserves (WNBR) http://www.unesco.org/new/en/media-services/multimedia/photos/mab-2013/india/.

नई!!: अंडमान सागर और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

फंग अंगा प्रान्त

फंग अंग या फंगंगा थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। .

नई!!: अंडमान सागर और फंग अंगा प्रान्त · और देखें »

फैलिन (चक्रवात)

फैलिन या पायलिन एक तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। अंडमान सागर में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्पन्न हुए फैलिन ने 9 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार करते ही एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि यह तूफ़ान 12 अक्टूबर को शाम के लगभग साढ़े पांच बजे भारत के पूर्वी तटीय इलाकों तक पहुँच जायेगा। अंततः यह तूफ़ान 12 अक्टूबर 2013 को 8 बजे आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के तट पर टकराया। इस चक्रवात को फैलिन नाम (जिसका अर्थ होता है नीलम), थाईलैंड द्वारा दिया गया था। इस चक्रवात से 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, 2.34 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 2400 करोड़ रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई। .

नई!!: अंडमान सागर और फैलिन (चक्रवात) · और देखें »

फूकेत प्रान्त

फूकेत थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में अंडमान सागर में एक मुख्य द्वीप और कुछ अन्य द्वीपों के समूह का संगठित प्रान्त है। यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। .

नई!!: अंडमान सागर और फूकेत प्रान्त · और देखें »

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: अंडमान सागर और म्यान्मार · और देखें »

मोन राज्य

मोन राज्य (बर्मी: မွန်ပြည်နယ်) बर्मा के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक राज्य है। यह पश्चिम में अंडमान सागर के साथ तटवर्ती है। पूर्व में इसकी थाईलैण्ड के साथ एक संक्षिप्त सीमा है। .

नई!!: अंडमान सागर और मोन राज्य · और देखें »

मोकन लोग

मोकन लोग थाई-बर्मा समुद्री तट पर बसे और समुद्र पर निर्भर घुमन्तु लोग हैं जो आधुनिकता से अभी भी दूर हैं। अंडमान सागर में भी इनकी उपस्थिति हैं। श्रेणी: पूर्वी एशिया की आदिम जातियाँ श्रेणी: थाईलैंड की आदिम जातियाँ श्रेणी: म्यानमार की आदिम जातियाँ.

नई!!: अंडमान सागर और मोकन लोग · और देखें »

रनोंग प्रान्त

रनोंग थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि के मध्य भाग में स्थित है। इसकी पूर्वी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ लगती है और दक्षिणपूर्व में यह अण्डमान सागर के साथ तटवर्ती है। .

नई!!: अंडमान सागर और रनोंग प्रान्त · और देखें »

रिची द्वीपसमूह

रिची द्वीपसमूह भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की एक अंश है जिसके द्वीप बृहत अण्डमान (ग्रेट अण्डमान) से पूर्व में अंडमान सागर में स्थित हैं। रिची द्वीपसमूह में ४ बड़े द्वीप, ७ छोटे द्वीप और कई नन्हें टापू व समुद्र से बाहर उभरी हुई चट्टानें हैं, जो बृहत अण्डमान से सामांतर उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत हैं। बैरन द्वीप, जो एक सक्रीय ज्वालामुखी है, ७५ किमी और भी पूर्व में स्थित है। .

नई!!: अंडमान सागर और रिची द्वीपसमूह · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: अंडमान सागर और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

लंगकावी

लंगकावी (मलय: Langkawi Permata Kedah) अंडमान सागर में स्थित मलेशिया का एक द्वीपसमूह है जो पर्यटन के लिये जाना जाता है। इसमें १०४ द्वीप हैं, जो मलेशिया कि मुख्य भूमि से ३० किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। जब समुद्र का पानी उतार पर होता है तो पांच और द्वीप सतह पर आ जाते हैं। यह मलेशिया के केदाह राज्य का भाग है। इन द्वीपों का कुल क्षेत्रफ़ल ५२८ वर्ग किमी है। पूरे द्वीपसमूह में एक द्वीप अन्य सभी द्वीपों से कहीं अधिक बड़ा है और उसका नाम भी लंगकावी द्वीप है। .

नई!!: अंडमान सागर और लंगकावी · और देखें »

सतून प्रान्त

सतून थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और इसकी दक्षिणीपूर्व सीमा मलेशिया के पेरलिस राज्य से लगी हुई है। .

नई!!: अंडमान सागर और सतून प्रान्त · और देखें »

सालवीन नदी

सालवीन नदी का प्रवाह मार्ग सालवीन नदी तिब्बत से शुरु होकर चीन के यूनान प्रान्त, बर्मा और थाईलैंड के रास्ते अंडमान सागर मे समाहित होने वाली एक नदी है| इस नदी को चीन मे नूजीआंग, बर्मा मे थानलवीन और थाईलेन्ड मे सालवीन नाम से जाना जाता है। श्रेणी:म्यान्मार.

नई!!: अंडमान सागर और सालवीन नदी · और देखें »

विश्व के प्रमुख सागरों की सूची

विश्व में बहुत बड़े-बड़े सागर है। .

नई!!: अंडमान सागर और विश्व के प्रमुख सागरों की सूची · और देखें »

आचेह

आचेह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के उत्तरतम भाग में स्थित है और इसका उत्तरी छोर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर से अंडमान सागर के पार केवल १५० किमी दूर है। आचेह में दस स्थानीय समुदाय रहते हैं, जिनमें आचेही लोग सबसे विशाल गुट है और स्थानीय जनसंख्या का ८०% से अधिक है। समझा जाता है कि इण्डोनेशिया में इस्लाम सबसे पहले आचेह में आया और यह एक रूढ़िवादी इलाक़ा है जहाँ इस्लामी शरिया क़ानून लगाने के प्रयास होते रहे हैं। आचेह में अलगाववाद के आंदोलन भी अग्रसर रहे हैं। दिसंबर 2004 में आये महाभूकम्प का उपरिकेंद्र आचेह के पास ही था और उससे उत्पन्न सूनामी लहरों की विनाश लीला में सबसे अधिक इसी प्रांत के लोग प्रभावित हुये और विश्व के मीडिया का ध्यान यहाँ सबसे ज्यादा केन्द्रित हुआ। .

नई!!: अंडमान सागर और आचेह · और देखें »

इरावती नदी

इरावती या इरावदी बर्मा की एक प्रमुख नदी है। यह नदी बर्मा के उत्तर से दक्षिण की दिशा मे बहते हुए बर्मा को दो भाग मे विभाजित करती है। इस नदी की लंबाई २१७० किलोमीटर है और यह बर्मा मे बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इरावती नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी है। .

नई!!: अंडमान सागर और इरावती नदी · और देखें »

कल्पोंग नदी

कल्पोंग नदी भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के उत्तर अण्डमान द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह अण्डमान द्वीपसमूह की एकमात्र नदी है (हालांकि निकोबार द्वीपसमूह में अन्य नदियाँ हैं)। कल्पोंग नदी सैडल पर्वत से शुरू होती है और फिर ३५ किमी उत्तरी दिशा में बहती हुए दिगलीपुर शहर के पास से निकलती है और एरियल खाड़ी में बह जाती है, जो कि स्वयं अंडमान सागर की एक खाड़ी है। .

नई!!: अंडमान सागर और कल्पोंग नदी · और देखें »

क्रबी प्रान्त

क्रबी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। .

नई!!: अंडमान सागर और क्रबी प्रान्त · और देखें »

क्रा थलसंधि

क्रा थलसंधि (थाई:คอคอดกระ, अंग्रेज़ी: Kra Isthmus) दक्षिणपूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप का सबसे कम चौड़ाई वाला भाग है। इसके पूर्व ओर थाईलैण्ड की खाड़ी है जबकि पश्चिमी तरफ़ अंडमान सागर है। इस थलसंधि का पूर्वी भाग थाईलैण्ड में आता है और पश्चिमी भाग बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल का हिस्सा है। अपने सबसे तंग बिन्दु पर क्रा थलसन्धि की चौड़ाई केवल ४४ किमी है। यदि यहाँ खोदने से एक जलमार्ग थाईलैण्ड की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ दे तो पूर्वी एशिया से पश्चिमी एशिया के जल यातायात को नीचे से मलक्का जलसन्धि से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेकिन यह करना कठिन है क्योंकि क्रा थलसंधि पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ नामक एक पहाड़ी शृंखला खड़ी हुई है। .

नई!!: अंडमान सागर और क्रा थलसंधि · और देखें »

केदाह

केदाह मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया के उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में अंडमान सागर, उत्तर में तथा उत्तरपूर्व में थाइलैंड, दक्षिणपूर्व में पेराक राज्य तथा दक्षिणपश्चिम में पेनांग राज्य हैं। केदाह राज्य के अंतर्गत अनेक द्वीप भी हैं जिनमें प्रमुख उत्तरपश्चिम में स्थित लांगकवी है। .

नई!!: अंडमान सागर और केदाह · और देखें »

कोको द्वीपसमूह

कोको द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित कुछ छोटे द्वीपों का समूह है जिनपर बर्मा का अधिकार है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की सीमा पर हैं और भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह से ठीक उत्तर में हैं। प्रशासनिक रूप से यह बर्मा के यांगोन मण्डल का हिस्सा हैं। भौगोलिक रूप से यह अंडमान और निकोबार के द्वीपसमूह का भाग हैं और अपने सबसे नज़दीकी बिन्दु पर यह उत्तर अंडमान द्वीप से केवल २० किमी की समुद्री दूरी पर हैं।Prostar Sailing Directions 2005 India & Bay of Bengal Enroute, National Geospatial-Intelligence Agency .

नई!!: अंडमान सागर और कोको द्वीपसमूह · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: अंडमान सागर और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अण्डमान सागर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »