लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

सूची हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

12 संबंधों: डोलोरिस अम्ब्रिज, भ्रमासक्‍ति, मंजुल प्रकाशन, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और आग का प्याला, हॉग्वार्ट्स, जे॰ के॰ रोलिंग, कॉर्नेलियस फ़ज, अंग्रेज़ी भाषा, २००३, २१ जून

डोलोरिस अम्ब्रिज

डोलोरिस अम्ब्रिज (en:Dolores Umbridge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला की एक काल्पनिक पात्र है। वो पहले जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज की वरिष्ठ सचिव थी, पर उपन्यास की पाँचवी कड़ी में तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में काली कलाओं से आत्मरक्षा का विषय पढ़ाने आ जाती है (फ़ज के निर्देश पर, जिससे कि जादू-मन्त्रालय स्कूल में अपनी मनचाही दख़लन्दाज़ी कर सके)। वहाँ आकर वो हैरी पॉटर का जीना मुश्किल कर देती है और हमेशा साबित करने पर तुली रहती है कि हैरी दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के वापस आने की ख़बर के बारे में झूठ बोल रहा है। बाद में वो मन्त्रालय की तरफ़ से स्कूल की उच्च निरीक्षिका और उसके बाद कुछ समय के लिये प्रधानाचार्या भी बन जाती है। उसे एक बहुत ही मोटी और नाटी (मेंढक समान) औरत के रूप में दर्शाया गया है जो हमेशा मींठी बोली बोलने का ढ़ोंग करती रहती है। श्रेणी:हैरी पॉटर cs:Ministerstvo kouzel#Dolores Umbridgeová de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Dolores Umbridge en:Ministry of Magic#Dolores Umbridge fr:Lieux dans l’univers de Harry Potter#Ministère de la Magie no:Ansatte ved Galtvort høyere skole for hekseri og trolldom#Venke Dolorosa Uffert pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Dolores Umbridge ru:Долорес Амбридж.

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और डोलोरिस अम्ब्रिज · और देखें »

भ्रमासक्‍ति

ऐसी आस्था या विचार को भ्रमासक्ति (Delusion) कहा जाता है जिसे गलत होने का ठोस प्रमाण होने के वावजूद भी व्यक्ति उसे नहीं छोड़ता। यह उस आस्था से अलग है जिसे व्यक्ति गलत सूचना, अज्ञान, कट्टरपन आदि के कारण पकड़े रहता है। isbn.

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और भ्रमासक्‍ति · और देखें »

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire हैरि पॉटर ऐन्ड द गॉब्लट अव फ़ायर) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की चौथी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Goblet of Fire)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और हैरी पॉटर और आग का प्याला · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

कॉर्नेलियस फ़ज

कॉर्नेलियस फ़ज (en:Cornelius Fudge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक पात्र है। वो ब्रिटेन का जादूमन्त्री है, जो जादुई दुनिया में किसी भी देश का सबसे ऊँचा पद होता है। पहले तो वो डम्बल्डोर का भरोसेमन्द दोस्त था, लेकिन जब हैरी पॉटर ने सबको ये बताया कि दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट जिस्मो जान के साथ वापस आ गया है, तो फ़ज ने हैरी का विश्वास नहीं किया। उसके बाद से वो हमेशा हैरी और डम्बल्डोर को झूठा और भरोसे के नाक़ाबिल साबित करने पर तुला रहता था। उपन्यास की पाँचवी कड़ी में उसने हॉग्वार्ट्स स्कूल में बेबुनियाद दख़लन्दाज़ी शुरु कर दी। उपन्यास की छठी कड़ी में उसे जादूमन्त्री के पद से हाथ धोना पड़ा। उसका उत्तराधिकारी बना रूफ़स स्क्रिमजर। श्रेणी:हैरी पॉटर da:Bipersoner i Harry Potter-universet#Cornelius Fudge de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Cornelius Fudge en:Ministry of Magic#Cornelius Fudge no:Ansatte ved Magidepartementet#Kornelius Bloeuf pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Korneliusz Knot.

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और कॉर्नेलियस फ़ज · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

२००३

२००३ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और २००३ · और देखें »

२१ जून

21 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 172वाँ (लीप वर्ष में 173 वाँ) दिन है। साल में अभी और 193 दिन बाकी हैं। २१जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी भी मनाया जाता है जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने ११ दिसंबर २०१४ को दे दी। भारत में योग का प्रतिनिधित्व योगगुरु बाबा रामदेव करते है जिन्होंने लाखो गरीब लोगो को निशुल्क योग शिविर लगा कर कई गंभीर बीमारियों से निजात दिलाई है। योग मन की शांति का एक मार्ग है। .

नई!!: हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह और २१ जून · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैरी पॉटर और फ़ीनिक्स की श्रेणी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »