लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत के बीच अंतर

सुशील कुमार (पहलवान) vs. २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

---- सुशील कुमार (जन्म: २६ मई १९८३) भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। २००८ ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कांस्य पदक जीत कर उन्होंने ५६ साल बाद १९५२ के इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जब यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। सुशील कुमार के लिए दिल्ली सरकार ने ५० लाख के इनाम की घोषणा की जबकि रेलवे ने ५५ लाख और हरियाणा सरकार ने २५ लाख के इनाम की घोषणा की है। 2010 तथा 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मंजीत दूबे dhyeya IAS . भारत ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया था। भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय ओलंपिक संघ ने किया था। 57 एथलीटों के दल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और उनके साथ 42 अधिकारियों का समर्थन स्टाफ था। एथलेटिक्स दल 17 प्रतिभागीयो के साथ सबसे बड़ा था। 1928 से लेकर अब तक पहली बार भारतीय हॉकी टीम ओलिंपिक खेलों मे अर्हता प्राप्त करने में विफल रही थी। 2006 राष्ट्रमंडल खेलो में डोपिंग कांड के पश्चात अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के द्वारा लगाए गए 2 वर्ष के प्रतिबंध के परिणामस्वरूप केवल एक ही ओलंपिक भारोत्तोलक मोनिका देवी इन खेलो में भाग लेने में सक्षम थी परन्तु वह भी डोप परीक्षण में विफल रहीं और उनका नाम भी प्रतिभागीयो की सूची से वापस ले लिया था। हालांकि 9 अगस्त को घोषित किया गया कि मोनिका का टेस्ट नकारात्मक था और वह भाग लेने के लिए सक्षम थी, परन्तु जिस प्रतियोगिता में मोनिका को भाग लेना था वो इस निर्णय के आने से पहले ही समाप्त हो चुकी थी। 11 अगस्त 2008 को अभिनव बिंद्रा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। ऐसा करने वाले अभिनव पहले भारतीय थे, जिन्होने किसी भी ओलंपिक की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीता हो, यह बीजिंग खेलो में भारत का प्रथम पदक भी था। इससे पिछली भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत उपलब्धि भारत में जन्मे ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाले अंग्रेज नॉर्मन प्रिचार्ड की थी जिन्होने 1900 पेरिस ओलंपिक में दो रजत पदक जीते थे। सुशील कुमार ने पुरुषो की 66 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य जीत कर भारत के लिए दूसरा पदक जीता, इससे पहले खाशाबा दादासाहेब जाधव ने 1952 हेलसिंकी ओलम्पिक खेलो में कुश्ती में कांस्य जीता था। विजेंदर कुमार ने सेमीफाइनल में विफलता के पश्चात मंझला-भार मुक्केबाज़ी वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह किसी भी भारतीय द्वारा मुक्केबाज़ी में जीता गया पहला ओलंपिक पदक था। 2008 बीजिंग ओलंपिक पदको की संख्या के मामले में किसी भी भारतीय दल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय दल ने कुल 3 पदक (एक स्वर्ण और दो ​​कांस्य) जीते तथा नॉर्मन प्रिचार्ड के 1900 पेरिस ओलंपिक में जीते गए दो रजत व भारतीय हॉकी टीम और खाशाबा दादासाहेब जाधव के 1952 हेलसिंकी ओलम्पिक खेलो में जीते गए क्रमशः स्वर्ण और कांस्य के प्रदर्शनो को पीछे छोड़ दिया। .

सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत के बीच समानता

सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): कुश्ती, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

कुश्ती

पहलवान कुश्ती एक अति प्राचीन खेल, कला एवं मनोरंजन का साधन है। यह प्राय: दो व्यक्तियों के बीच होती है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को पकड़कर एक विशेष स्थिति में लाने का प्रयत्न करता है। .

कुश्ती और सुशील कुमार (पहलवान) · कुश्ती और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत · और देखें »

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और सुशील कुमार (पहलवान) · 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत के बीच तुलना

सुशील कुमार (पहलवान) 33 संबंध है और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत 15 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 2 / (33 + 15)।

संदर्भ

यह लेख सुशील कुमार (पहलवान) और २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »