लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ के बीच अंतर

सरवात पहाड़ियाँ vs. हिजाज़ पहाड़ियाँ

सरवात पहाड़ (अंग्रेजी: Sarawat mountains) या सरात पहाड़ (Sarat mountains), जिन्हें अरबी में जबाल अल-सरवात कहते हैं, अरबी प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के बराबर चलने वाली एक पर्वतमाला है। यह उत्तर में जोर्डन-सउदी अरब की सीमा से शुरू होकर सउदी अरब और यमन से गुज़रते हुए दक्षिण में अदन की खाड़ी तक पहुँचते हैं। यह हिजाज़ पहाड़ियों का हिस्सा माने जाते हैं।, pp. हिजाज़ पहाड़ियाँ या हेजाज़ पहाड़ियाँ सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में उस देश के पश्चिमी तट के पास स्थित पहाड़ियों की एक शृंखला है। वास्तव में इस तट की बराबरी में दो पहाड़ी शृंखलाएँ चलती हैं - उत्तर में हिजाज़ पहाड़ियाँ हैं, बीच में एक कम ऊँचाई का क्षेत्र है और दक्षिण में फिर असीर पहाड़ियाँ हैं। हिजाज़ के पहाड़ पूर्व में ढलान रखते हैं जहाँ से कभी-कभार गिरने वाली बारिश बहकर आसपास की कुछ वादियों में चश्में और कुँए में पानी भरकर वहाँ पर नख़लिस्तान (ओएसिस) बना देती है। हिजाज़ पहाड़ियों की पश्चिमी तरफ़ में ढलान की बजाए खाईयाँ हैं, जहाँ ऊँचाई बहुत जल्दी गिरती है। पहाड़ियों और लाल सागर के बीच कम जगह है, इसलिए तटीय मैदान या तो बहुत छोटा है या है ही नहीं। .

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ के बीच समानता

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): सउदी अरब, हिजाज़, इस्लाम, अरबी प्रायद्वीप, अरबी भाषा

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

सउदी अरब और सरवात पहाड़ियाँ · सउदी अरब और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

हिजाज़

सऊदी अरब का हिजाज़ इलाक़ा हिजाज़ या हेजाज़, जिसे अरबी विधि में अल-हिजाज़ कहते हैं (अंग्रेज़ी: Hejaz, अरबी) अरबी प्रायद्वीप के एक पश्चिमी क्षेत्र का नाम है। लाल सागर के साथ लगे एक बारीक़ पट्टी-नुमा क्षेत्र को 'तिहामाह' कहते हैं और इससे पूर्व में पहले हिजाज़ क्षेत्र आता है और उस के बाद अंदरूनी नज्द क्षेत्र आता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में हिजाज़ का विस्तार उत्तर में अक़ाबा की खाड़ी पर बसे हक़्ल​ शहर से लेकर दक्षिण में असीर प्रान्त की सरहदों तक है। हिजाज़ का इस्लाम के इतिहास के साथ गहरा सम्बन्ध है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर - मक्का और मदीना दोनों हिजाज़ में पड़ते हैं। हिजाज़ का सबसे बड़ा शहर जद्दा है। अरबी भाषा में 'हिजाज़' का अर्थ 'बाधा' है, क्योंकि हिजाज़ के पूर्वी भाग में चलने वाली हिजाज़ पर्वत शृंखला को नज्द के पठार और तिहामाह के तटीय क्षेत्र के बीच की रुकावट समझा जाता है।, Ludwig W. Adamec, pp.

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ · हिजाज़ और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

इस्लाम और सरवात पहाड़ियाँ · इस्लाम और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

अरबी प्रायद्वीप

अरबी प्रायद्वीप अरबी प्रायद्वीप (अरबी: شبه الجزيرة العربية सिब्ह अल-जजी़रा अल-अरबिया या جزيرة العرب जजी़रत अल-अरब) दक्षिण पश्चिम एशिया का एक प्रायद्वीप है। यह एशिया एवं अफ्रीका की संधि पर है। यह मुख्यतः रेगिस्तान है। यह मध्य एशिया का एक महत्वपूर्ण भाग है, एवं अपने खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस के विशाल भण्डार के कारण महत्वपूर्ण राजनैतिक भूमिका निभाता है। प्रायद्वीप के तट, पश्चिम छोर पर लाल सागर एवं अकाबा की खाडी़, दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर (हिंद महासागर का भाग), उत्तर-पश्चिम में ओमान की खाडी़ एवं हॉर्मज़ जलडमरुमध्य तथा फारस की खाडी़ हैं। इसकी उत्तरी सीमा ज़गरोस कोलीजज्ञ जो़न है, जहाँ अरबी प्लेट एवं एशिया के बीच संयोजन/टक्कर होने से महाद्वीपीय उठाव है। यह सीरियाई रेगिस्तान से जा मिलता है, बिना किसी रेखांकित सीमा के। भौगोलिक दृष्टि से अरबी प्रायद्वीप में ईराक एवं सीरिया के भाग आते हैं। राजनैतिक रूप से प्रायद्वीप को शेष एशिया से अलग करता है उत्तरी सीमाएं। ये उत्तरी सीमाएं कुवैत एवं सऊदी अरब की सीमाएं। निम्न राष्ट्र इस प्रायद्वीप के भाग माने जाते हैं.

अरबी प्रायद्वीप और सरवात पहाड़ियाँ · अरबी प्रायद्वीप और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

अरबी भाषा और सरवात पहाड़ियाँ · अरबी भाषा और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ के बीच तुलना

सरवात पहाड़ियाँ 18 संबंध है और हिजाज़ पहाड़ियाँ 15 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 15.15% है = 5 / (18 + 15)।

संदर्भ

यह लेख सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »