लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सम्मोहक

सूची सम्मोहक

सम्मोहक (अंग्रेजी: Hypnotic) एक मनोसक्रिय भेषज है जिसका प्राथमिक कार्य निद्रा (नींद) लाना या निद्रावस्था को प्रेरित करना है। इसके साथ ही इसे अनिद्रा के उपचार में और शल्य चिकित्सा के दौरान एक निश्चेतक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 'निद्राजनक' भी कहा जाता है। .

5 संबंधों: निश्चेतक, शल्यचिकित्सा, स्वापक, अनिद्रा, अंग्रेज़ी भाषा

निश्चेतक

जिन दवाओं का उपयोग इसलिए किया जाता है कि शल्यचिकित्सा के दौरान दर्द का अनुभव न हो, उन्हें निश्चेतक (anesthetic या anaesthetic) कहते हें। .

नई!!: सम्मोहक और निश्चेतक · और देखें »

शल्यचिकित्सा

अति प्राचीन काल से ही चिकित्सा के दो प्रमुख विभाग चले आ रहे हैं - कायचिकित्सा (Medicine) एवं शल्यचिकित्सा (Surgery)। इस आधार पर चिकित्सकों में भी दो परंपराएँ चलती हैं। एक कायचिकित्सक (Physician) और दूसरा शल्यचिकित्सक (Surgeon)। यद्यपि दोनों में ही औषधो पचार का न्यूनाधिक सामान्यरूपेण महत्व होने पर भी शल्यचिकित्सा में चिकित्सक के हस्तकौशल का महत्व प्रमुख होता है, जबकि कायचिकित्सा का प्रमुख स्वरूप औषधोपचार ही होता है। .

नई!!: सम्मोहक और शल्यचिकित्सा · और देखें »

स्वापक

वह पदार्थ जिसे मनुष्य द्वारा सेवन करने पर उसकी सामान्य कार्य प्रणाली पर प्रभाव पड़ता है, वह पदार्थ स्वापक या नारकोटिक औषधि कहलाते हैं। यह वह मनोसक्रिय औषधि (साईकोएक्टिव पदार्थ) है जो सेवन के बाद नींद उत्पन्न करते हैं। नारकोटिक औषधियां जैसे की गांजा, अफीम, चरस, भांग आदि पेड़-पौधों से प्राप्त किये जाते है और अपरिष्कृत एवम कच्ची होतीं हैं। कुछ नारकोटिक औषधियां मानव द्वारा भी निर्मित की गई है जो की शारीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करती है। यह औषधियां अर्ध संश्लेषित नारकोटिक औषधियां कहलाती है। इनमे आने वाली नारकोटिक औषधियां ब्राउन शुगर, हीरोइन, मॉर्फीन आदि है। कुछ ऐसी भी नारकोटिक औषधियां होती है जो की पूरी तरह मानव द्वारा निर्मित होती है। यह औषधियां प्रारंभिक तत्व जैसे कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन आदि जैसे रसायनों के उपयोग से बनायी जाती है। नारकोटिक औषधियां वह दवाई होती है जो की निद्रा अथवा मोर्चा उत्पन्न कर दर्द से राहत दिलाती हैं। गांजा, मॉर्फिन, हीरोइन, अफीम आदि यही सब कार्य कर शरीर को दर्द से राहत दिलाते है इसलिए यह सब नारकोटिक औषधियां कहलाते हैं। .

नई!!: सम्मोहक और स्वापक · और देखें »

अनिद्रा

अनिद्रा या उन्निद्र रोग (इनसॉम्निया) में रोगी को पर्याप्त और अटूट नींद नहीं आती, जिससे रोगी को आवश्यकतानुसार विश्राम नहीं मिल पाता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुधा थोड़ी सी अनिद्रा से रोगी के मन में चिंता उत्पन्न हो जाती है, जिससे रोग और भी बढ़ जाता है। .

नई!!: सम्मोहक और अनिद्रा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सम्मोहक और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »