लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विश्व व्यापी वेब

सूची विश्व व्यापी वेब

कड़ी.

59 संबंधों: चीनी भाषा, टिप्पणियों के लिए अनुरोध, टिम बर्नर्स ली, ऍचटीऍमऍल, एओऍल, डोमेन नाम प्रणाली, प्रकाशन, मल्टीमीडिया, माइक्रोसॉफ़्ट, मैलवेयर, मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, मोज़िला फायरफॉक्स, याहू!, यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन, यूज़नेट, लेखन, सफ़ारी वेब ब्राउज़र, सम स्रोत निर्धारक (स्रोनि), संगणक संचिका, स्विट्ज़रलैण्ड, सेवा की गुणवत्ता, सी (प्रोग्रामिंग भाषा), हाइपरटेक्स्ट, हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल, हाइपरलिंक, जावा (प्रोग्रामिंग भाषा), जावा आभासी मशीन, जावास्क्रिप्ट, जिनेवा, जीमेल, विश्व व्यापी वेब संघ, वेब ब्राउज़र, वेब सर्वर, वेब सेवा, वेब २.०, वेबपेज, वेबसाइट, खोज इंजन, गूगल, गूगल मानचित्र, ऑनलाइन बैंकिंग, ऑपेरा, इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर, इंटरनेट प्रोटोकॉल, कम्प्यूटर विज्ञान, अल्बर्ट गोर, अंतरजाल, अंग्रेज़ी भाषा, १२ नवम्बर, १९५९, ..., १९९०, १९९१, १९९३, २००५, २००६, २००७, २००८, ३० अप्रैल, ६ अगस्त सूचकांक विस्तार (9 अधिक) »

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और चीनी भाषा · और देखें »

टिप्पणियों के लिए अनुरोध

कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियरिंग में, टिप्पणियों के लिए अनुरोध (RFC) इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फ़ोर्स (IETF) द्वारा प्रकाशित ज्ञापन है, जो इंटरनेट और इंटरनेट-संबंधी प्रणालियों के कार्य पर लागू विधि, व्यवहार, अनुसंधान, या अभिनव परिवर्तनों को वर्णित करता है। इंटरनेट सोसाइटी के माध्यम से इंजीनियर और कंप्यूटर वैज्ञानिक, सहकर्मी समीक्षा या केवल नई अवधारणाओं, सूचना या (कभी-कभी) इंजनीयरी हास्य सूचित करने के लिए, एक RFC के रूप में वार्ता प्रकाशित कर सकते हैं। IETF, RFC के रूप में प्रकाशित कुछ प्रस्तावों को इंटरनेट मानकों के रूप में अपनाता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और टिप्पणियों के लिए अनुरोध · और देखें »

टिम बर्नर्स ली

टिम बर्नर्स ली टिम बर्नर्स ली (जन्म: 8 जून, 1955) विश्व व्यापी वेब के अविष्कारक, विश्व व्यापी वेब संघ के वर्तमान निर्देशक और एक शोधकर्त्ता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और टिम बर्नर्स ली · और देखें »

ऍचटीऍमऍल

(HTML), HyperText Markup Language का संक्षिप्त रूप है। यह वेब पृष्ठों के लिये एक प्रमुख मार्कअप भाषा है। यह किसी द्स्तावेज में टैक्स्ट आधारित जानकारी की संरचना को निर्धारित करने का साधन है। इसके लिये यह टैक्स्ट विशेष को लिंक, हैडिंग, पैराग्राफ, सूची आदि के रूप में नोट करती है तथा इसमें इंटरैक्टिव फॉर्म, संलग्न चित्र, तथा अन्य ऑबजॅक्ट जोडती है। ऍचटीऍमऍल टैग्स के रूप में लिखी जाती है जो कि एंगल ब्रैकेट ("") के द्वारा घिरी होती है। ऍचटीऍमऍल कुछ हद तक किसी दस्तावेज के दृश्य रूप आदि को भी निर्धारित कर सकती है तथा इसमें स्क्रिप्टिंग भाषा कोड जैसे जावास्क्रिप्ट, पीऍचपी आदि भी संलग्न किया जा सकता है। HTML का प्रयोग किसी वेबसाइट के ढांचे को तैयार करने के लिए किया जाता है और यही एक मैं भाषा है जिसकी मदद से सभी वेबसाइट भी चलती है .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और ऍचटीऍमऍल · और देखें »

एओऍल

AOL Inc.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और एओऍल · और देखें »

डोमेन नाम प्रणाली

डोमेन नाम प्रणाली (DNS) कंप्यूटर, सेवाओं, या किसी इंटरनेट या एक निजी नेटवर्क से जुड़े संसाधन के लिए एक क्रमिक नामकरण प्रणाली है। यह प्रतिभागी को दिए गये डोमेन नाम के साथ विभिन्न जानकारी एकत्रित करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मनुष्यों के लिए अर्थपूर्ण डोमेन नामों को पूरी दुनिया में इन उपकरणों को पहचानने तथा संबोधित करने के प्रयोजन से नेटवर्किंग उपकरणों के साथ जुड़ी संख्यात्मक (बाईनरी) पहचान में बदल देती है। डोमेन नाम प्रणाली के बारे में अक्सर प्रयुक्त होने वाली कहावत यह है कि यह इंटरनेट के लिए "फ़ोन बुक" के रूप में मनुष्यों के अनुकूल कंप्यूटर होस्टनाम का आईपी एड्रेस के रूप में अनुवाद करती है। उदाहरण के लिए, www.example.com अनुवाद के बाद 208.77.188.166 हो जाता है। डोमेन नाम प्रणाली इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के समूह के लिए एक अर्थपूर्ण ढंग से डोमेन नाम निर्दिष्ट करना संभव बनाती है चाहे उपयोगकर्ता किसी भी स्थान पर हो। इस वजह से वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के हाईपरलिंक्स की और इंटरनेट संपर्क की जानकारी निरंतर तथा तटस्थ बनी रहती है चाहे वर्तमान इंटरनेट रूटिंग व्यवस्था में परिवर्तन हो जाए या उपयोगकर्ता मोबाइल उपकरण का प्रयोग करे.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और डोमेन नाम प्रणाली · और देखें »

प्रकाशन

प्रकाशन निर्माण की वह प्रक्रिया है जिसके द्बारा साहित्य या सूचना को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। अनेक बार लेखक स्वयं ही पुस्तक का प्रकाशक भी होता है। प्रकाशन का शाब्दिक अर्थ है 'प्रकाश में लाना'। यह संस्कृत की "प्रकश" धातु से बना है, जिसका अर्थ है फलाना, विकसित करना। उसी से बना 'प्रकाशन', जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ फैलाने या विकसित करने की क्रिया। आधुनिक संदर्भ में इसकी परिभाषा यों की जा सकती है: लिखित विषय का चुनाव, मुद्रण और वितरण। प्रकाशन का कार्य आज के युग में मुद्रण और कागज पर पूर्णत: निर्भर है, यद्यपि यह दोनों ही चीज़ों से पुराना है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और प्रकाशन · और देखें »

मल्टीमीडिया

चित्र: Philips-headphones.JPG मल्टीमीडिया (बहुमाध्यम) अंग्रेजी के multi तथा media शब्दों से मिलकर बना है। Multi का अर्थ होता है 'बहु' या 'विविध' और Media का अर्थ है 'माध्यम'। मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विविध प्रकार के माध्यमों जैसे कि टैक्स्ट, आडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन (combine) कर के दर्शकों/श्रोताओं (audience) तक पहुँचाया जाता है। आजकल मल्टीमीडिया मीडिया का प्रयोग अनेक क्षेत्रों जैसे कि मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण (Multimedia Presentation), मल्टीमीडिया गेम्स (Multimedia Games) में बहुतायत के साथ होता है क्योंकि मल्टीमीडिया किसी वस्तु के प्रस्तुतीकरण का सर्वोत्तम साधन है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और मल्टीमीडिया · और देखें »

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

मैलवेयर

कंप्यूटर सुरक्षा हेतु मैलवेयर का प्रतीक मैलावेयर कुछ द्वेषपूर्ण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को कहा जाता है। ये अंग्रेज़ी नाम मैलेशियस सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त रूप है। इनका प्रयोग कंप्यूटर पर किसी की पहचान चोरी करने या गोपनीय जानकारी में सेंध लगाने के लिए किया जाता है। कई मालवेयर अवांछनीय ईमेल भेजने और कंप्यूटर पर गोपनीय और अश्लील संदेश भेजने और प्राप्त करने का काम करते हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। ७ जुलाई २०१० इसमें विशेष बात यह है कि इसका प्रयोग कई हैकिंग करने वाले (हैकर) अपने हित में करते हैं और उपयोक्ताओं को इसका भान भी नहीं होता कि इसके मेल से कौन सी संदेश सामग्री भेजी गई है। इसमें स्पाई वेयर और एडवेयर प्रोग्राम जैसे ट्रैकिंग कुकीज भी शामिल होते हैं। ये प्रोग्राम नेट सर्फिग के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें की लॉगर्स, ट्रोजन हॉर्स वर्म्स और वायरस जैसे डरावने प्रोग्राम भी होते हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और मैलवेयर · और देखें »

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (मैसाचुसेट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी - एमआईटी) (Massachusetts Institute of Technology) कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक निजी शोध विश्वविद्यालय है। एमआईटी में 32 शैक्षणिक विभागों से युक्त पांच विद्यालय और एक महाविद्यालय है, जिसमें वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर विशेष जोर दिया जाता है। एमआईटी दो निजी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों में से एक है और वह समुद्री-अनुदान और अंतरिक्ष-अनुदान विश्वविद्यालय भी है। विलियम बार्टन रोजर्स द्वारा 1861 में संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिकीकरण की जरुरतो को ध्यान में रख कर स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय ने यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रतिमान को अपनाया और इसमें प्रारंभ से ही प्रयोगशाला शिक्षा पर जोर दिया गया। इसका मौजूदा परिसर 1916 में खुला, जो चार्ल्स नदी घाटी के उत्तरी किनारे पर फैला हुआ है। एमआईटी शोधकर्ता द्वितीय विश्वयुद्ध और शीतयुद्ध के दौरान सुरक्षा अनुसंधान के संबंध में कम्प्यूटर, रडार और इनर्टिअल (inertial) मार्गदर्शन रचने के प्रयत्नो में जुड़े हुए थे। पिछले 60 वर्षों में, एमआईटी के शिक्षात्मक कार्यक्रम भौतिक विज्ञान और अभियांत्रिकी से परे अर्थशास्त्र, दर्शन, भाषा विज्ञान, राजनीति विज्ञान और प्रबंधन जैसे सामाजिक विज्ञान तक भी विस्तरीत हुए है। एमआईटी में वर्ष 2009-2010 के पतझड़ के सत्र के लिए अवरस्नातक स्तर पर 4,232 और स्नातक स्तर पर 6,152 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। इसमें करीबन 1,009 संकाय सदस्यों को रोजगार प्रदान किया है। इसकी बंदोबस्ती और अनुसंधान पर वार्षिक व्यय अन्य किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालयो में से सबसे अधिक है। अब तक 75 नोबल पुरस्कार विजेता, 47 राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रापक और 31 मैकआर्थर अध्येता इस विश्वविद्यालय के साथ वर्तमान या भूतपूर्व समय में सम्बद्ध रहे है। एमआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों का एकत्रित राजस्व विश्व की सबसे बड़ी सत्तरहवीं अर्थव्यवस्था है। इंजिनीयर्स द्वारा 33 खेल प्रायोजित है, जिनमें से ज्यादातर NCAA श्रेणी III के न्यू इंग्लैंड महिला और पुरुषों के व्यायामी सम्मेलन में भाग लेते है, श्रेणी I के नौकायन कार्यक्रम EARC और EAWRC प्रतिस्पर्धा के भाग है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

मोज़िला फायरफॉक्स

मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (बस फ़ायरफ़ॉक्स के रूप में जाना जाता है) मोज़िला फाउंडेशन और उसकी सहायक, मोज़िला निगम द्वारा, विंडोज, OS X, लिनक्स और एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल संस्करण के साथ विकसित किया गया एक स्वतंत्र और खुला स्रोत वेब ब्राउज़र है। फ़रवरी 2014 तक, 12% से लेकर 22% लोग दुनिया भर में फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करते हैं, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह तीसरा सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर बन गया है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और मोज़िला फायरफॉक्स · और देखें »

याहू!

याहू! याहू! (Yahoo!) एक अमेरिकी निगमित निगम व वैश्विक इंटरनेट सेवा कंपनी है। वह कई प्रकार की सुविधाये जैसे वेब पोर्टल, खोज साधन, ईमेल, ख़बरे, इत्यादी प्रस्तुत करती है। याहू की स्थापना स्तयाँनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट छात्र जेरी याँग व डेविड फिलो ने जनवरी १९९४ मे की थी। कंपनी का मुख्य कार्यालय सिलीकॉन घाटी के शहर संनिवेल, कैलिफोर्निया में है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और याहू! · और देखें »

यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन

सर्न (Organisation Européenne pour la Recherche Nucléaire या CERN (फ़्रान्सीसी में) .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन · और देखें »

यूज़नेट

कुछ यूज़नेट सर्वर्स और क्लाइंट्स का आरेख। सर्वर पर नीले, हरे और लाल बिंदु उनके द्वारा धारण किये जा रहे समूहों को प्रदर्शित करते हैं। सर्वरों के बीच तीर के निशान बताते हैं, कि सर्वर समूहों से लेख सांझा कर रहे हैं। कंप्यूटरों और सर्वरों के बीच तीर के निशान दर्शाते हैं, कि सदस्य किसी समूह विशेष से सब्स्क्राइब्ड हैं और उस सर्वर को और से लेखों को अपलोड और डाउनलोड करते हैं। यूजनेट जिसे यूजर्स नेटवर्क भी कहते हैं, इंटरनेट की सबसे पुरानी सेवा है। यह एक ऐसी सुविधा है जिसकी सहायता से नेटवर्क में निहित सूचनाओं के भंडार को किसी विषय पर आधारित समूह में बांटा जा सकता है तथा एक विषय पर रूचि रखने वाले व्‍यक्ति सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसे १९७९ में ड्यूक विश्वविद्यालय, उत्तर कैरोलीना, अमरीका में डिजाइन किया गया था। इसके एक वर्ष उपरांत इसे नॉर्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय में विकसित किया गया। इसके माध्यम से एक नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटरों में लिखित संदेश का स्थानांतरण किया जा सकता है। यूजनेट कई हजार फोरम और समाचार समूहों (न्यूजग्रुप) को एक दूसरे से जोड़ता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २३ जून २०१० न्यूजग्रुप वास्तव में बुलेटिन बोर्ड सिस्टम्स (बीबीएस) की तरह होते हैं। इस पर भेजे जाने वाले संदेश (पोस्ट) एक बढ़ते क्रम में दिखाई देते हैं। जब किसी संदेश पर नई चर्चा आरंभ की जाती है तो उसमें नया विषय जुड़ जाता है। न्यूजग्रुप पर सभी सदस्य संदेश पढ़ कर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। प्रतिक्रिया देते हुए सदस्य चाहें तो अपनी पहचान छुपा कर भी दे सकते हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और यूज़नेट · और देखें »

लेखन

भारत में लेखन ३३०० ईपू का है। सबसे पहले की लिपि ब्राह्मी लिपि थी, उसके पश्चात सरस्वती लिपि आई। देवनागरी लिपि, गुरुमुखी लिपि, आदि भी प्रसिद्ध लिपियाँ हैं। श्रेणी:लिपि kk:Жазу.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और लेखन · और देखें »

सफ़ारी वेब ब्राउज़र

सफारी एप्पल कंपनी का वेब ब्राउज़र है। एप्पल ने हाल ही में सफारी का नया संस्करण सफारी ४ लाँच किया है।। तरकश। २८ मार्च,२००९ इस ब्राउजर में नया नाइट्रो इंजिन लगाया गया है। एप्पल के अनुसार यह ब्राउज़र सबसे तेज है। वैसे इसमें सुरक्षा की दृष्टि से कोई नया फीचर जोडा नहीं गया है। लेकिन फिशिंग और मेलावेयर सुरक्षा संबंधित पुराने सभी फीचर इसमें पहले ही उपलब्ध है। सफारी का टेब सिस्टम अब सबसे ऊपर लगा दिया गया है। इसके अलावा टोप साइट सुविधा मनवांछित साइटें सरलतम तरीके से खोलने देती है। सफारी की एक नयी सुविधा है कवर फ्लो। यह सुविधा पिछली बार सर्फ की गई साइटों की जानकारियाँ और प्रिव्यू प्रदान करता है। कवर फ्लो साइटों को उसी क्रम में समायोजित करता है जिस क्रम में वे सर्फ की गई थी। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और सफ़ारी वेब ब्राउज़र · और देखें »

सम स्रोत निर्धारक (स्रोनि)

यू.आर.एल एवं यू आर एन के बीच का संबंध। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सम स्रोत निर्धारक (स्रोनि) (युनिफॉर्म रिसोर्स लोकेशन) युनिफॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफायर (यू आर आई) का एक सबसेट होता है, जिससे ये ज्ञात होता है, कि एक आइडेन्टिफाइड रिसोर्स एवं उसे पुनर्प्राप्त करने का तरीका कहाँ उपलब्ध है। प्रचलित अनुप्रयोगों एवं कई तकनीकी दस्तावेजों एवं मौखिक चर्चाओं में इसे प्रायः गलत रूप में स्रोनि (यू.आर.आई) के समानार्थी रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका सर्वज्ञात उदाहरण विश्वव्यापी वेब पर किसी जालपृष्ठ का पता होता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और सम स्रोत निर्धारक (स्रोनि) · और देखें »

संगणक संचिका

संगणक संचिका एकत्रित जानकारी का एक वर्ग है, या जानकारी को संचित करने के लिए एक संसाधन है जो कि किसी संगणक कार्यक्रम को उपलब्ध होता है और आमतौर पर यह किसी प्रकार की टिकाऊ संगणक भंडारण पर आधारित होता है। संचिका टिकाऊ इस लिहाज़ से होती है कि यह मौजूदा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भी अन्य कार्यक्रमों द्वारा इस्तेमाल के लिए मौजूद रहती है। संगणक संचिकाओं को पारंपरिक रूप से दफ़्तरों और पुस्तकालयों के फ़ाइलों में मौजूद कागज़ के दस्तावेज़ों का आधुनिक रूप माना जा सकता है, इसीलिए अंग्रेज़ी में इसका नाम फ़ाइल पड़ा है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और संगणक संचिका · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

सेवा की गुणवत्ता

कंप्यूटर नेटवर्किंग और अन्य पैकेट-स्विच वाले दूरसंचार नेटवर्क के क्षेत्र में, ट्रैफिक इंजीनियरिंग शब्द सेवा की गुणवत्ता (QoS), उपार्जित सेवा गुणवत्ता के बजाय संसाधन अभिरक्षण नियंत्रण प्रक्रिया को संदर्भित करता है। सेवा की गुणवत्ता, विभिन्न अनुप्रयोगों, उपयोगकर्ताओं, या डेटा प्रवाह को अलग प्राथमिकता उपलब्ध कराने की क्षमता, या डेटा प्रवाह के लिए कतिपय निष्पादन स्तर की गारंटी है। उदाहरण के लिए, एक अपेक्षित बिट दर, विलंब, परेशानी, पैकेट छोड़ने की संभाव्यता और/या बिट दर त्रुटि गारंटीकृत हो सकता है। सेवा की गुणवत्ता की गारंटी महत्वपूर्ण हैं अगर नेटवर्क क्षमता अपर्याप्त हो, विशेषकर वाइस ओवर IP, ऑनलाइन गेम्स और IP-TV जैसे रियल-टाइम स्ट्रीमिंग मल्टीमीडिया अनुप्रयोगों के लिए, क्योंकि इनके लिए अक्सर निर्धारित बिट दर की आवश्यकता होती है और ये विलंब के प्रति संवेदनशील होते हैं, तथा ऐसे नेटवर्क जहां क्षमता एक सीमित संसाधन है, उदाहरण के लिए सेल्युलार डेटा संचार.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और सेवा की गुणवत्ता · और देखें »

सी (प्रोग्रामिंग भाषा)

'''सी''' प्रोग्रामन भाषा के रचयिताओं की लिखी पुस्तक का मुखपृष्ठ। सी (C) एक सामान्य उपयोग में आने वाली कम्प्यूटर की प्रोग्रामन भाषा है। इसका विकास डेनिस रिची ने बेल्ल टेलीफोन प्रयोगशाला में सन् १९७२ में किया था जिसका उद्देश्य यूनिक्स संचालन तंत्र का निर्माण करना था। इस समय (२००९ में) 'सी' पहली या दूसरी सर्वाधिक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है। यह भाषा विभिन्न सॉफ्टवेयर फ्लेटफार्मों पर बहुतायत में उपयोग की जाती है। शायद ही कोई कम्प्यूटर-प्लेटफार्म हो जिसके लिये सी का कम्पाइलर उपलब्ध न हो। सी++, जावा, सी#(C-Sharp) आदि अनेक प्रोग्रामन भाषाओं पर सी भाषा का गहरा प्रभाव देखा जा सकता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और सी (प्रोग्रामिंग भाषा) · और देखें »

हाइपरटेक्स्ट

हाइपरटेक्सट कंप्यूटर या किसी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण में दिखाई देने वाला टेक्स्ट या पाठ है जिसका कि किसी अन्य पाठ से सन्दर्भ (हाइपरलिंक) जुड़ा रहता है, ताकि पाठक तुरंत उसतक पहुँच सकें। प्रायः ऐसा करने के लिए उसपर क्लिक किया जाता है या कुंजी दबाई जाती है। चालू पाठ के अलावा टेबलें, आकृतियाँ तथा अन्य प्रदर्शनात्मक युक्तियाँ भी हाइपरटेक्स्ट का काम कर सकती हैं। वर्ल्ड वाइड वेब की संरचना को परिभाषित करने में हाइपरटेक्स्ट मूल अवधारणा रही है। यह इन्टर्नेट पर सूचना साझा करने का एक सुगम और लचीला प्रारूप है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और हाइपरटेक्स्ट · और देखें »

हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल

हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (http,एच टी टी पी) एक एप्लीकेशन प्रोटोकॉल है जो किसी जालस्थल के आगे (www. वर्ल्ड वाइडवेब) से आगे लगता है जिससे URL पता खुलता है अर्थात् कोई जालस्थल (वेबसाईट) खुलती है। इसका संक्षिप्त नाम (HTTP) अर्थात् एच टी टी पी है। यह हमेशा किसी वेबपते के आगे ही लगता है उदाहरण के लिए .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल · और देखें »

हाइपरलिंक

संगणन (कम्प्युटिंग) के सन्दर्भ में, हाइपरलिंक (Hyperlink) या लिंक एचटीएमएल टेक्स्ट का वह भाग है जिसमें किसी अन्य पन्ने या वेबपेज का पता दिया होता है। हाइपरलिंक पर क्लिक करने पर कम्प्यूटर हमें उस पेज या वेबपेज पर ले जाता है। हाइपरलिंकित टेक्स्ट प्रायः अलग रंग में होता है जिस पर माउस ले जाने पर उसके नीचे एक रेखा भी आ जाती है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और हाइपरलिंक · और देखें »

जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)

जावा एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसे मूलतः सन माइक्रोसिस्टम्स के जेम्स गोसलिंग द्वारा विकसित किया गया तथा 1995 में इसे सन माइक्रोसिस्टम्स के जावा प्लेटफ़ार्म के एक मुख्य अवयव के रूप में रिलीज़ किया गया। भाषा अपना अधिकांश वाक्य विन्यास (सिंटेक्स) C (सी) और C++ से प्राप्त करती है लेकिन इसके पास एक सरल ऑब्जेक्ट मॉडल और कुछ निम्न स्तर की सुविधायें मौजूद हैं। जावा के प्रयोगों को विशिष्ट रूप से बाईटकोड (क्लास फाइल) के लिए संकलित किया जाता है जिसे किसी भी कंप्यूटर आर्किटेक्चर वाले किसी भी जावा वर्चुअल मशीन (JVM) पर चालू किया जा सकता है। 1995 से सन द्वारा मूल तथा सन्दर्भ कार्यान्वयन जावा संकलकों (कम्पाइलरों), वर्चुअल मशीनों और क्लास लाइब्रेरियों को विकसित किया गया। मई 2007 तक, जावा कम्युनिटी प्रोसेस के विशेष उल्लेखपूर्वक अनुमति में सन ने अपने अधिकांश जावा प्रोद्योगिकियों को GNU जनरल पब्लिक लाइसेन्स के अर्न्तगत मुफ्त सॉफ्टवेयर के रूप में उपलब्ध कराया.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और जावा (प्रोग्रामिंग भाषा) · और देखें »

जावा आभासी मशीन

जावा के आभासी यंत्र का कार्यविधि जावा आभासी मशीन (Java Virtual Machine (JVM)) कम्प्यूटर साफ्टवेयर प्रोग्रामों एवं डेटा स्ट्रक्चरों का एक समुच्चय (समूह) है जो दूसरे कम्प्यूटर प्रोग्रामों एवं स्क्रिप्टों को चलाता है एवं इस प्रकार एक आभासी मशीन की तरह व्यवहार करता है। जावा आभासी मशीन का निवेश (इनपुट) जावा बाइटकोड (Java bytecode) कहलाता है जो माध्यमिक स्तर की कम्प्यूटर भाषा है (न उच्चस्तरीय भाषा, न मशीन भाषा)। यह भाषा स्टैक-आधारित, कपबिलिटी आर्किटेक्चर (stack-oriented, capability architecture) के इंस्ट्रक्शन सेट जसी है। सन माइक्रोसिस्टम्स का दावा है कि 4.5 बिलियन JVM-सक्षम युक्तियाँ प्रचलन में हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और जावा आभासी मशीन · और देखें »

जावास्क्रिप्ट

जावास्क्रिप्ट एक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है। यह एक स्क्रिप्टिंग भाषा है और मुख्यतः क्लाएंट साइड में वेबपेज के निर्माण में प्रयुक्त होती है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और जावास्क्रिप्ट · और देखें »

जिनेवा

जिनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और जिनेवा · और देखें »

जीमेल

जी-मेल एक नि:शुल्क पी ओ पी 3 (POP3) और आई ऍम ए पी (IMAP) वेबमेल (webmail) सेवा गूगल के द्वारा उपलब्ध कराई गई हैयूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में इसे आधिकारिक तौर पर गूगल मेल कहा जाता है जीमेल के बीटा रिलीज़ (beta release) को 1 अप्रैल 2004 में केवल आमंत्रण द्वारा शुरू किया और 7 फ़रवरी 2007 से आम जनता के लिए उपलब्ध हो गया, यद्यपि करोंडों उपयोगकर्ताओं ने कई महीनों के लिए, स्थिर रिलीज का लाभ ले लिया है। 1 GB (GB) प्रति उपयोगकर्ता के प्रारंभिक भंडारण क्षमता की पेशकश के साथ जीमेल ने उस समय एक महत्वपूर्ण वृद्धि की जो उसके प्रतियोगियों के 2 से 4MB के मुफ्त वेबमेल भंडारण से बहुत ज्यादा थी आजकल यह सेवा 7250 एमबी (MB) से अधिक मुफ्त भंडारण प्रदान करता है और 10 जीबी से 400 जीबी के अतिरिक्त भंडारण $ 20 से $ 500 (US) प्रति वर्ष के लिए उपलब्ध है।, 6 अक्टूबर 2008 को पुनः प्राप्त जीमेल में खोज (search) उन्मुख अंतराफलक और इंटरनेट फोरम (Internet forum) के समान एक "वार्तालाप दृश्य" है। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग जीमेल को एजेक्स प्रोग्रामिंग (Ajax programming) तकनीक के कारण जानते हैं जीमेल गूगल जी एफ ई (Google GFE)/1.3 सर्वर पर चलता है जिसमें लिनक्स है .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और जीमेल · और देखें »

विश्व व्यापी वेब संघ

विश्व व्यापी वेब संघ या डब्ल्यू.3.सी. (en:W3C) की स्थापना कॉमन प्रोटोकॉल (Protocol) के विकास द्वारा वेब की संपूर्ण क्षमता के उपयोग की दिशा में अग्रणी करने, इसके विकास को प्रोत्साहित करने एवं अंर्तसंचलनीयता (interoperability) सुनिश्चित करने के लिए की गई। यह एक अंतर्राष्ट्रीय उद्योग संघ है जो अमेरिका (यू॰एस॰ए॰ USA) में MIT Computer Science and Artificial Intelligence Laboratory (MIT CSAIL), फ्रांस में European Research Consortium for Informatics and Mathematics (ERCIM) मुख्यालय एवं जापान में कीओ विश्वविद्यालय(Keio University) के संयुक्त तत्वावधान में कार्य करता है।.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और विश्व व्यापी वेब संघ · और देखें »

वेब ब्राउज़र

deepak kumar parteti 4580551मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स, एक बहुत प्रयुक्त होता वेब ब्राउज़र वेब ब्राउज़र एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, जो की विश्वव्यापी वेब या स्थानीय सर्वर पर उपलब्ध लेख, छवियों, चल-छित्रों, संगीत और अन्य जानकारियों इत्यादि को देखने तथा अन्य इन्टरनेट सुविधाओं के प्रयोग करने मैं प्रयुक्त होता है।।हिन्दुस्तान लाइव।।४ नवंबर, २००९ वेब पृष्ठ एच.टी.एम.एल. नामक कंप्यूटर भाषा मैं लिखे जाते है, तथा वेब ब्राउजर उन एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के कंप्यूटर पर दर्शाता है। व्यक्तिगत कंप्यूटरों पर प्रयोग होने वाले कुछ मुख्य वेब ब्राउजर हैं इन्टरनेट एक्स्प्लोरर, मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स,सफारी, ऑपेरा, फ्लॉक और गूगल क्रोम, इत्यादि है जबकी वेब ब्राउजरो के स्मार्टफोन संस्करण एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के मोबाइल पर दर्शाने मे सहायता करते है प्रत्येक कंप्यूटर एक प्रचालन तंत्र का समर्थन करता है, किसी के सिस्टम में विंडोज, तो किसी में लाइनक्स या यूनिक्स होता है। प्रत्येक व्यक्ति और कंपनी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रचालन तंत्र स्थापित करते हैं। प्रत्येक प्रचालन तंत्र की प्रोग्रामिंग अलग होती है और प्रकार्य भी अलग होते हैं। इंटरनेट के आरंभिक काल में प्रचालन तंत्र का अलग-अलग होना एक बड़ी समस्या थी। अलग प्रचालन तंत्र होने के कारण एक प्रचालन तंत्र को दूसरे से संचार के लिए समस्याएं आने लगीं। इस दौर में ऐसी भाषा की अत्यावश्यकता महसूस की जाने लगी, जो सभी प्रचालन तंत्रों के लिए समान हो। ऐसे में सूचना के आदान-प्रदान के लिए सर्वमान्य प्रोग्रामन भाषा एचटीएमएल (हाइपर टेक्सट मार्क अप लैंग्वेज) आई। इसकी प्रोग्रामिंग और प्रकार्य ऐसा बनाया गया, जो वेब ब्राउजर को समझ में आए। प्रत्येक वेबब्राउजर एचटीएमएल प्रोग्रामन भाषा को समझता है। आरंभ के दिनों के कई ब्राउजर सिर्फ एचटीएमल का समर्थन सपोर्ट करते थे, लेकिन वर्तमान में ब्राउजर एचटीएमएल जैसी दूसरी प्रोग्रामन भाषाओं जैसे कि एक्सएचटीएमएल, आदि को भी को सपोर्ट करने लगे। सन १९९१ में टिम बर्नर ली ने कई तकनीकों के संयुक्त प्रयोग से मिलाकर वेब ब्राउजर की नींव रखी थी। इस वेब ब्राउजर का नाम वर्ल्ड वाइड वेब रखा गया था, जिसे लघुनाम में डब्ल्यु.डब्ल्यु.डब्ल्यु भी कहते हैं। पृष्ठको यूआरएल (यूनीफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के रूप में लोकेट किया जाता है और यही यू.आर.एल वेब पते के तौर पर जाना जाता है। इस वेब पते का आरंभ अंग्रेज़ी के अक्षर-समूह एच टी टी पी से होता है। कई ब्राउजर एचटीटीपी के अलावा दूसरे यूआरएल टाइप और उनके प्रोटोकॉल जैसे गोफर, एफटीपी आदि को सपोर्ट करते हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेब ब्राउज़र · और देखें »

वेब सर्वर

डैल पावर एज वेब सर्वर का आंकरिक और बाहरी (पिछला) दृश्य वेब सर्वर वह सॉफ्टवेयर होता है जो वेब पेज सर्व करता है, अर्थात वह सॉफ्टवेयर जो वेब पेजों को उपयोक्ताओं तक पहुंचाता है। इसे दो भागों में बांट कर देखा जा सकता है: वह मशीन जिस पर वैबसर्वर को स्थापित किया जाता है और वो सॉफ्टवेयर जो वैब सर्वर की तरह काम करता है। ये पहला हार्डवेयर व दूसरा सॉफ्टवेयर होते हैं। सामान्यतयावे वेब पेज HTTP प्रोटोकॉल द्वारा उपयोक्ताओं तक पहुंचाये जाते है। किसी भी कंप्यूटर में वेब सर्वर का सॉफ्टवेयर स्थापित कर और उसे इंटरनेट से जोड़ कर उपयोक्ता उसे अंतरजाल पर वेब पेज प्रदान करने वाले वेब सर्वर में बदल सकते हैं। उपयोक्ता जो भी वेब पेज अंतरजाल पर देखते हैं वे उनके कंप्यूटर पर पास किसी ना किसी वेब सर्वर के द्वारा ही पहुंचाये जाते हैं। यदि उपयोक्ता अपने कंप्यूटर पर केवल सॉफ्टवेयर स्थापित करें और उसे इंटरनैट से ना जोड़े तो भी वो पूरा वेब सर्वर है जो कि केवल स्थानीय रूप से उपयोक्ता के लिये काम करेगा। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेब सर्वर · और देखें »

वेब सेवा

वेब सेवाएं आजकल अक्सर एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेसेस या वेब API है, जिनमें नेटवर्क जैसे इन्टरनेट के द्वारा प्रवेश किया जा सकता है और दूरस्थ प्रणाली परिचारक पर अनुरोधित सेवाओं को निष्पादित किया जा सकता है| आम भाषा में कहा जाए तो यह शब्द वेब पर क्लाइंट और सर्वर के बीच हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP), प्रोटोकॉल पर आधारित संवाद को संदर्भित करता है| इस तरह की सेवाएं इन दो में से किसी एक खेमें में आती हैं: बिग वेब सेवाएं और RESTful वेब सेवाएं| "बिग वेब सेवाएं" एक्स्टेंसिबल मार्कअप भाषा (XML) संदेश का उपयोग करती है जो कि सिम्पल ऑब्जेक्ट एक्सेस प्रोटोकॉल (SOAP) मानक का पालन करती है और पारंपरिक उद्यम में लोकप्रिय है| ऐसी प्रणालियों में, अक्सर सेवा द्वारा प्रदान की जानेवाली कार्य विधि का मशीन द्वारा पठनीय वर्णन होता है जो, वेब सर्विसेस डिस्क्रिप्शन लैंग्वेज (WSDL) में लिखा होता है| बाद वाली विशेषता SOAP एंडपॉइंट में आवश्यक नहीं है लेकिन यह कई जावा और.NET SOAP रूपरेखा में यह स्वचालित क्लाइंट-साइड कोड प्रस्तुत करने के लिए ज़रूरी है| (स्प्रिंग (Spring), अपाचे एक्सिस २ (Apach Axis 2) और अपाचे CXF जैसे कई फ्रेमवर्क्स इसमें उल्लेखनीय अपवाद हैं) WS-I जैसी, कुछ औद्योगिक संस्थाए, वेब सेवाओं की अपनी परिभाषा में SOAP और WSDL दोनों का समावेश करती हैं| हाल ही में, रिप्रेसेंटेशनल स्टेट ट्रान्सफर (RESTful) वेब सेवाएं, विशेष रूप से इंटरनेट कंपनियों के साथ वापस लोकप्रियता हासिल कर रही हैं| पोस्ट (POST) के साथ, पुट (PUT), गेट (GET) और डिलीट (DELETE) HTTP तरीकों का उपयोग कर, ये अक्सर SOAP आधारित सेवाओं से HTTP और वेब ब्राउज़रों के साथ बेहतर एकीकृत रहे हैं| इन्हें XML संदेश या WSDL सेवाएं-API परिभाषा की आवश्यकता नहीं होती है| वेब API वेब सेवाओं में बना हुआ हैं (वेब 2.0 नामक आंदोलन में) जहां सिम्पल ऑब्जेक्ट एक्सेस प्रोटोकॉल (SOAP) आधारित सेवाओं से दूर अधिक प्रत्यक्ष रिप्रेसेंटेशनल स्टेट ट्रान्सफर (RESTful) शैली संचार की ओर जोर दिया गया है| वेब APIs मैशप के रूप में जाने जाने वाले नए अनुप्रयोग में एकाधिक वेब सेवाएं के संयोजन को अनुमति देता हैं| जब वेब डेवलपमेंट के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाए, वेब API आम तौर पर एक हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) प्रतिक्रिया संदेश के ढांचे की एक परिभाषा के साथ अनुरोध संदेशों का समूह है, जो आमतौर पर एक एक्स्टेंसिबल मार्कअप भाषा (XML) या जावास्क्रिप्ट ऑब्जेक्ट नोटेशन (JSON) में प्रारूप होता है| जब समग्र वेब सेवाएं चल रही हो, प्रत्येक उप सेवा स्वायत्त मानी जा सकती है| उपयोगकर्ता का इन सेवाओं पर कोई नियंत्रण नहीं होता है| उपरांत यह वेब सेवाएं खुद विश्वसनीय नहीं होती, साथ ही य सेवा प्रदाता प्रयोक्ताओं को नोटिस दिए बिना अपनी सेवाओं को बंद, बदल या सुधार कर सकते हैं| विश्वसनीयता और दोष सहिष्णुता अच्छे से समर्थित नहीं की जाती; दोष निष्पादन के दौरान भी हो सकता है| वेब सेवाओं से सम्बंधित एक्शेप्शन हैंडलिंग क्षेत्र में अब भी शोध जारी है| W3C 'वेब सेवाओं' को "नेटवर्क पर इंटरओपेरेबल मशीन से मशीन को जोड़ने वाले एक सॉफ्टवेयर सिस्टम" के रूप में परिभाषित करता है| यह एक मशीन-प्रक्रियाकृत प्रारूप में वर्णित एक इंटरफेस होता है (जो विशेष रूप से वेब सेवा विवरण भाषा WSDL में होता है)| अन्य प्रणालियां अपने वर्णन द्वारा निर्धारित SOAP संदेश का उपयोग करके वेब सेवाओं के साथ संपर्क रखती हैं, आमतौर पर HTTP के साथ XML सिरिअलाईजेशन के अन्य वेब-मानकों के साथ संयोजन के रूप में उपयोग किया जाता है| W3C यह भी कहता है की, "हम वेब सेवाओं को दो प्रमुख वर्गों में निर्देशित कर सकते हैं, REST-अनुरूप वेब सेवाएं, जिनमें सेवा का प्राथमिक उद्देश्य वेब संसाधनों के XML निरूपण को एक समान "स्टेटलेस" ओपरेशन के सेट का उपयोग करके चलाना होता है; और आर्बीटरी वेब सेवाएं, जिसमे सेवा की स्वेच्छित कार्य प्रणालियों को दिखा सकती है| .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेब सेवा · और देखें »

वेब २.०

एक टैग क्लाउड (अपने आप में एक विशिष्ट Web 2.0 घटना) द्वारा प्रदर्शित Web 2.0 विषय "Web 2.0" शब्द सामान्यतः ऐसे वेब प्रोग्रामों/एप्लीकेशन्स के लिए प्रयुक्त होता है जो पारस्पारिक क्रियात्मक जानकारी बांटने, सूचनाओं के आदान प्रदान करने, उपयोगकर्ता को ध्यान में रख कर डिज़ाइन बनाने और वर्ल्ड वाइड वेब से जोड़ने की सुविधा प्रदान करते हैं। Web 2.0 के उदाहरणों में वेब आधारित कम्यूनिटी/समुदाय, होस्ट सर्विस, वेब प्रोग्राम, सोशल नेटवर्किंग साइट, वीडियो शेयरिंग साइट, wiki, ब्लॉग, तथा मैशप (दो या अधिक स्त्रोतों से जानकारी एकत्रित करके बनाया गया वेब पेज) व फोक्सोनोमी (टैगिंग) शामिल हैं। एक Web 2.0 साइट अपने उपयोगकर्ताओं को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ वेबसाइट की सामग्री देखने या बदलने की अनुमति देती है जबकि नॉन-इंटरएक्टिव वेब साइटों के द्वारा उपयोगकर्ता किसी जानकारी को केवल उतना ही देख सकते हैं जितनी जानकारी उन्हें देखने के लिए उपलब्ध कराई जाती है। 2004 में ओ रेली मीडिया Web 2.0 सम्मेलन होने के कारण यह शब्द टिम ओ रेली से जुड़ा हुआ है। हालांकि शब्द से वर्ल्ड वाइड वेब के एक नए संस्करण का पता चलता है, यह किसी तकनीकी विशेषताओं को अपडेट करने का उल्लेख नहीं करता, अपितु एक एंड यूज़र/उपयोगकर्ता और सॉफ्टवेयर डेवलपर द्वारा वेब को प्रयोग करने के तरीकों में आये बदलावों को परिलक्षित करता है। क्या Web 2.0 पहली वेब प्रौद्योगिकियों से गुणात्मक रूप से अलग है - यह चुनौती वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक टिम बर्नर्स ली द्वारा दी गयी है जो कि इस शब्द को"शब्दजाल का एक हिस्सा" मानते हैं - क्योंकि उनके अनुसार वेब पहले से ही इन सब विशेषताओं को प्रदर्शित करता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेब २.० · और देखें »

वेबपेज

जालपृष्ठ या वेबपेज (webpage) एक तरह का पन्ना या दस्तावेज होता है, जिसे इंटरनेट के जरिए हम आसानी से देख सकते हैं। इस तरह के वेब पन्नों में वेब कड़ियों का उपयोग किया जाता है, जिससे उसी वेबसाइट के अन्य पन्नों या किसी दूसरे वेबसाइट में भी जाया जा सकता है। कंप्यूटर या मोबाइल में इन वेब पन्नों को देखने के लिए वेब ब्राउजर का उपयोग किया जाता है। इनमें से कुछ दस्तावेजों की जानकारी को देखने के लिए फ्लैश या जावा का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि वर्तमान समय में बहुत कम वेबसाइट में ही फ्लैश और जावा की जरूरत होती है। इसे इंटरनेट द्वारा देखने के लिए उस फाइल का वेब सर्वर में होना आवश्यक है। इसके बिना भी यदि फाइल आपके कंप्यूटर में है तो आप उसे भी वेब ब्राउजर के माध्यम से देख सकते हैं। इस तरह के फाइल मुख्यतः.html में सहेजे जाते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य फारमैट होते हैं, जिसमें आप इस तरह के पन्नों को सहेज सकते हैं। लेकिन कुछ प्रारूप या फारमैट हेतु सर्वर की आवश्यकता होती है। इनमें php, aspx, jsp आदि आते हैं। इस तरह के फाइल सर्वर द्वारा खोलने पर हर बार निर्मित होते हैं। हर वेब पन्ने का एक अलग पता होता है, जिसे इंटरनेट पता या यूआरएल कहते हैं। इनके सामने एचटीटीपी लिखा होता है, जो दर्शाता है कि आप इंटरनेट प्रोटोकॉल द्वारा वेब पन्ना देख रहे हैं। इसमें एक सुरक्षित इंटरनेट प्रोटोकॉल भी है, जिसे एचटीटीपीएस द्वारा दिखाया जाता है। ऐसे पन्नों को खोलते समय इंटरनेट पते के सामने https:// लिखा आ जाता है। सुरक्षित इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग मुख्यतः इंटरनेट द्वारा पैसों के लेनदेन में या किसी सुरक्षित जानकारी के आदान प्रदान में उपयोग किया जाता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेबपेज · और देखें »

वेबसाइट

हिन्दी में वेब साइट को जालस्थल कहते हैं। जालस्थल अंतरजाल के ज़रिए सूचना प्राप्त करने का साधन है। यह साधरणतः HTML या XHTML के संरूप में होता है और अन्य जालपृष्ठो से कड़ियो के द्वारा जुडा होता है। जालस्थलों को संगणको पे देखने के लिए विशेष प्रोग्राम का प्रयोग किया जाता है, जिसको वेब ब्राउज़र (en:webbrowser) कहते है। जालस्थल वेब सर्वर (en:webserver) पर पाए जाते है। हर जालस्थल का एक इंटरनेट पता होता है जो यूआरएल (en:url) कहलाता है। वेब-ब्राउजर इस पते के अनुसार जाल स्थलों को दिखाता है। इन्हें पाने के लिए वेब-ब्राउजर एचटीटीपी लिपि (en:HTTP) का प्रयोग करता है। जालस्थल स्थैतिक (static) या गतिक (dynamic) हो सकते है। स्थैतिक जालस्थल हमेशा एक जैसे होते है, इसका निर्माण एक बार कर लिया जाता है। गतिक जालपृष्ठ का निर्माण उसे पाते वक्त होता है और यह अलग अलग पैरामीटर्स (parameters) के अनुसार अलग अलग सूचनाए देता है। श्रेणी:अंतरजाल.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और वेबसाइट · और देखें »

खोज इंजन

ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम खोजी इंजन (search engine) कहलाते हैं जो किसी कम्प्यूटर सिस्टम पर भण्डारित सूचना में से वांछित सूचना को ढूढ निकालते हैं। ये इंजन प्राप्त परिणामों को प्रायः एक सूची के रूप में प्रस्तुत करते हैं जिससे वांछित सूचना की प्रकृति और उसकी स्थिति का पता चलता है। खोजी इंजन किसी सूचना तक अपेक्षाकृत बहुत कम समय में पहुँचने में हमारी सहायता करते हैं। वे 'सूचना ओवरलोड' से भी हमे बचाते हैं। खोजी इंजन का सबसे प्रचलित रूप 'वेब खोजी इंजन' है जो वर्ल्ड वाइड वेब पर सूचना खोजने के लिये प्रयुक्त होता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और खोज इंजन · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और गूगल · और देखें »

गूगल मानचित्र

गूगल मानचित्र (Google Maps) (पूर्व में गूगल लोकल) गूगल द्वारा निःशुल्क रूप से प्रदत्त (गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए) एक वेब मैपिंग सर्विस एप्लिकेशन और तकनीक है जिसके द्वारा गूगल मानचित्र वेबसाइट, गूगल राइड फाइंडर, गूगल ट्रांजिट और गूगल मानचित्र एपीआई के माध्यम से तीसरे पक्ष की वेबसाइटों में सन्निहित मानचित्रों सहित कई मानचित्र-आधारित सेवाएं संचालित होती हैं। यह दुनिया भर के अनेकों देशों के लिए सड़कों के नक़्शे उपलब्ध कराता है जो पैदल, कार या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वालों और शहर में व्यवसायों की खोज करने वालों के लिए मार्ग योजनाकार का काम करता है। गूगल मानचित्र के उपग्रह से लिए गए चित्र वास्तविक समय को नहीं दर्शाते हैं; ये कई महीनों या वर्षों पुराने होते हैं। गूगल मानचित्र मर्केटर प्रोजेक्शन के एक करीबी संस्करण का उपयोग करते हैं, इसलिए यह ध्रुवों के आसपास के क्षेत्रों को नहीं दिखा सकते हैं। इसका एक संबंधित उत्पाद गूगल अर्थ अकेला ऐसा प्रोग्राम है जो ध्रुवीय क्षेत्रों सहित ग्लोब को दिखाता है और साथ ही कई सुविधाएं भी प्रदान करता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और गूगल मानचित्र · और देखें »

ऑनलाइन बैंकिंग

नेट बैंकिग जिसे ऑनलाइन बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग भी कहते हैं, के माध्यम से बैंक-ग्राहक अपने कंप्यूटर द्वारा अपने बैंक नेटवर्क और वेबसाइट का प्रचालन कर सकते है। इस प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ है कि कोई भी व्यक्ति घर या कार्यालय या कहीं से भी से बैंक सुविधा का लाभ उठा सकता है। ऑनलाइन बैंकिंग इंटरनेट पर बैंकिंग संबंधी मिलनेवाली एक सुविधा है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर का इस्तेमाल कर उपभोक्ता बैंकों के नेटवर्क्स और उसकी वेबसाइट पर अपनी पहुंच बना सकता है और घर बैठे ही खरीददारी, पैसे का स्थानांतरण के अलावा अन्य तमाम कार्यों और जानकारी के लिए बैंकों से मिलने वाली सुविधा का लाभ उठा सकता है।। हिन्दुस्तान लाइव। ४ अगस्त २००९ भारत में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किये गए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अप्रैल २००८ से जनवरी २००९ तक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ५५.८५८५ करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया।। इकनॉमिक टाइम्स। १ मई २००९ किन्तु इस लाभ पर प्रश्वनिह्न भी लग जाता है, जब आजकल फिशिंग द्वारा तकनीक के दुरुपयोग से इंटरनेट के जालसाज लोगों के खातों को हैक कर उन्हें हानि पहुंचा रहे हैं।|हिन्दुस्तान लाइव। ५ अप्रैल २०१० ऐसे में आवश्यक है कि नेट बैंकिंग के प्रयोग में अत्यंत सावधानियां बरती जाएं। नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए उपयोक्ता को यूआरएल की जांच कर लेनी चाहिये। कई रिपोर्ट द्वारा ये पुष्टि होती है, कि प्रयोग की जाने वाली ५० प्रतिशत वेबसाइट असुरक्षित होती हैं। ऐसे में नेट सर्फिंग करने वाले व्यक्ति के लिये से यह अत्यंत आवश्यक है कि वह पूरी जाँच के उपरांत ही वेबसाइट खोले। किसी भी साइट के यूआरएल पते और डोमेन जांच करें और देखें कि यह उसी बैंक के यूआरएल और डोमेन की तरह हो, ऐसे में यह संभावना काफी हद तक प्रबल हो जाती है कि उपयोक्ता सुरक्षित वेबसाइट का प्रयोग कर रहे हैं। नेट बैंकिंग सेवा का प्रयोग करने वालों को इसे प्रत्येक तीन दिनों में जांचते रहना चाहिये। ऑनलाइन बैंकिंग में क्रेडिट कार्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है इसके साथ ही उपयोक्ता को चाहिये कि वे इस सेवा का बाहर प्रयोग न करें। नेट बैंकिंग के लिए इंटरनेट कैफे और सांझे कंप्यूटर का प्रयोग इस सुविधा हेतु कम करें और यदि कैफे या सांझे कंप्यूटर से प्रयोग करते भी हैं, तो अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें। यह सुरक्षित तरीका रहेगा। उपयोक्ता अपने कंप्यूटर सिस्टम को सीधे बंद न करें। प्रायः लोग ब्राउजर बंद कर कंप्यूटर सीधे बंद कर देते हैं जो असुरक्षित हो सकता है। हमेशा कंप्यूटर सिस्टम ठीक से लॉग ऑफ करें। इसके अलावा अपने पासवर्ड का पूरा एवं उचित व सुरक्षित उपयोग करें। अपने पासवर्ड को किसी कागज पर न लिखें। इसे सरलता से हैक किया जा सकता है। अपनी मशीन में पावर ऑन पासवर्ड डाल दें ताकि उनके अलावा कोई और उनकी मशीन न खोल सके। सिस्टम पर स्क्रीनसेवर पासवर्ड डाल दें ताकि कोई और सिस्टम का प्रयोग न कर सके। इन कुछ बातों का ध्यान रखकर नेट बैंकिंग सुविधा का पूरा एवं सुरक्षित लाभ उठाया जा सकता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और ऑनलाइन बैंकिंग · और देखें »

ऑपेरा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विश्व व्यापी वेब और ऑपेरा · और देखें »

इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर

विण्डोज़ इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर (पूर्व नाम:माइक्रोसॉफ्ट इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर, लघुनाम; ऍम॰ ऍस॰ आइ॰ ई॰ या आइ॰ ई॰) ग्राफ़िकल वेब ब्राउज़रों की एक श्रेणी है, जिसका विकास माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने किया है। यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा १९९५ से जारी व चालू विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम लाइन का एक सॉफ्टवेयर है। १९९९ से बहुप्रचलित ये ब्राउज़र २००२-०३ के बीच प्रयोग का ९५% प्रतिशत श्रेय लेता रहा है। उस समय आइ॰ ई॰-५ एवं आइ॰ ई॰-६ प्रचलन में रहे थे। इंटरनेट एक्स्प्लोरर-८ विंडोज़ विस्ता में इंटरनेट एक्स्प्लोरर माइक्रोसोफ्ट का वेब ब्राउज़र है। हाल ही में इसका लॉन्च किया गया नया संस्करण आई.ई-८ है। माइक्रोसोफ्ट के अनुसार यह अब तक का सर्वोत्तम ब्राउज़र है।। तरकश। २८ मार्च,२००९ नया आईई पुराने संस्करणों से ४०% तेजी से खुलता है। यह पन्नों को तेजी से रेंडर करता है और वीडियो भी तेजी से चलाता है। गूगल के अनुसार भी यह ब्राउजर फायरफोक्स और क्रोम दोनों से तेज है। इसमें दो ऐसी सुविधाएँ जोडी गई हैं जिससे प्रयोक्ताओं को काफी सुरक्षा मिलती है। एक है क्रोस साइट फिशिंग, यानी कि आईई8 वेबपन्नों पर रखी गई हानिकारक स्क्रिप्ट की पहचान कर लेता है और ऐसे पन्नों को खोलता नहीं है, जिससे प्रयोक्ताओं के कंप्यूटर में ऐसी स्क्रिप्ट स्थापित नहीं हो पाती। दूसरी सुविधा है क्लिक-हाइजेकिंग, कई बार प्रयोक्ताओं को कोई बटन दिखाया जाता है जिसे दबाने पर नया पन्ना खुलेगा ऐसा बताया जाता है, परंतु वह वास्तव में हाइजैकिंग स्क्रिप्ट होती है जिससे कोई हानिकारक सक्रिप्ट कंप्यूटर में स्थापित हो जाती है। आईई8 ऐसी किसी भी स्क्रिप्ट को रोक देता है। आईई8 के टैब पेनल में भी बदलाव किये गए हैं। अब एक ही प्रकार की साइटें पास पास खुलती है और एक ही समूह की साइटों की टेब का रंग भी एक जैसा होता है जिससे प्रयोक्ताओं को टेब पन्नों को पहचानने में आसानी रहती है। इसके अलावा आईई 8 में एक विशेष सुविधा है एक्सीलरेटर। किसी भी वेबपेज के किसी भी शब्द को चुनने करने पर एक नीले रंग का बटन मिलता है जिसमें कई लिंक होते हैं जैसे कि गूगल मेप में ढूंढे, विकी पर देखें आदि। इससे प्रयोक्ता का समय बचता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर · और देखें »

इंटरनेट प्रोटोकॉल

एक इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) ऐड्रेस एक संख्यात्मक लेबल है जो अपने नोड्स के बीच संचार के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल का प्रयोग करनेवाले कंप्यूटर नेटवर्क में भाग ले रहे डिवाइसेस को आबंटित किया जाता है।RFC 760, एक IP ऐड्रेस दो प्रमुख कार्य करता है: मेजबान या नेटवर्क इंटरफ़ेस पहचान और स्थान परिचयन.

नई!!: विश्व व्यापी वेब और इंटरनेट प्रोटोकॉल · और देखें »

कम्प्यूटर विज्ञान

कम्प्यूटर विज्ञान संगणन और उसके उपयोग की ओर वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण है। यह जानकारी के पहुँच, सम्प्रेषण, संचय, प्रसंस्करण, प्रतिनिधित्व और अर्जन हेतु उपयोग में लाये जाने वाले व्यवस्थित प्रक्रियाओं (या कलन विधियों) के मशीनीकरण, अभिव्यक्ति, संरचना, और साध्यता का व्यवस्थित अध्ययन है। संगणक विज्ञान एक वैकल्पिक, संक्षिप्त परिभाषा के अनुसार यह मापने योग्य स्वचालित कलन विधियों का अध्ययन है। संगणक वैज्ञानिक संगणन के सिद्धांत और गणना योग्य प्रणालियों की योजना में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। कंप्यूटर विज्ञान (कम्प्यूटर विज्ञान) के अन्तर्गत सूचना तथा संगणन (computation) के सैद्धान्तिक आधारों अध्ययन किया जाता है और साथ में इन सिद्धान्तों को कंप्यूटर प्रणालियों में व्यवहार में लाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है। कंप्यूटर विज्ञान को प्राय: कलन विधियों के विधिवत (systematic) अध्ययन के रूप में देखा जाता है और कंप्यूटर विज्ञान का मूल प्रश्न यही है - कौन सा काम (दक्षतापूर्वक) स्वत: किया जा सकता है? (What can be (efficiently) automated?) .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और कम्प्यूटर विज्ञान · और देखें »

अल्बर्ट गोर

अल गोरअल्बर्ट आर्नल्ड "अल" गोर, जूनियर (जन्म: 31 मार्च, 1948) अमरीका के 45वें उपराष्ट्रपति थे जिनका राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के तहत कार्यकाल रहा 1993 से 2001 तक। गोर इसके पहले अमरीकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव 1977-1978 तथा अमरीकी सेनेट 1985-1993 में टेनेसी प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। एक प्रखर पर्यावरणवादी के रूप में उन्हें 2007 का प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कार इंटरगवर्मेंटल पैनल आन क्लाईमेट चैंज के साथ संयुक्त रूप से नवाज़ा गया। गोर 2000 के अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अग्रणी डेमोक्रैट प्रत्याशी थे पर लोकप्रिय वोट जीतने के बाद भी अंततः रिपब्लिकन प्रत्याशी जार्ज बुश से चुनाव हार गये थे। इस चुनाव के दौरान फ्लोरिडा प्राँत में हुये वोट की पुनर्गणना पर कानूनी विवाद, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने बुश के हक में निर्णय दिया था, के कारण यह चुनाव अमरीकी इतिहास में सबसे ज्यादा विवादास्पद माना जाता है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और अल्बर्ट गोर · और देखें »

अंतरजाल

अंतरजाल का आंशिक मैप, १५ जनवरी २००५। प्रत्येक पंक्ति को दो नोड्स के बीच खींचा जाता है, आईपी पते जोड़ने से। रेखा की लंबाई नोड्स के बीच समय की देरी (पिंग) को दर्शाती है मानचित्र २००५ में डेटा संग्रह के लिए उपलब्ध कक्षा सी नेटवर्क के ३०% से कम का प्रतिनिधित्व करता है। रेखा रंग आरएफसी १९१८ के अनुसार उसके स्थान से मेल खाती है। अंतरजाल (इंटरनेट) (Internet आई पी ए: ɪntəˌnɛt) विष्व में डिवाइसों को लिंक करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (टीसीपी / आईपी) का उपयोग करने वाले इंटरकनेक्टेड कंप्यूटर नेटवर्क की वैश्विक प्रणाली है। यह नेटवर्क का एक नेटवर्क है जिसमें निजी, सार्वजनिक, शैक्षिक, व्यवसाय और वैश्विक नेटवर्क के सरकारी नेटवर्क शामिल हैं, जो कि इलेक्ट्रॉनिक, वायरलेस, और ऑप्टिकल नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियों की व्यापक श्रेणी से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट में सूचना संसाधनों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जैसे इंटर लिंक किए गए हाइपरटेक्स्ट दस्तावेज़ और वर्ल्ड वाइड वेब (डबल्युडबल्युडबल्यु), इलेक्ट्रॉनिक मेल, टेलीफ़ोनी और फ़ाइल साझाकरण के अनुप्रयोग। १९६० के दशक में इंटरनेट नेटवर्क की उत्पत्ति संयुक्त राज्य संघीय सरकार द्वारा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से मज़बूत, गलती-सहिष्णु संचार के निर्माण के लिए शुरू की गई थी। १९९० के शुरुआती दिनों में वाणिज्यिक नेटवर्क और उद्यमों को जोड़ने से आधुनिक इंटरनेट पर संक्रमण की शुरुआत हुई, और तेजी से वृद्धि के कारण संस्थागत, व्यक्तिगत और मोबाइल कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े थे। २००० के दशक के अंत तक, इसकी सेवाओं और प्रौद्योगिकियों को रोजमर्रा की जिंदगी के लगभग हर पहलू में शामिल किया गया था। टेलीफ़ोनी, रेडियो, टेलीविज़न, पेपर मेल और अखबारों सहित अधिकांश पारंपरिक संचार मीडिया, ईमेल द्वारा पुनर्निर्मित, पुनर्निर्धारित, या इंटरनेट से दूर किए जाने वाले ईमेल सेवाओं, इंटरनेट टेलीफ़ोनी, इंटरनेट टेलीविजन, ऑनलाइन संगीत, डिजिटल समाचार पत्र, और वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइटें अखबार, पुस्तक, और अन्य प्रिंट प्रकाशन वेबसाइट प्रौद्योगिकी के अनुकूल हैं, या ब्लॉगिंग, वेब फ़ीड्स और ऑनलाइन समाचार एग्रीगेटर्स में पुन: स्थापित किए जा रहे हैं। इंटरनेट ने त्वरित मैसेजिंग, इंटरनेट फ़ौरम और सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से व्यक्तिगत इंटरैक्शन के नए रूपों को सक्षम और त्वरित किया है। ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि यह कंपनियों को एक बड़े बाजार की सेवा या पूरी तरह से ऑनलाइन वस्तुओं और सेवाओं को बेचने के लिए अपनी "ईंट और मोर्टार" उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इंटरनेट पर व्यापार से व्यापार और वित्तीय सेवाओं को पूरे उद्योगों में आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इंटरनेट का उपयोग या उपयोग के लिए तकनीकी कार्यान्वयन या नीतियों में कोई केंद्रीकृत शासन नहीं है; प्रत्येक घटक नेटवर्क अपनी नीतियाँ निर्धारित करता है। इंटरनेट, इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आए पी एड्रेस), स्पेस और डोमेन नेम सिस्टम (डी एन एस) में दो प्रमुख नाम रिक्त स्थान की केवल अति परिभाषा परिभाषाएँ एक रखरखाव संगठन, इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नाम और नंबर (आए सी ए एन एन)। मुख्य प्रोटोकॉल के तकनीकी आधारभूत और मानकीकरण, इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फ़ोर्स (आए ई टी एफ़) की एक गतिविधि है, जो कि किसी भी गैर-लाभप्रद संगठन के साथ संबद्ध अंतरराष्ट्रीय सहभागी हैं, जो किसी को भी तकनीकी विशेषज्ञता में योगदान दे सकते हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और अंतरजाल · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१२ नवम्बर

१२ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३१६वॉ (लीप वर्ष मे ३१७ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४९ दिन बाकी है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और १२ नवम्बर · और देखें »

१९५९

1959 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और १९५९ · और देखें »

१९९०

कोई विवरण नहीं।

नई!!: विश्व व्यापी वेब और १९९० · और देखें »

१९९१

1991 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और १९९१ · और देखें »

१९९३

1993 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और १९९३ · और देखें »

२००५

2005 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और २००५ · और देखें »

२००६

२००६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००६ रविवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और २००६ · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और २००७ · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और २००८ · और देखें »

३० अप्रैल

30 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 120वॉ (लीप वर्ष में 121 वॉ) दिन है। साल में अभी और 245 दिन बाकी है। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और ३० अप्रैल · और देखें »

६ अगस्त

6 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 218वाँ (लीप वर्ष में 219 वाँ) दिन है। साल में अभी 147 दिन बाकी हैं। .

नई!!: विश्व व्यापी वेब और ६ अगस्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »