लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लिन डान और श्रीकांत किदम्बी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

लिन डान और श्रीकांत किदम्बी के बीच अंतर

लिन डान vs. श्रीकांत किदम्बी

लिन डान (जन्म अक्टूबर 14, 1983 लोंग्यान, फुजिआन) चीन से एक पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, पांच बार के विश्व विजेता हैं, और पांच बार के ऑल इंग्लैंड विजेता हैं। कई लोगों द्वारा सर्वकालिक महान एकल बैडमिंटन खिलाडी के रूप में पहचाने गये, 28 वर्ष की ही उम्र में लिन ने बैडमिंटन जगत के सभी ९ मुख्य खिताब जीतकर सुपर ग्रैंड स्लैम जीत लिया था। ओलम्पिक खेल, विश्व प्रतियोगिताएँ, विश्व कप, थॉमस कप, सुदिरमान कप, सुपर सीरीज़ मास्टर्स फ़ाइनल्स, ऑल इंग्लैंड ओपेन, एशियाई खेल, और एशियाई प्रतियोगिताएँ जीतकर ऐसा करने वाले वो पहले और एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं। वह पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाडी भी हैं जिन्होंने ओलम्पिक पुरुष एकल का स्वर्ण पदक लगातार दो बार पहले 2008 और बाद में 2012 में जीता है। २००४ में ऑल इंग्लैंड ओपेन जीतने पर लिन डान को प्रतिद्वंदी पीटर गेड ने "सुपर डान" के नाम से नवाज़ा। इसके बाद से ही यह नाम उनके लिये उनके प्रशंसकों व मीडिया द्वारा उन्हें पुकारने या पहचानने के लिये किया जाता है। Lin has been in a relationship with झी झिंगफैंग, herself a former world champion, since 2003. श्रीकांत किदम्बी (अंग्रेजी:Srikanth Kidambi) एक भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी है। इन्होंने २०१४ में चाइना ओपन सुपर सीरीज़ प्रीमियर का खिताब भी जीता था। इन्होंने गोपीचन्द बैडमिंटन एकेडमी हैदराबाद से खेल का प्रशिक्षण लिया था। .

लिन डान और श्रीकांत किदम्बी के बीच समानता

लिन डान और श्रीकांत किदम्बी आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बैडमिंटन, हैदराबाद

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

बैडमिंटन और लिन डान · बैडमिंटन और श्रीकांत किदम्बी · और देखें »

हैदराबाद

हैदराबाद (तेलुगु: హైదరాబాదు,उर्दू: حیدر آباد) भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था। आज भी यह प्राचीन नाम अत्यन्त ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वां शहर हैं। हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है। चारमीनार, इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने १५९१ में, शहर के बीचों बीच बनवाया था। गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर है और भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग अहमियत रखता है। निज़ामों के इस शहर में आज भी हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र से एक-दूसरे के साथ रहकर उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति, उत्तर तथा दक्षिण भारत के स्थापत्य के मौलिक संगम, तथा अपनी बहुभाषी संस्कृति के लिये भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दोनों रूपों में जाना जाता है। यह वह स्थान रहा है जहां हिन्दू और मुसलमान शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। निजामी ठाठ-बाट के इस शहर का मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है, जो देश-विदेश इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं। यह भारतीय महानगर बंगलौर से 574 किलोमीटर दक्षिण में, मुंबई से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा चेन्नई से 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकुंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चारमीनार ने प्रदान किया है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस महानगर की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है। .

लिन डान और हैदराबाद · श्रीकांत किदम्बी और हैदराबाद · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

लिन डान और श्रीकांत किदम्बी के बीच तुलना

लिन डान 21 संबंध है और श्रीकांत किदम्बी 5 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 2 / (21 + 5)।

संदर्भ

यह लेख लिन डान और श्रीकांत किदम्बी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »