लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३

सूची मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३

पिछले दिनों ३० जून से आरम्भ हुये मिस्र के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपस्थ कर दिया है। जनरल अल-सीसी के अनुसार देश के राष्ट्रपति की शक्तियां अब मुख्य न्यायाधीश के पास होंगी। इससे पूर्व सेना ने राष्ट्रपति को जनता की मांगे मानने के लिए २४ घण्टे का समय दिया था। 3 जुलाई 2013 को शाम 5:00 बजे यह समय सीमा समाप्त हो गयी थी। इस तख्तापलट के साथ ही मिस्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गये हैं। इससे पहले मिस्त्र में हुई क्रांति ने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़ने को मजबूर कर दिया था। गौरतलब है कि मूर्सी मिस्र के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पहले राष्ट्रपति हैं। .

8 संबंधों: तहरीर चौक, नवभारत टाइम्स, बराक ओबामा, बीबीसी हिन्दी, मुहम्मद मुर्सी, सिकन्दरिया, ज़ी न्यूज़, काहिरा

तहरीर चौक

तहरीर चौक (ميدان التحرير,, Liberation Square., मुक्ति/आज़ाद चौक. जो की लिबरेशन स्क़्वाएर (बलिदानी चौराहा) के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित शहर का एक बहुत बड़ा चौराहा है। यह काहिरा में राजनीतिक प्रदर्शनों व क्राँतियों का मुख्य केन्द्र है। यहीं पर २०११ में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ विद्रोह व उनका सत्ता से निर्वासन, और मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ हुआ। यह चौराहा इन क्रान्तियों का प्रमुख केन्द्र व गवाह रहा। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और तहरीर चौक · और देखें »

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई से प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसकी प्रकाशक कम्पनी बेनेट, कोलमैन एवं कम्पनी है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों एवं फ़िल्मफ़ेर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है। दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाया हुआ है। हिन्दी मुम्बई में चौथे नम्बर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुम्बई क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की प्रसार संख्या 1.3 लाख और पाठक संख्या 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और नवभारत टाइम्स · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और बराक ओबामा · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मुहम्मद मुर्सी

मुहम्मद मुर्सी मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड दल के प्रमुख राजनितिज्ञ हैं। वे मिश्र में हुए हाल के चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। मिश्र के निर्वाचन आयोग ने लंबी मतगणना के बाद २४ जून २0१२ को की गई अपनी घोषणा में मिश्र में पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें ५१.७३% मत पाकर निर्वाचित घोषित किया। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और मुहम्मद मुर्सी · और देखें »

सिकन्दरिया

सूर्यास्तकालीन सिकन्दरिया. सिकन्दरिया की सड़कें. सिकन्दरिया (अंग्रेजी:Alexandria; अरबी: الإسكندرية अल-इस्कंदरिया), मिस्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जनसंख्या 41 लाख है और यह देश का सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह है जहां मिस्र का लगभग 80% आयात और निर्यात कार्य संपन्न होता है। सिकन्दरिया एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल भी है। सिकन्दरिया, उत्तर-मध्य मिस्र में भूमध्य सागर के तट के किनारे लगभग दूर तक फैला हुआ है। यह बिब्लियोथेका अलेक्जेंड्रिना (नया पुस्तकालय) का घर है। एक अन्य शहर, स्वेज, से अपने प्राकृतिक गैस और तेल की पाइपलाइनों की वजह से यह मिस्र का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बन गया है। प्राचीन काल में, सिकन्दरिया दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक था। इसकी स्थापना सिकंदर महान (अलेक्जेंडर द ग्रेट) ने लगभग (c.) 331 ई.पू.

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और सिकन्दरिया · और देखें »

ज़ी न्यूज़

ज़ी न्यूज, 1999 में स्थापित भारत का समाचार और वर्तमान घटनाओं का प्रसारण करने वाला टीवी चैनल है। प्रारम्भ में इसमें अधिकतर प्रोग्राम अंग्रेज़ी भाषा में प्रसारित होते थे। लगभग 2003-04, आजतक की सफलता के बाद, ज़ी न्यूज पूर्णतः हिन्दी समाचार चैनल में परिवर्तित हो गया। .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और ज़ी न्यूज़ · और देखें »

काहिरा

काहिरा एक शहर का नाम है। नील नदी के किराने बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों के राज्य की राजधानी रहा। ब्रिटिश काल में भी इसका महत्व बरकरार रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा आज औद्योगिकीकरण का प्रतीत है। यह मिस्र की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सांस्कूतिक गतिविधियों का केंद्र व प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यहां के पिरामिड तो विश्‍व प्रसिद्ध हैं ही, यहां के संग्रहालयों और मस्जिदों में मिस्र की संस्कृति के दर्शन होते हैं। यहां के कुछ प्रमुख जगहों का जिक्र किया जाए तो ये नाम सामने आते हैं: .

नई!!: मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ और काहिरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मिस्र में सैन्य तख्तापलट 2013

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »