लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मनोज टिबड़ेवाल आकाश

सूची मनोज टिबड़ेवाल आकाश

मनोज टिबड़ेवाल आकाश (जन्म ३० सितम्बर १९८०) एक भारतीय टीवी एंकर और पत्रकार है, जो दूरदर्शन समाचार से एक दशक तक टेलीविजन न्यूज़ एंकर और वरिष्ठ संवाददाता के रूप में जुड़े रहे। इन्होंने डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टॉक शो, एक मुलाक़ात की मेजबानी की। ये डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक और प्रधान संपादक है। .

19 संबंधों: डीडी न्यूज़, द इंडियन एक्सप्रेस, दूरदर्शन, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, निस्तुला हेब्बार, नई दिल्ली, पत्रकार, भारतीय विद्या भवन, महराजगंज जिला, राजदीप सरदेसाई, राजनीति विज्ञान, लोकमत, लोकमत टाइम्स, संतोष भारतीय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इण्डिया टुडे, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, अर्णव गोस्वामी, उत्तर प्रदेश

डीडी न्यूज़

दूरदर्शन समाचार, आमतौर पर डीडी न्यूज के रूप में अपने संक्षिप्त नाम द्वारा जाना जाता है। यह भारत का एकमात्र 24 घंटे का स्थलीय(बिना उपग्रह के प्रसारित) टीवी समाचार चैनल है। प्रसार भारती कंपनी बोर्ड ने प्रस्ताव दिया कि डीडी मेट्रो, जो बंद होने वाला था के स्थान पर एक 24-घंटे के समाचार चैनल शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी। इसे बाद में 3 अक्टूबर 2003 की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और डीडी न्यूज़ · और देखें »

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस की एक प्रति दि इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और द इंडियन एक्सप्रेस · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और दूरदर्शन · और देखें »

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

वर्तमान में इसका पूरा नाम दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर है। यह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर में रेलवे स्टेशन से लगभग आधे किमी की दूरी पर है। इसकी स्थापना सन १९५७ में हुई थी। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

निस्तुला हेब्बार

निस्तुला हेब्बार एक भारतीय पत्रकार और संपादक-राजनीति है जो द हिन्दू के राष्ट्रीय ब्यूरो में है। निस्तुला ने पहले द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया और द इकोनॉमिक टाइम्स के लिए काम किया था। निस्तुला नई दिल्ली में द फाइनेंशियल एक्सप्रेस के वरिष्ठ सहायक संपादक थे। डीएनए में करीब एक साल सीनियर स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थी। वह एक मंगलोरियन ब्राह्मण है और उनका जन्म और दिल्ली में लाया गया था। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स), समाजशास्त्र (1993 से 1996) का अध्ययन किया, जिसमें जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्‍वविद्यालय शामिल थे। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से समाजशास्त्र में परास्नातक भी किया है। उनकी मां कुमुदाक्षी हेब्बार है और उनके पिता ए एस निस्तुला हैं। निस्तुला ने कार्तिकेय शर्मा से विवाह है, जो वायंस (टीवी चैनल) में पत्रकार हैं, जो ज़ी के एस्सेल समूह का हिस्सा हैं। निस्तुला हेब्बार ने 2012 में एक पल्प फिक्शन आधारित पुस्तक किस्स एंड टेल लिखी। यह पुस्तक एक राजनीतिक पत्रकार और नौकरशाह की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे दिल्ली में लुटियन के पावर सर्किट में सेट किया गया था। निस्तुला 2000 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। निस्तुला ने दो संपादित पुस्तकों- काबल्स एंड किंग्स (अदिती फडनीस द्वारा संपादित) और भारत में मुसलमानों के जीवन (अब्दुल शबन द्वारा संपादित) में योगदान दिया है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और निस्तुला हेब्बार · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और नई दिल्ली · और देखें »

पत्रकार

पत्रकार उस व्यक्ति को कहते हैं जो समसामयिक घटनाओं, लोगों, एवं मुद्दों आदि पर सूचना एकत्र करता है एवं जनता में उसे विभिन्न माध्यमों की मदद से फैलाता है। इस व्यवसाय या कार्य को पत्रकारिता कहते हैं। संवाददाता एक प्रकार के पत्रकार हैं। स्तम्भकार (कॉलमिस्ट) भी पत्रकार हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सम्पादक, फोटोग्राफर एवं पृष्ठ डिजाइनर आदि भी पत्रकार ही हैं। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और पत्रकार · और देखें »

भारतीय विद्या भवन

भारतीय विद्या भवन भारत का एक शैक्षिक न्यास (ट्रस्ट) है। इसकी स्थापना कन्हैयालाल मुंशी जी ने 7 नवम्बर 1938 को महात्मा गांधी की प्रेरणा से की थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा राजगोपालाचारी जैसी महान विभूतियों के सक्रिय योगदान से विद्या भवन गांधी के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ता रहा। संस्था ने भारत की संस्कृति का बाहर के देशों में भी प्रचार किया है। सम्प्रति इसके 117 केन्द्र भारत में और 7 विदेशों में हैं। इसके द्वारा 355 संस्थाएँ संचालित हैं। भारतीय विद्या भवन को सन् २००२ में भारत सरकार द्वारा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और भारतीय विद्या भवन · और देखें »

महराजगंज जिला

महराजगंज भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय महाराजगंज है। यह भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित है। इसका जिला मुख्यालय महाराजगंज शहर स्थित है। पहले इस जगह को 'कारापथ' के नाम से जाना जाता था। यह जिला नेपाल के उत्तर, गोरखपुर जिले के दक्षिण, कुशीनगर जिले के पूर्व और सिद्धार्थ नगर व सन्त कबीर नगर जिले के पश्चिम में स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और महराजगंज जिला · और देखें »

राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई (राजदीप सरदेसाई) (जन्म 24 मई 1965) एक भारतीय पत्रकार, राजनीतिक टीकाकार एवं समाचार प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और राजदीप सरदेसाई · और देखें »

राजनीति विज्ञान

राजनीति विज्ञान एक सामाजिक विज्ञान है जो सरकार और राजनीति के अध्ययन से सम्बन्धित है। राजनीति विज्ञान अध्ययन का एक विस्तृत विषय या क्षेत्र है। राजनीति विज्ञान में ये तमाम बातें शामिल हैं: राजनीतिक चिंतन, राजनीतिक सिद्धान्त, राजनीतिक दर्शन, राजनीतिक विचारधारा, संस्थागत या संरचनागत ढांचा, तुलनात्मक राजनीति, लोक प्रशासन, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संगठन आदि। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और राजनीति विज्ञान · और देखें »

लोकमत

लोकमत मराठी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और लोकमत · और देखें »

लोकमत टाइम्स

लोकमत टाइम्स भारत में प्रकाशित होने वाला अंग्रेजी भाषा का एक समाचार पत्र (अखबार) है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और लोकमत टाइम्स · और देखें »

संतोष भारतीय

संतोष भारतीय एक भारतीय पत्रकार, पूर्व सांसद एवं समाचार प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और संतोष भारतीय · और देखें »

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार स्थित एक विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना १९९५ में हुई थी। यह विश्वविद्यालय, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, फार्मेसी तथा प्रबन्धन के पाठ्यक्रम चलाता है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय · और देखें »

इण्डिया टुडे

इंडिया टुडे एक भारतीय पत्रिका है। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और इण्डिया टुडे · और देखें »

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी

कन्हैयालाल मुंशी कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी (२९ दिसंबर, १८८७ - ८ फरवरी, १९७१) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, गुजराती एवं हिन्दी के ख्यातिनाम साहित्यकार तथा शिक्षाविद थे। उन्होने भारतीय विद्या भवन की स्थापना की। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी · और देखें »

अर्णव गोस्वामी

अर्णव गोस्वामी एक भारतीय पत्रकार हैं। वह "टाइम्स नाउ" नामक समाचार चैनल के एन्कर और मुख्य सम्पादक हैं। द न्यूज़ आवर, नामक सीधा प्रसारण होने वाले वाद-विवाद को वह एंकरिंग करते हैं, जो रविवार और शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन रात ९ बजे आता है। वह एक विशेष टीवी कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं जिस का नाम है 'फ्रेन्क्ली स्पीकिंग विद अरनब', जिस में प्रख्यात लोग शामिल होते हैं। उनको बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं। अपनी पत्रकार क्षमताओं के लिये उन्होने बहुत सारी पुस्तकें भी लिखी हैं जैसे: कोमपेटीबल टेरिरिज़म, द लीगल चेलेनज आदि। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और अर्णव गोस्वामी · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: मनोज टिबड़ेवाल आकाश और उत्तर प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मनोज आकाश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »