लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुराना यरुशलम शहर

सूची पुराना यरुशलम शहर

पुराना शहर (העיר העתיקה, हा'लर हा'अतिकाह, البلدة القديمة, अल-बलद अल-कदीम) वर्तमान यरुशलम के अंतर्गत एक 0.9 वर्ग किलीमीटर दीवारों से घिरा क्षेत्र है। पुराना शहर कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का घर है: टेम्पल माउंट और पश्चिमी दीवार यहूदियों के लिये, पवित्र कब्र वाला चर्च ईसाईयों के लिये तथा डोम ऑफ़ द रॉक और अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों के लिये पवित्र धार्मिक स्थल है। युनेस्को ने इसे 1981 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया। पारम्परिक रूप से पुराना शहर चार खण्डों में विभक्त है; ये हैं मुस्लिम खण्ड, ईसाई खण्ड, अर्मेनियाई खण्ड और यहूदी खण्ड। शहर की रक्षा प्राचीरें तथा द्वार उस्मान साम्राज्य के सुल्तान सुलेमान प्रथम द्वारा 1535–1542 ईस्वी के मध्य बनवायी गयी थी। 2007 के अनुसार पुराने शहर में 27,500 मुस्लिम, 5,681 ईसाई, 790 अर्मेनियाई तथा 3,089 यहूदी रहते हैं। अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) के बाद जॉर्डन ने पुराने शहर पर कब्ज़ा कर लिया और यहूदियों को यहाँ से बाहर निकाल दिया। छः दिन के युद्ध के दौरान इजराइल ने पुराने शहर सहित पूरे पूर्व यरुशलम पर कब्ज़ा कर लिया और इसे पश्चिम यरुशलम के साथ मिला दिया। वर्तमान में यह पूरा क्षेत्र इसरायली सरकार के नियंत्रण में है, जो इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग मानती है। हालांकि इसरायली सरकार के 1980 के यरुशलम एकीकरण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमान्य घोषित कर दिया है। पूर्व यरुशलम को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब फिलिस्तानी क्षेत्र का अंग मानता है। .

47 संबंधों: टेम्पल माउंट, डेविड (राजा), पश्चिम यरुशलम, पश्चिमी दीवार, पवित्र कब्र वाला चर्च, प्रथम क्रूसयुद्ध, पूर्व यरुशलम, फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र, बाइबिल, बाइज़ेंटाइन साम्राज्य, मिस्र, मुसलमान, मुस्लिम खण्ड, मुहम्मद, यरुशलम, यरुशलम का युद्ध, यरुशलम की घेराबंदी (636-637), यहूदी धर्म, यहूदी खण्ड, युनेस्को, यीशु, राशिदून ख़िलाफ़त, रोमन साम्राज्य, सलाउद्दीन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राज्य, सुलेमान प्रथम, सोलोमन, हख़ामनी साम्राज्य, हेद्रिअन, हेरोद महान, जॉर्डन, ईसाई धर्म, ईसाई खण्ड, विश्व धरोहर, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, ख़लीफ़ा, ख़्वारेज़्म, आर्मेनियाई खण्ड, कुब्बत अल-सख़रा, अरब-इजराइल युद्ध (१९४८), अल-वालिद प्रथम, अल-अक्सा मस्जिद, उमय्यद, उमर, उस्मानी साम्राज्य, छः दिन का युद्ध

टेम्पल माउंट

टेम्पल माउंट (הַר הַבַּיִת, हर हबयित, "घर वाला पहाड़"), जो कि मुस्लिमों के लिये हरम अस-शरीफ (الحرم الشريف, अल-हरम अस-शरीफ, "पवित्र पूजा-स्थल", or الحرم القدسي الشريف, अल-हरम अल-कुदसी अल-शरीफ, "यरुशलम का पवित्र पूजा-स्थल") के नाम से जाना जाता है, एक पहाड़ है जो कि पुराने यरुशलम में स्थित है। यह विश्व का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहाँ पर यहूदी, इसाई और मुसलमान हजार सालों से पूजा करते आ रहे हैं। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और टेम्पल माउंट · और देखें »

डेविड (राजा)

दाउद (ईब्रानी: דוד (दविद) “महबूब”, (१०४०-९६० ई.पू.)) ईब्रानी पवित्र ग्रन्थों के अनुसार, इज़राइल का राजा था। साऊल के उत्तराधिकारी दाऊद इज़राइल के संवौधिक प्रसिद्ध राजा हैं। तत्कालीन प्रचलित बहुविवाह दाऊद की पारिवारिक झंझटों का मुख्य कारण सिद्ध हुआ। वह ईश्वर के सच्चे भक्त थे और उन्होंने दीनतापूर्वक अपने पापों को स्वीकार कर लिया, उनके लिखे भजन आज भी ईसाई पूजा में प्रयुक्त हैं। महान योद्धा, प्रशासक तथा भवन निर्माता के रूप में यह न्यायत: लब्धप्रतिष्ठ हैं। ईसा मसीह 'दाऊद का पुत्र' कहलाते हैं क्योंकि वह दाऊद के राजवंश में उत्पन्न हुए थे। हालाँकि दाउद के पास काफ़ी दोष भी थे, पवित्र किताबें उसका ख़ूबसूरत चित्र खींचतीं हैं। वह भी वादक और कवि था। पुराण कहता है कि दाउद ने बहुत पवित्र भजन रचे। अगर मज़हब-ए-इस्लाम की बात करें तो हज़रात दाउद आलैहीसलाम एक अज़ीम पैग़म्बर हैं और ख़ुदा ने उन्हें किताबें ज़ुहूर की थी जो आज की दुनिया में अलग नाम से जानी जाती है। जब दाउद ख़ुदा की याद में मोहब्बत उस पाक किताब की तिलावत करते थे तो पहाड़ भी कांपते थे और झूमते थे। दाउद के लिए ख़ुदा ने लोहा नरम किया था और उन्हें ऐलान-ए-नबूवत करने को कहा था। दाउद के बेटे हज़रात सुलैमान ख़ुदा ने बहुत सी ताक़त से नवाज़ा था। दाउद ने एक ख़ुदा की इबादत करने का हुक्म दिया और इंसानियत पत्थर के बने झूठे और नक़ली ख़ुदा की इबादत करने से बचाया था। हज़रात दाउद इस्लाम में एक सच्चे नबी और ख़ुदा के नेक पैग़म्बर हैं। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और डेविड (राजा) · और देखें »

पश्चिम यरुशलम

पश्चिम यरुशलम या पश्चिमी यरुशलम यरुशलम नगर का एक भाग है जिसपर अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) के बाद इजराइल का नियंत्रण स्थापित हो गया। नगर का यह हिस्सा युद्ध विराम रेखा द्वारा शेष नगर से विभाजित होता है, जो कि उस समय जॉर्डन के नियंत्रण में था। बहुत से पश्चिमी देश जैसे यूनाइटेड किंगडम तथा संयुक्त राज्य अमेरिका इसे सैद्धांतिक तौर पर इस भाग को इजराइल का हिस्सा मानते हैं, परन्तु उन्होंने ने इसे अब तक क़ानूनी तौर पर मान्यता नहीं दी है। इजराइल का पश्चिमी यरुशलम पर दावा पूर्वी यरुशलम के मुकाबले अधिक सशक्त है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और पश्चिम यरुशलम · और देखें »

पश्चिमी दीवार

श्रेणी:यहूदी धर्म श्रेणी:यरुशलम.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और पश्चिमी दीवार · और देखें »

पवित्र कब्र वाला चर्च

पवित्र कब्र वाला चर्च (Church of the Holy Sepulchre चर्च ऑफ़ द होली सेपुल्कर; كَنِيسَةُ ٱلْقِيَامَة कनेसतु अल-कयेमा; Ναός της Αναστάσεως नओस टेस अनास्तेसयोस; Սուրբ Հարության տաճար सुर्ब हरुत’यान तकार; Ecclesia Sancti Sepulchri एक्क्लेसिया संकती सेपुल्करी) जिसे पुनर्जीवन चर्च भी कहते हैं, इसाईयों का पुराने यरुशलम शहर के इसाई खण्ड स्थित एक पवित्र गिरजाघर है। यह स्थान इसाई धर्म में दो कारणों से पवित्र है: पहला कारण यह वह जगह है जहाँ ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया और दूसरा कारण उनके शव को इसी स्थान पर दफनाया गया है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और पवित्र कब्र वाला चर्च · और देखें »

प्रथम क्रूसयुद्ध

प्रथम क्रूसयुद्ध की सफलता: येरूसलम पर कब्जा प्रथम क्रूसयुद्ध (First Crusade (1096–1099)) पश्चिमी इसाई मतावलम्बियों द्वारा की गयी सैनिक कार्यवाही थी जो मुसलमानों द्वारा जीते गये पवित्र स्थानों को पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी थी। इसका आरम्भ 27 नवम्बर 1095 हुआ था। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और प्रथम क्रूसयुद्ध · और देखें »

पूर्व यरुशलम

पूर्व यरूशलम या पूर्वी यरूशलम यरूशलम का एक विभाग है जो कि 1948–1949 अरब-इजराइल युद्ध के समय इजरायल का हिस्सा नहीं था। फिलिस्तीन का हिस्सा 1949 युद्धविराम संधि के अनुसार है, जबकि इजरायल का हिस्सा मुख्यतः वर्तमान यरूशलम नगर निकाय की सीमा के अनुसार है। 1967 के छः दिन के युद्ध में इजरायल ने इस हिस्से पर, विस्तृत सीमा के साथ, नियंत्रण कर लिया। इस हिस्से में यरूशलम का पुराना शहर और कुछ यहूदी, ईसाई तथा इस्लाम धर्मों के पवित्र स्थान जैसे टेम्पल माउन्ट, पश्चिमी दीवार, अल-अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ़ द रॉक तथा पवित्र कब्र वाला चर्च है। 1980 में इजरायल ने इस पर कब्ज़ा कर लिया। फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन द्वारा 1988 में फिलिस्तीन की आजादी की घोषणा की गयी और यरुशलम को राजधानी घोषित किया। इसका अध्यक्ष यासिर अराफ़ात था। हालांकि इजरायल ने कभी फिलीस्तीनी सरकार को पूर्व यरूशलम में दफ्तर नहीं स्थापित करने दिया। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और पूर्व यरुशलम · और देखें »

फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र

फ़िलिस्तीन का ध्वज फ़िलिस्तीन (अरबी: فلسطين‎) दुनिया का एक राज्यक्षेत्र है। यह इस क्षेत्र का नाम है जो लेबनान और मिस्र के बीच था के अधिकांश हिस्से पर इसराइल के राज्य की स्थापना की गई है। १९४८ से पहले सभी क्षेत्र फ़िलिस्तीन कहलाता था। जो खिलाफ़त उस्मानिया में स्थापित रहा लेकिन बाद में अंग्रेजों और फ़्रांसीसियों ने इस पर कब्जा कर लिया। १९४८ में यहाँ के अधिकांश क्षेत्र पर इस्राइली राज्य की स्थापना की गई। इसका राजधानी बैतुल मुक़द्दस था पर १९६७ में इसराइल ने कब्जा कर लिया। बैतुल मुक़द्दस को इस्राइली येरुशलम कहते हैं और यह शहर यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों तीनों के पास पवित्र है। मुसलमानों का क़िबला प्रथम यही है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र · और देखें »

बाइबिल

बाइबिल (अथवा बाइबल, Bible, अर्थात "किताब") ईसाई धर्म(मसीही धर्म) की आधारशिला है और ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम धर्मग्रन्थ है। इसके दो भाग हैं: पूर्वविधान (ओल्ड टेस्टामैंट) और नवविधान (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध अर्थात् पूर्वविधान यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है। बाइबिल ईश्वरप्रेरित (इंस्पायर्ड) है किंतु उसे अपौरुषेय नहीं कहा जा सकता। ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरकृत होते हुए भी उनकी अपनी रचनाएँ भी कही जा सकती हैं। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई। वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी संस्कृति, शैली तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। अत: बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है। मानव जाति तथा यहूदियों के लिए ईश्वर ने जो कुछ किया और इसके प्रति मनुष्य की जो प्रतिक्रिया हुई उसका इतिहास और विवरण ही बाइबिल का वण्र्य विषय है। बाइबिल गूढ़ दार्शनिक सत्यों का संकलन नहीं है बल्कि इसमें दिखलाया गया है कि ईश्वर ने मानव जाति की मुक्ति का क्या प्रबंध किया है। वास्तव में बाइबिल ईश्वरीय मुक्तिविधान के कार्यान्वयन का इतिहास है जो ओल्ड टेस्टामेंट में प्रारंभ होकर ईसा के द्वारा न्यू टेस्टामेंट में संपादित हुआ है। अत: बाइबिल के दोनों भागों में घनिष्ठ संबंध है। ओल्ड टेस्टामेंट की घटनाओं द्वारा ईसा के जीवन की घटनाओं की पृष्ठभूमि तैयार की गई है। न्यू टेस्टामेंट में दिखलाया गया है कि मुक्तिविधान किस प्रकार ईसा के व्यक्तित्व, चमत्कारों, शिक्षा, मरण तथा पुनरुत्थान द्वारा संपन्न हुआ है; किस प्रकार ईसा ने चर्च की स्थापना की और इस चर्च ने अपने प्रारंभिक विकास में ईसा के जीवन की घटनाओं को किस दृष्टि से देखा है कि उनमें से क्या निष्कर्ष निकाला है। बाइबिल में प्रसंगवश लौकिक ज्ञान विज्ञान संबंधी बातें भी आ गई हैं; उनपर तात्कालिक धारणाओं की पूरी छाप है क्योंकि बाइबिल उनके विषय में शायद ही कोई निर्देश देना चाहती है। मानव जाति के इतिहास की ईश्वरीय व्याख्या प्रस्तुत करना और धर्म एवं मुक्ति को समझना, यही बाइबिल का प्रधान उद्देश्य है, बाइबिल की तत्संबंधी शिक्षा में कोई भ्रांति नहीं हो सकती। उसमें अनेक स्थलों पर मनुष्यों के पापाचरण का भी वर्णन मिलता है। ऐसा आचरण अनुकरणीय आदर्श के रूप में नहीं प्रस्तुत हुआ है किंतु उसके द्वारा स्पष्ट हो जाता है कि मनुष्य कितने कलुषित हैं और उनको ईश्वर की मुक्ति की कितनी आवश्यकता है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और बाइबिल · और देखें »

बाइज़ेंटाइन साम्राज्य

समय के साथ बाईज़न्टाइन साम्राज्य के क्षेत्र में परिवर्तन बाईज़न्टाइन साम्राज्य (या 'पूर्वी रोमन साम्राज्य') मध्य युग के दौरान रोमन साम्राज्य को दिया गया नाम था। इसकी राजधानी क़ुस्तुंतुनिया (कॉन्स्टैन्टिनोप्ल) थी, जोकि वर्तमान में तुर्की में स्थित है, और अब इसे इस्तांबुल के नाम से जाना जाता है। पश्चिमी रोमन साम्राज्य के विपरीत, इसके लोग यूनानी बोलते थे, नाकि लैटिन और यूनानी संस्कृति और पहचान का प्रभुत्व था। यह साम्राज्य लगभग ३२४ ई से १४५३ ई तक (एक हजार वर्षों से अधिक) अस्तित्व में रहा। 'बाइजेंटाइन साम्राज्य' या 'बाइजेंटियम' का इस्तेमाल १९वीं सदी से मध्यकाल के ग्रीक भाषा बोलने वाले रोमन साम्राज्य के लिए किया जाता था जो की वहां की राजधानी क़ुस्तुंतुनिया के आसपास बसा था। इस साम्राज्य को पूर्वी रोमन साम्राज्य के नाम से भी जाना जाता था। इस राज्य के रहने वालों के लिए ये सिर्फ रोमन साम्राज्य के नाम से जान जाता था और यहाँ से शासकों ने रोमन शाशकों पर बहुत कब्ज़े किये। इस्लाम की दुनिया में ये 'रोमानिया' के नाम से जाना जाता था। राज्य की शुरुआत के बारे में कुछ भी निश्चित जानकारी नहीं है। बहुत लोग सम्राट कोन्स्तान्तिन प्रथम (306–337 ई.) को पहला बीजान्टिन शासक मानते हैं। जिन्होंने 330 ई. में अपनी राजधानी रोम से स्थानांतरित कर बिजिन्तिऊम नामक एक क़स्बे में कर दिया और इन्होंने इसका पुनर्निर्माण कराया और इसे कोंस्तान्तिनोपाल या फिर 'नया रोम' नाम दिया। कुछ लोग इस साम्राज्य की शुरुआत को थेओदोस्सिस (379–395) के राज्य की शुरुआत के वक्त को मानते हैं। साम्राज्य के गिरने की शुरुआत तब मानी जाती है जब ओट्टोमन तुर्कों ने कोंस्तान्तिनोपाल पर 1453 में कब्ज़ा कर लिया, पर ग्रीकों का राज साम्राज्य के दुसरे हिस्सों में कुछ और सालों तक चलता रहा जब तक मिस्त्रास 1460 में और ट्रेबिजोंद 1461 में गिर गए। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और बाइज़ेंटाइन साम्राज्य · और देखें »

मिस्र

मिस्र (अरबी; مصر, अंग्रेजी:Egypt), आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक देश है जिसका अधिकांश हालांकि उत्तरी अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप, दक्षिणपश्चिम एशिया में एक स्थल पुल बनाता है। इस प्रकार मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, तथा अफ्रीका, भूमध्य क्षेत्र, मध्य पूर्व और इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है। इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है। मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसकी अनुमानित 7.90 करोड़ जनसंख्या का अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से में रहता है। नील नदी का यह क्षेत्र लगभग 40000 वर्ग किलोमीटर (15000 वर्ग मील) का है और पूरे देश का सिर्फ इसी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पायी जाती है। सहारा मरुस्थल के एक बड़े हिस्से में विरल जनसंख्या निवास करती है। मिस्र के लगभग आधे निवासी शहरों में वास करते हैं जिनमें नील नदी के मुहाने के क्षेत्र में बसे सघन जनसंख्या वाले शहर जैसे कि काहिरा, सिकन्दरिया आदि प्रमुख हैं। मिस्र की मान्यता उसकी प्राचीन सभ्यता के लिए है। गीज़ा पिरामिड परिसर और महान स्फिंक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारक यहीं स्थित है। मिस्र के प्राचीन खंडहर जैसे कि मेम्फिस, थेबिस, करनाक और राजाओं की घाटी जो लक्सर के बाहर स्थित हैं, पुरातात्विक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में होता था। इसे फारोह भी लिखते हैं। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। होरस द्यौ (आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिस्र की कार्यशक्ति का लगभग 12% हिस्सा पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत है। मध्य पूर्व में, मिस्र की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक विकसित और विविध अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पर्यटन, कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों का उत्पादन स्तर लगभग एक समान है। 2011 के शुरूआत में मिस्र उस क्रांति का गवाह बना, जिसके द्वारा मिस्र से होस्नी मुबारक नाम के तानाशाह के 30 साल के शासन का खात्मा हुआ। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और मिस्र · और देखें »

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और मुसलमान · और देखें »

मुस्लिम खण्ड

मुस्लिम खण्ड: Muslim Quarter, (अरबी: حارة المسلمين हरात अल-मुस्लिमिन; हिब्रू: הרובע המוסמי हा-रेवा हा-मस्लेमि) यरूशलम शहर का पूर्वोत्तर क्षेत्र है यह सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला है और पूर्व में लायंस द्वार, दक्षिण में टेम्पल माउंट की उत्तरी दीवार के साथ, दमिश्क गेट तक फैली हुई है। पश्चिम में पश्चिमी दीवार का मार्ग और मुस्लिम खण्ड की आबादी 22,000 है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और मुस्लिम खण्ड · और देखें »

मुहम्मद

हज़रत मुहम्मद (محمد صلی اللہ علیہ و آلہ و سلم) - "मुहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब" का जन्म सन ५७० ईसवी में हुआ था। इन्होंने इस्लाम धर्म का प्रवर्तन किया। ये इस्लाम के सबसे महान नबी और आख़िरी सन्देशवाहक (अरबी: नबी या रसूल, फ़ारसी: पैग़म्बर) माने जाते हैं जिन को अल्लाह ने फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा क़ुरआन का सन्देश' दिया था। मुसलमान इनके लिये परम आदर भाव रखते हैं। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और मुहम्मद · और देखें »

यरुशलम

येरुशलम की स्थिति यरुशलम (इब्रानी: येरुशलयिम, अरबी: अल-क़ुद्स) इज़्रायल देश की राजधानी है, जो कुछ देशों द्वारा विवादित है। ये यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म, तीनों की पवित्र नगरी है। इतिहास गवाह है कि येरुशलम प्राचीन यहूदी राज्य का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों का परमपवित्र सुलैमानी मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद स्वर्ग गए थे। राजधानी होने के अलावा यह एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। द इजरायल म्‍यूजियम, याद भसीम, नोबेल अभ्‍यारण, अल अक्‍सा मस्जिद, कुव्‍वत अल सकारा, मुसाला मरवान, सोलोमन टेंपल, वेस्‍टर्न वॉल, डेबिडस गुम्‍बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यरुशलम · और देखें »

यरुशलम का युद्ध

यरुशलम का युद्ध प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुआ एक युद्ध है जो कि ब्रिटिश साम्राज्य के उस्मानी साम्राज्य के विरुद्ध "यरुशलम अभियान" के दौरान हुआ। युद्ध का आरम्भ 17 नवम्बर को हुआ तथा 30 दिसम्बर 1917 को समाप्त हुआ। श्रेणी:यरुशलम श्रेणी:प्रथम विश्व युद्ध श्रेणी:1917 में संघर्ष.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यरुशलम का युद्ध · और देखें »

यरुशलम की घेराबंदी (636-637)

जेरूशलम की घेराबंदी; (Siege of Jerusalem) जेरूसलम की घेराबंदी एक सैन्य संघर्ष का हिसा थी जो वीजान्टिन साम्राज्य और रशीदुन खिलाफ के बीच 637 ईस्वी में हुई थी यह जब शुरू हुई जब रशीदुन सेना की कमान अबू उबैदाह के तहत नवंबर 636 ईस्वी में जेरूशलम के घेर लिया था जिके छः महीने बाद जेरूशलम शासक पैट्रिआर्क सोफ्रोनियस ने इस्लामी सेना को जेरूशलम में प्रवेस करने पर सहमति जताई जिसके बाद खलीफा उमर ने 637 ईस्वी में शहर को प्रस्तुत करने के लिए जेरूशलम की यात्रा की इसी तरह जेरूशलम शासक पेट्रिआर्क ने खलीफा उमर को आत्मसमर्पण कर दिया जो जेरूशलम की मुस्लिम विजय ने फिलिस्तीन पर अरब मुस्लिम नियंत्रण को मजबूत कर दिया जो 11 वीं शताब्दी के अंत में तक रहा 11 वीं शताब्दी में ईसाई धर्म योद्धाऔ ने ने आक्रमण कर मुस्लिमों से जीत लिया लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें जेरूशलम से कुर्द शासक सलाउद्दीन के रूप में हार का समना करना पड़ा जो पुनः जेरूशलम मुस्लिमों के अधीन हो गया। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यरुशलम की घेराबंदी (636-637) · और देखें »

यहूदी धर्म

यहूदी धर्म इस्राइल और हिब्रू भाषियों का राजधर्म है और इसका पवित्र ग्रंथ तनख़ बाईबल का प्राचीन भाग माना जाता है। धार्मिक पैग़म्बरी मान्यता मानने वाले धर्म इस्लाम और ईसाई धर्म का आधार इसी परम्परा और विचारधारा को माना जाता है। इस धर्म में एकेश्वरवाद और ईश्वर के दूत यानि पैग़म्बर की मान्यता प्रधान है। अपने लिखित इतिहास की वजह से ये कम से कम ३००० साल पुराना माना जाता है। यहूदी धर्म को माननेवाले विश्व में करीब १.४३ करोड़ है, जो विश्व की जनसंख्या में ०.2% है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यहूदी धर्म · और देखें »

यहूदी खण्ड

यहूदी खण्ड (הרובע היהודי, हारोवा हायेहुदी; حارة اليهود, हरात-अल-येहुद) यरूशलम के पुराने शहर (इजराइल के कब्जे वाले पूर्व यरूशलम का हिस्सा) के चार पारंपरिक खण्डों में से एक है। 116,000 वर्ग मीटर क्षेत्र दीवारों वाले शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है और दक्षिण में सियोन गेट से, पश्चिम में अर्मेनियाई खण्ड साथ, उत्तर में चेन की स्ट्रीट तक फैला हुआ है पश्चिमी दीवार और पूर्व में टेम्पल माउंट है बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में इसकी जनसंख्या 19,000 तक पहुँच गयी। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यहूदी खण्ड · और देखें »

युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और युनेस्को · और देखें »

यीशु

एक मोजेक यीशु या यीशु मसीहईसा, यीशु और मसीह नाम हेतु पूरी चर्चा इस लेख के वार्ता पृष्ठ पर है। प्रचलित मान्यता के विरुद्ध, ईसा एक इस्लामी शब्दावली है, व "यीशु" सही ईसाई शब्दावली है। तथा मसीह एक उपादि है। विस्तृत चर्चा वार्ता पृष्ठ पर देखें। (इब्रानी:येशुआ; अन्य नाम:ईसा मसीह, जीसस क्राइस्ट), जिन्हें नासरत का यीशु भी कहा जाता है, ईसाई धर्म के प्रवर्तक हैं। ईसाई लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का पुत्र और ईसाई त्रिएक परमेश्वर का तृतीय सदस्य मानते हैं। ईसा की जीवनी और उपदेश बाइबिल के नये नियम (ख़ास तौर पर चार शुभसन्देशों: मत्ती, लूका, युहन्ना, मर्कुस पौलुस का पत्रिया, पत्रस का चिट्ठियां, याकूब का चिट्ठियां, दुनिया के अंत में होने वाले चीजों का विवरण देने वाली प्रकाशित वाक्य) में दिये गये हैं। यीशु मसीह को इस्लाम में ईसा कहा जाता है, और उन्हें इस्लाम के भी महानतम पैग़म्बरों में से एक माना जाता है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और यीशु · और देखें »

राशिदून ख़िलाफ़त

रशीदुन खिलाफ; الخلافة الراشدية '‏‎: अल.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और राशिदून ख़िलाफ़त · और देखें »

रोमन साम्राज्य

अपने महत्तम विस्तार पर 117 इस्वी में '''रोमन साम्राज्य''' रोमन साम्राज्य का उत्थान एवं पतन रोमन साम्राज्य (27 ई.पू. –- 476 (पश्चिम); 1453 (पूर्व)) यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार पूरे दक्षिणी यूरोप के अलावे उत्तरी अफ्रीका और अनातोलिया के क्षेत्र थे। फारसी साम्राज्य इसका प्रतिद्वंदी था जो फ़ुरात नदी के पूर्व में स्थित था। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लातिनी और यूनानी भाषाएँ बोली जाती थी और सन् १३० में इसने ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित कर दिया था। यह विश्व के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। यूँ तो पाँचवी सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था और इस्तांबुल (कॉन्स्टेन्टिनोपल) इसके पूर्वी शाखा की राजधानी बन गई थी पर सन् १४५३ में उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) ने इसपर भी अधिकार कर लिया था। यह यूरोप के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और रोमन साम्राज्य · और देखें »

सलाउद्दीन

सलाउद्दीन: अंग्रेजी An-Nasir Salah ad-Din Yusuf ibn Ayyub (अरबी सलाउद्दीन युसुफ इब्न अय्युब) जन्म: 1138, निधन 4 मार्च 1193 बारहवीं शताब्दी का एक कुर्द मुस्लिम योद्धा था, जो समकालीन उतरी इराक का रहने वाला था।उस समय के देश (शाम) सीरिया और मिस्त्र का शासक था सीरिया और मिस्त्र के सुल्तान नुरुद्दीन जंगी की मृत्यु के बाद उसके दो भाई शासन करने लगे,लेकिन जब एक के बाद दोनों भाइयो की मृत्यु हो गई तो अब नुरुद्दीन जंगी का सबसे बफादार और करीबी सलाउद्दीन को शासक बनाया गया। सलाउद्दीन ने ११८७ में जब येरुशलम पर विजय प्राप्त करी तो पोप के आह्वाहन पर इंग्लैंड का बादशाह रिचर्ड दा लाइन हार्ट (Richard the Lionheart) फ्रांस का बादशाह और जर्मनी का बादशाह फेडरिक (Frederick Barbarossa) की सेना ने हमला किया लेकिन सलुद्दीन ने अलग अलग युध्दो में फेडरिक की सेनाओ को पराजित किया। वह जितना बड़ा योद्धा था, उतना ही बड़ा और कुशल शासक था।इसके साथ ही न्यायप्रिय और रहम दिल भी था।यही कारण है कि यूरोप के इतिहासकार भी उसके सम्मान और महानता में प्रसंशा करते है।एक बार जब इंग्लैंड के शासक रिचर्ड ने मुसलमानों से अकरा का किला जीत लिया और मुस्लिम सेना ने किले को घेर लिया और युद्ध आरंभ हो गया,उसी समय रिचर्ड बीमार पड़ गया और कोई अच्छा हकीम (वेध)नहीं मिल रहा था,तब सलाउद्दीन ने अपना हकीम को दवाइयों के साथ रिचर्ड के पास भेजा और उसका इलाज करवाया। इस्लामी इतिहासकार तो यह तक कह देते हैं कि इस्लामी रशीदुन खलीफाओँ के बाद इतना कुशल शासक चरित्रवान और योद्धा कोई नहीं हूआ। बारहवीं सदी के अंत में उसके अभियानों के बाद ईसाई-मुस्लिम द्वंद्व में एक निर्णायक मोड़ आया और जेरुशलम के आसपास कब्जा करने आए यूरोपी ईसाईयों का सफाया हो गया। क्रूसेड युध्दो में ईसाईयों को हराने के बावजूद उसकी यूरोप में छवि एक कुशल योद्धा तथा विनम्र सैनिक की तरह है। सन् १८९८ में जर्मनी के राजा विलहेल्म द्वितीय ने सलाउद्दीन की कब्र को सजाने के लिए पैसे भी दिए थे। उसकी मृत्यु के समय उसके पास कुछ दिरहम मात्र ही थे,क्योंकि वह अपनी आय को लोगो की भलाई के लिए खर्च कर देता था। उसकी मृत्यु के समय क्रिया-कर्म भी उसके मित्रो ने मिलके करबाया। सलाउद्दीन की प्रसिद्धी इस बात से की जा सकती है कि फिलिस्तीन में बच्चे उसके शोर्य का गान करते हूए कहते हैं - " नाह नू उल मुसलमीन,कुल्लू नस सलाउद्दीन" इसका अर्थ है कि हम मुसलमानों के बेटे है और हममे सब सलाउद्दीन है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और सलाउद्दीन · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसका उत्तरदायित्व है अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना। परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहा जाता है। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य है ः पांच स्थाई और दस अल्पकालिक (प्रत्येक 2 वर्ष के लिए) पांच स्थाई सदस्य हैं चीन, फ़्रांस, रूस, ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका । इन पांच देशों को कार्यविधि मामलों में तो नहीं पर विधिवत मामलों में प्रतिनिषेध शक्ति है। बाकी के दस सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार दो साल की अवधि के लिए सामान्य सभा द्वारा चुने जाते है। सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष हर महीने वर्णमालानुसार बदलता है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और संयुक्त राज्य · और देखें »

सुलेमान प्रथम

सुलेमान प्रथम, सुलेमान क़ानूनी, सुलेमान महान या शानदार सुलेमान (उस्मानी तुर्की: سلطان سليمان اول‎ सुल्तान सुलेमान अव्वल, आधुनिक तुर्की: Süleyman I या Kanunî Sultan Süleyman) उस्मानी सल्तनत के दसवें शासक थे जिन्होंने 1520 से 1566, 46 साल तक शासन किया। वे सम्भवतः उस्मानी सल्तनत के सबसे महान शासकों में से एक थे जिन्होंने अपने अनोखी न्यायप्रणाली और अतुलनीय प्रबन्धन की बदौलत समस्त इस्लामी विश्व को समृद्धि और विकास का मार्ग पर लाया था। उन्होंने सल्तनत के लिए क़ानून की विशेष व्यवस्था स्थापित की थी और इस कारण से उन्हें सुलेमान क़ानूनी के नाम से याद किया जाता है। पश्चिमी विश्व उनकी महानता से इतने प्रभावित हुए कि पश्चिमी लेखकों ने उन्हें शानदार सुलेमान का नाम दिया। उनकी सरकार के मुख्य इलाक़ों में हिजाज़, तुर्की, मिस्र, अल्जीरिया, इराक़, कुर्दिस्तान, यमन, शाम, फ़ारस की खाड़ी और भूमध्य तटीय क्षेत्र, यूनान और हंगरी शामिल थे। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और सुलेमान प्रथम · और देखें »

सोलोमन

सोलोमन या सुलेमान (९६१-९२२ ई. पू.) यहूदियों के राजा डेविड और बेथसाबे का पुत्र। अपनी माता, थाजक सादोक तथा नबी नायन के सम्मिलित प्रयास से सुलेमान अपने अग्रज अदोन्या का अधिकार अस्वीकार कराने में समर्थ हुए और वह स्वयं राजा बन गए। सुलेमान ने यरुशलम का विश्वविख्यात मंदिर तथा बहुत से महल और दुर्ग बनवाए। उन्होंने व्यापार को भी प्रोत्साहन दिया। अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सदृढ़ बना लेने के उद्देश्य से उन्होंने फराऊन की पुत्री के अतिरिक्त और बहुत सी विदेशी राजकुमारियों के साथ विवाह किया। वह कुशल प्रशासक थे। उन्होंने यरुशलेम के मंदिर को देश के धार्मिक जीवन का केंद्र बनाया और अनेक अन्य बातों में भी केंद्रीकरण को बढ़ावा दिया। अपने निर्माण कार्यों के कारण उन्होंने प्रजा पर करों का अनुचित भार डाल दिया था जिससे उनकी मृत्यु के बाद विद्रोह हुआ और उनके राज्य के दो टुकड़े हो गए-.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और सोलोमन · और देखें »

हख़ामनी साम्राज्य

अजमीढ़ साम्राज्य अपने चरम पर - ईसापूर्व सन् 500 के आसपास हख़ामनी वंश या अजमीढ़ साम्राज्य(अंग्रेज़ी तथा ग्रीक में एकेमेनिड, अजमीढ़ साम्राज्य (ईसापूर्व 550 - ईसापूर्व 330) प्राचीन ईरान (फ़ारस) का एक शासक वंश था। यह प्राचीन ईरान के ज्ञात इतिहास का पहला शासक वंश था जिसने आज के लगभग सम्पूर्ण ईरान पर अपनी प्रभुसत्ता हासिल की थी और इसके अलावा अपने चरमकाल में तो यह पश्मिम में यूनान से लेकर पूर्व में सिंधु नदी तक और उत्तर में कैस्पियन सागर से लेकर दक्षिण में अरब सागर तक फैल गया था। इतना बड़ा साम्राज्य इसके बाद बस सासानी शासक ही स्थापित कर पाए थे। इस वंश का पतन सिकन्दर के आक्रमण से सन ३३० ईसापूर्व में हुआ था, जिसके बाद इसके प्रदेशों पर यूनानी (मेसीडोन) प्रभुत्व स्थापित हो गया था। पश्चिम में इस साम्राज्य को मिस्र एवम बेबीलोन पर अधिकार, यूनान के साथ युद्ध तथा यहूदियों के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए याद किया जाता है। कुरोश तथा दारुश को इतिहास में महान की संज्ञा से भी संबोधित किया जाता है। इस वंश को आधुनिक फ़ारसी भाषा बोलने वाले ईरानियों की संस्कृति का आधार कहा जाता है। इस्लाम के पूर्व प्राचीन ईरान के इस साम्राज्य को ईरानी अपने गौरवशाली अतीत की तरह देखते हैं, जो अरबों द्वारा ईरान पर शासन और प्रभाव स्थापित करने से पूर्व था। आज भी ईरानी अपने नाम इस काल के शासकों के नाम पर रखते हैं जो मुस्लिम नाम नहीं माने जाते हैं। ज़रदोश्त के प्रभाव से पारसी धर्म के शाही रूप का प्रतीक भी इसी वंश को माना जाता है। तीसरी सदी में स्थापित सासानी वंश के शासकों ने अपना मूल हख़ामनी वंश को ही बताया था। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और हख़ामनी साम्राज्य · और देखें »

हेद्रिअन

हेद्रिअन की प्रतिमा हेद्रिअन (७६ - १३८) ११७ ई से १३८ ई तक रोमन सम्राट था। हेद्रिअन का जन्म २४ जनवरी, सन् ७६ को हुआ। वह मूलत: स्पेनी था और त्राजन से उसका दूर का संबंध था। सन् ८५ में पिता की मृत्य के पश्चात् वह रोम के भावी सम्राट् त्राजन के संरक्षण में रहने लगा। बाद के पाँच वर्षों तक वह रोम में रहा। १५ वर्ष की उम्र में अपने जन्मस्थान को वापस लौट आया और सैनिक के रूप में उसके जीवन का आरंभ हुआ। सन् ९३ में त्राजन ने उसे रोम बुला लिया। सन् ९५ में एक ट्रिब्यून के रूप में बुडापेस्ट में उसकी नियुक्ति हुई, जहाँ से चार साल बाद वह रोम वापस चला आया। सन् १०० में महारानी पोलटिना ने उसका विवाह त्राजन की भतीजी विबिया साबिना से करा दिया। सन् १०१ में वह अर्थसचिव, १०५ में लोकाधिकारी और १०६ में प्रीतर बनाया गया। अपनी सख्त बीमारी के कारण जब त्राजन पूर्व से लौट आया तब उसने हेद्रिअन को सीरिया का गवर्नर और वहाँ का सेनापति नियुक्त किया। सन् ११७ में त्राजन ने उसे गोद लेकर अपना उत्तराधिकार को मान्यता प्रदान कर दी। वह उस समय रोम साम्राज्य की गद्दी पर बैठा जब वह चारों ओर गंभीर संकटों से घिरा हुआ था। शासनारूढ़ होने के बाद हेद्रिअन महान् प्रशासक सिद्ध हुआ। उसने सिनेट से मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखनेवाली त्राजन की नीति को बरकरार रखा लेकिन उसी के साथ नौकरशाही को भी बढ़ावा दिया। साम्राज्य की सुख समृद्धि में उसकी रुचि का पता इसी से चलता है कि उसने दो बार पूरे साम्राज्य का विस्तृत भ्रमण किया था। स्काटलैंड की घुसपैठ से इंग्लैंड की रक्षा करने के लिए उसने १२१ - २२२ में इंग्लैंड के उत्तर में एक दीवाल का निर्माण करवाया जो हेद्रिअन दीवाल के रूप में प्रसिद्ध है और जिसके अवशेष अब भी वर्तमान हैं। उसने सीमांत प्रतिरक्षा को सुदृढ़ बनाया। अनेक शहर और कस्बे बसाए गए। सरकारी सहायता द्वारा सार्वजनिक निर्माण के कार्य संपन्न हुए। उसने किसानों के ऊपर से कर हटा दिया और 'रोमन ला' को व्यस्थित रूप दिया। हेद्रिअन प्रतिभासंपन्न, प्रखरबुद्धि और आकर्षक व्यक्तित्व का आदमी था। वह ग्रीक सभ्यता का प्रशंसक था और उसमें अद्भुत कृतत्व शक्ति थी। ऐसा प्रसिद्ध है कि वह एक ही समय लिख, पढ़, बोल और डिक्टेट करा सकता था। उसने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी थी, जो अब प्राप्त नहीं है। कहा जाता है, अपने शासन के अंतिम दिनों में वह बहुत निराश हो गया और उसने तीन बार आत्महत्या करने का प्रयत्न किया। १० जुलाई, १३८ को उसकी मृत्यु हो गई। रोम में टाइबर नदी के किनारे उसकी शानदार मजार अब भी विद्यमान है। श्रेणी:रोमन सम्राट.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और हेद्रिअन · और देखें »

हेरोद महान

हेरोद (ई. पूर्व. 73 से 4 ई तक) (इब्रानी: הוֹרְדוֹס होर्द़ोस, अ-ध्व-लि: /hoɾðos/, यूनानी: ἡρῴδης हेरोडेस, अ-ध्व-लि /heːroːdeːs/) रोम के अंतर्गत आने वाले हेरोडियन साम्राज्य के राज्य जूडीआ का एक राजा और हेरोद ऐंटीपेटर का पुत्र था। ई. पू.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और हेरोद महान · और देखें »

जॉर्डन

जॉर्डन, आधिकारिक तौर पर इस हेशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन, दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में, सीरियाई मरुस्थल के दक्षिणी भाग में अवस्थित एक अरब देश है। देश के उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक, पश्चिम में पश्चिमी तट और इज़रायल और पूर्व और दक्षिण में सउदी अरब स्थित हैं। जॉर्डन, इज़रायल के साथ मृत सागर और अकाबा खाड़ी की तट रेखा इज़रायल, सउदी अरब और मिस्र के साथ नियंत्रण करता है। जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है, विशेष रूप से अरब मरुस्थल; हालाँकी, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, जॉर्डन नदी के साथ, उपजाऊ चापाकार का हिस्सा माना जाता है। देश की राजधानी अम्मान उत्तर पश्चिम में स्थित है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और जॉर्डन · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और ईसाई धर्म · और देखें »

ईसाई खण्ड

ईसाई खण्ड (Christian Quarter, क्रिस्चियन क्वार्टर; अरबी: حارة النصارى, हरात अल-नसारा; हिब्रू: הרובע הנוצרי, हा-रोवा हा-नोस्ट्री) पुराने यरुशलम शहर के चार खण्डों में से एक है, अन्य तीन यहूदी खण्ड हैं, मुस्लिम खण्ड और आर्मेनियाई खण्ड पुराने शहर के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित है, जो उत्तर में न्यू गेट से पुराने शहर की पश्चिमी दीवार के साथ-साथ जफ्फा गेट तक है, दक्षिण में पश्चिमी दीवार मार्ग, और ​​पूर्व में दमिश्क गेट तक फैला है। ईसाई खण्ड में करीब 40 ईसाई पवित्र स्थान हैं उनमें से एक पवित्र कब्र वाला चर्च है, जो ईसाई धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और ईसाई खण्ड · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और विश्व धरोहर · और देखें »

खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

ख़लीफ़ा

ख़लीफ़ा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Caliph या Khalifa) अरबी भाषा में ऐसे शासक को कहते हैं जो किसी इस्लामी राज्य या अन्य शरिया (इस्लामी क़ानून) से चलने वाली राजकीय व्यवस्था का शासक हो। पैग़म्बर मुहम्मद की ६३२ ईसवी में मृत्यु के बाद वाले ख़लीफ़ा पूरे मुस्लिम क्षेत्र के राजनैतिक नेता माने जाते थे। ख़लीफ़ाओं का सिलसिला अंत में जाकर उस्मानी साम्राज्य के पतन पर १९२५ में ही ख़त्म हुआ।, David Nicolle, pp.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और ख़लीफ़ा · और देखें »

ख़्वारेज़्म

ख़्वारेज़्म​ और उसके पड़ोसी क्षेत्रों की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर ख्वारज्म साम्राज्य, ११९० से १२२० के मध्य ख़्वारेज़्म​, ख़्वारज़्म​ या ख़्वारिज़्म​ (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Khwarezm) मध्य एशिया में आमू दरिया के नदीमुख (डेल्टा) में स्थित एक नख़लिस्तान (ओएसिस) क्षेत्र है। इसके उत्तर में अरल सागर, पूर्व में किज़िल कुम रेगिस्तान, दक्षिण में काराकुम रेगिस्तान और पश्चिम में उस्तयुर्त पठार है। ख़्वारेज़्म​ प्राचीनकाल में बहुत सी ख़्वारेज़्मी संस्कृतियों का केंद्र रहा है जिनकी राजधानियाँ इस इलाक़े में कोनये-उरगेंच और ख़ीवा जैसे शहरों में रहीं हैं। आधुनिक काल में ख़्वारेज़्म का क्षेत्र उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रों के बीच बंटा हुआ है।, Rafis Abazov, Macmillan, 2008, ISBN 978-1-4039-7542-3,...

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और ख़्वारेज़्म · और देखें »

आर्मेनियाई खण्ड

आर्मीनियाई खण्ड या आर्मीनियाई क्वार्टर (अरबी: हरात अल-अरमान, हिब्रू: הרובע הארמני, हा-रोवा हा-अर्मेनियाई; अर्मेनियाई: Հայոց թաղ, हयात ट'घ) पुराने यरुशलम शहर का चौथा खण्ड है जो दक्षिण-पश्चिमी कोने में स्थित है,इस खण्ड में सियोन गेट और जाफा गेट के माध्यम से पहुंचा जा सकता है यह 0.126 किमी² क्षेत्र का है, जो पुराने शहर का कुल 14% भाग है। 2007 में, इसकी आबादी 2,424 थी (6.55% पुराने शहर की कुल आबादी का भाग) दोनों मापदंडों में, यह यहूदी क्वार्टर के बराबर है आर्मीनियाई क्वार्टर को यहूदी क्वार्टर से डेविड स्ट्रीट (सुक एल-बाज़ार) और हबाबाद स्ट्रीट (सुक एल-हुसुर) द्वारा ईसाई क्वार्टर से अलग किया गया है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और आर्मेनियाई खण्ड · और देखें »

कुब्बत अल-सख़रा

कुब्बत-अल-सख़रा (قبة الصخرة कुब्बत-अल-सख़रा, Dome of the Rock, डोम ऑफ़ द रॉक, כיפת הסלע किप्पत हा-सेला) पुराने यरुशलम में टेम्पल माउंट स्थित एक इस्लामिक तीर्थ स्थल है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगम्बर मुहम्मद ने इसी स्थान से जन्नत की यात्रा प्रारम्भ की थी। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और कुब्बत अल-सख़रा · और देखें »

अरब-इजराइल युद्ध (१९४८)

१९४८ का अरब-इजराइली युद्ध इजराइल तथा अरब राज्यों के सैनिक गुट और फिलिस्तीनी अरब सेनाओं के बीच लड़ा गया प्रथम युद्ध था। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) · और देखें »

अल-वालिद प्रथम

अल-वालिद इब्न अल-मालिक; या अल-वालिद प्रथम: Al-Walid ibn Abd al-Malik‏ or Al-Walid I, (668 – 23 फरवरी 715) एक उमय्यद, खलीफा थे जिन्होने 705 से 715 अपनी मृत्यु तक शासन किया इनके शासनकाल में सबसे बड़ा विस्तार देखा गया जो सफल सैन्य अभियानो के रूप में था। केंद्रीय एशिया, सिंध, पश्चिमी यूरोप में हिस्पैनिया और बिजान्टिन साम्राज्य के विरूद्ध ट्रोसऑक्सियाना में अभियान किए गये थे। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और अल-वालिद प्रथम · और देखें »

अल-अक्सा मस्जिद

मस्जिद अल-अक्सा; यरूशलम में स्थित यह मस्जिद इस्लाम धर्म में मक्का और मदीना के बाद तीसरा पवित्र स्थल है। यरूशलम पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवनकाल के दौरान और उनकी मृत्यु के तुरंत बाद के वर्षों के दौरान एक दूरदर्शी प्रतीक रहा जैसा कि मुस्लिमों ने इराक और उसके बाद सीरिया को नियंत्रित किया लेकिन यरुशलम 640 ईस्वी के दशक में मुस्लिमों के नियन्त्रण आया था, जिसके बाद यरूशलम एक मुस्लिम शहर बन गया और यरूशलम में अल अक्सा मस्जिद मुस्लिम साम्राज्य में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक बनी। इस शहर के जटिल और युद्ध के इतिहास के दौरान, अक्सा मस्जिद यरूशलम के लिए संघर्ष स्थल रहा है। मुस्लिम, ईसाई और यहूदी सभी के साथ मस्जिद के नीचे की जमीन को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है, जिस कारण इस जमीन के इतिहास को समझने का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और अल-अक्सा मस्जिद · और देखें »

उमय्यद

उमय्यदों के समय, 661–750 उमाविया शासक इस्लाम के मुखिया, यानि ख़लीफ़ा, सन् 661 से सन् 750 तक रहे। प्रथम चार ख़लीफ़ाओं के बाद वे सत्ता में आए और इसके बाद ख़िलाफ़त वंशानुगत हो गई। उनके शासन काल में इस्लामिक सेना को सैनिक सफलता बहुत मिली और वे उत्तरी अफ़्रीका होते हुए स्पेन तक पहुँच गए। इसी काल में मुस्लिमों ने मध्य एशिया सहित सिन्ध पर (सन् 712) भी अधिकार कर लिया था। मूलतः मक्का के रहने वाले उमय्यों ने अपनी राजधानी दमिश्क में बनाई। सन् 750 में चले एक परिवर्तान आन्दोलन के बाद अब्बासी खलीफ़ाओं ने इनको हरा दिया और ख़ुद शासक बन बैठे। हाँलांकि उमावियाई वंश में से एक - अब्द उर रहमान (प्रथम) और उसका एक यूनानी दास - बचकर अफ़्रीका होते हुए स्पेन पहुँच गया और कोर्डोबा में अपनी ख़िलाफत स्थापित की जो ग्यारहवीं सदी तक रही। इस्लाम धर्म में इनको सांसारिकता के क़रीब और इस्लाम के संदेशों से दूर विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले शासक के रूप में देखा जाता है। इनके ख़िलाफ़ चौथे ख़लीफ़ा अली के पुत्र हुसैन ने विद्रोह किया पर उन्हें एक युद्ध में जान गंवानी पड़ी। अली और हुसैन के समर्थकों को शिया संप्रदाय कहा गया। ये वंश इस्लाम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि यहीं से शिया-सुन्नी मतभेद बढ़े थे। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और उमय्यद · और देखें »

उमर

हजरत उमर इब्न अल-ख़त्ताब (अरबी में عمر بن الخطّاب), ई. (586–590 – 644) मुहम्मद साहब के प्रमुख चार सहाबा (साथियों) में से थे। वह हज़रत अबु बक्र के बाद मुसलमानों के दूसरे खलीफा चुने गये। मुहम्मद साहब ने फारूक नाम की उपाधि दी थी। जिसका अर्थ सत्य और असत्य में फर्क करने वाला। मुहम्मद साहब के अनुयाईयों में इनका रुतबा हज़रत अबू बक्र के बाद आता है। उमर ख़ुलफा-ए-राशीदीन में दूसरे ख़लीफा चुने गए। उमर ख़ुलफा-ए-राशीदीन में सबसे सफल ख़लीफा साबित हुए। मुसलमान इनको फारूक-ए-आज़म तथा अमीरुल मुमिनीन भी कहते हैं। युरोपीय लेखकों ने इनके बारे में कई किताबें लिखी हैं तथा उमर महान (Umar The Great) की उपाधी दी है। प्रसिद्ध लेखक माइकल एच.

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और उमर · और देखें »

उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और उस्मानी साम्राज्य · और देखें »

छः दिन का युद्ध

छः दिवसीय युद्ध में इजराइल ने मिस्र के बहुत बडे भाग को जीत लिया था। छः दिवसीय युद्ध में विजित क्षेत्र अलग रंग से दिखाये गये हैं। छः दिवसीय युद्ध (५ जून १९६७ से १० जून १९६७) इजराइल तथा उसके पड़ोसी देशों - मिस्र, जॉर्डन तथा सीरिया के बीच लड़ा गया था। .

नई!!: पुराना यरुशलम शहर और छः दिन का युद्ध · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पुराना शहर (यरूशलम)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »