लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नन्दा देवी और सुनन्दा देवी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नन्दा देवी और सुनन्दा देवी के बीच अंतर

नन्दा देवी vs. सुनन्दा देवी

नंदा देवी समूचे गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं। नंदा की उपासना प्राचीन काल से ही किये जाने के प्रमाण धार्मिक ग्रंथों, उपनिषद और पुराणों में मिलते हैं। रूप मंडन में पार्वती को गौरी के छ: रुपों में एक बताया गया है। भगवती की ६ अंगभूता देवियों में नंदा भी एक है। नंदा को नवदुर्गाओं में से भी एक बताया गया है। भविष्य पुराण में जिन दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नंदा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती और हरसिद्धी हैं। शिवपुराण में वर्णित नंदा तीर्थ वास्तव में कूर्माचल ही है। शक्ति के रूप में नंदा ही सारे हिमालय में पूजित हैं। नंदा के इस शक्ति रूप की पूजा गढ़वाल में करुली, कसोली, नरोना, हिंडोली, तल्ली दसोली, सिमली, तल्ली धूरी, नौटी, चांदपुर, गैड़लोहवा आदि स्थानों में होती है। गढ़वाल में राज जात यात्रा का आयोजन भी नंदा के सम्मान में होता है। कुमाऊँ में अल्मोड़ा, रणचूला, डंगोली, बदियाकोट, सोराग, कर्मी, पोथिंग, चिल्ठा, सरमूल आदि में नंदा के मंदिर हैं। अनेक स्थानों पर नंदा के सम्मान में मेलों के रूप में समारोह आयोजित होते हैं। नंदाष्टमी को कोट की माई का मेला और नैतीताल में नंदादेवी मेला अपनी सम्पन्न लोक विरासत के कारण कुछ अलग ही छटा लिये होते हैं परन्तु अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिकता नंदादेवी मंदिर में प्रतिवर्ष भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगने वाले मेले की रौनक ही कुछ अलग है। . सुनन्दा देवी (Sunanda Devi), जिसका पुराना नाम नन्दा देवी पूर्व (Nanda Devi East) था, गढ़वाल हिमालय में स्थित नन्दा देवी पर्वत के मुख्य शिखर के दो साथी शिखरों में से कम ऊँचाई वाले शिखर का नाम है। पर्वतीय सूचियों में ५०० मीटर से कम की स्थलाकृतिक उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)। 7,434 मीटर (24,390 फ़ुट) ऊँचे सुनन्दा देवी का पर्वतीय शिखर यदी अकेला कहीं खड़ा होता तो वह विश्व का ६१वाँ सर्वोच्च पर्वत होता)। लेकिन क्योंकि सुनन्दा देवी की स्वतंत्र स्थलाकृतिक उदग्रता केवल 260 मीटर (850 फ़ुट) है, जो कि ५०० मीटर से कम है, इसलिए इसे नन्दा देवी की ही एक साथी चोटी माना जाता है। .

नन्दा देवी और सुनन्दा देवी के बीच समानता

नन्दा देवी और सुनन्दा देवी आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नन्दा देवी और सुनन्दा देवी के बीच तुलना

नन्दा देवी 4 संबंध है और सुनन्दा देवी 10 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (4 + 10)।

संदर्भ

यह लेख नन्दा देवी और सुनन्दा देवी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »