लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुमसर और महाराष्ट्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

तुमसर और महाराष्ट्र के बीच अंतर

तुमसर vs. महाराष्ट्र

तुमसर महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले का एक शहर है। नगर का नाम यहाम पहले पायी जाने वाली एक मछली "तुम" के नाम पर पड़ा है। इससे पूर्व इस नगर का नाम था कुबेर नगरी। तुमसर की स्थिति निर्देशाम्क पर है। यहां की समुद्र सतह से ऊंचाई २७२ मीटर (८९२ फीट) है। तुमसर वेनगंगा नदी से लगभग ६ कि.मी., भंडारा से ३० कि.मी., नागपुर से ९५ कि.मी., गोंदिया से ६५ कि.मी., जबलपुर से ३०० कि॰मी॰ है। २००५ की जनगणना के अनुसार, तुमसर की जनसंख्या ६५,००० है। इसमें ५१% पुरुष और ४९% स्त्रियां हैं। तुमसर की साक्षरता दर ८५% है, जो राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर ५९.५% से कहीं अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ८५% एवं स्त्री साक्षरता दर ८३% है। तुमसर की १५% जनसंक्या ६ वर्ष से नीचे की है। इस शहर के अधिकांश नागरिक अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों से हैं। यहां का व्यापार सिंधी समुदाय के वर्चस्व में है। यहां की प्रमुख भाषामराठी है और अधिकतर लोग हिन्दी भी बोलते हैं। . महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

तुमसर और महाराष्ट्र के बीच समानता

तुमसर और महाराष्ट्र आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नागपुर, नागपुर जिला, भंडारा जिला, मराठी भाषा, गोंदिया जिला

नागपुर

नागपुर (अंग्रेज़ी: Nagpur, मराठी: नागपूर) महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख शहर है। नागपुर भारत के मध्य में स्थित है। महाराष्ट्र की इस उपराजधानी की जनसंख्या २४ लाख (१९९८ जनगणना के अनुसार) है। नागपुर भारत का १३वा व विश्व का ११४ वां सबसे बड़ा शहर हैं। यह नगर संतरों के लिये काफी मशहूर है। इसलिए इसे लोग संतरों की नगरी भी कहते हैं। हाल ही में इस शहर को देश के सबसे स्वच्छ व सुदंर शहर का इनाम मिला है। नागपुर भारत देश का दूसरे नंबर का ग्रीनेस्ट (हरित शहर) शहर माना जाता है। बढ़ते इन्फ्रास्ट्रकचर की वजह से नागपुर की गिनती जल्द ही महानगरों में की जायेगी। नागपुर, एक जिला है व ऐतिहासिक विदर्भ (पूर्व महाराष्ट्र का भाग) का एक प्रमुख शहर भी। नागपुर शहर की स्थापना गोण्ड राज्य ने की थी। फिर वह राजा भोसले के उपरान्त मराठा साम्राज्य में शामिल हो गया। १९वी सदी मैं अंग्रेज़ी हुकुमत ने उसे मध्य प्रान्त व बेरार की राजधानी बना दिया। आज़ादी के बाद राज्य पुनर्रचना ने नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी बना दिया। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघटनाओ का एक प्रमुख केंद्र है। .

तुमसर और नागपुर · नागपुर और महाराष्ट्र · और देखें »

नागपुर जिला

नागपुर, महाराष्ट्र का एक जिला है। श्रेणी:महाराष्ट्र के जिले.

तुमसर और नागपुर जिला · नागपुर जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

भंडारा जिला

भंडारा यह भारत के राज्य महाराष्ट्र के विदर्भ प्रांत का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भंडारा है। .

तुमसर और भंडारा जिला · भंडारा जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

मराठी भाषा

मराठी भारत के महाराष्ट्र प्रांत में बोली जानेवाली सबसे मुख्य भाषा है। भाषाई परिवार के स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषओं में से एक है। यह महाराष्ट्र और गोवा में राजभाषा है तथा पश्चिम भारत की सह-राजभाषा हैं। मातृभाषियों कि संख्या के आधार पर मराठी विश्व में पंद्रहवें और भारत में चौथे स्थान पर है। इसे बोलने वालों की कुल संख्या लगभग ९ करोड़ है। यह भाषा 900 ईसवी से प्रचलन में है और यह भी हिन्दी के समान संस्कृत आधारित भाषा है। .

तुमसर और मराठी भाषा · मराठी भाषा और महाराष्ट्र · और देखें »

गोंदिया जिला

गोंदिया भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय गोंदिया है। गोंदिया जिले को भंडारा जिला से अलग कर बनाया गया था। यह जिला महाराष्ट्र राज्य के उत्तर पुर्वी भाग में स्थित है। यह विदर्भ के एक प्रमुख जिलो में से एक है। इस जिले की पुर्वी सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला तथा उत्तरी सीमा पर मध्यप्रदेश राज्य का बालाघाट जिला है। इस जिले से लगे हुये महाराष्ट्र के अन्य जिले है, भंडारा, चन्द्रपुर और गड़चिरोली। यह जिला एक अविकसीत जिला है और इसकी भूमी का अधिकतर भाग वनो से आच्छादित है। धान इस जिले की मुख्य फसल है। अन्य फसलो में ज्वार, गेहुं, तुवर है। लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है। इस जिले में उद्योगो की उपस्थिती नगण्य है जिससे यह जिला आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। धान इस जिले की मुख्य फसल होने से इस जिले में अनेको चावल की मीले है। गोंदिया को राइस सीटी (RICE CITY) भी कहा जाता है। गोंदिया जिला को दो उपविभागो में बांटा गया है, जो कि गोंदिया और देवरी है। हर उपविभाग में ४ तालुका, ५५६ ग्राम पंचायत और ९५४ गांव है। इस जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र है जो कि गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव, आमगांव, लाखान्दूर और साकोली है। इसमे से लाखांदूर और साकोली भंडारा और गोंदिया के क्षेत्रों को मीला कर बने हुये विधानसभा क्षेत्र है। गोंदिया और तिरोड़ा में नगर परिषद है।.

गोंदिया जिला और तुमसर · गोंदिया जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

तुमसर और महाराष्ट्र के बीच तुलना

तुमसर 18 संबंध है और महाराष्ट्र 74 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 5.43% है = 5 / (18 + 74)।

संदर्भ

यह लेख तुमसर और महाराष्ट्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »