लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप के बीच अंतर

जोवानी पिको देला मीरदेला vs. पोप

250px जोवानी पिको देला मीरदेला (Giovanni Pico della Mirandola; १४६३ --१४९४ ई.) इटली का प्रमुख प्लातौनवादी एवं मानववादी विचारक जो यूनानी, लातीनी, यहूदी, चाल्दी तथा अरबी भाषाओं का पंडित था। पिको ने स्वायत्त बुद्धियुक्त मानव व्यक्ति के महत्व, प्रताप, एवं आत्मसम्मान की प्राचीन धारणा की पुन:स्थापना करनेवाले नवीन नवप्लातौनवाद को जन्म दिया। उसका कथन था कि मनुष्य सर्वाधिक सौभाग्यवान्, देवताओं द्वारा भी प्रशंसा एवं ईर्ष्या योग्य जीव है। परमनिर्माता जगत्पिता ने उसे विश्व के मध्य में स्थित करके उसके स्थान, रूप, एवं कार्य को उसी के स्वतंत्र निर्णय पर छोड़ दिया है। मनुष्य चाहे तो वनस्पति स्तर पर जीवन काटे, चाहे पक्षु स्तर पर विषयभोग में रत रहे, और चाहे तो बौद्धिक स्तर पर अपने अधिकतम परिश्रम से स्वाभाविक दर्शन के द्वारा पृथ्वी पर नैतिक, ज्ञानाधारित, पवित्र, दैवी जीवन का विकास करे। पिको ने सार्वजनिक वादविवाद के लिए दर्शन एवं धर्म की विविध शाखाओं पर नौ सौ प्रश्नोत्तर भी बनाए, परंतु धर्माधिकारी पोप ने उनका निषेध कर दिया। पिको द्वारा अपने कथनों की अभ्युपपत्ति प्रस्तुत करने पर उसकी व्यक्तिगत धर्मावलंबिता स्वीकार कर ली गई। उसने सृष्टि की एक रहस्यवादी व्याख्या प्रकाशित की। पिको के मानववाद का प्रभाव नव ईसाई धर्म को केवल श्रद्धा पर आधारित रखने के पक्षपाती स्विस मानववादी जिवंगली पर पड़ा। उसके नवीन प्लातोनवाद ने यूरोप में यूश्लिन तथा अग्रिष्या फौन नैट्टेशाइम के अस्पष्टवाद को और पारा सेल्सस (१४९३) के कीमिया रसायन का जन्म दिया। . बेनेडिक्ट सोलहवें - २६५वें तथा वर्तमान पोप रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु, रोम के बिशप एवं वैटिकन के राज्याध्यक्ष को पोप कहते हैं। 'पोप' का शाब्दिक अर्थ 'पिता' होता है। यह लैटिन के "पापा" (papa) से व्युत्पन्न हा है जो स्वयं ग्रीक के पापास् (πάπας, pápas) से व्युत्पन्न है। इस समय (फरवरी, २००९) बेनेडिक्ट सोलहवें (Benedict XVI) इस पद पर आसीन हैं जिन्हें १९ अप्रैल २००५ को चुना गया था। वे २६५वें पोप हैं। रोमन काथलिक चर्च के परमाधिकारी को संत पापा (पिता) 'होली फादर' अथवा पोप कहते हैं। ईसा से अपने महाशिरूय संत पीटर को अपने चर्च का आधार तथा प्रधान 'चरवाहा' नियुक्त किया था और उनको यह भी सुस्पष्ट आश्वासन दिया था कि उनपर आधारित चर्च शताब्दियों तक बना रहेगा। अत: ईसा के विधान से संत पीटर का देहांत रोम में हुआ था, इसलिये प्रारंभ ही से संत पीटर के उत्तराधिकारी होने के कारण रोम के बिशप समूचे चर्च के अध्यक्ष तथा पृथ्वी पर ईसा के प्रतिनिधि माने गए थे। इतिहास इसका साक्षी है कि रोम के बिशप के अतिरिक्त किसी ने कभी संत पीटर का उत्तराधिकारी होने का दावा नहीं किया। किंतु प्राच्य चर्च के अलग होते जाने से तथा प्रोटेस्टैंट धर्म के उद्भव से पोप के अधिकारी के विषय में शताब्दियों तक वाद विवाद होता रहा, अंततोगत्वा वैटिकन की प्रथम अधिकार रखते हैं। वे ईसा की शिक्षा के सर्वोच्च व्याख्याता हैं और चर्च के परमाधिकारी की हैसियत से धर्मशिक्षा की व्याख्या करते समय भ्रमातीत अर्थात्‌ अचूक हैं। पोप वैटिकन राज्य के अध्यक्ष हैं तथा उनके देहांत पर कार्डिनल उनके उत्तराधिकारी को चुनते हैं .

जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप के बीच समानता

जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप के बीच तुलना

जोवानी पिको देला मीरदेला 2 संबंध है और पोप 7 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (2 + 7)।

संदर्भ

यह लेख जोवानी पिको देला मीरदेला और पोप के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »