लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी के बीच अंतर

जैक ओलिवर vs. प्लेट विवर्तनिकी

जैक ओलिवर (अंग्रेज़ी:John "Jack" Ertle Oliver; September 26, 1923 – January 5, 2011) एक अमेरिकन वैज्ञानिक थे जिन्होंने भूकम्प विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य किया तथा प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त की पुष्टि के प्रमाण उपलब्ध कराये। उन्होंने 1953 अपनी पी॰ एच॰ डी॰ की डिग्री हासिल की और साठ के दशक में अपने एक विद्यार्थी ब्रायन आइजक्स (Bryan Isacks) के साथ मिलकर दक्षिणी प्रशान्त महासागर में भूकम्प मापन हेतु यंत्र स्थापित किये जिनसे प्राप्त आँकड़ों से समुद्र के प्रसरण की पुष्टि हुयी। . प्लेट विवर्तनिकी (Plate tectonics) एक वैज्ञानिक सिद्धान्त है जो पृथ्वी के स्थलमण्डल में बड़े पैमाने पर होने वाली गतियों की व्याख्या प्रस्तुत करता है। साथ ही महाद्वीपों, महासागरों और पर्वतों के रूप में धरातलीय उच्चावच के निर्माण तथा भूकम्प और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के भौगोलिक वितरण की व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यह सिद्धान्त बीसवीं शताब्दी के प्रथम दशक में अभिकल्पित महाद्वीपीय विस्थापन नामक संकल्पना से विकसित हुआ जब 1960 के दशक में ऐसे नवीन साक्ष्यों की खोज हुई जिनसे महाद्वीपों के स्थिर होने की बजाय गतिशील होने की अवधारणा को बल मिला। इन साक्ष्यों में सबसे महत्वपूर्ण हैं पुराचुम्बकत्व से सम्बन्धित साक्ष्य जिनसे सागर नितल प्रसरण की पुष्टि हुई। हैरी हेस के द्वारा सागर नितल प्रसरण की खोज से इस सिद्धान्त का प्रतिपादन आरंभ माना जाता है और विल्सन, मॉर्गन, मैकेंज़ी, ओलिवर, पार्कर इत्यादि विद्वानों ने इसके पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हुए इसके संवर्धन में योगदान किया। इस सिद्धान्त अनुसार पृथ्वी की ऊपरी लगभग 80 से 100 कि॰मी॰ मोटी परत, जिसे स्थलमण्डल कहा जाता है, और जिसमें भूपर्पटी और भूप्रावार के ऊपरी हिस्से का भाग शामिल हैं, कई टुकड़ों में टूटी हुई है जिन्हें प्लेट कहा जाता है। ये प्लेटें नीचे स्थित एस्थेनोस्फीयर की अर्धपिघलित परत पर तैर रहीं हैं और सामान्यतया लगभग 10-40 मिमी/वर्ष की गति से गतिशील हैं हालाँकि इनमें कुछ की गति 160 मिमी/वर्ष भी है। इन्ही प्लेटों के गतिशील होने से पृथ्वी के वर्तमान धरातलीय स्वरूप की उत्पत्ति और पर्वत निर्माण की व्याख्या प्रस्तुत की जाती है और यह भी देखा गया है कि प्रायः भूकम्प इन प्लेटों की सीमाओं पर ही आते हैं और ज्वालामुखी भी इन्हीं प्लेट सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं। प्लेट विवर्तनिकी में विवर्तनिकी (लातीन:tectonicus) शब्द यूनानी भाषा के τεκτονικός से बना है जिसका अर्थ निर्माण से सम्बंधित है। छोटी प्लेट्स की संख्या में भी कई मतान्तर हैं परन्तु सामान्यतः इनकी संख्या 100 से भी अधिक स्वीकार की जाती है। .

जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी के बीच समानता

जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): सागर नितल प्रसरण

सागर नितल प्रसरण

सागर नितल प्रसरण (अंग्रेज़ी:Seafloor spreading) एक भूवैज्ञानिक संकल्पना है जिसमें यह अभिकल्पित किया गया है कि स्थलमण्डल समुद्री कटकों से सहारे प्लेटों में टूट कर इस कटकीय अक्ष के सहारे सरकता है और इसके टुकड़े एक दूसरे से दूर हटते हैं तथा यहाँ नीचे से मैग्मा ऊपर आकार नए स्थलमण्डल (प्लेट) का निर्माण करता है। .

जैक ओलिवर और सागर नितल प्रसरण · प्लेट विवर्तनिकी और सागर नितल प्रसरण · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी के बीच तुलना

जैक ओलिवर 6 संबंध है और प्लेट विवर्तनिकी 39 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.22% है = 1 / (6 + 39)।

संदर्भ

यह लेख जैक ओलिवर और प्लेट विवर्तनिकी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »