लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीनी शताब्दी

सूची चीनी शताब्दी

चीनी शताब्दी (सरलीकृत चीनी: 中国世纪; पारम्परिक चीनी: 中國世紀) एक नवगढ़न्त शब्द है जिसका अर्थ है की २१वीं सदी पर चीन का प्रभुत्व रहेगा ठीक वैसे ही जैसे २०वीं सदी को प्रायः अमेरिकी शताब्दी और १९वीं सदी को ब्रिटिश शताब्दी कह दिया जाता है। यह मुख्य रूप से यह बतलाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है की चीन की अर्थव्यवस्था १८३० के पूर्व वाली स्थिति में आ जाएगी जब चीनी अर्थव्यस्था का विश्व अर्थव्यस्था पर प्रभुत्व था और अनुमानित है की चीनी अर्थव्यवस्था आने वाले कुछ दशकों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। .

29 संबंधों: चीन का शान्तिपूर्ण उत्थान, चीनी जनवादी गणराज्य, चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था, टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका), न्यूयार्क टाइम्स, नोबेल पुरस्कार, पारम्परिक चीनी वर्ण, प्रति व्यक्ति आय, ब्रिटिश साम्राज्य, बीबीसी, मन्दारिन भाषा, यूरोपीय संघ, सरलीकृत चीनी वर्ण, संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था, सकल घरेलू उत्पाद, जर्मनी, जर्मनी की अर्थव्यवस्था, जापान की अर्थव्यवस्था, अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी शताब्दी, अर्थशास्त्र, १८३०, १९८५, २००७, २०१०, २०१२

चीन का शान्तिपूर्ण उत्थान

चीन का शान्तिपूर्ण उत्थान (सरलीकृत चीनी: 中国和平崛起; पारम्परिक चीनी: 中國和平崛起) जिसे कभी-कभी "चीन का शान्तिपूर्ण विकास" नाम से भी निर्दिष्ट किया जाता है, हू जिन्ताओ के नेतृत्व में चीन की आधिकारिक नीति थी। इस शब्द का उपयोग "चीनी खतरा सिद्धान्त" का खण्डन करने के लिए लागू किया गया था। जैसे-जैसे चीन एक बड़ी राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य शकित के रूप में उभरता गया, वह अन्य देशों को यह विश्वास दिलाना चाहता था कि उसका उत्थान अन्य देशों की शान्ति और सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। चीन इस नीति को आन्तरिक रूप से चीनी समाज में सद्भाव लाकर लागू करता है और बाहरी सूप से एक शान्तिपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय परिवेश को बढ़ावा देकर। इस नीति का उद्देश्य चीन को एक दायित्वपूर्ण विश्व नेता के रूप में चित्रित करना, नम्र-शक्ति पर बल देना और प्रतिज्ञा दिलाना है कि चीन वैश्विक मामलों में हस्तक्षेप करने से पहले अपने आन्तरिक मुद्दों और अपने लोगों के कल्याण सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। यह शब्द यह सुझाता है कि चीन अनावश्यक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों में टकरावों को टालना चाहता है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और चीन का शान्तिपूर्ण उत्थान · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: चीनी शताब्दी और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था ४.९९ खरब डॉलर के संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद साथ संराअमेरिका और जापान के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह क्रय शक्ति के आधार पर यह ८.७७ खरब डॉलर के साथ संरअमेरिकी अर्थव्यवस्था के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी औसत विकास दर पिछले ३० वर्षों में १०% रही है। देश की प्रति व्यक्ति आय ३,६७७$(संज्ञात्मक, ९७वां) और ६,५६७$(क्रय शक्ति,९८वां) है। चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक राष्ट्र और सबसे बड़ा निर्यातक और माल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था श्रेणी:एशिया की अर्थव्यवस्थाएँ श्रेणी:देशानुसार अर्थव्यवस्थाएँ.

नई!!: चीनी शताब्दी और चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था · और देखें »

टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)

टाइम (Time) अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यू यॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। यूरोपीय संस्करण टाइम यूरोप (पूर्व नाम: टाइम अटलांटिक) का प्रकाशन लंदन से होता है और यह मध्य पूर्व, अफ़्रीका और 2003 से लॅटिन अमेरिका को कवर करता है। एशियाई संस्करण टाइम एशिया हॉन्ग कॉन्ग से संचालित होता है। दक्षिण प्रशांत संस्करण सिडनी में आधारित है और इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड सहित प्रशांत महासागर के द्वीप समूह कवर किए जाते हैं। 2008 में टाइम ने अपना कनाडा में स्थापित विज्ञापनदाता संस्करण बंद कर दिया था। साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं की श्रेणी में टाइम का संचलन विश्व में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 के अनुसार, इसका कुल संचलन 3,281,557 प्रतियों का है, जो इसे अमेरिका की सर्वाधिक संचलन वाली सभी पत्रिकाओं में दसवाँ, तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में दूसरा स्थान देता है। मई 2006 से अक्टूबर 2013 तक इस पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टॅंगॅल थे, जिसके बाद से नॅन्सी गिब्स इस पद पर हैं। .

नई!!: चीनी शताब्दी और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) · और देखें »

न्यूयार्क टाइम्स

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और न्यूयार्क टाइम्स · और देखें »

नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

नई!!: चीनी शताब्दी और नोबेल पुरस्कार · और देखें »

पारम्परिक चीनी वर्ण

पारम्परिक चीनी वर्ण (सरलीकृत चीनी: 正体字; पारम्परिक चीनी: 正體字) का अर्थ उन वर्णसमूह से है जिनमें नवसृजित वर्ण सम्मिलित नहीं है या वे वर्ण प्रतिस्थापन नहीं है जो १९४६ के पश्चात गढे़ गए थे। इस लिपि के अन्तर्गत अन्य चीनी लिपियों की तुलना में अधिक जटिल वर्ण हैं। पारम्परिक चीनी वर्ण ताइवान, हांगकांग और मकाउ में प्रयुक्त किए जाते हैं, जबकि मुख्यभूमि चीन, सिंगापुर और मलेशिया में सरलीकृत चीनी वर्ण प्रयुक्त होते हैं। .

नई!!: चीनी शताब्दी और पारम्परिक चीनी वर्ण · और देखें »

प्रति व्यक्ति आय

प्रति व्यक्ति आय उस आय को कहा जाता है जब किसी देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद को जब उस देश की उस वर्ष की मध्यावधि तिथि (१ जुलाई) की जनसंख्या से विभाजित किया जाता है। यह हमें उस देश के निवासियों को प्राप्त होने वाली औसत आय की मौद्रिक जानकारी देता है। अर्थात यह बताता है की उस देश में उत्पन्न होने वाली धनराशि को यदि बाँटा जाए तो सबके भाग में कितना पहुँचेगा। इसका उपयोग किसी देश के भीतर भी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, नगरों, या राज्यों इत्यादि के जीवन स्तर का अनुमान लगाने के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए २००९ में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, २००९ की डालर विनिमय दर के अनुसार लगभग १,२०० $। .

नई!!: चीनी शताब्दी और प्रति व्यक्ति आय · और देखें »

ब्रिटिश साम्राज्य

ब्रिटिश साम्राज्य एक वैश्विक शक्ति था, जिसके अंतर्गत वे क्षेत्र थे जिनपर ग्रेट ब्रिटेन का अधिकार था। यह एक बहुत बड़ा साम्राज्य था और अपने चरम पर तो विश्व के कुल भूभाग और जनसंख्या का एक चौथाई भाग इसके अधीन था। उस समय लगभग ५० करोड़ लोग ब्रिटिश ताज़ के नियंत्रण में थे। आज इसके अधिकांश सदस्य राष्ट्रमण्डल के सदस्य हैं और इस प्रकार आज भी ब्रिटिश साम्राज्य का ही एक अंग है। ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग था ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी जो एक छोटे व्यापार के साथ आरंभ की गई थी और बाद में एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई जिसपर बहुत से लोग निर्भर थे। यह विदेशी कालोनियों और व्यापार पदों के द्वरा 16 वीं और 17 वीं सदी में इंग्लैंड द्वारा स्थापित किया गया| १९२१ में ब्रिटिश साम्राज्य सर्वाधिक क्षेत्र में फैला हुआ था। .

नई!!: चीनी शताब्दी और ब्रिटिश साम्राज्य · और देखें »

बीबीसी

बीबीसी या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन (ब्रिटिश प्रसारण निगम) विश्व का सबसे बड़ा प्रसारण संघ है, दर्शकों की संख्या में, जिसके केवल ग्रेट ब्रिटेन में ही २६,००० कार्यकर्ता और बजट जीबी£ ४ अरब यूएस$ ७.८ अरब) से अधिक है। and the motto of the BBC is Nation Shall Speak Peace Unto Nation. The BBC is a quasi-autonomous Public Corporation operating as a public service broadcaster. The Corporation is run by the BBC Trust; however, the BBC is, per its charter, to be "free from both political and commercial influence and answers only to its viewers and listeners". Its domestic programming and broadcasts are primarily funded by levying television licence fees (under the Wireless Telegraphy Act 1949), although money is also raised through commercial activities such as sale of merchandise and programming. The BBC World Service, however, is funded by the Foreign and Commonwealth Office. In order to justify the licence fee the BBC is expected to produce a number of high-rating shows in addition to programmes that commercial broadcasters would not normally broadcast. Quite often domestic audiences affectionately refer to the BBC as the Beeb (coined by Kenny Everett). Auntie was a nickname used during the early years, said to originate in the somewhat old fashioned Auntie knows best attitude back when John Reith was in charge. The two terms have been used together as Auntie Beeb.--> .

नई!!: चीनी शताब्दी और बीबीसी · और देखें »

मन्दारिन भाषा

यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा हैं। .

नई!!: चीनी शताब्दी और मन्दारिन भाषा · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: चीनी शताब्दी और यूरोपीय संघ · और देखें »

सरलीकृत चीनी वर्ण

सरलीकृत चीनी वर्ण (सरलीकृत चीनी: 简体字; पारम्परिक चीनी: 簡體字) वे वर्ण है जो मुख्यभूमि चीन पर उपयोग के लिए मानकीकृत हैं। यह समकालीन चीनी लिखित भाषा के लिए प्रचलित बहुत से मानकीकृत वर्णसमूहो में से एक है। चीनी जनवादी गणराज्य की सरकार ने साक्षरता बढ़ाने के लिए इन वर्णो को मुद्रण में प्रोत्साहन दिया है। ये आधिकारिक रूप से चीनी जनवादी गणराज्य और सिंगापुर में प्रयुक्त होते हैं। पारम्परिक चीनी वर्ण मुख्यतः चीनी गणराज्य या ताइवान, हांगकांग और मकाउ में प्रयुक्त होते हैं। विदेशो में रहने वाले चीनी समुदाय पारम्परिक चीनी का उपयोग करते हैं लेकिन मुख्य भूमि चीन के अप्रवासी अधिकांशतः सरलीकृत चीनी का उपयोग करते हैं। .

नई!!: चीनी शताब्दी और सरलीकृत चीनी वर्ण · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसका उत्तरदायित्व है अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना। परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहा जाता है। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य है ः पांच स्थाई और दस अल्पकालिक (प्रत्येक 2 वर्ष के लिए) पांच स्थाई सदस्य हैं चीन, फ़्रांस, रूस, ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका । इन पांच देशों को कार्यविधि मामलों में तो नहीं पर विधिवत मामलों में प्रतिनिषेध शक्ति है। बाकी के दस सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार दो साल की अवधि के लिए सामान्य सभा द्वारा चुने जाते है। सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष हर महीने वर्णमालानुसार बदलता है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: चीनी शताब्दी और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संराअमेरिका का संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद वर्ष २००९ के लिए अनुमानित १४,३०० अरब $ था जो विश्व में सर्वाधिक था और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान से लगभग ३ गुणा था। क्रय शक्ति के आधार पर भी संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का आकार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से दोगुना से अधिक था। केवल यही नहीं, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बहुत अधिक है। २००९ में, यह ४६,३८१$ अनुमानित था, जो विश्व में छठा सर्वाधिक था। एतिहासिक रूप से, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था ने स्थिर सकल घरेलू उत्पाद विकास दर, कम बेरोज़गारी दर और ऊँचे स्तर पर अनुसंधान और पूँजी निवेश को बनाए रखा है, जो दोनों राष्ट्रीय और घटती बचत दर के कारण, विदेशी निवेशकों द्वारा वित्त-पोषित रही है। और अनुसंधान और पूंजी दोनों राष्ट्रीय और, बचत दर कम की वजह से विदेशी निवेशकों द्वारा तेजी से, धन निवेश का उच्च स्तर है। २००९ में, उपभोक्ता व्यय, सरकारी स्वास्थ्य सेवा व्यय मिलकर संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का ७०% था। १९६० के दशक से संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेष दुनिया की बचत को आत्मसात करना करती रही है। यह विषय अर्थशास्त्रियों के बीच विवादित है। अन्य विकसित देशों के समान ही, संराअमेरिका में वृद्ध होती कम युवा जनसंख्या एक समस्या बनती जा रही है; लेकिन जापान और यूरोप की तुलन में यहाँ की जनसंख्या अधिक युवा है। संयुक्त राज्य अमेरिका का सार्वजनिक ऋण १३ खरब डॉलर से अधिक है और ३.८३ अरब डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ रहा है। कुल सार्वजनिक और निजि ऋण २०१० की प्रथम तिमाही में ५०.२ खरब $ या जीडीपी का ३.५ गुणा है। घरेलू वित्तीय परिसंपत्तियाँ १३१ खरब डॉलर और घरेलू वित्तीय देनदारी १०६ खरब डॉलर थी। अमेरिकी श्रम बाज़ार ने पूरी दुनिया से प्रवासियों को आकर्षित किया है और यहा प्रवास की दर विश्व में सर्वाधिक में से है। संराअमेरिका, २००८-२००९ के आर्थिक संकट के कारण, वैश्विक प्रतियोगिताम्कता में प्रथम से द्वितीय स्थान पर आ गया है। यह देश विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली वित्तीय बाज़ारों में से एक है और प्रमुख शेयर बाज़ारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का घर है, जैसे नॉस्डेक, एनवाईएसई, एमैक्स और सीएमई। यूएसए के सकल घरेलू उत्पाद का इतिहास .

नई!!: चीनी शताब्दी और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था · और देखें »

सकल घरेलू उत्पाद

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) या जीडीपी या सकल घरेलू आय (GDI), एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य है। GDP (सकल घरेलू उत्पाद) को तीन प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जिनमें से सभी अवधारणात्मक रूप से समान हैं। पहला, यह एक निश्चित समय अवधि में (आम तौर पर 365 दिन का एक वर्ष) एक देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम माल और सेवाओ के लिए किये गए कुल व्यय के बराबर है। दूसरा, यह एक देश के भीतर एक अवधि में सभी उद्योगों के द्वारा उत्पादन की प्रत्येक अवस्था (मध्यवर्ती चरण) पर कुल वर्धित मूल्य और उत्पादों पर सब्सिडी रहित कर के योग के बराबर है। तीसरा, यह एक अवधि में देश में उत्पादन के द्वारा उत्पन्न आय के योग के बराबर है- अर्थात कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति की राशि, उत्पादन पर कर औरसब्सिडी रहित आयात और सकल परिचालन अधिशेष (या लाभ) GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के मापन और मात्र निर्धारण का सबसे आम तरीका है खर्च या व्यय विधि (expenditure method): "सकल" का अर्थ है सकल घरेलू उत्पाद में से पूंजी शेयर के मूल्यह्रास को घटाया नहीं गया है। यदि शुद्ध निवेश (जो सकल निवेश माइनस मूल्यह्रास है) को उपर्युक्त समीकरण में सकल निवेश के स्थान पर लगाया जाए, तो शुद्ध घरेलू उत्पाद का सूत्र प्राप्त होता है। इस समीकरण में उपभोग और निवेश अंतिम माल और सेवाओ पर किये जाने वाले व्यय हैं। समीकरण का निर्यात - आयात वाला भाग (जो अक्सर शुद्ध निर्यात कहलाता है), घरेलू रूप से उत्पन्न नहीं होने वाले व्यय के भाग को घटाकर (आयात) और इसे फिर से घरेलू क्षेत्र में जोड़ कर (निर्यात) समायोजित करता है। अर्थशास्त्री (कीनेज के बाद से) सामान्य उपभोग के पद को दो भागों में बाँटना पसंद करते हैं; निजी उपभोग और सार्वजनिक क्षेत्र का (या सरकारी) खर्च.

नई!!: चीनी शताब्दी और सकल घरेलू उत्पाद · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: चीनी शताब्दी और जर्मनी · और देखें »

जर्मनी की अर्थव्यवस्था

यूरोप एवं विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट थी। .

नई!!: चीनी शताब्दी और जर्मनी की अर्थव्यवस्था · और देखें »

जापान की अर्थव्यवस्था

जापान की अर्थव्यवस्था ५.०७ अरब डॉलर के साथ और संराअमेरिका के बाद संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद के आधार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और क्रय शक्ति के आधार पर संराअमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। जापान के कर्मिक प्रति घंटे सकल घरेलू उत्पाद काम करने में २००६ में दुनिया में १८वें स्थान पर थे। .

नई!!: चीनी शताब्दी और जापान की अर्थव्यवस्था · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अमेरिकी शताब्दी

अमेरिकी शताब्दी एक पद है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के २०वीं सदी के अधिकांश भाग पर सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक क्षेत्रों पर प्रभाव को परिभाषित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। संराअमेरिका का प्रभाव २०वीं सदी पर पूरी २०वीं सदी के दौरान बढ़ता ही रहा, लेकिन यह अधिक प्रभुत्वशाली द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात हुआ, जब केवल दो महाशक्तियाँ सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका ही शेष रह गईं। १९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद संराअमेरिका विश्व की एकमात्र महाशक्ति रह गया। श्रेणी:२०वीं शताब्दी श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: चीनी शताब्दी और अमेरिकी शताब्दी · और देखें »

अर्थशास्त्र

---- विश्व के विभिन्न देशों की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर (सन २०१४) अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है। 'अर्थशास्त्र' शब्द संस्कृत शब्दों अर्थ (धन) और शास्त्र की संधि से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है - 'धन का अध्ययन'। किसी विषय के संबंध में मनुष्यों के कार्यो के क्रमबद्ध ज्ञान को उस विषय का शास्त्र कहते हैं, इसलिए अर्थशास्त्र में मनुष्यों के अर्थसंबंधी कायों का क्रमबद्ध ज्ञान होना आवश्यक है। अर्थशास्त्र का प्रयोग यह समझने के लिये भी किया जाता है कि अर्थव्यवस्था किस तरह से कार्य करती है और समाज में विभिन्न वर्गों का आर्थिक सम्बन्ध कैसा है। अर्थशास्त्रीय विवेचना का प्रयोग समाज से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:- अपराध, शिक्षा, परिवार, स्वास्थ्य, कानून, राजनीति, धर्म, सामाजिक संस्थान और युद्ध इत्यदि। प्रो.

नई!!: चीनी शताब्दी और अर्थशास्त्र · और देखें »

१८३०

1830 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और १८३० · और देखें »

१९८५

1985 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और १९८५ · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और २००७ · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: चीनी शताब्दी और २०१० · और देखें »

२०१२

२०१२ (MMXII) ग्रेगोरियन कैलेंडर के रविवार को शुरू होने वाला एक अधिवर्ष अथवा लीप ईयर होगा। इस वर्ष को गणितज्ञ ट्यूरिंग, कंप्यूटर के अग्र-दूत और कोड -भंजक, की याद में उनकी सौवीं वर्षगांठ पर एलन ट्यूरिंग वर्ष नामित किया गया है। .

नई!!: चीनी शताब्दी और २०१२ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »