लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चाओ फ्रया नदी

सूची चाओ फ्रया नदी

चाओ फ्रया नदी थाईलैण्ड की एक प्रमुख नदी है जिसके इर्द-गिर्द थाईलैण्ड के मध्यवर्ती मैदान विस्तृत हैं। यह राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक से बहती हुई थाइलैण्ड की खाड़ी में बह जाती है। .

8 संबंधों: थाईलैण्ड, थाईलैण्ड की खाड़ी, नखोन सवन प्रान्त, पा सक नदी, बैंकॉक, मध्य थाईलैण्ड, समुत प्राकान प्रान्त, जलसम्भर

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड की खाड़ी

थाईलैण्ड की खाड़ी (Gulf of Thailand), जिसे पहले सियाम की खाड़ी (Gulf of Siam) भी कहा जाता था दक्षिण चीन सागर की वियतनाम, कम्बोडिया व थाईलैण्ड से लगी एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में क्रा थलसन्धि आती है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और थाईलैण्ड की खाड़ी · और देखें »

नखोन सवन प्रान्त

नखोन सवन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और नखोन सवन प्रान्त · और देखें »

पा सक नदी

पा सक नदी मध्य थाईलैण्ड की एक प्रमुख नदी है जो लोइ प्रान्त में फेत्चबून पहाड़ियों में उत्पन्न होती है और फिर फेत्चबून प्रान्त का मुख्य भौगोलिक अंग बनती है। यहाँ से आगे यह लोपबुरी प्रान्त के पूर्वी भाग और सराबुरी प्रान्त से होती हुई अयुथया द्वीप के पूर्वोत्तर में लोपबुरी नदी से मिल जाती है और फिर अयुथाया से दक्षिणपूर्व में स्थित फेट दुर्ग के पास चाओ फ्रया नदी में विलय कर जाती है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और पा सक नदी · और देखें »

बैंकॉक

बैंकाक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड की राजधानी है। बैंकॉक थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी वर्ल्‍ड विश्‍व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां की यात्रा थकावट भरी लेकिन रोमांचक होती है। रास्ते में खानपान का इंतजाम भी है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और बैंकॉक · और देखें »

मध्य थाईलैण्ड

मध्य थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो चाओ फ्रया नदी के मैदानी क्षेत्र पर विस्तृत है। यह ईसान क्षेत्र (पूर्वोत्तरी क्षेत्र) से फेत्चबुन पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। पश्चिम में यह बर्मा से तेनासेरिम पहाड़ियों द्वारा अलग किया जाता है। यह पुराने समय में अयुथया राज्य का केन्द्र था और आज भी थाईलैण्ड का सर्वाधिक आबादी वाला इलाक़ा है। राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक इसी क्षेत्र में है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और मध्य थाईलैण्ड · और देखें »

समुत प्राकान प्रान्त

समुत प्राकान थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और समुत प्राकान प्रान्त · और देखें »

जलसम्भर

जलसंभर का उदहारण - लाल रंग की लकीर जलविभाजक क्षेत्र को दर्शा रही है जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ वर्षा अथवा पिघलती बर्फ़ का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है। इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर किसी भी विस्तृत क्षेत्र को अलग-अलग जल मंडलों में विभाजित करते हैं। जलसंभर खुले या बंद हो सकते हैं। बंद जलसंभारों में पानी किसी सरोवर या सूखे सरोवर में जा कर रुक जाता है। जो बंद जलसंभर शुष्क स्थानों पर होते हैं उनमें अक्सर जल आ कर गर्मी से भाप बनकर हवा में वाष्पित (इवैपोरेट) हो जाता है या उसे धरती सोख लेती है। पड़ौसी जलसंभर अक्सर पहाड़ों, पर्वतों या धरती की भिन्न ढलानों के कारण एक-दुसरे से विभाजित होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जलसंभर एक कीप (यानि फनल) का काम करते हैं क्योंकि वे एक विस्तृत क्षेत्र के पानी को इक्कठा कर के एक ही नदी, जलाशय, दलदल या धरती के भीतर पानी सोखने वाले स्थान पर ले जाते हैं। .

नई!!: चाओ फ्रया नदी और जलसम्भर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »