लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोल्डा मेयर

सूची गोल्डा मेयर

गोल्डा मायर (३ मई १८९८ - ८ दिसंबर १९७८) इज़राइली शिक्षिका, किबूती, राजनीतिज्ञ, और इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री थी। .

10 संबंधों: डेव्हिड बेन-गुरियन, न्यूयॉर्क नगर, मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन, यरुशलम, युक्रेन, लेव्हि एश्कॉल, इज़राइल, इज़राइल के प्रधानमन्त्री, किबूत, कीव

डेव्हिड बेन-गुरियन

डेव्हिड बेन-गुरियन (१६ अक्टूबर १८८६ - १ दिसंबर १९७३) इज़राइल राज्य के प्राथमिक संस्थापक और इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री थे। वे एक कट्टर यहूदी राष्ट्रवादि थे और उन्होने फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र में १४ मई १९४८ को इज़राइल को स्वतंत्र घोषीत किया और उस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ती बने। तेल अविव के बेन गुरियन हवाई अड्डे का नाम इनके नाम पर है। श्रेणी:इज़राइल के प्रधानमन्त्री श्रेणी:१८८६ में जन्मे लोग श्रेणी:१९७३ में निधन.

नई!!: गोल्डा मेयर और डेव्हिड बेन-गुरियन · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: गोल्डा मेयर और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन

मिल्वौकी अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन का सबसे बड़ा शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका का 26वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर और अमेरिका का 39वां सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है। यह मिल्वौकी काउंटी की काउंटी सीट है और यह मिशिगन झील के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसकी 2009 की अनुमानित जनसंख्या थी.

नई!!: गोल्डा मेयर और मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन · और देखें »

यरुशलम

येरुशलम की स्थिति यरुशलम (इब्रानी: येरुशलयिम, अरबी: अल-क़ुद्स) इज़्रायल देश की राजधानी है, जो कुछ देशों द्वारा विवादित है। ये यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म, तीनों की पवित्र नगरी है। इतिहास गवाह है कि येरुशलम प्राचीन यहूदी राज्य का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों का परमपवित्र सुलैमानी मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद स्वर्ग गए थे। राजधानी होने के अलावा यह एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। द इजरायल म्‍यूजियम, याद भसीम, नोबेल अभ्‍यारण, अल अक्‍सा मस्जिद, कुव्‍वत अल सकारा, मुसाला मरवान, सोलोमन टेंपल, वेस्‍टर्न वॉल, डेबिडस गुम्‍बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: गोल्डा मेयर और यरुशलम · और देखें »

युक्रेन

युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी कीव है। युक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब कीवियन रुस के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर यह खड़ा हुआ, लेकिन 12 वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य का और बाकी का हिस्सा आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ सालों के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर संयुक्त राष्ट्रसंघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन फिर से स्वतंत्र देश बना। .

नई!!: गोल्डा मेयर और युक्रेन · और देखें »

लेव्हि एश्कॉल

लेव्हि एश्कॉल (२५ अक्टूबर १८९५ - २६ फ़रवरी १९६९) इज़राइल के तीसरे प्रधानमन्त्री थे। २६ जून १९६३ से उनकी मौत तक उनका कार्यकाल रहा। वे दिल के दौरे से मर गए। ग़ज़ा के पास स्थीत एश्कॉल राष्ट्रीय उद्यान का नाम उनके नाम पर है। .

नई!!: गोल्डा मेयर और लेव्हि एश्कॉल · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: गोल्डा मेयर और इज़राइल · और देखें »

इज़राइल के प्रधानमन्त्री

इज़राइल के प्रधानमन्त्री इज़राइल का शासनप्रमुख का पद है और इज़राइली राजनीति में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। यद्यपि इज़रायल के राष्ट्रपति देश के प्रमुख हैं, उनकी शक्तियां काफी हद तक औपचारिक हैं और प्रधानमन्त्री वास्तविक शक्ति का अधिकांश हिस्सा रखते हैं। प्रधानमन्त्री का आधिकारिक निवास यरूशलम में हैं। वर्तमान प्रधानमन्त्री लिकुड दल के बेंजामिन नेतन्याहू हैं। .

नई!!: गोल्डा मेयर और इज़राइल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

किबूत

किबूत कफर मसार्यक किबूत, इज़राइल में एक प्रकार का संगठित ग्रामजीवन जिसमें सैकड़ों नरनारी एक साथ रहकर अन्नादि उपजाते हैं। उनके आहार विहार सामान और एकस्थ हैं, लेन देन एकस्थ। उनकी भूमि जायदाद एकजाई होती है, बँटी नहीं। एक ही साथ सैकड़ों लोग जमीन का पट्टा लेकर खेती आदि करते हैं और आवश्यकता के अनुसार अन्न आदि बाँट लिया करते हैं। रुपए-पैसे या जरूरत से अधिक वस्त्रादि भी वे नहीं रखते। जिनके पास धन अथवा आधुनिक सभ्यता के उपकरण रेडियो आदि होते हैं वे उनको सर्वार्थ अपर्ण कर देते हैं। किबूत आदिम साम्यवाद की दिशा में संकेत करते हैं। किबूतों में पति पत्नी तो साथ रहते और काम करते हैं पर बच्चे नर्सरियों में रख दिए जाते हैं जहाँ भली प्रकार उसकी देखभाल होती है। आठ नौ वर्ष के हो जाने के बाद यदि वे चाहें तो, अपने माता-पिता के साथ रहकर उनके काम में हाथ बँटा सकते हैं या स्वयं अपनी मेहनत का लाभ अपने प्रिय किबूत को दे सकते हैं। इसी परंपरा पर आधारित इस्रायल में एक और संस्था है, मोशाब। मोशाब में ऐसे लोग रहते हैं जो खेती आदि तो सामूहिक रूप से करते हैं पर परिणाम में उपज या लाभ अन्नादि अपने पावने के अनुपात के अनुसार बाँट लेते हैं। उन्हें अपना धन आदि वैयक्तिक रूप से बढ़ाने का अधिकार और अवसर होता है। इस्रायल में इसी प्रकार का एक तीसरा संगठन और है जिसे कुसा कहते हैं। यह किबूत और मोशाब के बीच का संगठन है। किबुत्ज़ बरकाई का विहंगम दृष्य .

नई!!: गोल्डा मेयर और किबूत · और देखें »

कीव

कीव या क्यीव या कियेव (यूक्रेनी वर्तनी: Київ) युक्रेन देश की राजधानी है। Kiev is home to most of Ukraine's largest private businesses publisher.

नई!!: गोल्डा मेयर और कीव · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गोल्डा मायर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »