लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड के बीच अंतर

गरुड़ तहसील vs. गरुड़, उत्तराखण्ड

गरुड़ तहसील भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बागेश्वर जनपद की एक तहसील है। बागेश्वर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील का मुख्यालय गरुड़ शहर में स्थित है। इसके पूर्व में बागेश्वर तहसील, पश्चिम में चमोली जनपद की थराली तहसील, उत्तर में कपकोट तहसील, तथा दक्षिण में अल्मोड़ा जनपद की चौखुटिया और सोमेश्वर तहसील है। . गरुड़ उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर जनपद में स्थित एक कस्बा तथा बाजार है। यह गरुड़ तहसील का मुख्यालय भी है, जिसके अंतर्गत जनपद के कुल १९० ग्राम आते हैं। अल्मोड़ा-बैजनाथ-कर्णप्रयाग मार्ग पर स्थित गरुड़ बैजनाथ से लगभग १-१.५ किलोमीटर, कौसानी से १५ किलोमीटर, और बागेश्वर से लगभग २० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गरुड़ कस्बा एक घाटी के मध्य में गरुड़ गंगा के तट पर बसा है। गरुड़ में ही लतोलिया गधेरा गरुड़ गंगा में गिरता है। भूगर्भीय रूप से, क्षेत्र को कम हिमालयी टेक्टोनिक जोन द्वारा दर्शाया जाता है। .

गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड के बीच समानता

गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बागेश्वर जिला, उत्तराखण्ड

बागेश्वर जिला

बागेश्वर भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक जिला है, जिसके मुख्यालय बागेश्वर नगर में स्थित हैं। इस जिले के उत्तर तथा पूर्व में पिथौरागढ़ जिला, पश्चिम में चमोली जिला, तथा दक्षिण में अल्मोड़ा जिला है। बागेश्वर जिले की स्थापना १५ सितंबर १९९७ को अल्मोड़ा के उत्तरी क्षेत्रों से की गयी थी। २०११ की जनगणना के अनुसार रुद्रप्रयाग तथा चम्पावत के बाद यह उत्तराखण्ड का तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है। यह जिला धार्मिक गाथाओं, पर्व आयोजनों और अत्याकर्षक प्राकृतिक दृश्यों के कारण प्रसिद्ध है। प्राचीन प्रमाणों के आधार पर बागेश्वर शब्द को ब्याघ्रेश्वर से विकसित माना गया है। यह शब्द प्राचीन भारतीय साहित्य में अधिक प्रसिद्ध है। बागनाथ मंदिर, कौसानी, बैजनाथ, विजयपुर आदि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। जिले में ही स्थित पिण्डारी, काफनी, सुन्दरढूंगा इत्यादि हिमनदों से पिण्डर तथा सरयू नदियों का उद्गम होता है। .

गरुड़ तहसील और बागेश्वर जिला · गरुड़, उत्तराखण्ड और बागेश्वर जिला · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

उत्तराखण्ड और गरुड़ तहसील · उत्तराखण्ड और गरुड़, उत्तराखण्ड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड के बीच तुलना

गरुड़ तहसील 17 संबंध है और गरुड़, उत्तराखण्ड 8 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 8.00% है = 2 / (17 + 8)।

संदर्भ

यह लेख गरुड़ तहसील और गरुड़, उत्तराखण्ड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »