लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो के बीच अंतर

ओख़ोत्स्क सागर vs. होक्काइदो

ओख़ोत्स्क सागर का नक़्शा रूस के मागादान शहर के पास ओख़ोत्स्क सागर का हिमाच्छादित एक तट ओख़ोत्स्क सागर (रूसी: Охо́тское мо́ре, ओख़ोत्स्कोए मोरे) प्रशांत महासागर के उत्तरपश्चिमी भाग का एक समुद्र है। यह पूर्व में कमचातका प्रायद्वीप, दक्षिणपूर्व में कुरील द्वीपसमूह, दक्षिण में जापान के होक्काइदो द्वीप, पश्चिम में रूस के साख़ालिन द्वीप और पश्चिमोत्तर में साइबेरिया के तटीय इलाक़े से घिरा हुआ है। इसका नाम रूस के ओख़ोत्स्क शहर पर पड़ा है जो सुदूर पूर्व में रूस का पहला क़स्बा था। . होक्काइदो का नक़्शा मध्य होक्काइदो में स्थित शोवा-शिंज़न ज्वालामुखीय चट्टान सप्पोरो हिम त्यौहार के दौरान ओदोरी उद्यान का दृश्य होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सब से बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सब से बड़ा और सब से उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।Nussbaum, Louis-Frédéric.

ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो के बीच समानता

ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): प्रशान्त महासागर, रूस, साइबेरिया, जापान, कमचातका प्रायद्वीप, कुरील द्वीपसमूह

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

ओख़ोत्स्क सागर और प्रशान्त महासागर · प्रशान्त महासागर और होक्काइदो · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

ओख़ोत्स्क सागर और रूस · रूस और होक्काइदो · और देखें »

साइबेरिया

साइबेरिया का नक़्शा (गाढ़े लाल रंग में साइबेरिया नाम का संघी राज्य है, लेकिन लाल और नारंगी रंग वाले सारे इलाक़े साइबेरिया का हिस्सा माने जाते हैं गर्मी के मौसम में दक्षिणी साइबेरिया में जगह-जगह पर झीलें और हरियाली नज़र आती है याकुत्स्क शहर में 17वी शताब्दी में बना एक रूसी सैनिक-गृह साइबेरिया (रूसी: Сибирь, सिबिर) एक विशाल और विस्तृत भूक्षेत्र है जिसमें लगभग समूचा उत्तर एशिया समाया हुआ है। यह रूस का मध्य और पूर्वी भाग है। सन् 1991 तक यह सोवियत संघ का भाग हुआ करता था। साइबेरिया का क्षेत्रफल 131 लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिए पूरे भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है, यानि साइबेरिया भारत से क़रीब चार गुना है। फिर भी साइबेरिया का मौसम और भूस्थिति इतनी सख़्त है के यहाँ केवल 4 करोड़ लोग रहते हैं, जो 2011 में केवल उड़ीसा राज्य की आबादी थी। यूरेशिया का अधिकतर स्टॅप (मैदानी घासवाला) इलाक़ा साइबेरिया में आता है। साइबेरिया पश्चिम में यूराल पहाड़ों से शुरू होकर पूर्व में प्रशांत महासागर तक और उत्तर में उत्तरध्रुवीय महासागर (आर्कटिक महासागर) तक फैला हुआ है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ क़ाज़ाक़स्तान, मंगोलिया और चीन से लगती हैं। .

ओख़ोत्स्क सागर और साइबेरिया · साइबेरिया और होक्काइदो · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

ओख़ोत्स्क सागर और जापान · जापान और होक्काइदो · और देखें »

कमचातका प्रायद्वीप

अंतरिक्ष से (आधे बर्फ़ से ढके हुए) कमचातका का दृश्य कमचातका प्रायद्वीप (रूसी: полуо́стров Камча́тка, पोलूओस्त्रोव कमचातका) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के सुदूर पूर्व में एक 1,250 किमी लम्बा प्रायद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 472,300 वर्ग किमी है (यानि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से लगभग दुगना)। यह उत्तर में साइबेरिया से जुड़ा हुआ है। इसके पूर्व में प्रशांत महासागर है और पश्चिम में ओख़ोत्स्क सागर है। प्रशासनिक रूप से यह रूस के कमचातका क्राय विभाग का हिस्सा है। कमचातका का काफ़ी क्षेत्र पहाड़ी है और इसपर लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 29 अभी भी सक्रीय माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोप्का, 15,584 फ़ुट ऊँचा है और पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हेमिस्फ़ेयर) का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है। कमचातका पर तरह-तरह के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से भूरा भालू सबसे प्रसिद्ध है और बहुत बड़े आकार का होता है। .

ओख़ोत्स्क सागर और कमचातका प्रायद्वीप · कमचातका प्रायद्वीप और होक्काइदो · और देखें »

कुरील द्वीपसमूह

समय के साथ कुरील द्वीपसमूह के भिन्न द्वीपों पर रूस और जापान का नियंत्रण मातुआ द्वीप का एक दृश्य कुरील द्वीपसमूह (रूसी: Кури́льские острова́, कुरीलस्कीये ओस्त्रोवा; जापानी: 千島列島, चिशिमा रेत्तो) रूस के साखालिन ओब्लास्त (प्रान्त) में स्थित एक ज्वालामुखीय द्वीपसमूह है। यह जापान के होक्काइदो द्वीप से रूस के कमचातका प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर तक लगभग 1300 किमी (810 मील) तक फैला है। कुरील द्वीपों की पूर्वी तरफ़ उत्तरी प्रशांत महासागर और पश्चिमी तरफ़ ओख़ोत्स्क सागर है। इस समूह में 56 द्वीप और कई अन्य छोटी समुद्र की सतह से ऊपर उठने वाली पत्थर की चट्टानें हैं। .

ओख़ोत्स्क सागर और कुरील द्वीपसमूह · कुरील द्वीपसमूह और होक्काइदो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो के बीच तुलना

ओख़ोत्स्क सागर 12 संबंध है और होक्काइदो 16 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 21.43% है = 6 / (12 + 16)।

संदर्भ

यह लेख ओख़ोत्स्क सागर और होक्काइदो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »