लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओएलएक्स

सूची ओएलएक्स

ओएलएक्स (ऑन लाइन एक्सचेंज़) फ़्रांस मैं बनी कंपनी है जिसे नैस्पर्स जो दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक विश्वव्यापी इंटरनेट मीडिया कंपनी है, ने सन् २०१० मैं खरीद लिया। ओएलएक्स का वेबसाइट प्रयोक्ताओं द्वारा निर्मित वर्गीकृत विज्ञापनों को विश्व भर के विभिन्न स्थलों में जमीन-जायदाद, नौकरियां, कारें, बिक्री के लिए, सेवाएं, समुदाय और निजी, जैसे विभिन्न वर्गों में प्रकाशित करता है। यह मुख्यत: इस्तेमाल किए जा चुके सामानों को दोबारा बेचने के लिये एक ऑनलाइन बाज़ार के रूप में प्रसिद्ध है। इस कंपनी को मार्च 2006 में इंटरनेट उद्ममी फैब्रीस ग्रिंडा और एलेक ओक्सेन्फोर्ड ने मिलकर स्थापित किया। फैब्रिस ने इससे पहले नामक मोबाइल रिंगटोन कंपनी बनाई थी जो मई 2004 में 8 करोड़ डालर में फॉर-साइड को बेची गई। एलेक ने इससे पहले नामक कंपनी बनाई, जो दक्षिण अमेरिका की अग्रणी ऑनलाइन नीलामी वेबसाइट है। डे रिमाटे को नवंबर 2005 में को बेच दिया गया, जो इबे की एक सहायक कंपनी है। .

21 संबंधों: ऍचटीऍमऍल, एस्टोनियाई भाषा, डेनिश भाषा, दक्षिण अफ्रीका, निजी कंपनी, न्यूयॉर्क, नॉर्वेजियाई भाषा, फ़्रान्स, बुल्गारियाई भाषा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मीडिया, यूक्रेनी भाषा एवं साहित्य, रिंगटोन, स्पैम, विज्ञापन एजेंसी, ऑनलाइन विज्ञापन, ओएलएक्स, इंडोनेशियाई भाषा, कातालान भाषा, क्विकर, अंतरजाल

ऍचटीऍमऍल

(HTML), HyperText Markup Language का संक्षिप्त रूप है। यह वेब पृष्ठों के लिये एक प्रमुख मार्कअप भाषा है। यह किसी द्स्तावेज में टैक्स्ट आधारित जानकारी की संरचना को निर्धारित करने का साधन है। इसके लिये यह टैक्स्ट विशेष को लिंक, हैडिंग, पैराग्राफ, सूची आदि के रूप में नोट करती है तथा इसमें इंटरैक्टिव फॉर्म, संलग्न चित्र, तथा अन्य ऑबजॅक्ट जोडती है। ऍचटीऍमऍल टैग्स के रूप में लिखी जाती है जो कि एंगल ब्रैकेट ("") के द्वारा घिरी होती है। ऍचटीऍमऍल कुछ हद तक किसी दस्तावेज के दृश्य रूप आदि को भी निर्धारित कर सकती है तथा इसमें स्क्रिप्टिंग भाषा कोड जैसे जावास्क्रिप्ट, पीऍचपी आदि भी संलग्न किया जा सकता है। HTML का प्रयोग किसी वेबसाइट के ढांचे को तैयार करने के लिए किया जाता है और यही एक मैं भाषा है जिसकी मदद से सभी वेबसाइट भी चलती है .

नई!!: ओएलएक्स और ऍचटीऍमऍल · और देखें »

एस्टोनियाई भाषा

एस्टोनियाई एस्टोनिया की आधिकारिक भाषा है, जो एस्तोनिया में रहने वाले ११ लाख लोगों के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में रहने वाले प्रवासी समूहों द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरालिक भाषा है और फिनिश भाषा की निकट से जुड़ी हुई है। एस्तोनियन विकिपीडिया श्रेणी:यूराली भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं.

नई!!: ओएलएक्स और एस्टोनियाई भाषा · और देखें »

डेनिश भाषा

डेनिश भारोपिय भाषा के जर्मेनिक शाखा की उप-शाखा उत्तरी जर्मेनिक भाषा (स्केनेडिनेवियन भाषा भी कहा जाता है) में से एक है। यह लगभग साठ लाख लोगों द्वारा बोली जाती है, जिनमें मुख्यत: डेनमार्क में रहने वालों लोग और जर्मनी के उत्तरी हिस्से में रहने वाले करीबन पचास हजार लोग शामिल हैं। डैनिश को डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्रीनलैंड और फरो आइलैंड्स में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है, यहां स्कूलों में एक अनिवार्य विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाया जाता है। अर्जेन्टीना, अमेरिका और कनाडा में भी डेनिश बोलने वाले समुदाय विद्यमान हैं। .

नई!!: ओएलएक्स और डेनिश भाषा · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ओएलएक्स और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

निजी कंपनी

निजी कंपनी कम से कम दो और अधिकतम पचास सदस्‍यों का स्‍वैच्छिक संघ है, जिनका दायित्‍व सीमित होता है, जिनके शेयरों का अंतरण इसके सदस्‍यों तक सीमित होता है, जो साधारण जनता को इसके शेयर या डिबेन्‍चरों का ग्राहक बनने के लिए आमंत्रित करने के निमित अनुमन नहीं है। कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार निजी कंपनी मैं कम से कम 2 तथा अधिकतम 200 व्यक्तियों तक सदस्य हो सकते हैं। .

नई!!: ओएलएक्स और निजी कंपनी · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: ओएलएक्स और न्यूयॉर्क · और देखें »

नॉर्वेजियाई भाषा

नॉर्वेजियन भाषा एक हिन्द-यूरोपीय भाषा है जो मुख्यत: नॉर्वे में बोली जाती है। नॉर्वेज़ियन को नॉर्वेज़ियन भाषा में नोर्स्क कहा जाता है। .

नई!!: ओएलएक्स और नॉर्वेजियाई भाषा · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: ओएलएक्स और फ़्रान्स · और देखें »

बुल्गारियाई भाषा

यह बुल्गारिया की राष्ट्र भाषा है और सर्बिया और यूरोपीय संघ में भी इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है| इस भाषा को बोलने वालो की संख्या ९० लाख से १.२ करोड़ के बीच है| .

नई!!: ओएलएक्स और बुल्गारियाई भाषा · और देखें »

मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एक कम्पनी का सबसे मुख्य प्रबंधक होता है।.

नई!!: ओएलएक्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी · और देखें »

मीडिया

मीडिया के निम्न अर्थ हो सकते हैं: .

नई!!: ओएलएक्स और मीडिया · और देखें »

यूक्रेनी भाषा एवं साहित्य

यूक्रेनी भाषाभाषी क्षेत्र यूक्रेनी भाषा के लेखक और कवि उक्रेनी भाषा, उक्रेनी जनता की भाषा है जो मूलतः यूक्रेन में रहती है। इसका विकास प्राचीन रूसी भाषा से हुआ। यह स्लेवोनिक भाषाओं की पूर्वी शाखा में हे जिसमें इसके अतिरिक्त रूसी एवं बेलोरूसी भाषाएँ सम्मिलित हैं। इस भाषा के बोलनेवालों की संख्या 3 करोड़ 28 लाख से अधिक है। इसकी बोलियों के तीन मुख्य समूह हैं - उत्तरी उपभाषा, दक्षिण-पश्चिमी उपभाषा और दक्षिण-पूर्वी उपभाषा। आधुनिक साहित्यिक उक्रेनी का विकास दक्षिण-पूर्वी उपभाषा के आधार पर हुआ। उक्रेनी भाषा रूपरचना और वाक्यविन्यास में रूसी भाषा के निकट है। .

नई!!: ओएलएक्स और यूक्रेनी भाषा एवं साहित्य · और देखें »

रिंगटोन

रिंगटोन अथवा रिंग टोन किसी टेलीफोन पर आने वाली कॉल अथवा शाब्दिक सन्देश का संकेत देने वाली ध्वनि को कहा जाता है। हालांकि शब्दशः यह कोई टोन (स्वर) नहीं होती, आजकल इस शब्द का सर्वाधिक प्रयोग मोबाइल फ़ोनों पर रुचि के अनुसार चुनी जा सकने वाली ध्वनियों के लिए किया जाता है। .

नई!!: ओएलएक्स और रिंगटोन · और देखें »

स्पैम

स्पैम उस प्रकार के ईमेल को कहते है जो थोक में भेजा जाता है, बिना मांगे या बुलाये आ जा ता है, जिसमे प्राय विज्ञापन भरे होते है जब से ईमेल का विकास हुआ है स्पैम एक समस्या बनी रही है, ख़ास तौर पर 1990 के दशक से ये ईमेल प्रयोगकरता को परेशान करती है, उसका समय तथा धन बरबाद करती है, अप्रैल 2008 के एक अध्ययन से पता चलता है कि हर रोज कम से कम १०० अरब स्पैम भेजी जाती हाल ही में बेहतर फिल्टर सेवा ख़ास तौर पर जी मेल पे के चलते ये कम आने लगी है स्पैम भेजने के लिए पते चैटरूम से, वेब साईट से या वायरस के प्रयोग से एकत्र किए जाते है .

नई!!: ओएलएक्स और स्पैम · और देखें »

विज्ञापन एजेंसी

विज्ञापन एजेंसी या ऐड एजेंसी ऐसी सेवाओं का व्यापार है जिसमें अपने ग्राहकों के लिए विज्ञापन बनाना, उनका नियोजन करना और संभालना (कभी-कभी प्रचार के दूसरे तरीके) भी शामिल हैं। विज्ञापन एजेंसी ग्राहक से पूर्ण रूप से स्वतंत्र होती है और ग्राहक के उत्पादों या सेवाओं को बेचने के लिए अलग नज़रिया प्रदान करती है। एक एजेंसी अपने ग्राहकों के लिए विपणन, ब्रांड बनाने और बिक्री से जुड़े प्रचार की समग्र रणनीतियों को संभाल सकती है। विशिष्ट विज्ञापन एजेंसियों के ग्राहकों में उद्योग जगत औऱ निगम, लाभ निरपेक्ष संगठन और सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं। विज्ञापन के प्रचार के लिए एजेंसियों को किराये पर भी लिया जा सकता है। .

नई!!: ओएलएक्स और विज्ञापन एजेंसी · और देखें »

ऑनलाइन विज्ञापन

ऑनलाइन विज्ञापन प्रचार का एक ऐसा स्वरूप है जो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विपणन संदेशों के वितरण के निश्चित उद्देश्य से इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब का उपयोग करता है। ऑनलाइन विज्ञापन के उदाहरणों में शामिल हैं खोज इंजन परिणामी पृष्ठों पर प्रासंगिक विज्ञापन, बैनर विज्ञापन, समृद्ध मीडिया विज्ञापन, सामाजिक नेटवर्क विज्ञापन, अंतरालीय विज्ञापन, ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन, विज्ञापन नेटवर्क और ई-मेल स्पैम सहित ई-मेल विपणन.

नई!!: ओएलएक्स और ऑनलाइन विज्ञापन · और देखें »

ओएलएक्स

ओएलएक्स (ऑन लाइन एक्सचेंज़) फ़्रांस मैं बनी कंपनी है जिसे नैस्पर्स जो दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक विश्वव्यापी इंटरनेट मीडिया कंपनी है, ने सन् २०१० मैं खरीद लिया। ओएलएक्स का वेबसाइट प्रयोक्ताओं द्वारा निर्मित वर्गीकृत विज्ञापनों को विश्व भर के विभिन्न स्थलों में जमीन-जायदाद, नौकरियां, कारें, बिक्री के लिए, सेवाएं, समुदाय और निजी, जैसे विभिन्न वर्गों में प्रकाशित करता है। यह मुख्यत: इस्तेमाल किए जा चुके सामानों को दोबारा बेचने के लिये एक ऑनलाइन बाज़ार के रूप में प्रसिद्ध है। इस कंपनी को मार्च 2006 में इंटरनेट उद्ममी फैब्रीस ग्रिंडा और एलेक ओक्सेन्फोर्ड ने मिलकर स्थापित किया। फैब्रिस ने इससे पहले नामक मोबाइल रिंगटोन कंपनी बनाई थी जो मई 2004 में 8 करोड़ डालर में फॉर-साइड को बेची गई। एलेक ने इससे पहले नामक कंपनी बनाई, जो दक्षिण अमेरिका की अग्रणी ऑनलाइन नीलामी वेबसाइट है। डे रिमाटे को नवंबर 2005 में को बेच दिया गया, जो इबे की एक सहायक कंपनी है। .

नई!!: ओएलएक्स और ओएलएक्स · और देखें »

इंडोनेशियाई भाषा

इंडोनेशियाई (इंडोनेशियाई भाषा: Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया) इंडोनेशिया की एकमात्र आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। यह मलय भाषा की एक मानक प्रयुक्ति पर आधारित है। मलय एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो बहुभाषीय इंडोनेशियाई द्वीपसमूह पर सम्पर्क भाषा के रूप में शताब्दियों से विस्तृत रही है। इंडोनेशिया विश्व का चौथी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इस कारण से इंडोनेशियाई विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे बोलने वाले अधिकांश लोग इसके साथ-साथ अक्सर एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय उपभाषा सतति भी बोलते हैं। .

नई!!: ओएलएक्स और इंडोनेशियाई भाषा · और देखें »

कातालान भाषा

कातालान (यां) स्पेन के कातालोनिया प्रांत में बोली जाने वाली भाषा है। यह एक रोमांस भाषा है। कातालान अन्डोरा (Andorra) की राष्त्रीय तथा एकमात्र आधिकारिक भाषा है। यह स्पेन के कैतलोनिया, बैलेरिक द्वीपों, तथा वैलेंसियन स्वायत्त क्षेत्रों की उपभाषा भी है। इटली के सार्डिनिया द्वीप के अलघेरो नगर की अर्ध-सरकारी भाषा भी है। * भाषा, कैटलन.

नई!!: ओएलएक्स और कातालान भाषा · और देखें »

क्विकर

क्विकर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन और मुंबई, भारत में स्थित मोबाइल वर्गीकृत विज्ञापन जालस्थल है। यह १२ जुलाई २००८ को प्रारंभ हुआ। वर्तमान में ९०० शहरो मैं उपलब्थ है। .

नई!!: ओएलएक्स और क्विकर · और देखें »

अंतरजाल

अंतरजाल का आंशिक मैप, १५ जनवरी २००५। प्रत्येक पंक्ति को दो नोड्स के बीच खींचा जाता है, आईपी पते जोड़ने से। रेखा की लंबाई नोड्स के बीच समय की देरी (पिंग) को दर्शाती है मानचित्र २००५ में डेटा संग्रह के लिए उपलब्ध कक्षा सी नेटवर्क के ३०% से कम का प्रतिनिधित्व करता है। रेखा रंग आरएफसी १९१८ के अनुसार उसके स्थान से मेल खाती है। अंतरजाल (इंटरनेट) (Internet आई पी ए: ɪntəˌnɛt) विष्व में डिवाइसों को लिंक करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (टीसीपी / आईपी) का उपयोग करने वाले इंटरकनेक्टेड कंप्यूटर नेटवर्क की वैश्विक प्रणाली है। यह नेटवर्क का एक नेटवर्क है जिसमें निजी, सार्वजनिक, शैक्षिक, व्यवसाय और वैश्विक नेटवर्क के सरकारी नेटवर्क शामिल हैं, जो कि इलेक्ट्रॉनिक, वायरलेस, और ऑप्टिकल नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियों की व्यापक श्रेणी से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट में सूचना संसाधनों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जैसे इंटर लिंक किए गए हाइपरटेक्स्ट दस्तावेज़ और वर्ल्ड वाइड वेब (डबल्युडबल्युडबल्यु), इलेक्ट्रॉनिक मेल, टेलीफ़ोनी और फ़ाइल साझाकरण के अनुप्रयोग। १९६० के दशक में इंटरनेट नेटवर्क की उत्पत्ति संयुक्त राज्य संघीय सरकार द्वारा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से मज़बूत, गलती-सहिष्णु संचार के निर्माण के लिए शुरू की गई थी। १९९० के शुरुआती दिनों में वाणिज्यिक नेटवर्क और उद्यमों को जोड़ने से आधुनिक इंटरनेट पर संक्रमण की शुरुआत हुई, और तेजी से वृद्धि के कारण संस्थागत, व्यक्तिगत और मोबाइल कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े थे। २००० के दशक के अंत तक, इसकी सेवाओं और प्रौद्योगिकियों को रोजमर्रा की जिंदगी के लगभग हर पहलू में शामिल किया गया था। टेलीफ़ोनी, रेडियो, टेलीविज़न, पेपर मेल और अखबारों सहित अधिकांश पारंपरिक संचार मीडिया, ईमेल द्वारा पुनर्निर्मित, पुनर्निर्धारित, या इंटरनेट से दूर किए जाने वाले ईमेल सेवाओं, इंटरनेट टेलीफ़ोनी, इंटरनेट टेलीविजन, ऑनलाइन संगीत, डिजिटल समाचार पत्र, और वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइटें अखबार, पुस्तक, और अन्य प्रिंट प्रकाशन वेबसाइट प्रौद्योगिकी के अनुकूल हैं, या ब्लॉगिंग, वेब फ़ीड्स और ऑनलाइन समाचार एग्रीगेटर्स में पुन: स्थापित किए जा रहे हैं। इंटरनेट ने त्वरित मैसेजिंग, इंटरनेट फ़ौरम और सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से व्यक्तिगत इंटरैक्शन के नए रूपों को सक्षम और त्वरित किया है। ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि यह कंपनियों को एक बड़े बाजार की सेवा या पूरी तरह से ऑनलाइन वस्तुओं और सेवाओं को बेचने के लिए अपनी "ईंट और मोर्टार" उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इंटरनेट पर व्यापार से व्यापार और वित्तीय सेवाओं को पूरे उद्योगों में आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इंटरनेट का उपयोग या उपयोग के लिए तकनीकी कार्यान्वयन या नीतियों में कोई केंद्रीकृत शासन नहीं है; प्रत्येक घटक नेटवर्क अपनी नीतियाँ निर्धारित करता है। इंटरनेट, इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आए पी एड्रेस), स्पेस और डोमेन नेम सिस्टम (डी एन एस) में दो प्रमुख नाम रिक्त स्थान की केवल अति परिभाषा परिभाषाएँ एक रखरखाव संगठन, इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नाम और नंबर (आए सी ए एन एन)। मुख्य प्रोटोकॉल के तकनीकी आधारभूत और मानकीकरण, इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फ़ोर्स (आए ई टी एफ़) की एक गतिविधि है, जो कि किसी भी गैर-लाभप्रद संगठन के साथ संबद्ध अंतरराष्ट्रीय सहभागी हैं, जो किसी को भी तकनीकी विशेषज्ञता में योगदान दे सकते हैं। .

नई!!: ओएलएक्स और अंतरजाल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एलेक ओक्सेन्फोर्ड, ओ॰ एल॰ एक्स॰

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »