लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अंतर

एड्वर्ड स्नोडेन vs. हॉन्ग कॉन्ग

एड्वर्ड जोसफ़ स्नोडेन (Edward Joseph Snowden, जन्म: जून 21, 1983) एक अमेरिकी खुफिया-सूचना प्रकटक हैं और उन्होनें मीडिया के द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों के कुछ गुप्त ‘जन निगरानी कार्यक्रमों’ के वर्गीकृत विवरणों को सार्वजनिक किया है। इससे पूर्व यह अमेरिका की नेशनल सेक्यूरिटी एजेंसी (एनएसए) के एक तकनीकी ठेकेदार और उससे भी पहले सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के एक कर्मचारी थे। मई 2013 में स्नोडेन ने अमेरिका से पलायन किया है। 14 जून 2013 को, संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने स्नोडेन पर सरकारी संपत्ति की जासूसी और चोरी के आरोप लगाये हैं। हांगकांग में यह अमेरिकी निगरानी कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले परामर्शदाता फर्म बूज़ एलन हैमिल्टन में काम करते थे, जो एनएसए को अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराती है। गुप्त जानकारी लीक करने के बाद यह 23 जून 2013 को हांगकांग छोड़ कर मॉस्को चले गए थे। 1 अगस्त 2013 को स्नोडेन को रूस की सरकार द्वारा एक वर्ष के लिए अस्थायी शरण प्रदान की गयी है, जहाँ वो जून 2013 के बाद से रह रहे हैं। स्नोडेन ने मुख्य रूप से गुप्त सूचना का प्रकटन लंदन के गार्जियन के ग्लेन ग्रीनवाल्ड को किया और उस समय वो एनएसए की एक ठेकेदार संस्था बूज एलेन हैमिल्टन में "बुनियादी ढांचा विश्लेषक" के पद पर कार्यरत थे। इस सूचना के आधार पर गार्जियन ने जून से जुलाई 2013 में खुलासों को एक श्रृंखला के रूप में प्रकाशित किया और इस तरह विभिन्न निगरानी कार्यक्रमों को सार्वजनिक किया जिनमें अमेरिका और यूरोपीय टेलीफोन मेटाडाटा का अंतरावरोधन (इंटरसेप्ट) और प्रिज़्म (PRISM), एक्सकीस्कोर (XKeyscore) और टेम्पोरा (Tempora) इंटरनेट निगरानी कार्यक्रम शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में स्नोडेन के खुलासे एनएसए सुरक्षा भंग मामलों में सबसे बड़े मामले हैं। स्नोडेन के प्रकटन विवाद का विषय बन गये हैं। जहां कुछ लोग उसे एक गद्दार मानते हैं वहीं कुछ लोगों को लिए वो एक नायक और व्हिसलब्लोअर है। स्नोडेन ने इस इन खुलासों के बाद अपनी सफाइ में कहा है कि उसने यह लोगों को यह बताने के लिए किया है कि जो उनके नाम पर लिया जाता है वस्तुत: उनके विरुद्ध किया जाता है। अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने उसके इन प्रयासों का यह कह कर विरोध किया है कि इन खुलासों से अमेरिका के हितों को नुकसान हुआ है और आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में अमेरिका की स्थिति कमजोर हुई है। इस बीच, मीडिया के खुलासों ने संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व के अन्य हिस्सों में जन निगरानी, सरकारी गोपनीयता और राष्ट्रीय सुरक्षा और सूचना निजता के बीच संतुलन पर बहस छेड़ दी है। . हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग के बीच समानता

एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

एड्वर्ड स्नोडेन और यूनाइटेड किंगडम · यूनाइटेड किंगडम और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग के बीच तुलना

एड्वर्ड स्नोडेन 9 संबंध है और हॉन्ग कॉन्ग 15 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 1 / (9 + 15)।

संदर्भ

यह लेख एड्वर्ड स्नोडेन और हॉन्ग कॉन्ग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »