लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) के बीच अंतर

एडिनबर्ग vs. मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) के बीच मतभेद उपलब्ध नहीं हैं।

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) के बीच समानता

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एडिनबर्ग, एडिनबर्ग किला, डेनमार्क, स्कॉट्लैण्ड, होलीरूड महल, ग्लासगो

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

एडिनबर्ग और एडिनबर्ग · एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

एडिनबर्ग किला

एडिनबर्ग कासल(Edinburgh Castle, ब्रिटिश उच्चारण:एडिन्बर खास्ल्) अथवा एडिनबर्ग का किला, स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर के मध्य में कासल रॉक नामक पहाड़ी पर स्थित एक गिरीदुर्ग(पहाड़ी किला) है। ऐतिहासिक तौर पर, इस किले के स्थान पर कमसेकम १२वीं सदी से एक शाही किले के होने के प्रमाण हैं। यह किला सन् १६३३ तक शाही निवास के रूप में सत्यापित रहा था। १५वीं सदी से, इस किले की रिहाइशी महत्व घटने लगी और १७वीं सदी से इसे मुख्यतः एक सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। १९वीं सदी के बाद से इस किले के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र इसे स्कॉटलैंड के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर क्र रूप में देखा जाने लगा, और तत्पश्चात् इस किले पर अनेक पुनःस्थापन परियोजनाएँ चलाई गयीं। स्कॉटियाई राजशाही के सबसे अहम गढ़ों में से एक होने के कारण, इस किले का अनेक ऐतिहासिक युद्धों और मुठभेड़ों में अहम भूमिका रही है, जिनमे स्कॉटिश स्वतंत्रता युद्ध और १७४५ की जैकोबीयाइ जागरण शामिल हैं। इस किले पर किये गए शोधों से पता चलता है की इस किले के ११०० वर्षों के इतिहास में इस पर कमसेकम २६ मुहासरे लगाये गए थे। आज यह किला स्कॉटलैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। २०१३ में इस किले को देखने के लिए कुल १४ लाख आगंतुक आये थे। इस किले को एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के एगींबुर्ग मिलिट्री टैटू के कार्यक्रम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसमे प्रत्येक वर्ष एडिनबर्ग, यूके तथा विदेशों से भी लाखों लोग आते हैं। इसकी ऐतिहारिक महत्ता और लोकप्रियता के मद्देनज़र इस किले को कई मायनों में एडिनबर्ग शहर तथा पूरे स्कॉटलैंड का प्रतीक भी माना जाता है। इस किले के प्रतिबिंब को एडिंबिरग नगर परिषद् तथा एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के कुलांकों में भी देखा जा सकता है। किले के गिने-चुने भवन हैं जो १६वीं सदी से पूर्वतीथ हैं, क्योंकि लैंग के मुहासिरे के समय तोपों की गोलाबारी द्वारा इस किले के अधिकांश इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस संदर्भ में सबसे विशिष्ट अपवादात्मक भवन सेंट मार्गारेट्स चैपल है, जोकि १२वीं साद से आबाद है, और इसे अक्सर एडिनबर्ग की सबसे पुरातन संरचना माना जाता है। इसके अलावा शाही महल और उसका "ग्रेट हॉल", दोनों हीं उस अवरोध से पूर्वतीथ हैं, हालांकि, ग्रेट हॉल के इंटीरियर्स मूल मध्य-विक्टोरियाइ काल से काफ़ी परिवर्तित हो चुके हैं। इसके अलावा यह किला, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय युद्ध स्मृति, राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय तथा स्कोटियाई राजपरिधानों की भी मेज़बानी करता है। आज भी इस किले के कुछ हिस्सों में ब्रिटिश सेना की उपस्थिति है, परंतु अब सेना की उपस्थिति केवल प्रशासनिक और पारंपरिक है। .

एडिनबर्ग और एडिनबर्ग किला · एडिनबर्ग किला और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

एडिनबर्ग और डेनमार्क · डेनमार्क और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

एडिनबर्ग और स्कॉट्लैण्ड · मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

होलीरूड महल

हॉलीरूड का महल, स्कॉटलैण्ड में ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास स्थान है। एडिनबर्ग में रोयल माइल के दक्षिण में एडिनबर्ग किला के सामने स्थित यह होलीरूड स्कॉटिश शासकों का सोलहवीं सदी से ही निवास स्थान रहा है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हर गर्मियों की शुरुवात में एक हफ्ता होलीरूड महल में बिताती हैं। .

एडिनबर्ग और होलीरूड महल · मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और होलीरूड महल · और देखें »

ग्लासगो

स्काटलैंड का सब से बड़ा शहर ग्लासगो है। श्रेणी:स्कॉटलैण्ड के नगर.

एडिनबर्ग और ग्लासगो · ग्लासगो और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) के बीच तुलना

एडिनबर्ग 113 संबंध है और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) 39 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 3.95% है = 6 / (113 + 39)।

संदर्भ

यह लेख एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »