लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ए फ़्लाइंग जट्ट

सूची ए फ़्लाइंग जट्ट

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

13 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, एकता कपूर, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, बालाजी मोशन पिक्चर्स, मयूर पूरी, रेमो डीसूजा, श्रद्धा कपूर, शोभा कपूर, हिन्दी, हिन्दी सिनेमा, जैकलिन फर्नांडीस, के के मेनन, अमृता सिंह

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

एकता कपूर

एकता जीतेन्द्र कपूर (ايڪتا جیتندرا ڪپوُر ((नस्तालीक़)) (जन्म: 1 9 जून १९७५) एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री हैं। ये बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रियेटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र और माता शोभा कपूर हैं। इनका छोटा भाई तुषार कपूर भी हिन्दी चलचित्र अभिनेता है। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और एकता कपूर · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

बालाजी मोशन पिक्चर्स

बालाजी मोशन पिक्चर्स बालाजी टेलीफ़िल्म्स की एक समकक्ष एवं सहयोगी कम्पनी है जिसने २००२ में भारतीय चालित चलचित्रों के व्यवसाय में प्रवेश किया। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और बालाजी मोशन पिक्चर्स · और देखें »

मयूर पूरी

मयूर पूरी एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। यह कई फिल्मों में गाने लिख चुके हैं। साथ ही संवाद निर्देशन आदि का कार्य भी कई फिल्मों में किया है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म हॅप्पी न्यू इयर में गुजजु नामक किरदार में भी नजर आए थे। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और मयूर पूरी · और देखें »

रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और रेमो डीसूजा · और देखें »

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और श्रद्धा कपूर · और देखें »

शोभा कपूर

शोभा जीतेन्द्र कपूर एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री है। वे बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रबंध निदेशक है। इनका विवाह बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र के साथ हुआ। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और शोभा कपूर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। वे २००६ की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें २०१० का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। इन्होंने अपने कैरियर की अलादीन फिल्म से २००९ से की थी जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में भी कार्य किया है जिसमें सलमान खान के साथ किक (२०१४ फिल्म),रॉय जैसी फिल्मों में कार्य किया है। ये डेविड धवन की निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और जैकलिन फर्नांडीस · और देखें »

के के मेनन

के के मेनन (കെ.കെ മേനോന്‍) भारतीय सिनेमा में का करने वाले भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और के के मेनन · और देखें »

अमृता सिंह

अमृता सिंह (जन्म: 9 फरवरी, 1958) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ए फ़्लाइंग जट्ट और अमृता सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »