लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड के बीच अंतर

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर vs. इंग्लैण्ड

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वेल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम, अवेंजर्स पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है, और वितरण का काम वाल्ट डिज़्नी स्टुडियो मोशन पिक्चर्स कर रही है। यह २०१२ की फिल्म द अवेंजर्स और २०१५ की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन की कड़ी में अगली फिल्म है, और साथ ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की १९वीं फिल्म है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफ़ेली ने लिखी है, और यह फिल्म एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित की गई है। पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में अवेंजर्स और गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एक साथ मिलकर थैनॉस को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अनन्तमणियों को इकट्ठा करने में लगा है। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग १ के रूप में की गई थी। अप्रैल २०१५ में रूसो बन्धु निर्देशित करने के लिए चुने गए, और मई तक मार्कस और मैकफेली ने फिल्म की पटकथा लिखने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जो कि जिम स्टार्लिन की १९९१ की "इन्फिनिटी गौंटलेट" कॉमिक और जोनाथन हिकमैन की २०१३ "इन्फिनिटी" कॉमिक से प्रेरित है। २०१६ में मार्वल ने औपचारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" घोषित कर दिया। फिल्मांकन जनवरी २०१७ में जॉर्जिया के फेयेट काउंटी में स्थित पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जुलाई २०१७ तक चलता रहा, जिसमे साथ साथ ही अगली कड़ी की शूटिंग भी निपटा ली गई। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डाउनटाउन अटलांटा क्षेत्र और न्यूयॉर्क शहर में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ। लगभग ३२० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का विश्व प्रीमियर २३ अप्रैल २०१८ को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, और २७ अप्रैल २०१८ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, जिन्होंने कलाकारों, विसुअल इफेक्ट्स, कहानी के भावनात्मक वजन और एक्शन दृश्यों की सराहना की, हालांकि फिल्म के रनटाइम को कुछ आलोचना मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में २ बिलियन डॉलर से अधिक कमाई कर ली है, जिससे यह विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने पहले सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में ६४१ मिलियन डॉलर, और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में २५८ मिलियन डॉलर की कमाई की, जो दोनों ही क्षेत्रों के लिए उच्चतम है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इसका सीक्वल ३ मई २०१९ को जारी किया जाएगा। . इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड के बीच समानता

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): संयुक्त राज्य, स्कॉट्लैण्ड

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य · इंग्लैण्ड और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और स्कॉट्लैण्ड · इंग्लैण्ड और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड के बीच तुलना

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर 76 संबंध है और इंग्लैण्ड 24 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 2.00% है = 2 / (76 + 24)।

संदर्भ

यह लेख अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और इंग्लैण्ड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »