लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमाल मलिक

सूची अमाल मलिक

अमाल मलिक का जन्म एक संगीत परिवार के रहने वाले हिंदी फ़िल्म उद्योग में एक संगीतकार है। ये सरदार मलिक के पोते, दबू मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है। अमाल ८ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान ख़ान की जय हो के साथ २०१४ में शुरू किया फिर मलिक ने २०१५ की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3 के लिए संगीत दिया। .

41 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, टी-सीरीज़, एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी, एयरलिफ्ट (फ़िल्म), एक पहेली लीला, नेहा कक्कड़, फ़िल्म, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बादशाह (गायक), बार बार देखो, बाग़ी (2016 फ़िल्म), बॉलीवुड हँगामा, भारत, भूषण कुमार, मस्तीज़ादे, मुम्बई, मीका सिंह, रॉय (फ़िल्म), शिल्पा शेट्टी, सनम रे, सरबजीत (फ़िल्म), सलमान ख़ान, संगीत, संगीतकार, हिन्दी, हेट स्टोरी 3, हीरो (2015 फ़िल्म), जय हो, ईशा गुप्ता, खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म), गायक, ऑल इज़ वैल (फ़िल्म), आतिफ़ असलम, इमरान हाशमी, कपूर एण्ड सन्स, कृति सैनॉन, कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म), अनु मलिक, अरमान मलिक, अरिजीत सिंह, अजहर

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: अमाल मलिक और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और टी-सीरीज़ · और देखें »

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। .

नई!!: अमाल मलिक और एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी · और देखें »

एयरलिफ्ट (फ़िल्म)

एयरलिफ्ट भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन राजा कृष्णा मेनन द्वारा किया गया है व जिसमें अक्षय कुमार और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म २२ जनवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म एक सच्ची घटना इराक - कुवैत की लड़ाई पर आधारित है। .

नई!!: अमाल मलिक और एयरलिफ्ट (फ़िल्म) · और देखें »

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: अमाल मलिक और एक पहेली लीला · और देखें »

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। २००६ में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो "इंडियन आइडल सीजन २" में हिस्सा लिया था। उनके हिट गानों में कुछ हैं - "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लंदन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी"। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ बॉलीवुड संगीतकार हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और नेहा कक्कड़ · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: अमाल मलिक और फ़िल्म · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: अमाल मलिक और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बादशाह (गायक)

बादशाह एक भारतीय पंजाबी गायक कलाकार है ' इनका जन्मनाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है ' इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत यो यो हनी सिंह के साथ २००६ में की थी ' इन्होंने कई फ़िल्मों में गाने गाये है, इन्होंने मुख्यत हिन्दी,पंजाबी और हरयाणवी भाषाओं में गाने गए है। उनके गाये हुए गाने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल है जैसे की २०१४ की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और खूबसूरत। .

नई!!: अमाल मलिक और बादशाह (गायक) · और देखें »

बार बार देखो

बार बार देखो एक भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन नित्या मेहरा ने व निर्माण करण जोहर,ऋतेश सिध्वानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसमें कैटरीना कैफ व सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म ०९ सितम्बर २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। .

नई!!: अमाल मलिक और बार बार देखो · और देखें »

बाग़ी (2016 फ़िल्म)

बागी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और बाग़ी (2016 फ़िल्म) · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: अमाल मलिक और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अमाल मलिक और भारत · और देखें »

भूषण कुमार

भूषण कुमार (जन्म: 27 नवम्बर 1977) एक हिंदी फिल्म निर्माता व निर्देशक है। वे गुलशन कुमार के पुत्र है। .

नई!!: अमाल मलिक और भूषण कुमार · और देखें »

मस्तीज़ादे

मस्तीज़ादे (अंग्रेजी:Mastizaade) एक आगामी भारतीय हिन्दी वयस्क हास्य फ़िल्म है जिनका निर्देशन मिलाप ज़ावेरी ने किया है। फ़िल्म २९ जनवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमाल मलिक और मस्तीज़ादे · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: अमाल मलिक और मुम्बई · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: अमाल मलिक और मीका सिंह · और देखें »

रॉय (फ़िल्म)

रॉय एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। इसके मुख्य किरदार रणबीर कपूर, जैकलिन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्य खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और फ्रीवे पिक्चर नामक निर्माता कंपनी ने किया है। यह १३ फरवरी २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमाल मलिक और रॉय (फ़िल्म) · और देखें »

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (तुलु: ಶಿಲ್ಪ ಶೆಟ್ಟಿ) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर (१९९३) में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग ४० फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग (१९९४) फिल्म में कार्य किया। .

नई!!: अमाल मलिक और शिल्पा शेट्टी · और देखें »

सनम रे

"सनम रे" एक हिन्दी भाषी बोलीउड फिल्म हो। यो फिल्म मा पुलकित सम्राट यामी गौतम र् उर्वशी रौटेला मुख्य किरदार मा छन्। .

नई!!: अमाल मलिक और सनम रे · और देखें »

सरबजीत (फ़िल्म)

सरबजीत २०१६ की एक भारतीय हिन्दी सच्ची घटना पर आधारित एक जीवनी फ़िल्म है जिसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में ऐश्वर्या राय,रणदीप हूडा तथा ऋचा चड्ढा मुख्य किरदार है। फ़िल्म सरबजीत सिंह पर आधारित है जिसमें सरबजीत सिंह का किरदार रणदीप हूडा ने तथा सरबजीत जीत की बहिन बलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया है। .

नई!!: अमाल मलिक और सरबजीत (फ़िल्म) · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: अमाल मलिक और सलमान ख़ान · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और संगीत · और देखें »

संगीतकार

संगीत की धुनों को बनाने या संवारने वाले कलाकार को संगीतकार कहते है। श्रेणी:संगीतकार.

नई!!: अमाल मलिक और संगीतकार · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और हिन्दी · और देखें »

हेट स्टोरी 3

हेट स्टोरी 3 एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य और निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म में करन सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान, और शरमन जोशी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 4 दिसम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमाल मलिक और हेट स्टोरी 3 · और देखें »

हीरो (2015 फ़िल्म)

हीरो एक भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। यह फ़िल्म हीरो (1983 फ़िल्म) की पुनः निर्माण है।फ़िल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की सुपुत्री अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म 25 सितम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: अमाल मलिक और हीरो (2015 फ़िल्म) · और देखें »

जय हो

जय हो स्लमडॉग मिलियनेयर नामक ऑस्कर पुरस्कृत बॉलीवुड के एक चलचित्र में आये गीत का नाम है। ये गीत गुलजार द्वारा लिखा गया था। गीत का संगीत रहमान ने दिया था। श्रेणी:गीत.

नई!!: अमाल मलिक और जय हो · और देखें »

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी.

नई!!: अमाल मलिक और ईशा गुप्ता · और देखें »

खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म)

खूबसूरत (डिज़नी की 'खूबसूरत') एक बॉलीवुड कॉमेडी-रोमांटिक फ़िल्म है तथा यह खूबसूरत (१९८०) का पुनर्निमाण है, जिसके निर्देशक शशांक घोष हैं। तथा निर्माता रेआ कपूर, अनिल कपूर तथा सिद्धार्थ राय कपूर हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार सोनम कपूर, फवाद अफ़जल ख़ान, किरण खेर, प्रॉशेनजित चैटर्जी, रत्ना पाठक शाह तथा आमिर रजा हुसैन हैं। .

नई!!: अमाल मलिक और खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

गायक

गीत पर अपना स्वर देनेवाले कलाकार को गायक कहते हैं। श्रेणी:गायक fi:Laulu#Laulaja ro:Cantautor.

नई!!: अमाल मलिक और गायक · और देखें »

ऑल इज़ वैल (फ़िल्म)

ऑल इज़ वैल उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम बजाज और वरुण बजाज द्वारा निर्मित व अजय कपूर द्वारा सह-निर्मित एक आगामी बॉलीवुड पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन और सुप्रिया पाठक हैं। यह फिल्म शुक्ला की पिछली फ़िल्म ओ माय गॉड की तरह ही एक सामाजिक संदेश देती है। फिल्म 21 अगस्त 2015 को रिलीज होगी। .

नई!!: अमाल मलिक और ऑल इज़ वैल (फ़िल्म) · और देखें »

आतिफ़ असलम

आतिफ अस्लम या मोहम्मद आतिफ अस्लम १२ मार्च १९८३ को पाकिस्तान के वज़ीराबाद, गुजरानवाला इलाके में जन्में एक जाने-माने गायक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ये सामान्यत: हिन्दी-ऊर्दू गायक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने हिन्दी गानों के गायन में ख्याति अर्जित करनी शुरू की। २००८ में पाकिस्तान सरकार द्वारा इन्हें तम्गा-ऐ-इम्तियाज़ की उपाधि से पुरस्कृत किया गया। .

नई!!: अमाल मलिक और आतिफ़ असलम · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: अमाल मलिक और इमरान हाशमी · और देखें »

कपूर एण्ड सन्स

कपूर एण्ड सन्स हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण करन जौहर और निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। .

नई!!: अमाल मलिक और कपूर एण्ड सन्स · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: अमाल मलिक और कृति सैनॉन · और देखें »

कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म)

कैलेंडर गर्ल्स एक 2015 में आने वाली भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। जिसका निर्देशन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर। फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी 22 जुलाई 2014 में शुरू हुई। यह कहानी भारत के चार अलग-अलग प्रदेशों और एक पाकिस्तान से आई हुई लड़की की है जो मुंबई में साल 2014 के कैलेंडर गर्ल्स के रूप में सेलेक्ट हुई हैं| .

नई!!: अमाल मलिक और कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

अनु मलिक

अनु मलिक हिन्दी फ़िल्मों के एक संगीतकार हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। 1990 के दशक में यह कई सफल फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। जिसमें फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्में शामिल है। हंटरवाली नामक फिल्म से इन्होंने अपने गायिकी का सफर शुरू किया। .

नई!!: अमाल मलिक और अनु मलिक · और देखें »

अरमान मलिक

अरमान मलिक (जन्म: 22 जुलाई 1995) एक भारतीय गायक हैं। यह सा रे गा मा पा लिटिल चेम्प्स में सार्वजनिक मतों के अनुसार आठवें स्थान पर रहे। यह गायक और संगीत निर्देशक डबू मलिक के बेटे और गीतकार अमाल मलिक के भाई हैं। वर्तमान मे यह कलाकार अपने गानों की वजह से सुप्रसिद्ध है। .

नई!!: अमाल मलिक और अरमान मलिक · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: अमाल मलिक और अरिजीत सिंह · और देखें »

अजहर

अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह फ़िल्म १३ मई २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमाल मलिक और अजहर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »