लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान

सूची अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान

IMEI का एक उदाहरण अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल मोबाइल इक्वेपमेंट आईडेंटिटी, लघुरूप: आई। एम.ई.आई) मोबाइल फोन उपकरण में पहचान हेतु एक उपकरण पहचान संख्या होती है। प्रत्येक मोबाइल उपकरण में एक आई। एम.ई.आई नंबर होता है, जो अन्य किसी भी उपकरण से भिन्न होता है। जीएसएम, सीडीएमए और आईडीईएन तथा कुछ सेटेलाइट फोन में भी ये संख्या मिलती हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। ३० नवम्बर २००९ यह संख्या १५ अंकों की होती है, जिसमें मोबाइल फोन उपकरण के मॉडल, मूल और युक्ति (डिवाइस) के सीरियल नंबर के बारे में लिखा होता है। आरंभिक ८ अंकों में ओरिजन और मॉडल के बारे में सूचना होती है। ये संख्या मोबाइल फोन की कंप्लायंस प्लेट में अंकित होती है और इसे देखने के लिए चालू मोबाइल उपकरण में *#06# डायल करना होता है। बंद मोबाइल उपकरण में बैटरी निकालने पर अंदर स्टीकर पर अंकित होता है। .

11 संबंधों: एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क, ब्रिटेन, भारत, मोबाइल फ़ोन, वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली, कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस, अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान, अंग्रेज़ी भाषा, उपग्रह दूरभाष, २००९, ३० नवम्बर

एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क

एक सेल स्थल पर आई.डी.ई.एन. आधारित रेडियो सेट एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क (अंग्रेज़ी:इंटीग्रेटेड डिजिटल एन्हान्स्ड नेटवर्क, लघुरूप: आई.डी.ई.एन) मोटोरोला कंपनी द्वारा विकसित एक मोबाइल दूरसंचार प्रौद्योगिकी तकनीक है। इस तकनीक द्वारा प्रयोक्ताओं को ट्रंकेटेड रेडियो और सेल्युलर फोन के लाभ मिलते हैं। एक निश्चित स्पैक्ट्रल स्थान में एनालॉग सेल्युलर एवं द्वि-पथीय रेडियो प्रणालियों के अपेक्ष, आई.डी.ई.एन अधिक उपयोक्ताओं को स्थान देता है। ऐसा करने के लिए इसमें ध्वनि संपीड़न और टाइम डिवीज़न मल्टिपल एक्सेस का प्रयोग किया जाता है। नेटवर्क, एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क, एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क, एकीकृत डिजिटल संवर्धित.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और एकीकृत डिजिटल संवर्धित नेटवर्क · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और ब्रिटेन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और भारत · और देखें »

मोबाइल फ़ोन

अनु-फ्लिप मोबाइल फोन के कई उदाहरण. मोबाइल फ़ोन या मोबाइल (इसे सेलफोन और हाथफोन भी बुलाया जाता है, या सेल फोन, सेलुलर फोन, सेल, वायरलेस फोन, सेलुलर टेलीफोन, मोबाइल टेलीफोन या सेल टेलीफोन) एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे विशेष बेस स्टेशनों के एक नेटवर्क के आधार पर मोबाइल आवाज या डेटा संचार के लिए उपयोग करते हैं इन्हें सेल साइटों के रूप में जाना जाता है। मोबाइल फोन, टेलीफोन, के मानक आवाज कार्य के अलावा वर्तमान मोबाइल फोन कई अतिरिक्त सेवाओं और उपसाधन का समर्थन कर सकते हैं, जैसे की पाठ संदेश के लिए SMS, ईमेल, इंटरनेट के उपयोग के लिए पैकेट स्विचिंग, गेमिंग, ब्लूटूथ, इन्फ़रा रेड, वीडियो रिकॉर्डर के साथ कैमरे और तस्वीरें और वीडियो भेजने और प्राप्त करने के लिए MMS, MP3 प्लेयर, रेडियो और GPS.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और मोबाइल फ़ोन · और देखें »

वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली

GSM के प्रतीक का प्रयोग सुसंगत हैंडसेट और उपकरणों की पहचान के लिए किया जाता है 2008 में GSM की विश्व में व्याप्ति GSM (मोबाइल संचार के लिए ग्लोबल सिस्टम: मूलतः ग्रुप स्पेशल मोबाइल से) विश्व में मोबाइल फ़ोन के लिए सबसे लोकप्रिय मानक है। इसके प्रवर्तक GSM एसोसिएशन का अनुमान है कि दुनिया के 80% मोबाइल बाजार इस मानक का उपयोग करते है। GSM का प्रयोग 212 से अधिक देशों और प्रदेशों में करीब 3 अरब से ज़्यादा लोगों द्वारा किया जाता है। इसकी सर्वव्यापकता ने मोबाइल फ़ोन ऑपरेटरों के बीच अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग को काफी सामान्य बना दिया है, जिससे उपभोक्ता अपने मोबाइल को विश्व के कई हिस्सों में उपयोग करने में सक्षम हो जाते है। GSM अपने पूर्ववर्तियों से इस आशय में भिन्न है कि इसमें संकेत और संवाद चैनल डिजिटल हैं और इसलिए इसे दूसरी पीढ़ी (2G) का मोबाइल फ़ोन प्रणाली माना जाता है। इससे यह भी तात्पर्य निकलता है कि इस प्रणाली में डाटा संचार का निर्माण आसान है। GSM मानक की सर्वव्यापकता उपभोक्ताओं (जो रोमिंग और बिना अपना फ़ोन बदले वाहक बदलने की सुविधा से लाभान्वित होते हैं) और नेटवर्क ऑपरेटरों (जो GSM अमल में लाने वाले विभिन्न विक्रेताओं से उपकरण चुन सकते हैं) दोनों के लिए फ़ायदेमंद है। GSM ने एक कम लागत वाले (नेटवर्क वाहक के लिए) वाइस कॉल के विकल्प का लघु संदेश सेवा (SMS जिसे "टेक्स्ट मेसेजिंग" भी कहते है) प्रवर्तन किया है, जो अब अन्य मोबाइल मानकों पर भी समर्थित है। एक और लाभ यह है कि इस मानक में एक विश्वव्यापी आपातकालीन टेलीफोन नंबर, 112 शामिल है। इससे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को काफ़ी सुविधा हो जाती है, जो स्थानीय आपातकालीन नंबर जाने बिना भी आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मानक के नए संस्करण, मूल GSM फ़ोन से पार्श्वगामी संगतता बनाए हुए हैं। उदाहरण के लिए, मानक के रिलीज'97 में जनरल पैकेट रेडियो सर्विस (GPRS) के माध्यम से पैकेट डाटा क्षमताओं को जोड़ा गया। रिलीज'99 ने GSM के विकास हेतु वर्धित डाटा दर (EDGE) के उपयोग द्वारा तीव्र गति से आंकडों के प्रसारण को उपलब्ध कराया.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली · और देखें »

कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस

कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस (IS-95 सीडीएमए) डिजिटल सेलुलर सेवा के लिए एक मानक है। विश्व में मोबाइल प्रणियों में सबसे व्यापक रूप से तीन डिजिटल वायरलेस टेलीफोन प्रणालियां प्रचालन में हैं:-.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान

IMEI का एक उदाहरण अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल मोबाइल इक्वेपमेंट आईडेंटिटी, लघुरूप: आई। एम.ई.आई) मोबाइल फोन उपकरण में पहचान हेतु एक उपकरण पहचान संख्या होती है। प्रत्येक मोबाइल उपकरण में एक आई। एम.ई.आई नंबर होता है, जो अन्य किसी भी उपकरण से भिन्न होता है। जीएसएम, सीडीएमए और आईडीईएन तथा कुछ सेटेलाइट फोन में भी ये संख्या मिलती हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। ३० नवम्बर २००९ यह संख्या १५ अंकों की होती है, जिसमें मोबाइल फोन उपकरण के मॉडल, मूल और युक्ति (डिवाइस) के सीरियल नंबर के बारे में लिखा होता है। आरंभिक ८ अंकों में ओरिजन और मॉडल के बारे में सूचना होती है। ये संख्या मोबाइल फोन की कंप्लायंस प्लेट में अंकित होती है और इसे देखने के लिए चालू मोबाइल उपकरण में *#06# डायल करना होता है। बंद मोबाइल उपकरण में बैटरी निकालने पर अंदर स्टीकर पर अंकित होता है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उपग्रह दूरभाष

सैटेलाईट फोन, इनमारसैट उपग्रह दूरभाष (अंग्रेज़ी:सैटेलाइट फोन, या सैटफोन) एक प्रकार का मोबाइल फोन होता है, जिसके द्वारा संपर्क स्थलीय सैल टावरों के स्थान पर परिक्रमा करते उपग्रहों के द्वारा किया जाता है। श्रेणी:उपग्रह फोन श्रेणी:आपातकालीन संपर्क श्रेणी:दूरसंचार श्रेणी:मोबाइल फोन.

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और उपग्रह दूरभाष · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और २००९ · और देखें »

३० नवम्बर

30 नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 334वॉ (लीप वर्ष मे 335 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 31 दिन बाकी है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान और ३० नवम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ईएमईआई, आई एम ई आई, आई.एम.ई.आई, आईएमईआई, आईएमईआई संख्या

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »