लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा के बीच अंतर

अंग्रेज शासकों की सूची vs. ईडविग, इंग्लैंड का राजा

इंग्लैण्ड रियासत में राजतंत्र की शुरुवात अल्फ्रेड महान और समाप्ति महारानी ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी से हुई जब वो १७०७ में इंग्लैंड की राजशाही के स्कॉटलैंड की राजशाही से विलय के बाद बने ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की महारानी बनीं। महारानी ऐन के बाद के शासकों के लिये देखें ब्रिटेन के शासक। हालांकि कुछ इतिहासकारा कुछ अन्य राजाओं को भी इंग्लैंड का पहला राजा मानने का तर्क देते हैं जो आंग्ल-सैक्सनों के राज्यों पर नियंत्रण रखने का माद्दा व चाहत रखते थे। उदाहरण के तौर पर, ओफ्फा, मर्सिया का राजा और वेसेक्स का राजा एग्बर्ट को कभी-२ प्रसिध लेखकों द्वारा इंग्लैंड के राजा के रूप में निरूपित किया जाता है। लेकिन हर इतिहासकार इससे सहमत भी नहीं हैं। आठवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में ओफ़्फा ने दक्षिणी इंग्लैंड पर आधिपत्य हासिल कर अलिया था लेकिन ये राज ७९६ ई॰ में उसकी मृत्यु के पहले ही खत्म हो गया।८२९ ई॰ में एग्बर्ट ने मर्सिया पर अधिकार कर लिया लेकिन जल्द ही इसे गँवा भी दिया। नवीं शताब्दी के अंत तक वेसेक्स सबसे प्रभावशाली आंग्ल-सैक्सन साम्राज्य था। इसका राजा अल्फ्रेड महान पश्चिमी मर्सिया का एक शक्तिशाली सामंत था। वह अपने लिये आंग्ल और सैक्सनों का राजा की उपाधि का प्रयोग करता था लेकिन उसने कभी भी पूर्वी और उत्तरी इंग्लैंड पर शासन नहीं किया। उसके बेटे एडवर्ड द एल्डर ने पूर्वी डेनलॉ पर विजय हासिल की लेकिन एडवर्ड का बेटे ऍथेल्स्तन ९२७ ई में नॉर्थम्ब्रिया पर विजय हासिल करके पूरे इंग्लैंड पर शासन करने वाला पहला राजा बना। आधुनिक इतिहासकारों ऍथेल्स्तन को ही इंग्लैंड का पहला राजा मानते हैं। वेल्स की रियासत का इंग्लैंड के साम्राज्य में रुडलैन का स्टैचुएट के अंतर्गत १२८४ में विलय कर दिया गया और १३०१ में राजा एडवर्ड प्रथम ने अपने ज्येष्ठ पुत्र, भविष्य के राजा एडवर्ड द्वितीय को वेल्स का राजकुमार के तौर पर प्रतिष्ठित किया। तभी से एडवर्ड तृतीय के अलावा अंग्रेज अधीराटों के सभी बड़े बेटों ने यह पद हासिल किया है। १६०३ ई में एलिज़ाबेथ प्रथम की निसंतान मृत्यु के बाद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सिंहासनों का स्कॉटलैंड का जेम्स ६ के शासन में एक निजी एकीकरण कर दिया गया। शाही ऐलान के साथ जेम्स ने स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन का राजा घोषित कर दिया लेकिन ग्रेट ब्रिटेन जैसे किसी भी साम्राज्य का कानूनी तौर पर निर्माण १७०७ तक नहीं हुआ था। महारानी ऐन के शासन काल में १७०७ में हुए विलय के अधिनियमों के बाद इंग्लैंड कानूनी तौर पर स्कॉटलैंड के साथ जुड़ गया और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का गठन हुआ। १८०१ में विलय के अधिनियम के तहत आयरलैंड राजशाही जो हेनरी द्वि॰ के समय से अंग्रेजी शासन के अधीन था ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही में शामिल हो गया और १९२२ में आयरिश मुक्त राज्य के बनने तक इसका हिस्सा रहा। चूंकि उत्तरी आयरलैंड यूके के साथ रहा इसलिये इसके बाद से इस साम्राज्य को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड के नाम से जानते हैं। . ईडविग, 'Eadwig, अन्य वर्तनी ऍडविग, ऍडवी (मृत्यु 1 अक्टूबर 959), सामान्यत: जिसे द ऑल फेयर (भोलाभाला) भी कहते हैं, ९५५ ई. से ९५९ ई. में अपनी मृत्यु तक अंग्रेजों का राजा था। एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु का ज्येष्ठ पुत्र ईडविग अपने चाचा ईडरेड की मृत्यु के पश्चात सन ९५५ में इंग्लैंड का राजा बना। उसका लघु शासन गिरिजाघर के पादरियों और अन्य कुलीन व्यक्तियों जैसे डंस्टन और प्रमुख पादरी ओडा के साथ झगडों के कारण प्रख्यात रहा। ईडविग की चार वर्षों के लघु शासन के बाद सन् 959 में मृत्यु हो गयी। उसे राजधानी विनचेस्टर में दफनाया गया। उसका भाई शांतिदूत एडगर उसका उत्तराधिकारी बना। .

अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा के बीच समानता

अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एडमंड प्रथम, शांतिदूत एडगर, विंचेस्टर

एडमंड प्रथम

एडम्ंड प्रथम (Edmund I), (Ēadmund; 921 – 26 मई 946), जिसे ज्येष्ठ, न्यायप्रिय व बेहतरीन (the Elder, the Deed-doer, the Just, or the Magnificent), कहा जाता था सन ९३९ से अंग्रेजों का राजा था। वो एडवर्ड द एल्डर का बेटा और ऍथेल्स्तन का सौतेला भाई था। ऍथेल्स्तन की 27 अक्टूबर 939 को मृत्यु हो गयी थी और उसके बाद एडमंड उसके बाद राजा बना। .

अंग्रेज शासकों की सूची और एडमंड प्रथम · ईडविग, इंग्लैंड का राजा और एडमंड प्रथम · और देखें »

शांतिदूत एडगर

एडगर प्रथम (Ēadgār; 943 – 8 जुलाई 975), जिसे शांतिदूत एडगर (Edgar the Peaceful or the Peaceable), के नाम से भी जाना जाता है, सन ९५९ से ९७५ ई.पू.

अंग्रेज शासकों की सूची और शांतिदूत एडगर · ईडविग, इंग्लैंड का राजा और शांतिदूत एडगर · और देखें »

विंचेस्टर

विनचेस्टर (जिसे प्राचीन काल से विंटन और विंटनसीएस्ट्रे के नाम से जाना जाता रहा है) एक ऐतिहासिक कैथेड्रल शहर (गिरिजाघर शहर) तथा वेसेक्स और इंग्लैंड साम्राज्य की प्राचीन राजधानी है। यह दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में स्थित हैम्पशायर का प्रांतीय शहर है। यह शहर, स्थानीय सरकारी जनपद विनचेस्टर के बड़े शहर के मध्य स्थित है तथा इटचेन नदी के बिल्कुल नजदीक साउथ डाउंस के पश्चिमी छोर पर है। 2001 की जनगणना के समय विनचेस्टर की जनसंख्या 41,420 थी। विनचेस्टर का विकास वेंटा बेलगारम के रोमन शहर से हुआ। विनचेस्टर का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल विनचेस्टर गिरिजाघर है, जो इंग्लैंड के सबसे बड़े गिरिजाघरों में से एक है और यूरोप के सभी गोथिक गिरिजाघरों में सबसे लम्बे मध्य भाग और उसकी कुल लंबाई के कारण जाना जाता है। इस शहर में विनचेस्टर विश्वविद्यालय और प्रसिद्ध पब्लिक स्कूल विनचेस्टर कॉलेज भी स्थित हैं। विनचेस्टर रेलवे स्टेशन लंदन वाटरलू, वेमाउथ, पोर्ट्समाउथ, साउथैम्पटन और उत्तर दिशा से चलने वाली रेलगाड़ियों की सेवा प्रदान करता है। शहर के वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक दृष्टि से प्रसिद्ध स्थानों, तथा अन्य शहरों एवं नगरों तक आसान पहुँच के कारण विनचेस्टर इस देश के सर्वाधिक महंगे और वांछित स्थानों में से एक है। विनचेस्टर से आने वाले या विनचेस्टर में रहने वाले लोग स्थानीय तौर पर विंटोनियन के नाम से जाने जाते हैं। .

अंग्रेज शासकों की सूची और विंचेस्टर · ईडविग, इंग्लैंड का राजा और विंचेस्टर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा के बीच तुलना

अंग्रेज शासकों की सूची 51 संबंध है और ईडविग, इंग्लैंड का राजा 9 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 5.00% है = 3 / (51 + 9)।

संदर्भ

यह लेख अंग्रेज शासकों की सूची और ईडविग, इंग्लैंड का राजा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »