लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

सूची 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के बाद यूनाईटेड किंगडम के लंदन नगर में 29 अगस्त से 9 सितम्बर के मध्य हुआ। इसे चौदहवें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल तथा लंदन 2012 पैरालम्पिक खेलों के नाम से भी जाना जाता है। इन खेलों में कुल 164 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों के 4302 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 20 खेलों के 503 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। .

3 संबंधों: ओलम्पिक पार्क, ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन), 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक

ओलम्पिक पार्क

ओलम्पिक पार्क एक खेल परिसर है जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसका निर्माण 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों के लिए किया गया था। यह शहर के पूर्व में उपनगर स्ट्रैटफ़ोर्ड के समीप है। यहाँ खिलाड़ीयों के लिए खेल गाँव होने के साथ-साथ विभिन्नखेलों के लिए आयोजन स्थल भी हैं, जैसे ओलम्पिक स्टेडियम व लंदन एक्वेटिक्स सैंटर। खेलों के पश्चात यह एलिजाबेथ द्वितीय की हीरक जयंती के पुण्यस्मरण में क्वीन एलिजाबेथ ओलम्पिक पार्क के नाम से जाना जाएगा। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक और ओलम्पिक पार्क · और देखें »

ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन)

ओलम्पिक स्टेडियम ओलम्पिक पार्क, लंदन, इंग्लैंड में स्थित स्टेडियम है। 2011 में बनके तैयार हुआ यह स्टेडियम 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मुख्य केंद्र है। 2005 में लंदन को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिली थी इसके बाद 2007 में खेलों के उद्घाटन व समापन समारोह सहित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी के लिए लंदन के स्ट्रैटफ़ोर्ड जिले की मार्शगेट लेन पे ओलम्पिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। खेलों के लिए 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता रखने वाले इस स्टेडियम का निर्माण चार साल बाद 2011 में जा के खत्म हुआ। इस क्षमता के साथ स्टेडियम अस्थायी तौर पे सम्पूर्ण ब्रिटेन में वेम्बली स्टेडियम व ट्विकनम स्टेडियम के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक और ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) · और देखें »

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक (r), आधिकारिक रूप से ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल जिसे सामान्य तौर पर सोची शीतकालीन पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, दिव्यांगों की एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया गया। इन खेलों का आयोजन रूस के सोची तथा क्रास्नोदर क्राई में 7 से 16 मार्च 2014 के मध्य हुआ। रूस ने पहली बार इन खेलों का आयोजन किया। इन खेल प्रतियोगिता में 5 खेलों के अन्तर्गत 72 प्रतियोगिताएँ हुई जिसमे स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक और 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »