लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत के बीच अंतर

गूगल ट्राँसलिट्रेशन vs. हिन्दी चिट्ठाजगत

गूगल ट्राँसलिट्रेशन (पूर्व में गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन) हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं हेतु गूगल की एक टाइपिंग सेवा है। यह टूल सबसे पहले गूगल की ब्लॉगिंग सेवा में लगाया गया था। बाद में यह एक अलग के रूप में अस्तित्व में आया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे जीमेल तथा ऑर्कुट में भी समाहित कर दिया गया। दिसम्बर २००९ में गूगल ने इस टूल का ऑफलाइन संस्करण गूगल आइऍमई जारी किया। गूगल का यह टूल शब्दकोश आधारित है। यह प्रचलित हिन्दी टाइपिंग औजारों (जो कि एक निश्चित स्कीम के अन्तर्गत लिप्यंतरण करके टाइप करते हैं) के विपरीत एक अन्तर्निमित शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करके टाइप करता है। इस कारण से प्रयोक्ता को लिप्यन्तरण स्कीम को याद नहीं रखना पड़ता। इस कारण से यह पहली बार एवं शुरुआती हिन्दी टाइप करने वालों (जो कि रोमनागरी के अभ्यस्त होते हैं) के लिये काफी सुविधाजनक रहता है। इस टूल का नाम जरा भ्रामक है। इण्डिक लिप्यन्तरण की बजाये इसका नाम इण्डिक टाइपिंग टूल जैसा कुछ होना चाहिये था। विभिन्न भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण के लिये गूगल लिपि परिवर्तक नामक औजार अलग से था। . हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय का प्रचलित लोगो हिन्दी चिट्ठाजगत से आशय है हिन्दी भाषी चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर भारतीय चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत के बीच समानता

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): हिन्दी

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी · हिन्दी और हिन्दी चिट्ठाजगत · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत के बीच तुलना

गूगल ट्राँसलिट्रेशन 9 संबंध है और हिन्दी चिट्ठाजगत 25 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.94% है = 1 / (9 + 25)।

संदर्भ

यह लेख गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी चिट्ठाजगत के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »