लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टेन ली

सूची स्टेन ली

स्टेन ली (जन्म: स्टेन ली मार्टिन लाईबर 28 दिसम्बर1922) एक अमेरिकी हास्य पुस्तक के लेखक,संपादक,निर्माता,टीवी हॉस्टर तथा अभिनेता है। .

9 संबंधों: न्यूयॉर्क, प्रकाशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक, संयुक्त राज्य, स्पाइडर-मैन, हास्य, आयरन मैन, अभिनेता

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: स्टेन ली और न्यूयॉर्क · और देखें »

प्रकाशक

प्रकाशक प्रकाशन प्रक्रिया का वह सशक्त अंग है जिसके द्वारा साहित्य या सूचना को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। कुछ समर्थ लेखक स्वयं ही अपनी पुस्तकों के प्रकाशक भी होते हैं। श्रेणी:प्रकाशन.

नई!!: स्टेन ली और प्रकाशक · और देखें »

फ़िल्म निर्माता

फिल्म निर्माता वह व्यक्ति होता है जो फ़िल्म के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है। वह धन की व्यवस्था करता है तथा निर्देशक का चुनाव व सहयोग करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक.

नई!!: स्टेन ली और फ़िल्म निर्माता · और देखें »

लेखक

एक लेखक ही ओ इंसान है जो अपने लेखन के माध्यम से,अपनी संस्कृती,विचारधारा,इतिहास,और परंपरा को आगे के समाज को बताता है।दुनिया मे ऐसे कई लेखक है जिन्होंने अपने लेखन कार्य से समाज को एक नई दिशा दि है।तथा आदर्श जीवन जीने का तरीका बताया है।.

नई!!: स्टेन ली और लेखक · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: स्टेन ली और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पाइडर-मैन

स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक सुपर हीरो है। इसके रचयिता स्टैन ली एवं स्टीव डिटको हैं। सबसे पहले 1962 में आई कॉमिक्स में इसकी प्रथम उपस्थिति हुई थी। कॉमिक्स में वह पीटर पार्कर के रूप में एक अनाथ बच्चा होता है जिसके माता-पिता रिचर्ड और मैरी पार्कर एक हवाई जहाज की दुर्घटना में मारे जाते हैं। न्यू यॉर्क शहर में उसे उसकी मौसी आंट मे और अंकल बेन पालते हैं। उसे किशोरावस्था और वित्तीय मुद्दों के संघर्षों से निपटते हुए दिखाया जाता है। उसकी उत्पत्ति कहानी में उसे एक रेडियोधर्मी मकड़ी काट लेती है जिससे उसमें मकड़ी से संबंधित शक्ति और क्षमताएँ आ जाती हैं। जिसमें शामिल है:- अधिकांश सतहों पर चढ़ने की क्षमता, अपने स्वयं के आविष्कार उपकरणों को कलाई पर पहनकर उपयोग करके मकड़ी के जाल को शूट करना जिसे वह "वेब-शूटर" कहता है और अपने "स्पाइडर सेन्स" से खतरों के आने से पहले आभास होना। इसी कहानी में स्पाइडर मैन मूल रूप से प्रसिद्धि पाने के लिए इस शक्ति का उपयोग करता है। एक दिन वह अंकल बेन को गोली मारते हुए भाग रहे एक चोर को जाने देने देता है। उसके बाद वह अपनी शक्ति को जिम्मेदारी से उपयोग करना सीखता है। .

नई!!: स्टेन ली और स्पाइडर-मैन · और देखें »

हास्य

हास्य 9 रसों में से एक रस है जिसका अर्थ सुखांतक अथवा कामदी होता है। रस का अर्थ एक भाव/आस्वाद से होता है और रस-सिद्धान्त में प्राचीन भारतीय कला जिसमें रंगमंच, संगीत, नृत्य, काव्य और शिल्पकला भी शामिल है। श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय संगीत श्रेणी:भारतीय कला हास्य रस का उदाहरण --- बन्दर ने कहा बंदरिया से चलो नहाने चले गंगा। बच्चो को छोड़ेंगे घर पे वही करेंगे हुडदंगा॥ .

नई!!: स्टेन ली और हास्य · और देखें »

आयरन मैन

आयरन मैन (Iron Man) मार्वल कॉमिक्स का सुपर हीरो है। चरित्र लेखक और संपादक स्टैन ली द्वारा बनाया गया था, और इसकी स्क्रिप्ट लारी लिबियर द्वारा विकसित की गई थी, और डिजाइन कलाकार डॉन हैक और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था। चरित्र ने अपनी पहली उपस्थिति टेल्स ऑफ सस्पेंस #३९ (कवर मार्च १९६३) में दर्ज की। एक अमीर अमेरिकी व्यापारी, प्लेबॉय, और वैज्ञानिक, एंथनी एडवर्ड "टोनी" स्टार्क को उस समय छाती में गंभीर चोट लगती है, जब कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार बनाने के लिए बाध्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बजाय वह अपनी जान बचाने, और कैद से छूटने के लिए एक हथियारबंद सूट तैयार करता है। बाद में, स्टार्क अपने सूट में हथियार और अन्य तकनीकी उपकरण लगता है, जिसे उसने अपनी कंपनी, स्टार्क इंडस्ट्रीज के लिए डिजाइन किया था। कुछ समय तक वह असली पहचान को छुपाते हुए आयरन मैन नाम से दुनिया की रक्षा करने लगता है। श्रेणी:सुपर हीरो.

नई!!: स्टेन ली और आयरन मैन · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: स्टेन ली और अभिनेता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्टैन ली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »