लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टार भारत

सूची स्टार भारत

स्टार भारत एक भारतीय हिन्दी भाषा का टीवी चैनल है जो स्टार टीवी के स्वामित्व में है।.

26 संबंधों: टाटा स्काई, एशियानेट डिजिटल, डिश टीवी, डीडी फ्री डिश, निमकी मुखिया, भारत, मुम्बई, मूवीज़ ओके, लाइफ ओके, सावधान इंडिया, संयुक्त राज्य, स्टार टीवी (एशिया), स्टार प्लस, स्टार मूवीज़, स्टार वन, स्टार वर्ल्ड, स्टार विजय, स्टार गोल्ड, स्टार उत्सव, हाई डेफिनेशन टेलीविजन, हिन्दी, हैथवे, हॉटस्टार, आयुष्मान भवः, क्या हाल मिस्टर पांचाल, ५७६आई

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: स्टार भारत और टाटा स्काई · और देखें »

एशियानेट डिजिटल

एशियानेट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस लिमिटेड भारत के राज्य केरल की एक केबल नेटवर्क सेवा कंपनी है। .

नई!!: स्टार भारत और एशियानेट डिजिटल · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: स्टार भारत और डिश टीवी · और देखें »

डीडी फ्री डिश

डीडी फ्री डिश प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। यह सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध है और इसने ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन की एक बाढ़ सी ला दी है, जिससे लोगों में एक नई जिज्ञासा जगी है। .

नई!!: स्टार भारत और डीडी फ्री डिश · और देखें »

निमकी मुखिया

निमकी मुखिया बिहार और महिला सशक्तिकरण आधारित सीरियल हैं। देश में स्टार भारत नया चैनल 28 अगस्त 2017 से शुरू है। हाईवोल्टेज ड्रामा निमकी मुखिया में अहम रोल में भूमिका गुरुंग नजर आएगी। खंडवा की बेटी शिवानी चक्रवर्ती अहम रोल में नजर आएगी। अभिनेत्री गरिमा विक्रांत सिंह को टीवी शो 'निमकी मुखिया' में अभिनेता अभिषेक शर्मा की मां की भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है। रांची से मुकेश सिंह सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में अभिनय करते हैं। लेखक जमान हबीब ने बिहार की एक लड़की नमकीन कुमारी के माध्यम से ये कहानी बुनी है। धारावाहिक में इंद्रनील सेनगुप्ता एक ब्लाक डेवलपमेंट आफिसर की भूमिका निभा रहे हैं जो कदम कदम पर निमकी की मदद करते हैं। ऋषि खुराना टीवी धारावाहिक में एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। रीटा भादुड़ी धारावाहिक निमकी मुखिया में दादी की भूमिका निभाती हैं। .

नई!!: स्टार भारत और निमकी मुखिया · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: स्टार भारत और भारत · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: स्टार भारत और मुम्बई · और देखें »

मूवीज़ ओके

मूवीज़ ओके एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक फिल्म चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: स्टार भारत और मूवीज़ ओके · और देखें »

लाइफ ओके

लाइफ ओके भारत का एक केबल और उपग्रह टीवी चैनल है जिसका स्वामित्व और निर्माणाधिकार स्टार टीवी के पास और वैश्विक वितरण अधिकार फॉक्स इंटरनेशनल चैनलस् के पास हैं। चैनल की शुरुआत 18 दिसम्बर 2011 को हुई थी। यह चैनल स्टार टीवी के एक अन्य चैनल स्टार वन के स्थान पर शुरु किया गया है। लाइफ ओके टीवी चैनल की सफलता का कारण इसका पौराणिक कार्यक्रम देवो के देव..महादेव था। लाइफ ओके को पुनः अगस्त 2017 में नए नाम के साथ स्टार भारत के रूप में बदला जायेगा। .

नई!!: स्टार भारत और लाइफ ओके · और देखें »

सावधान इंडिया

सावधान इंडिया भारत में सत्य घटनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम है। शुरू में यह कार्यक्रम स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाने वाला था। लेकिन यह कार्यक्रम लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया। लाइफ ओके चैनल का स्टार भारत के रूप में पुनर्नामकरण के बाद यह कार्यक्रम अब स्टार भारत पर प्रसारित किया जाता है। .

नई!!: स्टार भारत और सावधान इंडिया · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: स्टार भारत और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टार टीवी (एशिया)

सैटेलाइट टेलीविजन एशियाई क्षेत्र (स्टार) एक एशियाई टीवी सेवा है जिसका स्वामित्व रूपर्ट मर्डोक की न्यूज कॉर्पोरेशन के पास है| यह हांगकांग में आधारित है और साथ ही इसके प्रोग्रामिंग कार्यालय भारत और ऑस्ट्रेलिया साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी है| स्टार की वेबसाइट के अनुसार, उनकी सेवाओं के ५४ देशों में ३० करोड़ से भी अधिक दर्शक हैं और १० करोड़ लोग इसके प्रसारणों को प्रतिदिन देखते हैं| स्टार की कमाई २००३ में २२ करोड़ डॉलर थी जो २००४ में बढ़कर २४.५ करोड़ डॉलर हो गयी| स्टार भारत की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के रूप में उभरा है, पहले स्थान पर बेनेट कोलमैन & कं लिमिटेड है, जो टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रकाशक है| .

नई!!: स्टार भारत और स्टार टीवी (एशिया) · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: स्टार भारत और स्टार प्लस · और देखें »

स्टार मूवीज़

स्टार मूवीज़ एक भारत में प्रसारित होने वाला अंग्रेज़ी चैनल है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल.

नई!!: स्टार भारत और स्टार मूवीज़ · और देखें »

स्टार वन

स्टार वन स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। यह कुछ समय के पश्चात लाईफ ओके मे बदल जाता है। स्टार वन एक हिन्दी टी वी चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: स्टार भारत और स्टार वन · और देखें »

स्टार वर्ल्ड

स्टार वर्ल्ड एक भारत में प्रसारित होने वाला अंग्रेज़ी चैनल है। स्टार वर्ल्ड स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। पहले यह स्टार प्लस के नाम से जाना जाता था। स्टार वर्ल्ड विभिन देशो से जैसे की संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राजशाही व ऑस्ट्रेलिया से अंग्रेजी के कार्यक्रम विशेष तोर से भारत व ताइवान के अंग्रेजी समझने वाले दर्शको के लिए प्रसारित करता है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल.

नई!!: स्टार भारत और स्टार वर्ल्ड · और देखें »

स्टार विजय

स्टार विजय स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। यह एक अमेरिकी कंपनी 21 सेंचुरी फोंक्स का ही एक हिस्सा है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है। .

नई!!: स्टार भारत और स्टार विजय · और देखें »

स्टार गोल्ड

स्टार गोल्ड एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक फिल्म चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: स्टार भारत और स्टार गोल्ड · और देखें »

स्टार उत्सव

स्टार उत्सव हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला चैनल है। इसपर स्टार प्लस व लाइफ ओके के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। ये चैनल भारत में उपलब्ध है। ये चैनल मुख्यतः उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग केबल टेलिविज़न से हाल फिलहाल में ही जुड़े हैं। इससे उन लोगों को छोटे परदे के वैभवशाली और लोकप्रिय कार्यक्रमों को पुनः देखने का अवसर मिल जाता है। कार्यक्रमों का चुनाव स्टार प्लस,स्टार वन तथा लाइफ ओके संग्रह से किया जाता है। यह चैनल भारत के कस्बो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध है जिससे इन क्षेत्रों के लोगो को भी स्टार समूह के कुछ सबसे प्रचलित कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलता है, जो इसे भारतीय मध्यम वर्ग का सम्राट बनाता है। .

नई!!: स्टार भारत और स्टार उत्सव · और देखें »

हाई डेफिनेशन टेलीविजन

होम थियेटर में प्रोजेक्शन फटल, जिसमें एक हाई-डेफ़िनेशन चित्र प्रदर्शित है। हाई डेफिनेशन टेलीविजन या उच्च-विभेदन टेलीविजन (लघुरूप:एच.डी.टी.वी.) एक डिजिटल टेलीविजन प्रसारण प्रणाली होती है। इसका रिज़ॉल्यूशन अन्य परंपरागत टेलीविजन प्रणालियों (जैसे स्टैन्डर्ड डेफ़िनेशन टीवी या मानक-विभेदन टेलीविजन या एस.डी.टी.वी) से कहीं अधिक होता है। एचडीटीवी डिजिटली प्रसारित भी होता है, जबकि आरंभिक प्रयोग एनालॉग प्रसारित हुआ करते थे। आज इसके लिए डिजिटल संकेत ही प्रयोग किये जाते हैं, जिसमें डिजिटल वीडियो संपीड़न के कारण कमतर तरंगदैर्घ्य वांछित होता है। हाई डेफ़िनिशन में कम से कम ७२० लाइनें होती हैं और 7.77.600 पिक्सल या इससे भी अधिक २० लाख पिक्सल, यानी चित्रबिंदु होते हैं। अधिक बिंदुओं का मतलब है और अधिक साफ और बारीक़ तस्वीर.

नई!!: स्टार भारत और हाई डेफिनेशन टेलीविजन · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: स्टार भारत और हिन्दी · और देखें »

हैथवे

हैथवे भारत की टेलीवीजन कंपनी है। श्रेणी:भारत की टेलीविजन कंपनियाँ.

नई!!: स्टार भारत और हैथवे · और देखें »

हॉटस्टार

हॉटस्टार एक भारतीय अंतरजाल की एक वेबसाईट है जो ऑनलाईन टी वी के कार्यक्रम,मैच इत्यादि दिखाता है। इसकी शुरूआत एक भारतीय टेलिविज़न चैनल (स्टार इण्डिया) ने 2015 में की। इस वेबसाईट के माध्यम से मुफ्त में टेलिविज़न के सभी कार्यक्रम,फिल्में तथा खेल-कूद के मैच आसानी से देख सकते हैं। .

नई!!: स्टार भारत और हॉटस्टार · और देखें »

आयुष्मान भवः

आयुष्मान भव: बाल दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर मथुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित ’कृष’ की दिलचस्प कहानी है जिसे स्टार भारत पर प्रसारित किया जाता है। ’आयुष्मान भव:’ जो आठ साल के एक बच्चे की कहानी है जिसका बचपन दूसरे बच्चों की तरह उतना आसान नहीं है। वो खि़लौने खेलता है, पर बीते वक़्त में उसके साथ जो घटा है वो उसके लिए न्याय चाहता है। यह शो एक बच्चे के कहानी है, जिसे निभाया है रिक्की पटेल ने। इसके अलावा अविनाश सचदेव, मेघा गुप्ता और मनीष गोयल की भूमिकाएँ हैं। .

नई!!: स्टार भारत और आयुष्मान भवः · और देखें »

क्या हाल मिस्टर पांचाल

क्या हाल मिस्टर पांचाल स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला एक मजेदार घटनाओं से भरपूर सीरियल है, जिसमें एक मां अपने बेटे के लिए भगवान से एक परफेक्ट बहू की मांग करती है, जबकि उसके घर में पांच बहुएं आ जाती हैं। यह कहानी इसी पर आधारित है कि कैसे एक मां की आरजू इस वरदान के बाद निराशा में बदल जाती है और उसकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं। .

नई!!: स्टार भारत और क्या हाल मिस्टर पांचाल · और देखें »

५७६आई

५७६आई (रोमन: 576i) एक प्रकार का वीडियो प्रारूप है जो उन देशों में प्रयुक्त होता है जहां पहले पैल (PAL) या सीकैम (SECAM) उपयोग में था। यह इन मानकों का अंकीय (डिजिटल) संस्करण है। इस मोड में छवियों का ऊर्ध्वाधर विभेदन (वर्टिकल रिज़ोल्यूशन) है। क्षैतिज विभेदन आमतौर पर ७२० या ७६८ पिक्सलों का होता है। आई (i) अन्तर्गथित (इंटरलेस्ड) के लिए है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक छवि का संचरण दो डेलबिल्डर के रूप में किया जाता है। फिर इनका विलय कर परदे पर छवि बनाने के लिए किया जाता है। .

नई!!: स्टार भारत और ५७६आई · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »