66 संबंधों: चरणजीत सिंह रोड़ी, एम थंबीदुरई, झारखंड मुक्ति मोर्चा, तारिक अनवर, तेलंगाना राष्ट्र समिति, तेलुगु देशम पार्टी, थोटा नरसिम्हन, द हिन्दू, द इकॉनोमिक टाइम्स, नरेन्द्र मोदी, नागा पीपल्स फ्रंट, निर्दलीय (राजनेता), नेफियू रियो, नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान), पप्पू यादव, पाट्टाली मक्कल कॉची, प्रेम दास राई, पोन्नुसामी वेणुगोपाल, पी॰ ए॰ संगमा, बदरुद्दीन अजमल, बीजू जनता दल, भर्तुहरी महताब, भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय संसद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय आम चुनाव, 2014, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), मल्लिकार्जुन खड़गे, मुलायम सिंह यादव, रामविलास पासवान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, राजनाथ सिंह, राजू शेट्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, शिबू सोरेन, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, सदन के नेता (लोक सभा), समाजवादी पार्टी, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, स्नेहलता श्रीवास्तव, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्युलर), ..., ज़ी न्यूज़, ई अहमद, विपक्ष के नेता (भारत), ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, आम आदमी पार्टी, इंडियन नैशनल लोकदल, कौशलेन्द्र कुमार, अनंत गीते, अनुप्रिया पटेल, अपना दल, अरुण जेटली, असदुद्दीन ओवैसी, अंबुमणि रामदॉस, उपेन्द्र कुशवाहा, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची। सूचकांक विस्तार (16 अधिक) »
चरणजीत सिंह रोड़ी
चरणजीत सिंह रोड़ी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 के आम चुनावों में हरियाणा के सिरसा से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार के रूप में सोलहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। इससे पूर्व में हरियाणा के कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और चरणजीत सिंह रोड़ी · और देखें »
एम थंबीदुरई
एम थंबीदुरई एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में लोकसभा के उपाध्यक्ष है तथा तमिलनाडू राज्य से अन्नाद्रमुक पार्टी के लोकसभा के सांसद है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और एम थंबीदुरई · और देखें »
झारखंड मुक्ति मोर्चा
झारखंड मुक्ति मोर्चा जे एम एम या झामुमो भारत की एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव क्षेत्र नव-सृजित झारखंड एवं उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ के कुछ आदिवासी इलाकों में है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और झारखंड मुक्ति मोर्चा · और देखें »
तारिक अनवर
तरिक अनवर एक भारतीय राजनेता एवं वर्तमान लोकसभा (१६ मई २०१४ से) में वे बिहार राज्य की कटिहार लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे पूर्व में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के सदस्य भी थे। वह कृषि और खाद्य प्रसंस्करण केंद्रीय मंत्री थे। वह कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से कई बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। अनवर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी के बेहद करीबी थे। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और तारिक अनवर · और देखें »
तेलंगाना राष्ट्र समिति
तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य में सरकार चला रही है। के॰ चंद्रशेखर राव पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पहले और वर्तमान मुख्यमंत्री है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और तेलंगाना राष्ट्र समिति · और देखें »
तेलुगु देशम पार्टी
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) भारत के आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था। बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी उँचाइयों पर ले गये। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और तेलुगु देशम पार्टी · और देखें »
थोटा नरसिम्हन
थोटा नरसिम्हन भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो १६वीं लोकसभा में काकीनाड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गये। वो इस चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार थे। थोटा नरसिम्हन ने २०१४ के लोकसभा चुनावों में वाइएसआरसी के चलालसेट्टी सुनिल को हराया। वर्तमान में वो तेलुगु देशम पार्टी के लोकसभा नेता हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और थोटा नरसिम्हन · और देखें »
द हिन्दू
द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और द हिन्दू · और देखें »
द इकॉनोमिक टाइम्स
दि इकॉनोमिक टाइम्स (The Economic Times) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और द इकॉनोमिक टाइम्स · और देखें »
नरेन्द्र मोदी
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975 में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे। गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और नरेन्द्र मोदी · और देखें »
नागा पीपल्स फ्रंट
नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और नागा पीपल्स फ्रंट · और देखें »
निर्दलीय (राजनेता)
राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »
नेफियू रियो
नेफियू रियो (Neiphiu Rio; जन्म: ११ नवम्बर १९५०, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले वह २००३-०८, २००८-१३, २०१३-१४ तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल ८ मार्च २०१८ को प्रारंभ हुआ। वह २०१४-१८ के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और नेफियू रियो · और देखें »
नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान)
पाकिस्तान की एक प्रमुख राजनैतिक दल। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और नेशनल पीपल्स पार्टी (पाकिस्तान) · और देखें »
पप्पू यादव
पप्पू यादव भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने बिहार की मधेपुरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भाग लिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और पप्पू यादव · और देखें »
पाट्टाली मक्कल कॉची
पाट्टाली मक्कल कच्ची (பாட்டாளி மக்கள் கட்சி), तमिलनाडु के एक राजनीतिक पार्टी। इसे एस रामदास ने स्थापित किया था। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिलनाडु श्रेणी:भारतीय राजनीति श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और पाट्टाली मक्कल कॉची · और देखें »
प्रेम दास राई
प्रेम दास राई (जन्म ३१ जुलाई १९५४, दार्जिलिंग) भारत के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट से संबद्ध एक राजनीतिज्ञ है। २००९ चुनावों में वह सिक्किम निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुने गए। उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं भारतीय प्रबंध संस्थान से दोहरी उपाधि-गृहीत पहला संसद सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। २००२ में वह भारत से आइज़नहावर फैलो भी रहे। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और प्रेम दास राई · और देखें »
पोन्नुसामी वेणुगोपाल
पी॰ वेणुगोपाल भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने तमिलनाडु की तिरुवल्लूर सीट से ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की ओर से भाग लिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और पोन्नुसामी वेणुगोपाल · और देखें »
पी॰ ए॰ संगमा
पूर्ण ऐजिटक संगमा (जन्म: 1 सितम्बर 1947, मेघालय, मृत्यु: 04.03.2016) भारत के एक राजनेता थे। वे मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और पी॰ ए॰ संगमा · और देखें »
बदरुद्दीन अजमल
बदरुद्दीन अजमल भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे असम की धुबरी सीट से असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और बदरुद्दीन अजमल · और देखें »
बीजू जनता दल
बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और बीजू जनता दल · और देखें »
भर्तुहरी महताब
भर्तुहरी महताब भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल की ओर से भाग लिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भर्तुहरी महताब · और देखें »
भारत निर्वाचन आयोग
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारत निर्वाचन आयोग · और देखें »
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »
भारतीय संसद
संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय संसद · और देखें »
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »
भारतीय आम चुनाव, 2014
भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (Communist Party of India) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की। 1928 ई. में कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल ने ही भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य प्रणाली निश्चित की। इस दल के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी है। यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है। चुनाव आयोग द्वारा इसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह दल 'न्यू एज' (New Age) का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन 'आल इंडिया यूथ फेडरेशन' है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ५ ४३४ ७३८ मत (१.४%, १० सीटें) मिले। २००९ के संसदीय चुनाव में इस दल को मात्र ४ सीटें मिली। 2014 के संसदीय चुनाव में दल को मात्र 1 सीटें मिली .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी · और देखें »
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
माकपा का चिह्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अथवा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (संक्षिप्त: माकपा) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना १९६४ में हुई थी। इस दल के महासचिव सीताराम येचुरी हैं। यह दल लोक लेहर का प्रकाशन करता है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को २२ ०६१ ६७७ मत (५.७%, ४३ सीटें) मिले। इस दल का युवा संगठन भारत कि जनवादी नौजवन सभा है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) · और देखें »
मल्लिकार्जुन खड़गे
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार में मंत्री बनाया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे भारत के वर्तमान लोक सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और मल्लिकार्जुन खड़गे · और देखें »
मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव (जन्म:22 नवम्बर, 1939) एक भारतीय राजनेता हैं जो उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व केंन्द्र सरकार में एक बार रक्षा मन्त्री रह चुके है। वर्तमान में यह भारत की समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और मुलायम सिंह यादव · और देखें »
रामविलास पासवान
रामविलास पासवान वर्तमान भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी हैं। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और रामविलास पासवान · और देखें »
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित एक राजनैतिक पार्टी है। शरद पवार इसके अध्यक्ष है। यह भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:महाराष्ट्र की राजनीति.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी · और देखें »
राष्ट्रीय जनता दल
राष्ट्रीय जनता दल भारत का एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है। इस दल की स्थापना ५-७-१९९७ में हुई थी। इस दल के वर्तमान अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव है। युवा राष्ट्रीय जनता दल इस दल का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में बहुत जनाधार है। राष्ट्रीय जनता दल का अपना वेब भी है जिसे देखा जा सकता है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:बिहार श्रेणी:भारतीय राजनीति.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और राष्ट्रीय जनता दल · और देखें »
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके मानद अध्यक्ष पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष के रूप में वाजपेयी का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि रक्षामंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता हैं और सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन · और देखें »
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह (जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के गृह मंत्री तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और राजनाथ सिंह · और देखें »
राजू शेट्टी
राजू शेट्टी भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के हातकणंगले से निर्वाचित हुए। वे स्वाभिमान पक्ष नामक राजनीतिक दल से संबद्ध हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और राजू शेट्टी · और देखें »
लोक जनशक्ति पार्टी
लोकजनशक्ति पार्टी भारत का एक राजनैतिक दल है। इसके प्रमुख रामविलास पासवान हैं। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और लोक जनशक्ति पार्टी · और देखें »
शिबू सोरेन
शिबू सोरेन (जन्म ११ जनवरी, १९४४) एक भारतीय राजनेता है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष है। २००४ में मनमोहन सिंह की सरकार में वे कोयला मंत्री बने लेकिन चिरूडीह कांड जिसमें 11 लोगों की ह्त्या हुई थी के सिलसिले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी होने के बाद उन्हें केन्द्रीय मंत्रीमंडल से 24 जुलाई 2004 को इस्तीफ़ा देना पड़ा। आजकल वे झारखंड के दुमका लोकसभा सीट से छठी बार सांसद चुने गये हैं। शिबू का जन्म पुराने बिहार के हजारीबाग जिले में नामरा गाँव में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा भी यहीं हुई। स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद ही उनका विवाह हो गया और उन्होंने पिता को खेती के काम में मदद करने का निर्णय लिया। उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत 1970 में हुई। उन्होंने 23 जनवरी, 1975 को उन्होंने तथाकथित रूप से जामताड़ा जिले के चिरूडीह गाँव में "बाहरी" लोगों (आदिवासी जिन्हें "दिकू" नाम से बुलाते हैं) को खदेड़ने के लिये एक हिंसक भीड़ का नेतृत्व किया था। इस घटना में 11 लोग मारे गये थे। उन्हें 68 अन्य लोगों के साथ हत्या का अभियुक्त बनाया गया। शिबू पहली बार 1977 में लोकसभा के लिये चुनाव में खड़े हुये लेकिन उन्हें पराजय का मुँह देखना पड़ा। उनका यह सपना 1986 में पूरा हुआ। इसके बाद क्रमश: 1986, 1989, 1991, 1996 में भी चुनाव जीते। 2002 वे भाजपा की सहायता से राज्यसभा के लिये चुने गये। 2004 में वे दुमका से लोकसभा के लिये चुने गये और राज्यसभा की सीट से त्यागपत्र दे दिया। सन 2005 में झारखंड विधानसभा चुनावों के पश्चात वे विवादस्पद तरीक़े से झारखंड के मुख्यमंत्री बने, परंतु बहुमत साबित न कर सकने के कारण कुछ दिन पश्चात ही उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और शिबू सोरेन · और देखें »
शिरोमणि अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल पंजाब, भारत का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। विश्व में सिखों को राजनीतिक आवाज़ देना इस दल का प्रमुख लक्ष्य है। तराजू इसका चुनाव चिह्न है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और शिरोमणि अकाली दल · और देखें »
शिवसेना
शिवसेना भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को एक प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट बाळासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में 18, राज्य सभा में ४ और महाराष्ट्र विधान सभा में 63 निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह (लोगो) बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है। शिवसेना के मध्यप्रदेश में कुशाग्र शर्मा एक मुख्य हिंदुवादी राजनितीज्ञ है। पिछले कुछ दशकों से मुंबई की महानगरपालिका पर शिवसेना का ही राज है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और शिवसेना · और देखें »
सदन के नेता (लोक सभा)
लोक सभा के सदन के नेता भारत के लोक सभा के नेता होते है। आम तौर पर भारत का प्रधानमन्त्री ही लोक सभा के सदन के नेता होते है। पर अगर प्रधानमन्त्री लोक सभा के सदस्य न हो कर राज्य सभा के सदस्य हो तो वे लोक सभा के सदन के नेता का चुनाव कर सकते है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और सदन के नेता (लोक सभा) · और देखें »
समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी भारत का एक राजनीतिक दल है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में आधारित है। यह ४ अक्टूबर १९९२ को स्थापित किया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और समाजवादी पार्टी · और देखें »
सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस
सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रीय एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ०४७ ७७१ मत (२.१%, २ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस · और देखें »
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (Sikkim Democratic Front; एसडीएफ) भारत के सिक्किम राज्य में आधारित एक राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना पवन कुमार चामलिंग द्वारा ४ मार्च १९९३ को की गई थी। १९९४ के बाद से यह दल चामलिंग के नेतृत्व में राज्य में निरंतर सत्ता में है। १९९९ एवं २००४ के विधानसभा चुनावों में मिली व्यापक सफलता के साथ इस पार्टी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। २००९ चुनावों में एसडीएफ के प्रत्याशियों को राज्य की सभी ३२ सीटों पर विजय हासिल हुई। साथ ही साथ, सिक्किम की एकमात्र लोक सभा की सीट भी पार्टी ने अपने पास बरकरार रखी। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट · और देखें »
सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन (जन्म: १२ अप्रैल १९४३) भारतीय राजनेत्री हैं। वर्तमान में वे भारत के लोकसभा की अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष १९८९,१९९१, १९९६, १९९८, १९९९, २००४, २००९ और अब २०१४ में आठवीं बार सांसद बनी हैं। इन्दौर में वे 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और सुमित्रा महाजन · और देखें »
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और सुषमा स्वराज · और देखें »
स्नेहलता श्रीवास्तव
श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव (जन्म 18 सितंबर 1957) लोकसभा की पहली महिला महासचिव हैं। वे 29 नवंबर, 2017 को लोकसभा की पहली महिला महासचिव नियुक्त हुईं। इस पद पर उनका कार्यकाल 1 दिसंबर, 2017 से 30 नवंबर, 2018 तक है। इसके पूर्व वे भारत के राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1982 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं और वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में अपर सचिव के पद पर हैं। वे आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, आईडीएफसी लिमिटेड और भारतीय साधारण बीमा निगम के निदेशक मंडल में एक निदेशक भी हैं। ०१ दिसंबर २०१७ को भारत के लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति हुयी है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और स्नेहलता श्रीवास्तव · और देखें »
जनता दल (यूनाइटेड)
जनता दल (यूनाइटेड) भारत का एक राजनीतिक दल है। इस राजनीतिक दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में है।.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और जनता दल (यूनाइटेड) · और देखें »
जनता दल (सेक्युलर)
जनता दल (सेक्युलर) भारत का एक राजनैतिक दल है जिसके नेता भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एच. डी. देवेगौड़ा हैं। यह दल कर्नाटक और केरल में प्रान्तीय दल के रूप में पंजीकृत है। इसकी स्थापना १९९९ में जनता दल से टूटकर हुई। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और जनता दल (सेक्युलर) · और देखें »
ज़ी न्यूज़
ज़ी न्यूज, 1999 में स्थापित भारत का समाचार और वर्तमान घटनाओं का प्रसारण करने वाला टीवी चैनल है। प्रारम्भ में इसमें अधिकतर प्रोग्राम अंग्रेज़ी भाषा में प्रसारित होते थे। लगभग 2003-04, आजतक की सफलता के बाद, ज़ी न्यूज पूर्णतः हिन्दी समाचार चैनल में परिवर्तित हो गया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और ज़ी न्यूज़ · और देखें »
ई अहमद
श्री एडपपकथ अहमद (29 अप्रैल 1938http://www.archive.india.gov.in/govt/loksabhampbiodata.php?mpcode.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और ई अहमद · और देखें »
विपक्ष के नेता (भारत)
विपक्ष का नेता अथवा नेता प्रतिपक्ष भारतीय संसद के दोनों सदनों में, प्रत्येक में आधिकारिक विपक्ष का नेतृत्वकर्ता होता है। विपक्ष में बैठने वाले दलों में जिस दल के पास सर्वाधिक सीटें होती हैं उससे किसी सांसद को विपक्ष का नेता चुना जाता है, हालाँकि, यदि विपक्ष के किसी भी दल के पास कुल सीटों का 10% नहीं है तो ऐसी दशा में सदन में कोई विपक्ष का नेता नहीं हो सकता। 10% अंश की गणना दल के आधार पर होती है, गठबंधन के नहीं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और विपक्ष के नेता (भारत) · और देखें »
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस भारत का एक क्षेत्रीय दल है। इसकी स्थापना २०११ में पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन॰ रंगास्वामी ने की। इस पार्टी का पूर्व नाम नामधू राज्यम रखा था जिसका हिन्दी में अर्थ अपना राज्य होता है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस · और देखें »
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे। 1989 से इस दल की नेता जयललिता हैं। दल ने तमिलनाडु में छह बार सरकार बनाई है और 2011 से तमिल नाडु में सरकार इसी दल की है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और आम आदमी पार्टी · और देखें »
इंडियन नैशनल लोकदल
इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो (Indian National Lok Dal) भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इनेलो एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में १९८७ के दौरान राजनीतिक अस्तित्व में आयी। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के अध्यक्ष और उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय सिंह चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। इनेलो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंग रह चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति में २०१४ के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के छोटे पुत्र अभय चौटाला के नेतृत्व में 90 में से 19 सीट्स जीती और बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी। विपक्ष के नेता के रूप में अभय चौटाला विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।। अप्रैल २००१ में देवी लाल के निधन के बाद से इनेलो का राजनैतिक संघर्ष का दौर आरंभ हुआ और बीते 3 विधानसभा चुनावों में पार्टी दुसरे स्थान पर रही .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और इंडियन नैशनल लोकदल · और देखें »
कौशलेन्द्र कुमार
कौशलेन्द्र कुमार भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने बिहार की नालन्दा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भाग लिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और कौशलेन्द्र कुमार · और देखें »
अनंत गीते
अनन्त गीते (जन्म: 2 जून 1951, मुंबई) भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्री हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के रायगड से निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विधायक व सिंचाई मंत्री सुनील दत्तात्रेय (सिंचाई घोटाले के आरोपी) को कड़ी शिकस्त दी। वे शिवसेना से संबद्ध हैं। अनंत अगस्त 2002 से मई 2004 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह अब तक भारतीय संसद में छह बार निर्वाचित हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 11वीं से 14वीं लोकसभा के दौरान महाराष्ट्र के रत्नागिरी संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया था। 17 मई को उन्हें शिवसेना के संसदीय दल का नेता निर्वाचित किया गया है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और अनंत गीते · और देखें »
अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से अपना दल की ओर से भाग लिया। अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत है अनुप्रिया पटेल अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इनके पिता अपना दल के संस्थापक यशकाय डा० सोनेलाल पटेल थे तथा माता श्रीमती कृष्णा पटेल जी हैं 2012 में अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनी .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और अनुप्रिया पटेल · और देखें »
अपना दल
अपना दल का झंडा अपना दल उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक दल हैं, जिसकी स्थापना ४ नवम्बर १९९५ को डॉ॰ सोनेलाल पटेल ने किया था। यह मुख्यत्तः कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करता है। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और अपना दल · और देखें »
अरुण जेटली
अरुण जेटली (जन्म: 28 जनवरी 1952 नई दिल्ली) भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वे वर्तमान समय में भारत के वित्त मंत्री हैं। वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केंद्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पद पर आसीन थे। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और अरुण जेटली · और देखें »
असदुद्दीन ओवैसी
असादुदीन ओवैसी (जन्म 13 मई 1969) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन के अध्यक्ष हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सलाहुद्दीन ओवैसी भी एक राजनेता थे। वह दो दशक से भी अधिक तक हैदराबाद के सांसद रहे। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और असदुद्दीन ओवैसी · और देखें »
अंबुमणि रामदॉस
डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस मई 2004 से अप्रैल 2009 को इस्तीफा देने तक भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। वे पट्टाली मक्कल काची पार्टी से संसद में राज्य सभा के सदस्य हैं। 9 अक्टूबर 1968 को पुडुचेरी में जन्मे अंबुमणि रामदॉस मद्रास मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और पेशे से एक डॉक्टर हैं। डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस, पीएमके (PMK) संस्थापक डॉ॰ एस रामदास और आर सरस्वती के पुत्र हैं। उनका विवाह श्रीमती सौम्या से हुआ है और उनकी तीन बेटियां हैं संयुक्ता, संघमित्रा और संजुत्रा.
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और अंबुमणि रामदॉस · और देखें »
उपेन्द्र कुशवाहा
उपेन्द्र कुशवाहा भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने बिहार की काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से भाग लिया। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और उपेन्द्र कुशवाहा · और देखें »
१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची
१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .
नई!!: सोलहवीं लोक सभा और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »