लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेंटूर और होमर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

सेंटूर और होमर के बीच अंतर

सेंटूर vs. होमर

सेंटूर (यूनानी: Κένταυρος, लातिन: centaurus), जिसे हिप्पोसेंटूर भी कहा जाता है, यूनानी पुराण का एक काल्पनिक जीव है जिसके शरीर का ऊपरी हिस्सा एक मनुष्य का और निचला हिस्सा एक घोड़े का है। कहा जाता है कि सेंटूरौं को जन्म इक्सिओन और नेफेले ने दिया था। एक दूसरे कहानी के अनुसार, वे सेंटूरस नामक व्यक्ति के पुत्र हैं, जिसने मैग्नीशिया के घोड़ियों के साथ समागम किया था। सेंटूरस स्वयं इक्सिओन और नेफेले का पुत्र था, या अपोलो और स्टिलबे (नदी देव पेन्यूस की पुत्री) का। इस कहानी में, सेंटूरस का जुड़वाँ भाई था लापिथेस, जो लापिथ समुदाय का पूर्वज था, अर्थात् आपस में लड़ने वाले सेंटूर और लापिथ दरअसल भाई थे।  कहा जाता था कि सेंटूर थेस्सालिया के मैग्नीशिया और पेलिओन चोटी, एलिस के फ़ोलोई के बाँज के जंगल और दक्षिण लाकोनिया के मालेया प्रायद्वीप में रहते थे।   सेंटूर के एक और जनजाति साइप्रस में रहती थी, ऐसा कहा जाता है। नोन्नोस के अनुसार, उनकी परवरिश ज़्यूस ने की थी, जब ऐफ़्रोडाइटी ने उन्हें धोखा दिया था। साइप्रस के सेंटूर के सींग हुआ करते थे। रोमन पुराण में सेंटूर के अनेक उल्लेख हैं, और मध्यकालीन दंतकथाओं में वे आम तौर पर दिखते थे। आधुनिक विलक्षण साहित्य में भी वे हमेशा दिखाई देते हैं। उनके आधे-मनुष्य और आधे-घोड़े के बनावट के कारण, कई लेखक उन्हें अवसीमीय जीव मानते हैं, जो दो विपरीत प्रवृत्तियों के बीच में फँसे हैं, जिनका चित्रण दोनों तरह से होता है - पहला है, जंगली और खूँखार, जब उन्होंने अपने भाइयों यानि लापिथ से युद्ध किया था, और दूसरा है, सभ्य और शिक्षक की तरह, जैसे काइरोन था।  . ब्रिटिश संग्रहालय में होमर की प्रतिकृति होमर यूनान के ऐसे प्राचीनतम कवियों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं और जो बहुमत से यूरोप के सबसे महान कवि स्वीकार किए जाते हैं। वे अपने समय की सभ्यता तथा संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम माने जाते हैं। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की - इलियड और ओडिसी। इनका कार्यकाल ईसा से लगभग १००० वर्ष पूर्व था। हालाँकि इसके विषय में प्राचीन काल में जितना विवाद था आज भी उतना ही है। कुछ लोग उनके समय को ट्रोजन युद्ध के समय से जोड़ते है पर इतना तो तय है कि यूनानी इतिहास का एक पूरा काल होमर युग के नाम से विख्यात है, जो ८५० ईसा पूर्व से ट्रोजन युद्ध की तारीख ११९४-११८४ ईसा पूर्व तक फैला हुआ है। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोगों के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय की विजय और ध्वंस की कहानी तथा यूनानी वीर एकलिस की वीरता की गाथाएँ हैं। होमर के महाकाव्यों की भाषा प्राचीन यूनानी या हेल्लिकी है। जिस प्रकार हिंदू रामायण में लंका विजय की कहानी पढ़कर आनंदित होते हैं। उसी प्रकार ओडिसी में यूनान वीर यूलीसिस की कथा का वर्णन है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। ट्राय से लौटते समय उनका जहाज तूफान में फँस गया। वह बहुत दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद अपने देश लौटा। यूनान (ग्रीस) के तत्कालीन सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक तथ्यों की जानकारी का एकमात्र भरोसेमंद साधन के रूप में इनके ये दो महाकाव्य ही उपलब्ध हैं- इलियड और ओडेसी। इसके अतिरिक्त बहुत सी धार्मिक काव्य रचनाएँ भी जिन्हें बाद में परवर्ती कवियों की रचनाएँ माना गया। यह भी कहा जाता है कि इलियड और ओडेसी का प्रारंभिक स्वरूप मौखिक था और इन्हें प्राचीन ग्रीस के गायक गाया करते थे। गाते हुए वे बहुत से स्वरचित पद इसमें मिला देते। इस कारण इन्हें पूर्ण रूप से होमर की रचनाएँ मानना ठीक नहीं है। इस आधार पर वे होमर किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि समष्टि रूप से इलियड और ओडेसी के रचनाकारों को मानते हैं। .

सेंटूर और होमर के बीच समानता

सेंटूर और होमर आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): यूनानी भाषा

यूनानी भाषा

यूनानी या ग्रीक (Ελληνικά या Ελληνική γλώσσα), हिन्द-यूरोपीय (भारोपीय) भाषा परिवार की स्वतंत्र शाखा है, जो ग्रीक (यूनानी) लोगों द्वारा बोली जाती है। दक्षिण बाल्कन से निकली इस भाषा का अन्य भारोपीय भाषा की तुलना में सबसे लंबा इतिहास है, जो लेखन इतिहास के 34 शताब्दियों में फैला हुआ है। अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। आधुनिक स्वरूप में यह यूनान और साइप्रस की आधिकारिक भाषा है और करीबन 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेखन में यूनानी अक्षरों का उपयोग किया जाता है। यूनानी भाषा के दो ख़ास मतलब हो सकते हैं.

यूनानी भाषा और सेंटूर · यूनानी भाषा और होमर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

सेंटूर और होमर के बीच तुलना

सेंटूर 17 संबंध है और होमर 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.35% है = 1 / (17 + 6)।

संदर्भ

यह लेख सेंटूर और होमर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »