लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुपीरियर झील

सूची सुपीरियर झील

सुपीरियर झील एवं दूसरी महान संयुक्त झीलें सुपीरियर झील कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित एक झील है। यह विशाल झीलों में से एक है। सुपीरियर झील के उत्तर में कनाडा का ओण्टारियो प्रान्त और संराअमेरिका का मिनेसोटा राज्य हैं और दक्षिण में विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्य हैं। विशाल झीलो में यह क्षेत्रफल और आयतन दोनों ही में सबसे विशाल झील है। यह आकार की दृष्टि से विश्व की तीसरी और ताज़े पानी की सबसे बड़ी झील है। श्रेणी:झीलें श्रेणी:विश्व की झीलें श्रेणी:उत्तर अमेरिका की झीलें.

7 संबंधों: मिनेसोटा, मिशिगन, संयुक्त राज्य, विशाल झीलें, विस्कॉन्सिन, ओण्टारियो, कनाडा

मिनेसोटा

अमेरिका में स्थिति मिनेसोटा (Minnesota) संयुक्त राज्य के मध्यपश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में स्थित राज्य है। मिनेसोटा को 11 मई 1858 को 32वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया था। इस राज्य में झीलों की एक बड़ी संख्या है, और यह "10,000 झीलों की भूमि" नारे द्वारा जाना जाता है। अमेरिका में मिनेसोटा क्षेत्र में 12वांं सबसे बड़ा और 21वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूरोपीय लोगों के बसने तक मिनेसोटा में कई मूल अमेरिकी जातियाँ निवास करती थी। मिनेसोटा के लगभग 60 प्रतिशत निवासी मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं जो कि परिवहन, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सरकार का केंद्र है। राज्य के बाकी हिस्सों में पश्चिम में गहन कृषि के लिए दिया गया प्रेरी है और दक्षिणपूर्व में पतझड़ी जंगल शामिल है। 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान, बड़ी संख्या में यूरोपीय निवासियों ने राज्य में प्रवेश किया, जो मुख्य रूप से स्कैंडिनेविया और जर्मनी से आए थे। मिनेसोटा का जीवन स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा है और वह देश में सबसे अधिक शिक्षित और धनी राज्यों में से एक है। 2010 की जनगणना के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 53,03,925 है। .

नई!!: सुपीरियर झील और मिनेसोटा · और देखें »

मिशिगन

अमेरिका में स्थिति मिशिगन (Michigan) विशाल झीलें के इलाके पर संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसकी राजधानी लांसिंग है, और इसका सबसे बड़ा शहर डेट्रोइट है। मिशिगन एकमात्र राज्य है जिसमें दो प्रायद्वीप शामिल हैं। मिशिगन में दुनिया के किसी भी राजनीतिक उपखंड के मुकाबले सबसे बड़ा मीठे पानी का किनारा है। 17वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं द्वारा उपनिवेशित होने से पहले मिशिगन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ निवास करती थी। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की हार के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन आया। जिसने अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध में हार के बाद यह क्षेत्र नए स्वतंत्र हुए संयुक्त राज्य को सौंप दिया गया। इसे 26वें राज्य के रूप में 26 जनवरी 1837 को संघ में भर्ती किया गया। हालांकि मिशिगन एक विविध अर्थव्यवस्था विकसित किये हुए हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप से अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की तीन प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का घर है (जिन सबका मुख्यालय डेट्रोइट महानगरीय क्षेत्र के भीतर है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 99,28,300 है। जिससे इसका राज्यों में 10वां स्थान हुआ। 91% जनता अंग्रेज़ी बोलती हैं जो कानूनी तौर पर सरकारी भाषा नहीं है (वास्तव वो है)। .

नई!!: सुपीरियर झील और मिशिगन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: सुपीरियर झील और संयुक्त राज्य · और देखें »

विशाल झीलें

विशाल झीलों का राजनैतिक चित्र विशाल झीलों का अन्तरिक्ष से चित्र विशाल झीलें उत्तर अमेरिका में कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित पाँच झीलों का समूह है। सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, ईरी व ओण्टारियो झीलों का यह समूह, विश्व का, क्षेत्रफल एवं घनफल में, ताजे पानी का सबसे विशाल समूह है। इनका कुल क्षेत्रफल २,०८,६१० वर्ग कि॰मी॰ एवं घनफल २२,५६० घन कि॰मी॰ है। विश्व का २२ प्रतिशत ताज़ा पानी इन झीलों में पाया जाता है। .

नई!!: सुपीरियर झील और विशाल झीलें · और देखें »

विस्कॉन्सिन

अमेरिका में विस्कॉन्सिन (Wisconsin) संयुक्त राज्य अमेरिका विशाल झीलों के इलाके में राज्य है। यह राज्य पश्चिम में मिनेसोटा से, दक्षिण-पश्चिम में आयोवा से, दक्षिण में इलिनॉय से, पूर्व में मिशिगन झील से, उत्तर पूर्व में मिशिगन से, और उत्तर में सुपीरियर झील से सीमा रखता है। विस्कॉन्सिन कुल क्षेत्रफल द्वारा 23वां सबसे बड़ा राज्य है और 20वां सबसे अधिक आबादी वाला है। विस्कॉन्सिन क्षेत्र अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के बाद 1783 में संयुक्त राज्य का भाग बन गया। बढ़ती आबादी ने विस्कॉन्सिन को 29 मई, 1848 में 30वें राज्य के रूप में राज्य का दर्जा हासिल करने की अनुमति दी। 2016 के अनुमान अनुसार राज्य की जनसंख्या 57,78,708 है। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: सुपीरियर झील और विस्कॉन्सिन · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: सुपीरियर झील और ओण्टारियो · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सुपीरियर झील और कनाडा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुपीरियर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »