4 संबंधों: पीला सम्राट, महान इतिहासकार के अभिलेख, सम्राट वु ती (हान वंश), हान राजवंश।
पीला सम्राट
पीला सम्राट (हुआंगदी/黃帝 उर्फ़ येलो ऍम्पेरर) तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक था जिसकी रानी ने चीनी संस्कृति को रेशम बनाने की कला सिखाई पीला सम्राट या हुआंगदी (चीनी: 黃帝, अंग्रेज़ी: Huangdi) प्राचीन चीन का एक प्रसिद्ध और पौराणिक सम्राट था जिसे चीन में बहुत आदर से याद किया जाता है। चीनी मिथ्य-कथाओं के हिसाब से उसने चीन पर २६९७-२५९७ ईसापूर्व या २६९६-२५९८ ईसापूर्व के काल में राज किया। हुआंगदी तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक थे। उन्हें चीनी सभ्यता का संस्थापक माना जाता है और बहुत सी चीज़ों का श्रेय दिया जाता है। कुछ कथाओं में वे चीन की केन्द्रीय सरकार के निर्माता थे, ब्रह्माण्ड के शासक थे और पाताल-लोक के स्वामी थे। उन्हें कभी-कभी सभी चीनी नस्ल के लोगों का पूर्वज भी कहा जाता है। .
नई!!: सीमा चिआन और पीला सम्राट · और देखें »
महान इतिहासकार के अभिलेख
शिजी पांडुलिपि का पहला पन्ना सीमा चिआन नामक इतिहासकार ने इन अभिलेखों का निर्माण किया महान इतिहासकार के अभिलेख (चीनी: 史記, शीजि, 'ऐतिहासिक अभिलेख'; अंग्रेज़ी: Records of the Grand Historian) प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार सीमा चिआन द्वारा लिखित एक ग्रन्थ है जिसमें उसने पीले सम्राट से लेकर अपने युग तक के चीनी इतिहास का बखान किया है। पीले सम्राट के काल को चीनी मिथ्य-कथाएँ लगभग २६०० ईसापूर्व के काल का समझती हैं, यानि क़रीब २५०० वर्षों की तारीख़ इस ग्रन्थ में उल्लेखित है। यह चीन का पहला संगठित इतिहास-ग्रन्थ था और आने वाले युगों के चीनी इतिहासकारों के लिए यह बहुत प्रभावशाली रहा।, Ch'ien Ssu-Ma, Qian Sima, Columbia University Press, 1996, ISBN 978-0-231-08169-6,...
नई!!: सीमा चिआन और महान इतिहासकार के अभिलेख · और देखें »
सम्राट वु ती (हान वंश)
thumb सम्राट वू ती (१५६ ईसा पूर्व - २९ मार्च ८७ ईसा पूर्व) हान वंश के सातवें सम्राट थे। उन्होने ४१ ईसा पूर्व से ८७ ईसा पूर्व तक शासन किया। वू ती के शासन काल में चीन की सीमाएँ बहुत फैलीं एवं उन्होने एक शक्तिशाली कानफ्युसिआयी राज्य का निर्माण किया। चीन के इतिहास में उन्हें हान वंश का सर्वश्रेष्ठ राजा माना जाता है तथा चीनी इतिहास के महानतम शासकों में उनकी गणना होती है। वुन-च्यङ स्वर्ण काल में पश्चिम हान राजवंश की शक्ति प्रबल हो गई। ईसापूर्व 141 में सम्राट वु ती ने राज्य का बगडोर संभाला। अपने शासन काल में वु ती ने सेनापति वी छिंग और ह्वो छु ब्येन को हूण के आक्रमण को कुचलने के लिए भेजा और पश्चिम हान राज्य का विस्तार किया तथा हान राजवंश के उत्तरी भाग के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित किया। सम्राट वु ती के शासन के उत्तरावर्ती काल में सैन्य अभियान बन्द हो गया और साम्राज्य ने कृषि के जोरदार विकास पर प्राथमिकता दी गई, जिससे पश्चिम हान राजवंश के आर्थिक विकास ने नया बल पकड़ा। वु ती के पश्चात सम्राट जाओ ती के शासन काल में आर्थिक विकास की गति जारी की गई और पश्चिम हान राजवंश की शक्ति इस राजवंश की चोटी पर पहुंची। .
नई!!: सीमा चिआन और सम्राट वु ती (हान वंश) · और देखें »
हान राजवंश
चीन में हान साम्राज्य का नक़्शा एक मकबरे में मिला हानवंश के शासनकाल में निर्मित लैम्प हान काल में जारी किया गया एक वुशु (五銖) नाम का सिक्का हान काल में बना कांसे के गियर (दांतदार पहिये) बनाने का एक साँचा हान राजवंश (चीनी: 漢朝, हान चाओ; अंग्रेज़ी: Han Dynasty) प्राचीन चीन का एक राजवंश था जिसने चीन में २०६ ईसापूर्व से २२० ईसवी तक राज किया। हान राजवंश अपने से पहले आने वाले चिन राजवंश (राजकाल २२१-२०७ ईसापूर्व) को सत्ता से बेदख़ल करके चीन के सिंहासन पर विराजमान हुआ और उसके शासनकाल के बाद तीन राजशाहियों (२२०-२८० ईसवी) का दौर आया। हान राजवंश की नीव लिऊ बांग नाम के विद्रोही नेता ने रखी थी, जिसका मृत्यु के बाद औपचारिक नाम बदलकर सम्राट गाओज़ू रखा गया। हान काल के बीच में, ९ ईसवी से २३ ईसवी तक, शीन राजवंश ने सत्ता हथिया ली थी, लेकिन उसके बाद हान वंश फिर से सत्ता पकड़ने में सफल रहा। शीन राजवंश से पहले के हान काल को पश्चिमी हान राजवंश कहा जाता है और इसके बाद के हान काल को पूर्वी हान राजवंश कहा जाता है। ४०० से अधिक वर्षों का हान काल चीनी सभ्यता का सुनहरा दौर माना जाता है। आज तक भी चीनी नसल अपने आप को 'हान के लोग' या 'हान के बेटे' बुलाती है और हान चीनी के नाम से जानी जाती है। इसी तरह चीनी लिपि के भावचित्रों को 'हानज़ी' (यानि 'हान के भावचित्र') बुलाया जाता है।, Xiaoxiang Li, LiPing Yang, Asiapac Books Pte Ltd, 2005, ISBN 978-981-229-394-7,...
नई!!: सीमा चिआन और हान राजवंश · और देखें »