लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच अंतर

विलियम क्लिंटन vs. संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

विलियम जेफरसन क्लिंटन (जन्म 19 अगस्त, 1946) अमरीका के 42वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1993 से 2001 का था। थियोडोर रूज़वेल्ट और जॉन एफ॰ केनेडी के बाद वे अमरीका के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। वे न्यूयॉर्क से कनिष्ठ अमरीकी सेनेटर और सामजिक कार्यकर्ता और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के पति हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ . संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच समानता

विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): थियोडोर रूज़वेल्ट, जॉन एफ॰ केनेडी, जॉर्ज वॉकर बुश, अल्बर्ट गोर

थियोडोर रूज़वेल्ट

थियोडोर रूज़वेल्ट संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९०१ से १९०९ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

थियोडोर रूज़वेल्ट और विलियम क्लिंटन · थियोडोर रूज़वेल्ट और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

जॉन एफ॰ केनेडी

जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड "जैक" केनेडी (John Fitzgerald "Jack" Kennedy) अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे जिन्होने 1961 से शासन सम्भाला था जिसके दौरान 1963 में उनकी हत्या कर दी गई। सेना में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोटर तॉरपिडो जहाज़ों के कमांडर पद के बाद केनेडी ने 1947-1953 के बिच मैसेचुसेट के 11वें जिले के प्रतिनिधी की भूमिका संभाली। इसके बाद उन्होने अमरिकी सेनेट में 1953-1960 तक कार्य किया। बाद में केनेडी ने उस वक्त के उप-राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को 1960 के राष्ट्रपति चुनाव में हरा दिया और थियोडोर रूज़वेल्ट के बाद 43 की उम्र में दुसरे सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बन गए। वे 20वी सदी के सबसे पहले राष्ट्रपति भी थे। केनेडी एकमात्र ऐसे कैथोलिक राष्ट्रपति है जिन्हे पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाज़ा गया है। उनके शासन के दौरान हुई घटनाओं में पिग्स की खाड़ी का अधिग्रहण, क्यूबा प्रक्षेपास्त्र की मुश्किलें, बर्लिन की दीवार का निर्माण, अन्तरिक्ष होड़, अफ़्रीकी अमरीकी मानव अधिकारों की हलचल व वियतनाम युद्ध की शुरुआत प्रमुख है। 22 नवम्बर 1963 को डैलस, टेक्सास में केनेडी की हत्या कर दी गई थी। इस जुर्म के लिए ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था परन्तु इससे पहले की उस पर मुकदमा चलाया जा सके, आरोप लगने के दो दिन बाद ही जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। एफ बी आई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमिटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष पेश किया की ऑस्वाल्ड एकमेव हत्यारा था। आज केनेडी जनता के विचारों की रेटिंग में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे ऊँचे क्रमांक पर है। .

जॉन एफ॰ केनेडी और विलियम क्लिंटन · जॉन एफ॰ केनेडी और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

जॉर्ज वॉकर बुश

6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

जॉर्ज वॉकर बुश और विलियम क्लिंटन · जॉर्ज वॉकर बुश और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

अल्बर्ट गोर

अल गोरअल्बर्ट आर्नल्ड "अल" गोर, जूनियर (जन्म: 31 मार्च, 1948) अमरीका के 45वें उपराष्ट्रपति थे जिनका राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के तहत कार्यकाल रहा 1993 से 2001 तक। गोर इसके पहले अमरीकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव 1977-1978 तथा अमरीकी सेनेट 1985-1993 में टेनेसी प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। एक प्रखर पर्यावरणवादी के रूप में उन्हें 2007 का प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कार इंटरगवर्मेंटल पैनल आन क्लाईमेट चैंज के साथ संयुक्त रूप से नवाज़ा गया। गोर 2000 के अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अग्रणी डेमोक्रैट प्रत्याशी थे पर लोकप्रिय वोट जीतने के बाद भी अंततः रिपब्लिकन प्रत्याशी जार्ज बुश से चुनाव हार गये थे। इस चुनाव के दौरान फ्लोरिडा प्राँत में हुये वोट की पुनर्गणना पर कानूनी विवाद, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने बुश के हक में निर्णय दिया था, के कारण यह चुनाव अमरीकी इतिहास में सबसे ज्यादा विवादास्पद माना जाता है। .

अल्बर्ट गोर और विलियम क्लिंटन · अल्बर्ट गोर और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच तुलना

विलियम क्लिंटन 15 संबंध है और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची 74 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 4.49% है = 4 / (15 + 74)।

संदर्भ

यह लेख विलियम क्लिंटन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »