लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच अंतर

बराक ओबामा vs. संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। . संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच समानता

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची आम में 9 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य), डॉनल्ड ट्रम्प, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008, जॉर्ज वॉकर बुश, जो बिडेन, इलिनॉय, अफ़्रीकी अमेरिकी, अमेरिकी सीनेट

डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)

डेमोक्रैटिक पार्टी अमेरिका के प्रमुख दो राजनितिक दलो में से एक हैं। यह दल आमतौर पर बड़ी सरकार, समाज को नियंत्रित करने में, समाज के भीतर और मुख्य रूप से निम्न वर्गों के लोगों को लाभ और सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की बड़ी भूमिका के पक्ष में हैं। आधुनिक डेमोक्रेटिक पार्टी 1828 के आसपास स्थापित की गयी थी, पार्टी ने अमेरिका को 15 राष्ट्रपति दिये हैं। सबसे पहले 1829-1837 में सेवा वाले एंड्र्यू जैकसन थे। अमेरिका के हाल ही का राष्ट्रपति बराक ओबामा जो 2009 से कार्यरत है इसी पार्टी से है। .

डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य) और बराक ओबामा · डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य) और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

डॉनल्ड ट्रम्प और बराक ओबामा · डॉनल्ड ट्रम्प और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य · संयुक्त राज्य और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, २००८ अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए 4 नवंबर, 2008 को हुआ चुनाव था। इस चुनाव मे डेमोक्रैटिक पार्टी के बराक ओबामा राष्ट्रपति और जो बिडेन उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन और सारा पेलिन को मात दी। ओबामा ने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। .

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008 · संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008 · और देखें »

जॉर्ज वॉकर बुश

6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

जॉर्ज वॉकर बुश और बराक ओबामा · जॉर्ज वॉकर बुश और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

जो बिडेन

जो बिडेन अमेरिका के चुने गए उपराष्ट्रपति है। .

जो बिडेन और बराक ओबामा · जो बिडेन और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

इलिनॉय और बराक ओबामा · इलिनॉय और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

अफ़्रीकी अमेरिकी और बराक ओबामा · अफ़्रीकी अमेरिकी और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

अमेरिकी सीनेट

युनाईटेड स्टेट्स सेनेट अमरीकी काँग्रेस की उपरी प्रतिनिधि सभा है। हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव काँग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में सेनेट की तुलना राज्यसभा से की जा सकती है। सिनेट के विशेषाधिकार हैं.

अमेरिकी सीनेट और बराक ओबामा · अमेरिकी सीनेट और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच तुलना

बराक ओबामा 40 संबंध है और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची 74 है। वे आम 9 में है, समानता सूचकांक 7.89% है = 9 / (40 + 74)।

संदर्भ

यह लेख बराक ओबामा और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »