लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बीच अंतर

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था vs. संस्कृति

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संराअमेरिका का संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद वर्ष २००९ के लिए अनुमानित १४,३०० अरब $ था जो विश्व में सर्वाधिक था और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान से लगभग ३ गुणा था। क्रय शक्ति के आधार पर भी संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का आकार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से दोगुना से अधिक था। केवल यही नहीं, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बहुत अधिक है। २००९ में, यह ४६,३८१$ अनुमानित था, जो विश्व में छठा सर्वाधिक था। एतिहासिक रूप से, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था ने स्थिर सकल घरेलू उत्पाद विकास दर, कम बेरोज़गारी दर और ऊँचे स्तर पर अनुसंधान और पूँजी निवेश को बनाए रखा है, जो दोनों राष्ट्रीय और घटती बचत दर के कारण, विदेशी निवेशकों द्वारा वित्त-पोषित रही है। और अनुसंधान और पूंजी दोनों राष्ट्रीय और, बचत दर कम की वजह से विदेशी निवेशकों द्वारा तेजी से, धन निवेश का उच्च स्तर है। २००९ में, उपभोक्ता व्यय, सरकारी स्वास्थ्य सेवा व्यय मिलकर संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का ७०% था। १९६० के दशक से संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेष दुनिया की बचत को आत्मसात करना करती रही है। यह विषय अर्थशास्त्रियों के बीच विवादित है। अन्य विकसित देशों के समान ही, संराअमेरिका में वृद्ध होती कम युवा जनसंख्या एक समस्या बनती जा रही है; लेकिन जापान और यूरोप की तुलन में यहाँ की जनसंख्या अधिक युवा है। संयुक्त राज्य अमेरिका का सार्वजनिक ऋण १३ खरब डॉलर से अधिक है और ३.८३ अरब डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ रहा है। कुल सार्वजनिक और निजि ऋण २०१० की प्रथम तिमाही में ५०.२ खरब $ या जीडीपी का ३.५ गुणा है। घरेलू वित्तीय परिसंपत्तियाँ १३१ खरब डॉलर और घरेलू वित्तीय देनदारी १०६ खरब डॉलर थी। अमेरिकी श्रम बाज़ार ने पूरी दुनिया से प्रवासियों को आकर्षित किया है और यहा प्रवास की दर विश्व में सर्वाधिक में से है। संराअमेरिका, २००८-२००९ के आर्थिक संकट के कारण, वैश्विक प्रतियोगिताम्कता में प्रथम से द्वितीय स्थान पर आ गया है। यह देश विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली वित्तीय बाज़ारों में से एक है और प्रमुख शेयर बाज़ारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का घर है, जैसे नॉस्डेक, एनवाईएसई, एमैक्स और सीएमई। यूएसए के सकल घरेलू उत्पाद का इतिहास . संस्कृति किसी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र रूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने, खाने-पीने, बोलने, नृत्य, गायन, साहित्य, कला, वास्तु आदि में परिलक्षित होती है। संस्कृति का वर्तमान रूप किसी समाज के दीर्घ काल तक अपनायी गयी पद्धतियों का परिणाम होता है। ‘संस्कृति’ शब्द संस्कृत भाषा की धातु ‘कृ’ (करना) से बना है। इस धातु से तीन शब्द बनते हैं ‘प्रकृति’ (मूल स्थिति), ‘संस्कृति’ (परिष्कृत स्थिति) और ‘विकृति’ (अवनति स्थिति)। जब ‘प्रकृत’ या कच्चा माल परिष्कृत किया जाता है तो यह संस्कृत हो जाता है और जब यह बिगड़ जाता है तो ‘विकृत’ हो जाता है। अंग्रेजी में संस्कृति के लिये 'कल्चर' शब्द प्रयोग किया जाता है जो लैटिन भाषा के ‘कल्ट या कल्टस’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है जोतना, विकसित करना या परिष्कृत करना और पूजा करना। संक्षेप में, किसी वस्तु को यहाँ तक संस्कारित और परिष्कृत करना कि इसका अंतिम उत्पाद हमारी प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सके। यह ठीक उसी तरह है जैसे संस्कृत भाषा का शब्द ‘संस्कृति’। संस्कृति का शब्दार्थ है - उत्तम या सुधरी हुई स्थिति। मनुष्य स्वभावतः प्रगतिशील प्राणी है। यह बुद्धि के प्रयोग से अपने चारों ओर की प्राकृतिक परिस्थिति को निरन्तर सुधारता और उन्नत करता रहता है। ऐसी प्रत्येक जीवन-पद्धति, रीति-रिवाज रहन-सहन आचार-विचार नवीन अनुसन्धान और आविष्कार, जिससे मनुष्य पशुओं और जंगलियों के दर्जे से ऊँचा उठता है तथा सभ्य बनता है, सभ्यता और संस्कृति का अंग है। सभ्यता (Civilization) से मनुष्य के भौतिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है जबकि संस्कृति (Culture) से मानसिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है। मनुष्य केवल भौतिक परिस्थितियों में सुधार करके ही सन्तुष्ट नहीं हो जाता। वह भोजन से ही नहीं जीता, शरीर के साथ मन और आत्मा भी है। भौतिक उन्नति से शरीर की भूख मिट सकती है, किन्तु इसके बावजूद मन और आत्मा तो अतृप्त ही बने रहते हैं। इन्हें सन्तुष्ट करने के लिए मनुष्य अपना जो विकास और उन्नति करता है, उसे संस्कृति कहते हैं। मनुष्य की जिज्ञासा का परिणाम धर्म और दर्शन होते हैं। सौन्दर्य की खोज करते हुए वह संगीत, साहित्य, मूर्ति, चित्र और वास्तु आदि अनेक कलाओं को उन्नत करता है। सुखपूर्वक निवास के लिए सामाजिक और राजनीतिक संघटनों का निर्माण करता है। इस प्रकार मानसिक क्षेत्र में उन्नति की सूचक उसकी प्रत्येक सम्यक् कृति संस्कृति का अंग बनती है। इनमें प्रधान रूप से धर्म, दर्शन, सभी ज्ञान-विज्ञानों और कलाओं, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं और प्रथाओं का समावेश होता है। .

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बीच समानता

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बीच तुलना

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था 14 संबंध है और संस्कृति 32 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (14 + 32)।

संदर्भ

यह लेख संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »