लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संगठित अपराध

सूची संगठित अपराध

संगठित अपराध बड़े पैमाने पर किये जाते हैं। इसके पीछे अपराधियों का एक बडा समूह काम करता है। इनका कार्यक्षेत्र भी अपेक्षाकृत विस्तृत होता है। इनके पास संसाधन अधिक होते हैं। .

3 संबंधों: तस्करी, माफ़िया, जाली मुद्रा

तस्करी

तस्करी अवैध रूप से सामान या व्यक्तियों के एक देश से दूसरे देश के परिवहन को कहते हैं। तस्करी करने वाले व्यक्ति को तस्कर कहते हैं। तस्करी की अभिप्रेरणा के विभिन्न कारण हैं जिनमें आर्थिक लाभ प्रधान कारण है। इसके अंतर्गत नशीले पदार्थों का लाना-ले जाना, व्यक्तियों का अवैध प्रवास करवाना, कर की चोरी, कारागार के अंदर कैदी को प्रतिबन्धित वस्तुएँ पहुँचाना या तस्करी की जानी वाली वस्तु आदि विषय आते हैं। हवाई अड्डे पर विदेश से ख़रीदी वस्तु का सीमा शुल्क जमा न करना भी तस्करी की परिधि में आता है। श्रेणी:परिवहन.

नई!!: संगठित अपराध और तस्करी · और देखें »

माफ़िया

माफिया (Mafia) इटली के सिसिली के अपराधी तत्व थे। इन्हें 'कोसा नोस्त्रा' (Cosa Nostra) भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में में ये सिसिली में ये खूब फल-फूल रहे थे। वस्तुत: यह अपराधी समूहों का शिथिल संघ होता है जिनमें समान सांगठनिक ढांचा एवं समान 'आचार संहिता' होती है। प्रत्येक समूह को 'परिवार', 'क्लान' या 'कोस्का' के नाम से जाना जाता है और किसी एक क्षेत्र (जैसे एक कस्बा, शहर का कोई भाग, या गाँव) में एक 'परिवार' की संप्रभुता रहती है जहाँ ये स्वच्छन्द होकर अपनी गतिविधियाँ चलाते हैं। .

नई!!: संगठित अपराध और माफ़िया · और देखें »

जाली मुद्रा

जाली मुद्रा (Counterfeit money) वह मुद्रा है जो राज्य या सरकार की अनुमति के बिना अवैध तरीके से बनायी एवं प्रचालित की जाती है। जाली मुद्रा, जितना सम्भव हो, वैध मुद्रा से मिलती-जुलती बनायी जाती है ताकि लोगों को इसके अवैध होने का आसानी से पता न चल सके। जाली मुद्रा बनाना एवं प्रचालित करना कपट या जालसाजी का एक रूप है। जाली मुद्रा बनाने (Counterfeiting) का इतिहास उतना ही पुराना है जितना स्वयं मुद्रा का इतिहास। .

नई!!: संगठित अपराध और जाली मुद्रा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »