लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा के बीच अंतर

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर vs. श्रुतलेखन-राजभाषा

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो कि श्रुतलेखन द्वारा वाक को पाठ में बदलता है अर्थात कम्प्यूटर पर माइक में बोले गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसे स्पीट टू टैक्स्ट सॉफ्टवेयर भी कहते हैं। यह स्पीच रिकॉग्नीशन तकनीक पर कार्य करता है। . श्रुतलेखन-राजभाषा सी-डैक द्वारा आइबीऍम के सहयोग से विकसित एक हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है जो कि हिन्दी में बोली गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसका मूल्य लगभग ५००० रुपये है। आज के युग में हिंदी-अंग्रेज़ी मिलाकर बोलने प्रवृत्ति बहुत बढ़ रही है। यह सॉफ़्टवेयर शुद्ध हिंदी के शब्दों का लिप्यंकन तो कर लेता है, लेकिन अंग्रेज़ी शब्दों के लिप्यंकन में इसमें दिक्कत आती है। एक अन्य श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर वाचान्तर-राजभाषा है जो कि अंग्रेजी स्पीच को इनपुट के तौर पर लेता है तथा मशीनी अनुवाद करके उसे हिन्दी टैक्स्ट में बदलता है। ऐसा माना जाता है कि भविष्य में श्रुतलेखन कम्प्यूटर में हिन्दी टैक्स्ट इनपुट के लिये सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली होगी। इसका कारण है कि हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ स्वभाव से ध्वन्यात्मक हैं अर्थात इनमें जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है। .

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा के बीच समानता

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): यान्त्रिक अनुवाद, सी-डैक, हिन्दी एऍसआर, वाचान्तर-राजभाषा, अंग्रेज़ी भाषा

यान्त्रिक अनुवाद

कम्प्यूटर साफ्टवेयर की सहायता से एक प्राकृतिक भाषा के टेक्स्ट या कही गयी बात (स्पीच) को दूसरी प्राकृतिक भाषा के टेक्स्ट या वाक में अनुवाद करने को मशीनी अनुवाद या यांत्रिक अनुवाद कहते हैं। .

यान्त्रिक अनुवाद और श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर · यान्त्रिक अनुवाद और श्रुतलेखन-राजभाषा · और देखें »

सी-डैक

प्रगत संगणन विकास केन्द्र (Centre for Development of Advanced Computing अथवा सी-डैक) भारत की एक अर्धसरकारी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। सी-डैक का शुरुआत में मुख्य उद्देश्य स्वदेशी महासंगणक बनाना था। वर्तमान में यह सॉफ्टवेयर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक नामी कम्पनी है। हिन्दीजगत में यह मुख्य रूप से भाषाई कम्प्यूटिंग सम्बंधी विकास कार्यों के लिये जानी जाती है। .

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और सी-डैक · श्रुतलेखन-राजभाषा और सी-डैक · और देखें »

हिन्दी एऍसआर

हिन्दी एऍसआर एक मुफ्त एवं मुक्त स्रोत श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है। यह नेटिव हिन्दी वक्ताओं से अकाउस्टिक डाटा रिकॉर्ड करके विकसित किया गया अकाउस्टिक मॉडल है। यह अभी परीक्षण के चरण में ही है तथा व्यावहारिक उपयोग लायक नहीं। .

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और हिन्दी एऍसआर · श्रुतलेखन-राजभाषा और हिन्दी एऍसआर · और देखें »

वाचान्तर-राजभाषा

वाचान्तर-राजभाषा सी-डैक द्वारा विकसित एक वाक से पाठ अनुवादक तन्त्र है। यह अंग्रेजी ध्वनि को इनपुट के तौर पर लेता है तथा हिन्दी पाठ में आउटपुट देता है। यह कार्य आन्तरिक रूप से दो चरणों में होता है, पहले वाक से पाठ इंजन अंग्रेजी ध्वनि को अंग्रेजी पाठ में बदलता है फिर मशीनी अनुवादक तन्त्र मन्त्र-राजभाषा उसका हिन्दी पाठ में अनुवाद करता है। प्रयोक्ता माइक्रोफोन आदि इनपुट डिवाइस के जरिये ध्वनि डालता है, रिकॉग्नाइजर ऍनालॉग सिग्नल को वाक संश्लेषण के लिये डिजिटल सिग्नल में बदलता है। प्रोसैसिंग के उपरान्त टैक्स्ट बनता है। यह स्रोत भाषा (अंग्रेजी) टैक्स्ट अनुवादक इंजन के लिये इनपुट का कार्य करता है, जो कि इसे टारगेट भाषा (हिन्दी) में बदल देता है। .

वाचान्तर-राजभाषा और श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर · वाचान्तर-राजभाषा और श्रुतलेखन-राजभाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर · अंग्रेज़ी भाषा और श्रुतलेखन-राजभाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा के बीच तुलना

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर 11 संबंध है और श्रुतलेखन-राजभाषा 8 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 26.32% है = 5 / (11 + 8)।

संदर्भ

यह लेख श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर और श्रुतलेखन-राजभाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »