लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शहीदी जोड़ मेला

सूची शहीदी जोड़ मेला

शहीदी जोड़ मेला सिख्खों के ऐतिहासिक गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, पंजाब पर हर साल आयोजित किया जाने वाला एक समागम है जो गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बेटों,जिनको सिख इतिहास में छोटे साहिबजादे कहा जाता है, की शहीदी दिवस की याद में आयोजित किया जाता है।यह समागम हर साल 26 से 28 दिसंबर को किया जाता है। .

5 संबंधों: पंजाब क्षेत्र, सरहिंद फतेहगढ़, गुरु गोबिन्द सिंह, १७०५, २६ दिसम्बर

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: शहीदी जोड़ मेला और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

सरहिंद फतेहगढ़

सरहिन्द-फतेहगढ़ फतेहगढ़ साहिब जिला, पंजाब का एक शहर है। इसे प्रायः सरहिंद भी कहा जाता है। सरहिंद में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के २ बेटो को दीवार में चिनवा दिया गिया था .

नई!!: शहीदी जोड़ मेला और सरहिंद फतेहगढ़ · और देखें »

गुरु गोबिन्द सिंह

गुरु गोबिन्द सिंह (जन्म: २२ दिसम्बर १६६६, मृत्यु: ७ अक्टूबर १७०८) सिखों के दसवें गुरु थे। उनके पिता गुरू तेग बहादुर की मृत्यु के उपरान्त ११ नवम्बर सन १६७५ को वे गुरू बने। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे। सन १६९९ में बैसाखी के दिन उन्होने खालसा पन्थ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। गुरू गोबिन्द सिंह ने सिखों की पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया तथा उन्हें गुरु रूप में सुशोभित किया। बिचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है। यही उनके जीवन के विषय में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। यह दसम ग्रन्थ का एक भाग है। दसम ग्रन्थ, गुरू गोबिन्द सिंह की कृतियों के संकलन का नाम है। उन्होने मुगलों या उनके सहयोगियों (जैसे, शिवालिक पहाडियों के राजा) के साथ १४ युद्ध लड़े। धर्म के लिए समस्त परिवार का बलिदान उन्होंने किया, जिसके लिए उन्हें 'सर्वस्वदानी' भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त जनसाधारण में वे कलगीधर, दशमेश, बाजांवाले आदि कई नाम, उपनाम व उपाधियों से भी जाने जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे, वहीं वे स्वयं एक महान लेखक, मौलिक चिंतक तथा संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। उन्होंने स्वयं कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। उनके दरबार में ५२ कवियों तथा लेखकों की उपस्थिति रहती थी, इसीलिए उन्हें 'संत सिपाही' भी कहा जाता था। वे भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे। उन्होंने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। किसी ने गुरुजी का अहित करने की कोशिश भी की तो उन्होंने अपनी सहनशीलता, मधुरता, सौम्यता से उसे परास्त कर दिया। गुरुजी की मान्यता थी कि मनुष्य को किसी को डराना भी नहीं चाहिए और न किसी से डरना चाहिए। वे अपनी वाणी में उपदेश देते हैं भै काहू को देत नहि, नहि भय मानत आन। वे बाल्यकाल से ही सरल, सहज, भक्ति-भाव वाले कर्मयोगी थे। उनकी वाणी में मधुरता, सादगी, सौजन्यता एवं वैराग्य की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उनके जीवन का प्रथम दर्शन ही था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। .

नई!!: शहीदी जोड़ मेला और गुरु गोबिन्द सिंह · और देखें »

१७०५

1705 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: शहीदी जोड़ मेला और १७०५ · और देखें »

२६ दिसम्बर

26 दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 360वॉ (लीप वर्ष मे 361 वॉ) दिन है। साल में अभी और 5 दिन बाकी है। .

नई!!: शहीदी जोड़ मेला और २६ दिसम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शहीद जोड़ मेले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »