लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बीच अंतर

व्यापार vs. संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

उनीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुणे के शनिवार पेठ का दृष्य व्यापार (Trade) का अर्थ है क्रय और विक्रय। दूसरे शब्दों में, एक व्यक्ति (या संस्था) से दूसरे व्यक्ति (या संस्था) को सामानों का स्वामित्व अन्तरण ही व्यापार कहलाता है। स्वामित्व का अन्तरण सामान, सेवा या मुद्रा के बदले किया जाता है। जिस नेटवर्क (संरचना) में व्यापार किया जाता है उसे 'बाजार' कहते हैं। आरम्भ में व्यापार एक सामान के बदले दूसरा सामान लेकर (वस्तु-विनिमय या बार्टर) किया जाता था। बाद में अधिकांश वस्तुओं के बदले धातुएँ, मूल्यवान धातुएँ, सिक्के, हुण्डी (bill) अथवा पत्र-मुद्रा से हुईँ। आजकल अधिकांश क्रय-विक्रय मुद्रा (मनी) द्वारा होता है। मुद्रा के आविष्कार (तथा बाद में क्रेडिट, पत्र-मुद्रा, अभौतिक मुद्रा आदि) से व्यापार में बहुत सरलता और सुविधा आ गयी। . न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संराअमेरिका का संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद वर्ष २००९ के लिए अनुमानित १४,३०० अरब $ था जो विश्व में सर्वाधिक था और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान से लगभग ३ गुणा था। क्रय शक्ति के आधार पर भी संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का आकार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से दोगुना से अधिक था। केवल यही नहीं, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बहुत अधिक है। २००९ में, यह ४६,३८१$ अनुमानित था, जो विश्व में छठा सर्वाधिक था। एतिहासिक रूप से, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था ने स्थिर सकल घरेलू उत्पाद विकास दर, कम बेरोज़गारी दर और ऊँचे स्तर पर अनुसंधान और पूँजी निवेश को बनाए रखा है, जो दोनों राष्ट्रीय और घटती बचत दर के कारण, विदेशी निवेशकों द्वारा वित्त-पोषित रही है। और अनुसंधान और पूंजी दोनों राष्ट्रीय और, बचत दर कम की वजह से विदेशी निवेशकों द्वारा तेजी से, धन निवेश का उच्च स्तर है। २००९ में, उपभोक्ता व्यय, सरकारी स्वास्थ्य सेवा व्यय मिलकर संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का ७०% था। १९६० के दशक से संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेष दुनिया की बचत को आत्मसात करना करती रही है। यह विषय अर्थशास्त्रियों के बीच विवादित है। अन्य विकसित देशों के समान ही, संराअमेरिका में वृद्ध होती कम युवा जनसंख्या एक समस्या बनती जा रही है; लेकिन जापान और यूरोप की तुलन में यहाँ की जनसंख्या अधिक युवा है। संयुक्त राज्य अमेरिका का सार्वजनिक ऋण १३ खरब डॉलर से अधिक है और ३.८३ अरब डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ रहा है। कुल सार्वजनिक और निजि ऋण २०१० की प्रथम तिमाही में ५०.२ खरब $ या जीडीपी का ३.५ गुणा है। घरेलू वित्तीय परिसंपत्तियाँ १३१ खरब डॉलर और घरेलू वित्तीय देनदारी १०६ खरब डॉलर थी। अमेरिकी श्रम बाज़ार ने पूरी दुनिया से प्रवासियों को आकर्षित किया है और यहा प्रवास की दर विश्व में सर्वाधिक में से है। संराअमेरिका, २००८-२००९ के आर्थिक संकट के कारण, वैश्विक प्रतियोगिताम्कता में प्रथम से द्वितीय स्थान पर आ गया है। यह देश विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली वित्तीय बाज़ारों में से एक है और प्रमुख शेयर बाज़ारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का घर है, जैसे नॉस्डेक, एनवाईएसई, एमैक्स और सीएमई। यूएसए के सकल घरेलू उत्पाद का इतिहास .

व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बीच समानता

व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बीच तुलना

व्यापार 3 संबंध है और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था 14 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (3 + 14)।

संदर्भ

यह लेख व्यापार और संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »