लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलियम एस्को मोइरनर

सूची विलियम एस्को मोइरनर

विलियम एस्को मोइरनर (जन्म जून २४, १९५३) अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ और रसायन-भौतिकविद् हैं जिनका वर्तमान कार्य जैव भौतिकी के क्षेत्र में है। उन्हें २०१४ में "प्रतिदीप्ति सूक्ष्मदर्शिकी के क्षेत्र में विकास" कार्य के लिए उन्हें एरिक बेत्ज़िग और स्टीफ़न हेल के साथ रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

10 संबंधों: एरिक बेत्ज़िग, रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार, रसायन विज्ञान, संयुक्त राज्य, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, स्टीफ़न हेल, वाशिंगटन विश्वविद्यालय, कैलिफ़ोर्निया, कॉर्नेल विश्वविद्यालय, अनुप्रयुक्त भौतिकी

एरिक बेत्ज़िग

रोबर्ट एरिक बेत्ज़िग (जन्म: जनवरी १३, १९६०) अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं जो वर्जीनिया स्थित जेनेलिया फार्म रिसर्च कैम्पस में कार्य करते हैं। उन्हें "प्रतिदीप्ति सूक्ष्मदर्शिकी के क्षेत्र में विकास" के लिए स्टीफ़न हेल और विलियम एस्को मोइरनर के साथ २०१४ का रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और एरिक बेत्ज़िग · और देखें »

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा वार्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है। श्रेणी:नोबेल पुरस्कार श्रेणी:रसायन विज्ञान.

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और रसायन विज्ञान · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

लेलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर विश्वविद्यालय, जिसे सामान्यतः स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय या स्टैनफोर्ड के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जो स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1891 में कैलिफोर्निया के रेलरोड व्यवसायी लेलैंड स्टैनफोर्ड द्वारा की गई जिसका नामकरण उनके मृत बेटे के नाम पर किया गया.

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

स्टीफ़न हेल

स्टीफ़न वाल्तर हेल (जन्म २३ दिसम्बर १९६२) रोमानिया में जन्मे जर्मन भौतिक विज्ञानी और जर्मनी के गोट्टिंगन में स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर बायोफीजिकल केमेस्ट्री के निदेशकों में से एक हैं। उन्हें २०१४ में "प्रतिदीप्ति सूक्ष्मदर्शिकी के क्षेत्र में विकास" कार्य के लिए उन्हें एरिक बेत्ज़िग और विलियम एस्को मोइरनर के साथ रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और स्टीफ़न हेल · और देखें »

वाशिंगटन विश्वविद्यालय

वाशिंगटन विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य के सेंट लुइस उपनगर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना सन् १८५३ ईस्वी में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर हुई थी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में संयुक्त राज्य के समस्त ५0 राज्यों और ११0 से अधिक देशों के छात्र और अध्यापक शामिल हैं। इस विश्वविद्यालय से २२ नोबेल पुरस्कार विजेताओं का संबंध रहा है। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और वाशिंगटन विश्वविद्यालय · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

कॉर्नेल विश्वविद्यालय

कॉर्नेल विश्वविद्यालय अमरीका के न्यू यॉर्क राज्य में स्थित एक निजी आइवी लीग अनुसन्धान विश्वविद्यालय है। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और कॉर्नेल विश्वविद्यालय · और देखें »

अनुप्रयुक्त भौतिकी

भौतिकी के तकनीकी और व्यावहारिक अनुप्रयोगों से सम्बंधित विषयों के विज्ञान को अनुप्रयुक्त भौतिकी (अप्लायड फिजिक्स) कहते हैं। सैद्धांतिक भौतिकी और अनुप्रयुक्त भौतिकी के बीच की सीमाओं को किसी वैज्ञानिक की अभिप्रेरणा और अभिप्राय जैसे तत्त्वों से लेकर किसी अनुसन्धान के प्रोधयोगिकी और विज्ञान पर अंततः पड़ने वाले असर तक जा सकता है। अभियाँत्रिकी से इसमें अन्तर केवल इतना है कि, जहाँ अभियाँत्रिकी में विद्यमान तकनीकों पर आधारित ठोस अंत परिणाम की अपेक्षा की जाती है, व्यावहारिक भौतिकी मे नये तकनीकों पर, या विद्यमान तकनीकों पर, अनुसंधान होता है। काफी हद तक यह अनुप्रयुक्त गणित के समान है। भौतिक विज्ञानी भौतिकी के सिद्धांतों का प्रयोग सैद्धांतिक भौतिकी के विकास हेतु यंत्रों को बनाने के लिये भी करते हैं। इसका उदाहरण है त्वरक भौतिकी। .

नई!!: विलियम एस्को मोइरनर और अनुप्रयुक्त भौतिकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »