लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण के बीच अंतर

विकिरण सुरक्षा vs. विकिरण-चित्रण

परिरक्षण (शिल्डिंग) के लिये प्रयोग किये गये सीसा के ब्लॉक आयनकारी विकिरण के हानिकारक प्रभावों से व्यक्तियों एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले विज्ञान एवं व्यवहार का नाम विकिरण संरक्षा या विकिरण सुरक्षा (Radiation protection या radiological protection) है। उद्योग एवं चिकित्सा में आयनकारी विकिरण का बहुतायत से उपयोग होता है। इस कारण यह स्वास्थ्य के लिये बहुत बड़ा खतरा पैदा कर सकता है यदि इससे बचने एवं इसकी मात्रा को सीमित रखने से समुचित प्रबन्ध न किये जाँय। आयनकारी विकिरण जीवित ऊतकों का सूक्ष्मस्तरीय नुकसान पहुँचाता है जिससे त्वचा जल सकती है। इसके अलावा इस विकिरण के उच्च मात्रा में सम्पर्क में आने से 'विकिरण बिमारी' (radiation sickness) हो सकती है। कम मात्रा में लेने पर भी कैंसर होने की सम्भावना बढ जाती है। विकिरण से सुरक्षा का मूलभूत तरीका है कि विकिरण के प्रभाव में कम से कम आयें (reduction of expected dose) तथा मानव द्वारा लिये गये विकिरण डोज का सतत मापन करते रहना। . आधुनिक मशीन द्वारा घुटने की रेडियोग्राफी कुहनी के रेडियोग्राफ विकिरण-चित्रण या रेडियोग्राफी, चिकित्सा प्रतिबिम्बन की वह तकनीक है जो दृष्य-प्रकाश के अतिरिक्त अन्य विद्युतचुम्बकीय विकिरणों (जैसे एक्सरे) का उपयोग करती है। इसमें मुख्यतः एक्स किरणों का उपयोग होता है। इस तकनीक में विद्युतचुम्बकीय तरंगों की पदार्थों को भेदकर निकलने के गुण का प्रयोग वस्तुओं के अंदर की स्थिति ज्ञात करने में किया जाता है। रेडियोग्राफी वस्तुतः असमान घनतत्व तथा संरचना वाली वस्तुओं (जैसे मानव शरीर के अंग) को देखने का साधन है। एक्स-किरण जनित्र द्वारा एक्स-किरण पैदा की जाती है। इन किरणों को जिस वस्तु का चित्रण करना होता है उस पर प्रक्षेपित किया जाता है। चूंकि वस्तु के विभिन्न भागों का घनत्व और संरचना अलग-अलग है, अतः इससे गुजरने वाली एक्स-किरणों का अवशोषण भी अलग-अलग होता है। इस प्रकार विभिन्न मात्राओं में अवशोषित होते हुए एक्स-किरण वस्तु के दूसरी तरफ एक फोटोग्राफिक फिल्म या डिजिटल संसूचक (डिटेक्टर) द्वारा ग्रहण की जाती है। इस प्रकार वस्तु की आन्तरिक संरचना की एक छाप संसूचक पर द्विआयामी छबि के रूप में प्रकट हो जाती है। इस तकनीक के समाज में बहुत प्रयोग होते हैं। इनमें चिकित्सकीय, गैर-विनाशकारी परीक्षण, खाद्य निरीक्षण, सुरक्षा और पुरातात्त्विक सर्वेक्षण आदि आते हैं। .

विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण के बीच समानता

विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण के बीच तुलना

विकिरण सुरक्षा 7 संबंध है और विकिरण-चित्रण 4 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (7 + 4)।

संदर्भ

यह लेख विकिरण सुरक्षा और विकिरण-चित्रण के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »