हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम के बीच अंतर

वरुण (ग्रह) vs. वॉयजर कार्यक्रम

वरुण, नॅप्टयून या नॅप्चयून हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से १७ गुना अधिक है और अपने पड़ौसी ग्रह अरुण (युरेनस) से थोड़ा अधिक है। खगोलीय इकाई के हिसाब से वरुण की कक्षा सूरज से ३०.१ ख॰ई॰ की औसत दूरी पर है, यानि वरुण पृथ्वी के मुक़ाबले में सूरज से लगभग तीस गुना अधिक दूर है। वरुण को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करने में १६४.७९ वर्ष लगते हैं, यानि एक वरुण वर्ष १६४.७९ पृथ्वी वर्षों के बराबर है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। वरुण इनमे से एक है - बाकी तीन बृहस्पति, शनि और अरुण (युरेनस) हैं। इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है। अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है - पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है। इसलिए कभी-कभी खगोलशास्त्री इन दोनों को "बर्फ़ीले गैस दानव" नाम की श्रेणी में डाल देते हैं। . वॉयजर कार्यक्रम (Voyager program), एक अमेरिकी वैज्ञानिक कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत दो मानवरहित अंतरिक्ष मिशन, वॉयजर 1 और वॉयजर 2, शुरू किए गए है। 1970 के दशक के अंत में ग्रहों के एक सीध में होने से मिलने वाले फायदे के मद्देनजर इसे 1977 में छोड़ा गया था। हालांकि वें अधिकारिक तौर पर सिर्फ बृहस्पति और शनि की ग्रहीय प्रणालियों के अध्ययन के लिए नामित हुए थे, पर ये अन्तरिक्ष यान बाह्य सौरमंडल में भी अपने मिशन को जारी रखने में सक्षम थे। उनके हेलियोसिल्थ के सहारे गहन अन्तरिक्ष में धकेल दिए जाने की उम्मीद है। श्रेणी:अंतरिक्ष यान.

वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम के बीच समानता

वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बृहस्पति, शनि, वॉयेजर द्वितीय

बृहस्पति

कोई विवरण नहीं।

बृहस्पति और वरुण (ग्रह) · बृहस्पति और वॉयजर कार्यक्रम · और देखें »

शनि

कोई विवरण नहीं।

वरुण (ग्रह) और शनि · वॉयजर कार्यक्रम और शनि · और देखें »

वॉयेजर द्वितीय

वायेजर द्वितीय एक अमरीकी मानव रहित अंतरग्रहीय शोध यान था जिसे वायेजर १ से पहले २० अगस्त १९७७ को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। यह काफी कुछ अपने पूर्व संस्करण यान वायेजर १ के समान ही था, किन्तु उससे अलग इसका यात्रा पथ कुछ धीमा है। इसे धीमा रखने का कारण था इसका पथ युरेनस और नेपचून तक पहुंचने के लिये अनुकूल बनाना। इसके पथ में जब शनि ग्रह आया, तब उसके गुरुत्वाकर्षण के कारण यह युरेनस की ओर अग्रसर हुआ था और इस कारण यह भी वायेजर १ के समान ही बृहस्पति के चन्द्रमा टाईटन का अवलोकन नहीं कर पाया था। किन्तु फिर भी यह युरेनस और नेपच्युन तक पहुंचने वाला प्रथम यान था। इसकी यात्रा में एक विशेष ग्रहीय परिस्थिति का लाभ उठाया गया था जिसमे सभी ग्रह एक सरल रेखा मे आ जाते है। यह विशेष स्थिति प्रत्येक १७६ वर्ष पश्चात ही आती है। इस कारण इसकी ऊर्जा में बड़ी बचत हुई और इसने ग्रहों के गुरुत्व का प्रयोग किया था। .

वरुण (ग्रह) और वॉयेजर द्वितीय · वॉयजर कार्यक्रम और वॉयेजर द्वितीय · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम के बीच तुलना

वरुण (ग्रह) 22 संबंध है और वॉयजर कार्यक्रम 5 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 11.11% है = 3 / (22 + 5)।

संदर्भ

यह लेख वरुण (ग्रह) और वॉयजर कार्यक्रम के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: