लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लेयते और सिबुआनो भाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

लेयते और सिबुआनो भाषा के बीच अंतर

लेयते vs. सिबुआनो भाषा

लेयते (Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह सामार द्वीप के पड़ोस में दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो प्रान्तों में विभाजित है: (उत्तरी) लेयते प्रान्त और दक्षिणी लेयते प्रान्त। प्रशासनिक तौर पर पास का पनाओन द्वीप भी दक्षिणी लेयते प्रान्त का हिस्सा है। लेयते द्वीप पास के सामार द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक 2.16 किलोमीटर लम्बा समुद्री पुल बनाया गया है। लेयते के पूर्वोत्तर में बिलिरान द्वीप है जो १९९२ तक लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया। . सिबुआनो (Cebuano), जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया (Bisaya) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २००७ में लगभग २.१ करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही "बिसाया" पड़ गया है।http://www.gutenberg.ph/previews/wolff/WCED-complete.pdf .

लेयते और सिबुआनो भाषा के बीच समानता

लेयते और सिबुआनो भाषा आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी विसाया, फ़िलीपीन्स, मध्य विसाया, विसाया

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

तगालोग भाषा और लेयते · तगालोग भाषा और सिबुआनो भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

दक्षिण पूर्व एशिया और लेयते · दक्षिण पूर्व एशिया और सिबुआनो भाषा · और देखें »

पूर्वी विसाया

पूर्वी विसाया (Eastern Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ८ (Region VIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में छह प्रान्त सम्मिलित हैं। सामार, लेयते और बिलिरान इस क्षेत्र के मुख्य द्वीप हैं। .

पूर्वी विसाया और लेयते · पूर्वी विसाया और सिबुआनो भाषा · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

फ़िलीपीन्स और लेयते · फ़िलीपीन्स और सिबुआनो भाषा · और देखें »

मध्य विसाया

मध्य विसाया (Central Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ७ (Region VII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: सिबु (Cebu), बोहोल (Bohol) और सिकिहोर (Siquijor)। इनके अलावा इसमें तीन बड़े शहर - सिबु सिटी, लापु-लापु और मंदाउए - भी शामिल हैं। .

मध्य विसाया और लेयते · मध्य विसाया और सिबुआनो भाषा · और देखें »

विसाया

विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं। पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है। .

लेयते और विसाया · विसाया और सिबुआनो भाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

लेयते और सिबुआनो भाषा के बीच तुलना

लेयते 13 संबंध है और सिबुआनो भाषा 17 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 20.00% है = 6 / (13 + 17)।

संदर्भ

यह लेख लेयते और सिबुआनो भाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »